logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन क़े द्वारा हर्षउल्लास मनाया गया अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन क़े द्वारा हर्षउल्लास मनाया गया अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट मजदूरों की याद में प्रतिवर्ष एक मई क़ो अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। आज रेल कर्मी मजदूरों की स्थिति बहुत ही दयनीय :रत्नेश वर्मा समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 01 मई 2026 )। ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज युनियन क़े द्वारा अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस क़े अवसर पर रेलकर्मियों क़े बीच जागरूकता अभियान चलाया गया । मुख्य कार्यक्रम स्थानीय रेलवे स्टेशन क़े नजदीक ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज युनियन क़े केंद्रीय (जोनल) जॉइंट सेक्रेटरी श्री रत्नेश वर्मा क़े नेतृत्व मे सभा क़े संचालन से आरम्भ हुआ ।श्री रत्नेश वर्मा ने बताया की आज हीं क़े दिन वर्ष 1886 ई• में अमेरिका क़े शिकागो शहर क़े हेमाकार्ट मार्केट में मजदूरों द्वारा कार्य की अवधि क़ो आठ (08) घंटे किए जाने क़े लिए हड़ताल की गयी थी, जहाँ धमाका होने क़े बाद पुलिस द्वारा चलायी गयी गोली से कई मजदूर मारे गए और कई घायल हुए। इन्हीं मजदूरों की याद में प्रतिवर्ष एक मई क़ो अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। भारत में इसकी शुरुआत 1923 ई• से मद्रास से हुई । श्री रत्नेश वर्मा ने आगे कहा कि आज रेल मजदूरों कि स्थिति बहुत हीं दयनीय है। काम का बढ़ता दबाव, संसाधनों की कमी , सुरक्षा - संरक्षा क़े मुद्दे , श्रमिक अधिकारों की अनदेखी जैसी परिस्थिति है। कई ठेका - मजदूरों क़ो न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल रहा है। रेल कर्मचारियों पर निजीकरण / निगमीकरण थोपा जा रहा है। 55/30 क़े सर्विस रिव्यू की पॉलिसी बनाई गयी है। श्री रत्नेश वर्मा ने कहा कि रेलवे मे कर्मचारियों कि भारी कमी हैं। रेलकर्मी पर अत्यधिक कार्य का बोझ हैं, जिसक़े चलते हीं कर्मिगण लगातार रन -ओवर भी हो रहे हैं, दूसरी ओर रेलवे मे कुल :-29608 पोस्ट क़ो खत्म करने की अधिसूचना जारी की गयी है, जिसमे पूर्व मध्य रेलवे क़े 1922 पोस्ट भी शामिल हैँ ।रेल - लाइन पर कार्य करनेवाले सभी रेलकर्मी को जीवन रक्षक यन्त्र दिया जाना चाहिए तथा एक करोड़ के जीवन बीमा का प्रावधान हो। पॉइंट्स मैन, गेटमैंन 12 घंटे, सिग्नल आर्टिज़न स्टॉफ 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। ड्यूटी रोस्टर हीं नहीं हैं। BOS क़े अनुसार रेलकर्मियों कि भर्ती होनी चाहिए। ।सरकार क़े द्वारा पहले NPS और अब UPS थोपा गया है। OPS की चर्चा तक नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से मजदूरों क़े हित में नई श्रम नीति क़ो वापस लेने क़ी मांग क़ी। सभा में सरकार क़ी मजदूर विरोधी नीतियों क़े विरोध मे खूब नारेवाजी कि गयी। ECREU क़े केंद्रीय (जोनल) जॉइंट सेक्रेटरी श्री रत्नेश वर्मा ने NPS - UPS को हटाकर O. P. S. लागु करने कि मांग सरकार से की।उनके द्वारा बताया गया कि आज का यह कार्यक्रम पुरे भारत देंश एवं विश्व क़े कोने -कोने मे मनाया जा रहा हैं। आगे केंद्रीय (जोनल) संयुक्त सचिव श्री रत्नेश वर्मा ने बताया कि पूंजीवाद और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए चार नए श्रम कानून का गठन किया गया है। देश क़े 29 श्रम कानून संहिताओं को बदलकर चार नए श्रम कानून बना दिए गए हैं। देश कि सरकार पार्ट पार्ट मे रेलवे को निजीकरण क़े तरफ धकेल रही हैं। 