logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाल खेड़ी राम रोड पर नांगावली के सभी ग्राम वासियों ने मिलकर पैदल जाने वाले यात्रियों को भोजन करवाया और थोड़ी देर रुकने की हाथ जोड़कर व्यवस्था की

10 hrs ago
user_सुनील कुमार खटीक
सुनील कुमार खटीक
Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
10 hrs ago

पाल खेड़ी राम रोड पर नांगावली के सभी ग्राम वासियों ने मिलकर पैदल जाने वाले यात्रियों को भोजन करवाया और थोड़ी देर रुकने की हाथ जोड़कर व्यवस्था की

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पैर से लिपटा कुछ ऐसा कि थम गई सांसें… आखिर क्या था वो? 😱🐍 नरपत की खेड़ी में दिनदहाड़े हुआ हैरतअंगेज वाकया… पैर से लिपटी चीज ने बढ़ाई धड़कनें, आखिर में हुआ पूरा खुलासा!
    1
    पैर से लिपटा कुछ ऐसा कि थम गई सांसें… आखिर क्या था वो? 😱🐍
नरपत की खेड़ी में दिनदहाड़े हुआ हैरतअंगेज वाकया… पैर से लिपटी चीज ने बढ़ाई धड़कनें, आखिर में हुआ पूरा खुलासा!
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • 9 लाख नवकार मंत्र जाप से गुंजा शांतिभवन, पर्युषण महापर्व में होगा अनवरत 24 घण्टे जाप। चित्तौड़गढ़। उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी स्थित शांति भवन मे पावन चातुर्मास के शुभ अवसर पर जैन सिद्धान्ताचार्य पूज्य महासती श्री प्रतिभा श्री जी म.सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य मे 9 लाख नवकार मंत्र जाप सम्पन्न हुए जिसमे 350 श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। इस जाप के लाभार्थी विरेन्द्र कुमार विलेश वितराम व विराज पितलिया परिवार रहे। जाप मे स्थापित कलश की बोली तेजपाल दिपक मेहता परिवार द्वारा ली गई। 8 सितम्बर से पर्यूषण महापर्व प्रारम्भ हो रहे है। इस दौरान शान्ति भवन मे 24 घंटे जाप की व्यवस्था रखी गई है। श्रीसंघ सेन्थी ने अनवरत 24 घण्टे जाप में अधिकाधिक संख्या मे पधारकर धर्म रूपी कुम्भ मे स्नान कर कर्म निर्जरा करने का आव्हान किया। पर्यूषण काल मे शहरवासियों के लिए बस की व्यवस्था की गई है, उसके लाभार्थी ॐ शान्ति ट्रेवल्स है।
    1
    9 लाख नवकार मंत्र जाप से गुंजा शांतिभवन, पर्युषण महापर्व में होगा अनवरत 24 घण्टे जाप।
चित्तौड़गढ़। उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी स्थित शांति भवन मे पावन चातुर्मास के शुभ अवसर पर जैन सिद्धान्ताचार्य पूज्य महासती श्री प्रतिभा श्री जी म.सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य मे 9 लाख नवकार मंत्र जाप सम्पन्न हुए जिसमे 350 श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। इस जाप के लाभार्थी विरेन्द्र कुमार विलेश वितराम व विराज पितलिया परिवार रहे। जाप मे स्थापित कलश की बोली तेजपाल दिपक मेहता परिवार द्वारा ली गई।
8 सितम्बर से पर्यूषण महापर्व प्रारम्भ हो रहे है। इस दौरान शान्ति भवन मे 24 घंटे जाप की व्यवस्था रखी गई है। श्रीसंघ सेन्थी ने अनवरत 24 घण्टे जाप में अधिकाधिक संख्या मे पधारकर धर्म रूपी कुम्भ मे स्नान कर कर्म निर्जरा करने का आव्हान किया। पर्यूषण काल मे शहरवासियों के लिए बस की व्यवस्था की गई है, उसके लाभार्थी ॐ शान्ति ट्रेवल्स है।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • नीमच जिले के जावद में भव्यता से मनाया गया ‘श्रीकृष्ण पर्व’ जावद के सांवलिया सेठ मंदिर परिसर में ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का भव्य आयोजन हुआ। श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया। सांस्कृतिक संध्या में राज्य शिखर सम्मान से सम्मानित निमाड़ी लोक कलाकार पूर्णिमा चतुर्वेदी और उनकी मंडली ने लोकगीतों व निमाड़ी लोकधुनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद भोपाल की शास्त्रीय गायिका नम्रता कुशवाह ने सुमधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु प्रस्तुतियों पर भाव-विभोर नजर आए। कार्यक्रम ने जावद की धार्मिक और लोक संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी।
    1
    नीमच जिले के जावद में भव्यता से मनाया गया ‘श्रीकृष्ण पर्व’
