बुटाटी में उमड़ा भक्तो का सेलाब, लगाई चतुरदास जी के धोक मूंडवा क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध बुटाटी धाम मंदिर में संत श्री चतुरदास जी महाराज के दर्शनों के लिए एकादशी के अवसर पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। यहां दर्शन करने के लिए राजस्थान ही नहीं अपितु देश भर से लोग आस्था लेकर आते हैं। बुटाटी धाम मंदिर में एकादशी के अवसर पर विशेष दर्शनार्थ लोगों की भीड़ लगती है। एकादशी के अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तों ने यहां संत श्री चतुरदास जी महाराज के मंदिर में दर्शन किए एवं संध्या आरती के दौरान उपस्थित रहे। संध्या आरती में आगंतुक भक्त यहां संत श्री चतुरदास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एकत्रित होते हैं। गौरतलब है कि लकवा जैसे असाध्य रोग से निजात पाने के लिए संत श्री चतुरदास जी महाराज के मंदिर में 7 दिन परिक्रमा करने से इस असाध्य रोग से निजात मिल जाती है। यहां राजस्थान ही नहीं संपूर्ण भारतवर्ष एवं विदेशों से भी लोग आस्था लेकर के आते हैं। संत श्री के मंदिर में 7 दिन परिक्रमा करने मात्र से ही इस असाध्य रोग से निजात मिलती है। मंदिर किसी भी प्रकार का कोई पैसा नहीं लिया जाता, साथ ही दिनचर्या के लिए मंदिर में भोजन, नाश्ता, चाय, रहने का स्थान की संपूर्ण व्यवस्थाएं निशुल्क रहती है
बुटाटी में उमड़ा भक्तो का सेलाब, लगाई चतुरदास जी के धोक मूंडवा क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध बुटाटी धाम मंदिर में संत श्री चतुरदास जी महाराज के दर्शनों के लिए एकादशी के अवसर पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। यहां दर्शन करने के लिए राजस्थान ही नहीं अपितु देश भर से लोग आस्था लेकर आते हैं।
बुटाटी धाम मंदिर में एकादशी के अवसर पर विशेष दर्शनार्थ लोगों की भीड़ लगती है। एकादशी के अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तों ने यहां संत श्री चतुरदास जी महाराज के मंदिर में दर्शन किए एवं संध्या आरती के दौरान उपस्थित रहे। संध्या आरती में आगंतुक भक्त यहां संत श्री चतुरदास जी महाराज
का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एकत्रित होते हैं। गौरतलब है कि लकवा जैसे असाध्य रोग से निजात पाने के लिए संत श्री चतुरदास जी महाराज के मंदिर में 7 दिन परिक्रमा करने से इस असाध्य रोग से निजात मिल जाती है। यहां राजस्थान ही नहीं संपूर्ण भारतवर्ष एवं विदेशों से भी लोग आस्था
लेकर के आते हैं। संत श्री के मंदिर में 7 दिन परिक्रमा करने मात्र से ही इस असाध्य रोग से निजात मिलती है। मंदिर किसी भी प्रकार का कोई पैसा नहीं लिया जाता, साथ ही दिनचर्या के लिए मंदिर में भोजन, नाश्ता, चाय, रहने का स्थान की संपूर्ण व्यवस्थाएं निशुल्क रहती है
- आदर्श शिक्षण संस्थान नागौर द्वारा संचालित शारदा बाल निकेतन माध्यमिक मारवाड़ मूंडवा में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मूंडवा निरीक्षक पुलिस सुरेश चौधरी रहे कार्यक्रम में कक्षा अरुण से दशमी तक के सभी भैया बहनों को पुरस्कार प्रदान किए गए पुरस्कार विद्यालय के पूर्व छात्र भैया मधुर सिखवाल एडवोकेट एवं महेश युवा संघ के भैया दीपक अटल देवी लाल रणजीत सदावत द्वारा प्रदान किए गए इस शुभ अवसर पर बोर्ड कक्षाओं में 90% से ऊपर अंक पाने वाले भैया बहनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कक्षा दसमी में सर्वाधिक अंक बहिन सुमन जांगिड़ ने 94.67 धीरज कड़ेल ने 92.50 भवानी शंकर ने 92.50 योगेश कंडारा ने 92.50 माया नायक ने 90.17 अंक प्राप्त करने वालों को स्थानीय प्रबंधन समिति द्वारा सम्मानित किया गया इस शुभ अवसर पर संरक्षक श्रीनिवास ओझा कमल किशोर बंग कोषाध्यक्ष प्रेम सुख मुंडेल सेवा प्रमुख रूपेश पाराशर सेवा प्रमुख गोपाल अटल सेवा प्रमुख पर्यावरण प्रमुख राजेंद्र मुंडेल शैक्षिक प्रमुख भंवरलाल जेठू सेवा प्रमुख परसराम जेठू सेवा प्रमुख श्रीमती किरण शर्मा शैक्षिक प्रमुख मुरली जी रतावा पर्यावरण प्रमुख रामकरण सोनी सेवा प्रमुख संत मनोहरदास एवं विद्यालय परिवार आदि उपस्थित थे परीक्षा परिणाम की घोषणा परीक्षा प्रभारी दीपक जेठू ने की कार्यक्रम का संचालन हरसुख राम लटियाल ने किया विद्यालय के प्रधानाचार्य रामगोपाल सेन ने आए हुए अतिथियों का अभिभावकों का स्वागत सम्मान किया विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश बंग ने आए हुए सभी अभिभावकों व मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया और आश्वासन दिया कि आने वाले समय मे आवश्यकतानुसार सभी प्रकार की भौतिक संसाधन पूर्ण करवा दिए जाएंगे1