1924 से लागु रेल बजट को आनन फानन मे 2016 मे पूरी तरह से बंद कर दिया गया। NPS/UPS देश हित और कर्मचारी हित में नहीं है, इसलिए हमें O.P.S.से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। पुरे देश में एक हीं पेंशन प्रणाली होनी चाहिए। इस कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस क़े महत्व, रेलवे निजीकरण, NPS / UPS ऑप्शन पर जागरूकता , रेलवे कर्मचारी को मिलने वाली सुविधाओं ,सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। रेल कर्मचारियों क़े कुछ मुद्दे, जिस पर केंद्र सरकार से रेलकर्मी हित मे समाधान करके लागु करने की अपील की गयी :- 1) 2026--2027 के P.L.B. बोनस का भुगतान सातवें वेतन आयोग के वेतन को आधार मानकर 46157 /- रुपया किया जाए। 2) NPS/UPS को समाप्त कर OPS लागू किया जाए । 3) रेलवे में प्रतिवर्ष 2% इंप्लाई के पोस्ट को सरेंडर करने के आदेश पर अविलंब रोक लगाया जाय । तत्काल 29608 पोस्ट क़ो खत्म करने क़े निर्णय पर रोक लगे। 4) रेलवे में सभी रिक्तियों को नए BOS बनाकर रिक्रूटमेंट के द्वारा अविलंब भरा जाय । 5) रेलवे में कई विभागों के कार्यों को आउटसोर्स द्वारा कराना बंद किया जाय इसकी जगह नई रिक्रूटमेंट कर बहाली किया जाय । 6) समान काम समान वेतन के तहत रेलवे में कार्यरत ठेका मजदूरों को समान वेतन दिया जाय । 7) 8वाँ वेतन आयोग में पति-पत्नी, 2 बच्चे एवं बूढ़े मां-बाप (कुल 6 व्यक्ति) को आधार मानकर वेतन का निर्धारण किया जाय । वेतन निर्धारण फिटमेंट फेक्टर 3.8 गुना रखा जाए। 8) पूंजीवाद परस्त चारों श्रम कानून को निरस्त किया जाय ।9)14/2 काला कानून को तत्काल समाप्त किया जाय । 10) 55/30 के सर्विस रिव्यू पर रोक लगाया जाए । 11) स्टेशन मास्टर, पॉइंट्समैन, गेटमेंन सहित सभी विभागों में आठ घंटा ड्यूटी रोस्टर लागु किया जाए। तत्काल 12 घंटा ड्यूटी में दो दिन रेस्ट दिया जाए। 12) सिग्नल एवं टेलीकौम विभाग में अनुमोदित ड्यूटी रोस्टर एवं नाईट फेलियर गैंग का प्रावधान हो।24 घंटा ड्यूटी पर रोक लगे। 13) रक्सौल में सभी सुविधाओं के साथ रेलवे अस्पताल बनाया जाए। तत्काल SRP मेमोरियल अस्पताल क़ो रेलवे से जोड़ा जाए। 14) सभी एल • सी • गेट पर C.C.T.V. लगाया जाए। 15) टी •ए •, NDA, O.T., C.T.A., C.E.A. आदि भत्तो क़ो समय से वेतन में लगाया जाए। 16) रेलवे बोर्ड क़े निर्देश क़े अनुसार सभी ओपेन लाइन कर्मचारियों क़ो *सेफ्टी शु, विंटर जैकेट, रेनकोट, बॉटर बोतल* समय से मुहैया कराया जाए। 17) सेफ्टी कैटेगरी क़े स्टाफ क़े लिए सेक्शन में त्रेमासिक फेमिली सेमिनार का आयोजन किया जाए। 18) ट्रेक क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी विभाग क़े कर्मचारीयों क़ो अविलम्ब *जीवन रक्षक यन्त्र* दिया जाए। 19) सभी कर्मचारियों क़े लिए *रेलवे आवास, गैंग हट, टूल कक्ष सह विश्राम कक्ष* बनवाया जाए। 20) रेलवे इम्पैनल्ड अस्पतालो में UMID कार्ड क़े आधार पर कैश - लेस ईलाज हो। 21) ट्रांसफर पॉलिसी में सुधार करके पारदर्शी बनाया जाए। प्रायोरिटी लिस्ट / नेमनोटिंग क़े अनुसार ट्रांसफर हो।तथा अफसरशाही बंद हो। 22) सभी विभाग क़े आर्टिज़न स्टाफ क़ो *रिस्क एंड हार्डशिप भत्ता* दिया जाए। वर्तमान रिस्क एंड हार्डशिप भत्ता में नियमों के तहत बढ़ोतरी किया जाए। 