जावद के सांवलिया सेठ मंदिर परिसर में ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का भव्य आयोजन हुआ। श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया। सांस्कृतिक संध्या में राज्य शिखर सम्मान से सम्मानित निमाड़ी लोक कलाकार पूर्णिमा चतुर्वेदी और उनकी मंडली ने लोकगीतों व निमाड़ी लोकधुनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद भोपाल की शास्त्रीय गायिका नम्रता कुशवाह ने सुमधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु प्रस्तुतियों पर भाव-विभोर नजर आए। कार्यक्रम ने जावद की धार्मिक और लोक संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • नीमच सिटी पुलिस ने 58.50 लाख की अफीम जब्त! महिला आरोपी गिरफ्तार, 11 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम बरामद नीमच। थाना नीमच सिटी पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 58 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 5 सितंबर 2026 को अपराध विवेचना के दौरान की गई। पुलिस टीम ने आमरोड स्थित दरक वेयर हाउस के सामने, यूनिक वेल्डिंग वर्क्स की बंद पड़ी गुमटी के आगे गिरदौड़ा क्षेत्र में एक संदिग्ध महिला को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से कुल 11 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान ममता उर्फ बंटी पति मुकेश, उम्र 40 वर्ष, निवासी बोरखेड़ी पानड़ी के रूप में की है। पुलिस ने मौके पर पंचों के समक्ष अफीम को जब्त कर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में थाना नीमच सिटी पर धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। वहीं, पुलिस जांच में अफीम उपलब्ध कराने वाले एक अन्य व्यक्ति का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने शांतिलाल पिता नारूलाल मीणा, निवासी रावण रूंडी, नीमच सिटी को धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत सहआरोपी बनाया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। नीमच सिटी पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सागरिया सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    नीमच सिटी पुलिस ने 58.50 लाख की अफीम जब्त! महिला आरोपी गिरफ्तार, 11 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम बरामद
नीमच। थाना नीमच सिटी पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 58 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 5 सितंबर 2026 को अपराध विवेचना के दौरान की गई। पुलिस टीम ने आमरोड स्थित दरक वेयर हाउस के सामने, यूनिक वेल्डिंग वर्क्स की बंद पड़ी गुमटी के आगे गिरदौड़ा क्षेत्र में एक संदिग्ध महिला को पकड़ा।
पूछताछ और तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से कुल 11 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान ममता उर्फ बंटी पति मुकेश, उम्र 40 वर्ष, निवासी बोरखेड़ी पानड़ी के रूप में की है।
पुलिस ने मौके पर पंचों के समक्ष अफीम को जब्त कर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में थाना नीमच सिटी पर धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
वहीं, पुलिस जांच में अफीम उपलब्ध कराने वाले एक अन्य व्यक्ति का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने शांतिलाल पिता नारूलाल मीणा, निवासी रावण रूंडी, नीमच सिटी को धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत सहआरोपी बनाया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
नीमच सिटी पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सागरिया सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दर्द से छुटकारा पाने के लिए आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क जरूर करें,,, 8302083835
    1
    दर्द से छुटकारा पाने के लिए आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क जरूर करें,,, 8302083835
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner Chittaurgarh, Chittorgarh•
    15 hrs ago
  • मंदसौर से बड़ी खबर— रामटेकरी चौराहे पर कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक दूसरे युवक के साथ बेल्ट से मारपीट करता हुआ वीडियो में नजर आ रहा मंदसौर से बड़ी खबर— रामटेकरी चौराहे पर कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक दूसरे युवक के साथ बेल्ट से मारपीट करता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, टक्कर के बाद विवाद किस बात को लेकर हुआ और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    मंदसौर से बड़ी खबर—
रामटेकरी चौराहे पर कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक दूसरे युवक के साथ बेल्ट से मारपीट करता हुआ वीडियो में नजर आ रहा