- रियांबड़ी (नागौर) नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के जसनगर थाना क्षेत्र के लाडवा गांव में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाशों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए करीब 45-46 तोला सोना और 100 तोला चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक राजाराम अपने परिवार के साथ जोधपुर में थे और घर पर केवल उनकी बुजुर्ग मां रहती थीं। चोरी की जानकारी तब लगी जब सुबह परिजनों को घर के दरवाजे खुले मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही राजाराम तुरंत जसनगर थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर सभी कमरों को खंगाला और ऊपर के कमरे में रखे वार्डरोब को तोड़कर गहने चोरी कर लिए। खास बात यह है कि घर में लगे 6 CCTV कैमरों में से 4 कैमरों में तीन संदिग्ध बदमाशों की स्पष्ट फुटेज सामने आई है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिले हैं। यह घटना इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि पीड़ित परिवार ने हाल ही में 19 फरवरी को अपने बेटे की शादी इसी घर में की थी और उसी के बाद घर में बड़ी मात्रा में आभूषण रखे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजाराम पुत्र आशूराम, निवासी लाडवा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वे वर्तमान में बीएसएफ के केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ में कार्यरत हैं, जबकि उनका परिवार जोधपुर में रहता है। गांव स्थित घर पर उनकी बुजुर्ग माताजी रहती हैं और वे बीच-बीच में यहां आते-जाते रहते हैं। 28 मार्च की शाम को वे रामगढ़ से जोधपुर पहुंचे थे। अगले दिन सुबह करीब 6:41 बजे उनके छोटे भाई की पत्नी का फोन आया कि घर के दरवाजे खुले पड़े हैं। इस सूचना के बाद वे तुरंत परिवार सहित जसनगर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर देखा गया कि घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और सभी कमरों के बॉक्स व अलमारियां खंगाली गई थीं। बदमाशों ने खासतौर पर ऊपर के कमरे में रखे वार्डरोब को निशाना बनाया और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान में पत्नी, बहू, बेटे और स्वयं के गहने शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग 45-46 तोला सोना और करीब 100 तोला चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। इसके अलावा अन्य सामान भी गायब बताया गया है। पुलिस के अनुसार, CCTV फुटेज में तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 331(4) और 305(a) के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चोरी कैसे हुई (घटना का तरीका) इस वारदात में बदमाशों ने पहले घर की रेकी की और फिर मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। घर में बुजुर्ग महिला के अलावा कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाया गया। बदमाशों ने मुख्य दरवाजे को खोलकर घर में प्रवेश किया और सीधे अंदर जाकर सभी कमरों को खंगालना शुरू कर दिया। उन्होंने विशेष रूप से उस कमरे को निशाना बनाया जहां हाल ही में शादी के कारण कीमती गहने रखे गए थे। वार्डरोब को तोड़कर अंदर रखे आभूषण निकाल लिए गए। घर में बिखरा सामान इस बात का संकेत देता है कि बदमाशों ने पूरी तसल्ली से घर की तलाशी ली। CCTV कैमरों को पूरी तरह से निष्क्रिय नहीं किया जा सका, जिससे उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं। यह पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बनकर सामने आया कितना नुकसान, क्या-क्या चोरी हुआ पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी में सबसे अधिक नुकसान सोने और चांदी के आभूषणों का हुआ है। पत्नी के करीब 11-12 तोला सोने के गहने, बहू के लगभग 30-31 तोला आभूषण, बेटे और खुद के गहने मिलाकर कुल 45-46 तोला सोना चोरी हुआ है। इसके अलावा चांदी के पायजेब, सिक्के और अन्य सामान मिलाकर लगभग 100 तोला चांदी भी बदमाश ले गए। साथ ही कुछ अन्य घरेलू सामान भी गायब बताया गया है। चूंकि हाल ही में घर में शादी हुई थी, इसलिए गहनों की मात्रा अधिक थी, जिससे चोरी का कुल नुकसान काफी बड़ा हो गया। पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई जसनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह वारदात किसी जानकार या स्थानीय रेकी करने वाले गिरोह की हो सकती है, जिन्हें घर की स्थिति और गहनों की जानकारी थी। फुटेज में तीन आरोपी स्पष्ट नजर आने से पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंच बनाई जा सकेगी। साथ ही आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।3
- Post by Bhanwar Lal Beniwal2
- खींवसर (नागौर), 31 मार्च। क्षेत्र में सोमवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। कुछ ही समय में खेतों और सड़कों पर ओलों की मोटी परत जम गई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर जैसा दिखाई देने लगा।1
- 😂😂😂😂 comedy1
- पाली सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रमुख कनिष्क शर्मा ने सर्व ब्राह्मण महासभा को संबोधित करते हुए पाली के विघायक भीमराज भाटी से सर्व ब्राह्मण महासभा के लिए 20 भिगा जमीन सामुदायिक भवन के आवंटन कि मांग जिस पर विधायक भाटी ने कहा कि आपको जहां जमीन चाहिए उस जमीन को चिन्हित कर सम्बन्धित विभागों मे आवेदन कर वहां से जो जमीन के भुअभिलेख का पत्र मुझे लाकर देना उस जमीन पर सामुदायिक भवन के लिए भुमी आवंटन करवाने में मदद कर सकता हूं।ओर मेरे पास सम्बन्धित पत्र आने पर प्रमुखता से आवंटन करवा दुंगा। सर्व ब्राह्मण महासभा को सम्बोधित करते हुए आश्वासन दिया।1
- अजमेर। इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु, राज्यपाल त्रिपुरा ने विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहुंचकर अकीदत पेश की। इस दौरान उन्होंने दरगाह में मखमली चादर और फूल पेश कर देश में अमन-शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। दरगाह पहुंचने पर गद्दी नशीन खादिम सैय्यद दानियाल चिश्ती ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें दरगाह की जियारत कराई। जियारत के बाद दस्तारबंदी की रस्म भी अदा की गई।राज्यपाल नल्लु ने ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में देश की तरक्की, आपसी भाईचारे और शांति के लिए विशेष दुआ की। इस दौरान दरगाह परिसर में मौजूद जायरीन और खादिमों ने भी उनके साथ मिलकर दुआ में शिरकत की।1
- नागौर,,जैन समाज के 24 वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य वरघोडा सुबह 9 बजे कांच के मंदिर से प आईपीएस जतिन जैन, पुर्व नागौर नगर परिषद सभापति मीतू बोथरा एवं नीतु तोलावत ने झंडी दिखाकर वरघोड़े को रवाना किया वरघोड़ा में जैन समाज के पुरूष एवं महिलाऐ भजन गाते एवं नाचते हुए चल रहे थे भगवान महावीर स्वामी की सवारी जय कारें के साथ में चल रही थी सभी पुरूष सफेद कुर्ता पायजामा एवं महिला लाल चुंदड़ी की साड़ी पहने हुए थे भगवान महावीर स्वामी की संजीव झांकीया इस भव्य वडघोडा़ के आकर्षण का केंद्र रहा जो कि शहर के मच्छियों का चौक,काठडी़यों का चौक,सावा की गली, लोहिया का चौक, लोहिया के साथ में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ में पुष्प वर्षा की एवं फिर वरघोड़ा लोहिया के चौक से गांधीवाड़ी,माहि दरवाजा, लोढ़ा का चौक, मेड़ता वाड़ी,होते हिरावाडी़ जैन मंदिर आदि नाथ मंदिर में इस वडघोडें का समापन हुआ जैन समाज ने पोस्टर लगा कर यह संदेश दिया कि थाली में झुठा छोड़कर अपमान ना करें4