23) सभी दर्दनाक रन -ओवर हादसों की न्यायिक जाँच / सी•बी•आई• जाँच कराई जाए तथा रेल कर्मचारियों क़ो *एक करोड़ का बीमा* किया जाए। 24) सभी विभाग में L. D. C. E. एवं G. D. C. E. परीक्षा प्रत्येक वर्ष लिया जाए। 25) रनिंग कर्मचारियों के किलोमीटर भत्ते में टी•ए• के बढ़ोत्तरी के अनुपात में पूरा 25% बृद्धि किया जाए। रनिंग कर्मचारियों के BOS को संशोधित करके ड्यूटी ऑवर को कम किया जाए। 26) रनिंग कर्मचारियों के लिए लागु RAC-1980 फार्मूला को हुबहू लागु करके मायलेज भत्ता दिया जाए।रनिंग भत्ता आयकर से मुक्त हो। 27) बेवजह किए जा रहे ट्रांसफर, चार्जेशीट, सस्पेंशन, रिमूभल, छुट्टी / प्रमोशन / एरियर-भत्ता /वेतन आदि रोकने कि उच्चस्तरिए जाँच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाई कि जाए। 28) ट्रेक - निरीक्षण कार्य में की-मैन के साथ एक सहयोगी निगरानीकर्ता उपलब्ध कराया जाए। 29) बड़े अस्पतालो/शहरों में रेलवे का हॉलिडे होम स्थापित किया जाए। 30) TTE/TTI/CTTI कैटेगरी को रनिंग भत्ता प्रदान किया जाए। सभी स्टेशनो पर ट्रांजिट-रूम, रनिंग रूम की सुविधा हो। 31) 01-01-2020 से 31-06-2021 तक 18 माह के D.A. एरियर का भुगतान किया जाए। 32) लार्जेश स्कीम को पुनः लागु किया जाए। 33) पेट्रोल मैन का बीट स्थाई रूप से सिंगल लाइन में 02 किलोमीटर और डबल लाइन में 01 किलोमीटर किया जाए। 34) सभी विभाग के कर्मचारियों को MACP का लाभ प्रत्येक पांच (05) वर्ष पर दिया जाए। 35) महिला रेल कर्मचारियों को प्रत्येक माह नेचुरल-लिव, तथा कार्यस्थल पर अलग शौचालय वाशरूम आदि सुविधा दिया जाए। 36) रेल कर्मचारियों के सभी स्थानीय समस्या, रेलवे आवास, अस्पताल, विजली, पानी आदि कि जाँच करके इसे अभिलंब दूर किया जाए ! इस कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों मे रत्नेश वर्मा, शत्रुधन प्रसाद ,संजीत कुमार , अनिल कुमार , दीपक कुमार, सत्यनारायण कुमार, सुरेंद्र दास,आनंद कुमार, रामजश पटेल , शत्रुघ्न कुमार , दीपक कुमार , प्रभात कुमार, रामबाबू राय , शिवम् कुमार , मनीष कुमार आदि प्रमुख थे। सनास्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

11 hrs ago
user_Jan-Kranti hindi news bulletin
Jan-Kranti hindi news bulletin
Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
11 hrs ago
964c67ba-b410-4ff9-abef-33d21478591a

More news from बिहार and nearby areas
  • “सांपों के मसीहा” कहलाने वाले स्व० जय कुमार सहनी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन। 🙏 उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी दूसरों की जान बचाने में लगा दी। जहाँ लोग सांपों को देखकर डर जाते थे, वहीं जय सहनी उन्हें बचाकर सुरक्षित जंगलों तक पहुँचाते थे। हजारों लोगों की जिंदगी बचाने वाला यह बहादुर इंसान आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनका साहस, सेवा और इंसानियत हमेशा जिंदा रहेगा। “कुछ लोग मरकर भी अमर हो जाते हैं… जय सहनी उन्हीं में से एक थे।” भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 💐
    1
    “सांपों के मसीहा” कहलाने वाले स्व० जय कुमार सहनी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन। 🙏
उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी दूसरों की जान बचाने में लगा दी।
जहाँ लोग सांपों को देखकर डर जाते थे,