मंदसौर से बड़ी खबर—
रामटेकरी चौराहे पर कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक दूसरे युवक के साथ बेल्ट से मारपीट करता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, टक्कर के बाद विवाद किस बात को लेकर हुआ और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Seema kumawat
    Seema kumawat
    Video Creator प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • डूंगला में मेघ मेहरबान, खेतों में लौटी फसलों की रौनक लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से किसानों को मिली राहत, मक्का-कपास सहित दलहन व तिलहन फसलों को मिला जीवनदान पवन अग्रवाल डूंगला। उपखंड क्षेत्र में रविवार को मौसम ने करवट बदली और लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। क्षेत्र के कई गांवों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद खेतों में खड़ी फसलों को पानी मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली। हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश कम होने से किसान अभी भी अच्छी बरसात की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पिछले कई दिनों से बारिश का दौर थमने के कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही थी। खेतों में मक्का, कपास, तिलहन, दलहन सहित अन्य फसलें पानी की कमी से प्रभावित होने लगी थीं। ऐसे में रविवार को हुई बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई। किसानों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश होती है तो फसलों की स्थिति और बेहतर हो सकती है। किसान देवीलाल ने बताया कि किसान बड़ी उम्मीद के साथ खेतों में फसल बोता है। बीज, खाद, जुताई और अन्य कृषि कार्यों पर खर्च करने के लिए कई बार कर्ज भी लेना पड़ता है। ऐसे में समय पर बारिश नहीं होने से फसल खराब होने का डर बना रहता है। रविवार की बारिश से फिलहाल किसानों को काफी राहत मिली है। वहीं किसान रामेश्वरलाल ने बताया कि बारिश होने से खेतों में खड़ी मक्का, कपास, दलहन और तिलहन की फसलों को काफी फायदा हुआ है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह पानी किसी राहत से कम नहीं है। खेतों में नमी आने से फसलों की बढ़वार को भी गति मिलने की उम्मीद है। निचले इलाकों में पानी जमा, मौसम हुआ सुहाना बारिश के दौरान डूंगला के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। कुछ बाजार क्षेत्रों और मार्गों पर भी बारिश का पानी नजर आया। हालांकि बारिश रुकने के बाद धीरे-धीरे पानी की निकासी होने लगी। बारिश के साथ मौसम में ठंडक घुल गई और दिनभर उमस से परेशान लोगों को भी राहत मिली। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से न केवल खरीफ फसलों को फायदा होगा, बल्कि खेतों में नमी बनी रहने से आगामी दिनों में सिंचाई का दबाव भी कम होगा। किसान अब आसमान की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं और आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश की आस लगाए हुए हैं। बारिश के बाद गांवों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। खेतों में पहुंचकर किसानों ने फसलों की स्थिति देखी और बारिश से मिली नमी को फसलों के लिए शुभ संकेत माना। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला आगे भी बना रहता है तो इस बार खरीफ की फसल अच्छी होने की उम्मीद है।
    4
    डूंगला में मेघ मेहरबान, खेतों में लौटी फसलों की रौनक

लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से किसानों को मिली राहत, मक्का-कपास सहित दलहन व तिलहन फसलों को मिला जीवनदान
पवन अग्रवाल 
डूंगला। उपखंड क्षेत्र में रविवार को मौसम ने करवट बदली और लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। क्षेत्र के कई गांवों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद खेतों में खड़ी फसलों को पानी मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली। हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश कम होने से किसान अभी भी अच्छी बरसात की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