वहीं जय सहनी उन्हें बचाकर सुरक्षित जंगलों तक पहुँचाते थे।
हजारों लोगों की जिंदगी बचाने वाला यह बहादुर इंसान
आज हमारे बीच नहीं है,
लेकिन उनका साहस, सेवा और इंसानियत हमेशा जिंदा रहेगा।
“कुछ लोग मरकर भी अमर हो जाते हैं…
जय सहनी उन्हीं में से एक थे।”
भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 💐
    user_पुष्पा सहनी
    पुष्पा सहनी
    Local Politician मोरवा, समस्तीपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Vaanishree News
    1
    Post by Vaanishree News
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    9 hrs ago
  • Chandpur Fateh patepur vaishali ward 4
    1
    Chandpur Fateh patepur vaishali ward 4
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    सकरा, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • समस्तीपुर में. *भाकपा माले ने समारोहपूर्वक मनाया मनाया मजदूर दिवस, हक-अधिकार की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प*
    1
    समस्तीपुर में.
*भाकपा माले ने समारोहपूर्वक मनाया मनाया मजदूर दिवस, हक-अधिकार की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प*
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है जहां घर से भागकर अपनी शादी कर फिर वीडियो वायरल, सोशल मिडिया पर वीडियो डालकर दे रही है जानकारी
    1
    समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है जहां घर से भागकर अपनी शादी कर फिर वीडियो वायरल, सोशल मिडिया पर वीडियो डालकर दे रही है जानकारी
    user_Pankaj Baba
    Pankaj Baba
    सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • दरभंगा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: ओमान और दुबई में नौकरी के लिए बड़ी भर्ती, 6-7 मई को इंटरव्यू आयोजित। #BiharNews #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #prashantkishor #jansurajpadyatra #breakingnewstoday #mithila #darbhanga_mithila #Newsupdate #Bihar #breakingnews #biharnews #breakingnewstoday #crimenews #newsupdate #tejashwiyadav #nitishkumar #rahulgandhi #narendramodi #biharpolice #singhwara #murdrcase #samratchaudhary #buldozeraction #darbhangapolice
    1
    दरभंगा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: ओमान और दुबई में नौकरी के लिए बड़ी भर्ती, 6-7 मई को इंटरव्यू आयोजित।
#BiharNews #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #prashantkishor #jansurajpadyatra #breakingnewstoday #mithila #darbhanga_mithila #Newsupdate #Bihar #breakingnews #biharnews #breakingnewstoday #crimenews #newsupdate #tejashwiyadav #nitishkumar #rahulgandhi #narendramodi #biharpolice #singhwara #murdrcase #samratchaudhary #buldozeraction #darbhangapolice
    user_24 Dainik Bihar Gramin
    24 Dainik Bihar Gramin
    Darbhanga, Bokaro•
    7 hrs ago
  • दिल्ली में बिहारी युवा डिलीवरी ब्वॉय की दिल्ली पुलिस द्वारा हत्या के खिलाफ राज्यव्यापी PM नरेंद्र मोदी का पुतला दहन* *#बिहार निवासी डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार की दिल्ली पुलिस द्वारा हत्या क्यों, मोदी-शाह जबाव दो:- आरवाईए* *#बिहारी पहचान बताने पर पांडव कुमार की हत्या, बिहारियों के प्रति भाजपाई नफरत को दिखाता है।:- रौशन कुमार* समस्तीपुर 30 अप्रैल 2026 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में खगड़िया बिहार के युवा पांडव कुमार जो डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करते थे। उनको बिहारी पहचान बताने की वजह से दिल्ली पुलिस के एक कंस्टेबल द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की घटना के विरोध में शहर में स्थित भाकपा-माले जिला कार्यालय से विभिन्न मार्ग होते हुए मालगोदाम चौक पर इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के झंडा-बैनर तले प्रतिरोध मार्च निकालकर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। तत्पश्चात सभा का आयोजन किया गया सभा की अध्यक्षता आरवाईए जिला कार्यालय सचिव राहुल राय व संचालन आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि बिहार निवासी डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार की दिल्ली पुलिस द्वारा हत्या क्यों, मोदी-साह को जवाब देना होगा, बिहार से लेकर दिल्ली तक भाजपा का राज है इसके बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में बिहारी सुरक्षित नहीं है। पिछले दो दसको से बिहार की सत्ता एन.डी.ए के हाथों में है। लेकिन इनकी सरकार ने ना पलायन रोका, ना बिहार में किसी तरह का रोजगार सृजन करने का काम किया। आज हर जगह बिहारियों को मजबूर और बेबस के रूप में देखा जाता है। आगे उन्होंने कहा कि बिहारी होने का नाम पर युवक को गोली मारने की घटना गंभीर है, बिहारी पहचान बताने पर पांडव कुमार की हत्या, बिहारियों के प्रति भाजपाई नफरत को दिखाता है। और इसकी निष्पक्ष जांच कर बिहार में दोषी पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने एवं स्पीडी ट्रायल चलाकर बिहार में सजा देने, मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी एवं 20 लख रुपए मुआवजा देने काम सरकार अभिलंब करें। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा बिहारी युवक की गोली मार का हत्या करने की घटना बहुत ही दुखद घटना है। संपूर्ण देश में काम के सिलसिले से गए बिहारी की रक्षा करने एवं बिहार में ही कल-कारखाने उद्योग धंधे का जाल बेचकर बिहारी को नौकरी पैसा रोजगार देने की मांग की। आगे उन्होंने कहा कि "मार दिया तो क्या हुआ" बोल वाले जीतन मांझी एवं बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा देने वाले चिराग पासवान का भी आलोचना किया। अंत में आक्रोषपूर्ण नारे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। मौके पर आरवाईए नगर सचिव कुंदन, राहुल रॉय, रोहित कुमार, राजीव कुमार, कमलेश कुमार, रोहित कुमार, नवीन कुमार, संजय कुमार, आइसा जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी समेत दर्जनों नौजवान उपस्थित थे। भवदीय रौशन कुमार आरवाईए जिला सचिव, समस्तीपुर
    1
    दिल्ली में बिहारी युवा डिलीवरी ब्वॉय की दिल्ली पुलिस द्वारा हत्या के खिलाफ राज्यव्यापी PM नरेंद्र मोदी का पुतला दहन*
*#बिहार निवासी डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार की दिल्ली पुलिस द्वारा हत्या क्यों, मोदी-शाह जबाव दो:- आरवाईए*
*#बिहारी पहचान बताने पर पांडव कुमार की हत्या, बिहारियों के प्रति भाजपाई नफरत को दिखाता है।:- रौशन कुमार*
समस्तीपुर 30 अप्रैल 2026