पिछले कई दिनों से बारिश का दौर थमने के कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही थी। खेतों में मक्का, कपास, तिलहन, दलहन सहित अन्य फसलें पानी की कमी से प्रभावित होने लगी थीं। ऐसे में रविवार को हुई बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई। किसानों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश होती है तो फसलों की स्थिति और बेहतर हो सकती है।
किसान देवीलाल ने बताया कि किसान बड़ी उम्मीद के साथ खेतों में फसल बोता है। बीज, खाद, जुताई और अन्य कृषि कार्यों पर खर्च करने के लिए कई बार कर्ज भी लेना पड़ता है। ऐसे में समय पर बारिश नहीं होने से फसल खराब होने का डर बना रहता है। रविवार की बारिश से फिलहाल किसानों को काफी राहत मिली है।
वहीं किसान रामेश्वरलाल ने बताया कि बारिश होने से खेतों में खड़ी मक्का, कपास, दलहन और तिलहन की फसलों को काफी फायदा हुआ है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह पानी किसी राहत से कम नहीं है। खेतों में नमी आने से फसलों की बढ़वार को भी गति मिलने की उम्मीद है।
निचले इलाकों में पानी जमा, मौसम हुआ सुहाना
बारिश के दौरान डूंगला के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। कुछ बाजार क्षेत्रों और मार्गों पर भी बारिश का पानी नजर आया। हालांकि बारिश रुकने के बाद धीरे-धीरे पानी की निकासी होने लगी। बारिश के साथ मौसम में ठंडक घुल गई और दिनभर उमस से परेशान लोगों को भी राहत मिली।
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से न केवल खरीफ फसलों को फायदा होगा, बल्कि खेतों में नमी बनी रहने से आगामी दिनों में सिंचाई का दबाव भी कम होगा। किसान अब आसमान की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं और आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश की आस लगाए हुए हैं।
बारिश के बाद गांवों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। खेतों में पहुंचकर किसानों ने फसलों की स्थिति देखी और बारिश से मिली नमी को फसलों के लिए शुभ संकेत माना। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला आगे भी बना रहता है तो इस बार खरीफ की फसल अच्छी होने की उम्मीद है।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • नीमच में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नीमच का गौरव बढ़ा नीमच जिले के शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिजलवास बामनिया के शिक्षक श्री महेंद्र सिंह पंवार को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2026 के तहत राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बाल-केंद्रित शिक्षण के लिए प्रदान किया गया। श्री पंवार ने विद्यार्थियों को खेल-खेल में और गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर दिए। टीएलएम, मॉडल, चार्ट और वर्कशीट के जरिए कठिन विषयों को सरल और रोचक बनाया। साथ ही ग्राम समुदाय और जनसहयोग से विद्यालय के सर्वांगीण विकास में योगदान दिया। उनका यह सम्मान नीमच के लिए गौरव का विषय है।
    1
    नीमच में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नीमच का गौरव बढ़ा

नीमच जिले के शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिजलवास बामनिया के शिक्षक श्री महेंद्र सिंह पंवार को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2026 के तहत राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बाल-केंद्रित शिक्षण के लिए प्रदान किया गया। श्री पंवार ने विद्यार्थियों को खेल-खेल में और गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर दिए। टीएलएम, मॉडल, चार्ट और वर्कशीट के जरिए कठिन विषयों को सरल और रोचक बनाया। साथ ही ग्राम समुदाय और जनसहयोग से विद्यालय के सर्वांगीण विकास में योगदान दिया। उनका यह सम्मान नीमच के लिए गौरव का विषय है।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • #गुजरात : अपनी लिव-इन पार्टनर काजल बारैया की बेरहमी से हत्या के आरोप में गिरफ्तार फैज़ल उर्फ खटकी को आज शहर की पुलिस भावनगर ST डिपो ले गई, ताकि क्राइम सीन को फिर से रिक्रिएट किया जा सके। #gujaratpolice @highligh
    1
    #गुजरात : अपनी लिव-इन पार्टनर काजल बारैया की बेरहमी से हत्या के आरोप में गिरफ्तार फैज़ल उर्फ खटकी को आज शहर की पुलिस भावनगर ST डिपो ले गई, ताकि क्राइम सीन को फिर से रिक्रिएट किया जा सके।
#gujaratpolice  @highligh
    user_वागड़ NEWS 24
    वागड़ NEWS 24
    Local News Reporter आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.