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में खगड़िया बिहार के युवा पांडव कुमार जो डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करते थे। उनको बिहारी पहचान बताने की वजह से दिल्ली पुलिस के एक कंस्टेबल द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की घटना के विरोध में शहर में स्थित भाकपा-माले जिला कार्यालय से विभिन्न मार्ग होते हुए मालगोदाम चौक पर इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के झंडा-बैनर तले प्रतिरोध मार्च निकालकर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। तत्पश्चात सभा का आयोजन किया गया सभा की अध्यक्षता आरवाईए जिला कार्यालय सचिव राहुल राय व संचालन आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि बिहार निवासी डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार की दिल्ली पुलिस द्वारा हत्या क्यों, मोदी-साह को जवाब देना होगा, बिहार से लेकर दिल्ली तक भाजपा का राज है इसके बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में बिहारी सुरक्षित नहीं है। पिछले दो दसको से बिहार की सत्ता एन.डी.ए के हाथों में है। लेकिन इनकी सरकार ने ना पलायन रोका, ना बिहार में किसी तरह का रोजगार सृजन करने का काम किया। आज हर जगह बिहारियों को मजबूर और बेबस के रूप में देखा जाता है। आगे उन्होंने कहा कि बिहारी होने का नाम पर युवक को गोली मारने की घटना गंभीर है, बिहारी पहचान बताने पर पांडव कुमार की हत्या, बिहारियों के प्रति भाजपाई नफरत को दिखाता है। और इसकी निष्पक्ष जांच कर बिहार में दोषी पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने एवं स्पीडी ट्रायल चलाकर बिहार में सजा देने, मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी एवं 20 लख रुपए मुआवजा देने काम सरकार अभिलंब करें।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा बिहारी युवक की गोली मार का हत्या करने  की घटना बहुत ही दुखद घटना है। संपूर्ण देश में काम के सिलसिले से गए बिहारी की रक्षा करने एवं बिहार में ही कल-कारखाने उद्योग धंधे का जाल बेचकर बिहारी को नौकरी पैसा रोजगार देने की मांग की। आगे उन्होंने कहा कि "मार दिया तो क्या हुआ" बोल वाले जीतन मांझी एवं बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा देने वाले चिराग पासवान का भी आलोचना किया। अंत में आक्रोषपूर्ण नारे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। मौके पर आरवाईए नगर सचिव कुंदन, राहुल रॉय, रोहित कुमार, राजीव कुमार, कमलेश कुमार, रोहित कुमार, नवीन कुमार, संजय कुमार, आइसा जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी समेत दर्जनों नौजवान उपस्थित थे।
भवदीय
रौशन कुमार
आरवाईए जिला सचिव, समस्तीपुर
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    20 hrs ago
  • *ना पिता ना भाई,गरीब बेटी की शादी में फरिश्ता बनकर मदद पहुंचाई युवा समाजसेवी राजू सहनी ने*
    1
    *ना पिता ना भाई,गरीब बेटी की शादी में फरिश्ता बनकर मदद पहुंचाई युवा समाजसेवी राजू सहनी ने*
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • मैं वीडियो को इंटरनेट पर डालना चाहता हूं ऐसा भाभी का भक्ति में वीडियो का एक नया नजारा है
    4
    मैं वीडियो को इंटरनेट पर डालना चाहता हूं ऐसा भाभी का भक्ति में वीडियो का एक नया नजारा है
    user_राकेश कुमार
    राकेश कुमार
    महुआ, वैशाली, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.