9 लाख नवकार मंत्र जाप से गुंजा शांतिभवन, पर्युषण महापर्व में होगा अनवरत 24 घण्टे जाप। चित्तौड़गढ़। उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी स्थित शांति भवन मे पावन चातुर्मास के शुभ अवसर पर जैन सिद्धान्ताचार्य पूज्य महासती श्री प्रतिभा श्री जी म.सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य मे 9 लाख नवकार मंत्र जाप सम्पन्न हुए जिसमे 350 श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। इस जाप के लाभार्थी विरेन्द्र कुमार विलेश वितराम व विराज पितलिया परिवार रहे। जाप मे स्थापित कलश की बोली तेजपाल दिपक मेहता परिवार द्वारा ली गई। 8 सितम्बर से पर्यूषण महापर्व प्रारम्भ हो रहे है। इस दौरान शान्ति भवन मे 24 घंटे जाप की व्यवस्था रखी गई है। श्रीसंघ सेन्थी ने अनवरत 24 घण्टे जाप में अधिकाधिक संख्या मे पधारकर धर्म रूपी कुम्भ मे स्नान कर कर्म निर्जरा करने का आव्हान किया। पर्यूषण काल मे शहरवासियों के लिए बस की व्यवस्था की गई है, उसके लाभार्थी ॐ शान्ति ट्रेवल्स है।
9 लाख नवकार मंत्र जाप से गुंजा शांतिभवन, पर्युषण महापर्व में होगा अनवरत 24 घण्टे जाप। चित्तौड़गढ़। उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी स्थित शांति भवन मे पावन चातुर्मास के शुभ अवसर पर जैन सिद्धान्ताचार्य पूज्य महासती श्री प्रतिभा श्री जी म.सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य मे 9 लाख नवकार मंत्र जाप सम्पन्न हुए जिसमे 350 श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। इस जाप के लाभार्थी विरेन्द्र कुमार विलेश वितराम व विराज पितलिया परिवार रहे। जाप मे स्थापित कलश की बोली तेजपाल दिपक मेहता परिवार द्वारा ली गई। 8 सितम्बर से पर्यूषण महापर्व प्रारम्भ हो रहे है। इस दौरान शान्ति भवन मे 24 घंटे जाप की व्यवस्था रखी गई है। श्रीसंघ सेन्थी ने अनवरत 24 घण्टे जाप में अधिकाधिक संख्या मे पधारकर धर्म रूपी कुम्भ मे स्नान कर कर्म निर्जरा करने का आव्हान किया। पर्यूषण काल मे शहरवासियों के लिए बस की व्यवस्था की गई है, उसके लाभार्थी ॐ शान्ति ट्रेवल्स है।
- रामदेवरा यात्रियों की सेवा में जुटा राम रसोड़ा 50 टेंट का वाटरप्रूफ हॉल तैयार, 300 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था; 24 घंटे भोजन-नाश्ता और चिकित्सा सुविधा पवन अग्रवाल चिकारड़ा। रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मंगलवाड़ के निकट राती मंगरी में श्रीराम सेवा समिति की ओर से राम रसोड़ा संचालित किया जा रहा है। यहां रामदेवरा जाने और दर्शन कर लौटने वाले पैदल यात्रियों के साथ मोटरसाइकिल, चारपहिया वाहन और बसों से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भोजन, चाय-नाश्ता, ठहरने और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। समिति संचालक डॉ. ताराचंद ने बताया कि प्रतिदिन करीब 1000 से 1500 यात्री राम रसोड़े पर पहुंच रहे हैं। सेवादार यात्रियों को मनुहार कर रोकते हैं और भोजन करवाने के साथ उनकी जरूरत के अनुसार अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। बारिश में भी सुरक्षित ठहराव यात्रियों को मौसम की परेशानी से बचाने के लिए 50 टेंट का वाटरप्रूफ हॉल तैयार किया गया है, जिसमें करीब 300 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था है। डॉ. ताराचंद ने बताया कि बारिश कितनी भी तेज हो, यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 300 से अधिक यात्री होने पर उनके लिए अलग से ठहरने की व्यवस्था की जाती है। 24 घंटे भोजन और नाश्ता राम रसोड़े में प्रतिदिन सब्जी-पूरी, नमकीन और मिठाई परोसी जा रही है। इसके साथ चाय, कॉफी और नाश्ते की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहती है। लंबी यात्रा से थके श्रद्धालुओं के लिए रात्रि विश्राम की भी समुचित व्यवस्था की गई है। भजनों पर झूम रहे श्रद्धालु राम रसोड़े में बाबा रामदेव के भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु यात्रा की थकान भूलकर झूमते और नृत्य करते नजर आते हैं। कई परिवार छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं। डॉ. ताराचंद ने बताया कि कुछ महिलाएं दो-दो माह के बच्चों को साथ लेकर भी रामदेवरा जा रही हैं। ऐसे यात्रियों के रात्रि विश्राम के दौरान सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। चिकित्सा सुविधा के साथ सेवा में जुटे कार्यकर्ता यात्रा के दौरान थकान, चोट या अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्या होने पर राम रसोड़े में चिकित्सा सुविधा एवं प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। डॉ. सुरेश चन्द भी चिकित्सा सेवा में सहयोग कर रहे हैं। राम रसोड़े की व्यवस्थाओं में यूनिटी फॉर मेन के कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से सेवा दे रहे हैं। सेवा कार्य में रामचंद्र पाटीदार, लोकेश पाटीदार, जयप्रकाश मेघवाल और कुशल पाटीदार सहित अन्य कार्यकर्ता यात्रियों की सुविधा में जुटे हुए हैं। मंगलवाड़ चौराहा और आसपास के ग्रामीण भी प्रतिदिन पहुंचकर भोजन, पानी, विश्राम तथा अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। सेवादारों का कहना है कि रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा उनके लिए केवल व्यवस्था नहीं, बल्कि बाबा रामदेव के प्रति आस्था और सेवा भावना का माध्यम है। इसी भावना के साथ पैदल यात्रियों से लेकर मोटरसाइकिल, चारपहिया वाहन और बसों से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी है।4
- पाल खेड़ी राम रोड पर नांगावली के सभी ग्राम वासियों ने मिलकर पैदल जाने वाले यात्रियों को भोजन करवाया और थोड़ी देर रुकने की हाथ जोड़कर व्यवस्था की1
- नीमच जिले के जावद में भव्यता से मनाया गया ‘श्रीकृष्ण पर्व’ जावद के सांवलिया सेठ मंदिर परिसर में ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का भव्य आयोजन हुआ। श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया। सांस्कृतिक संध्या में राज्य शिखर सम्मान से सम्मानित निमाड़ी लोक कलाकार पूर्णिमा चतुर्वेदी और उनकी मंडली ने लोकगीतों व निमाड़ी लोकधुनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद भोपाल की शास्त्रीय गायिका नम्रता कुशवाह ने सुमधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु प्रस्तुतियों पर भाव-विभोर नजर आए। कार्यक्रम ने जावद की धार्मिक और लोक संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी।1
- नीमच सिटी पुलिस ने 58.50 लाख की अफीम जब्त! महिला आरोपी गिरफ्तार, 11 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम बरामद नीमच। थाना नीमच सिटी पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 58 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 5 सितंबर 2026 को अपराध विवेचना के दौरान की गई। पुलिस टीम ने आमरोड स्थित दरक वेयर हाउस के सामने, यूनिक वेल्डिंग वर्क्स की बंद पड़ी गुमटी के आगे गिरदौड़ा क्षेत्र में एक संदिग्ध महिला को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से कुल 11 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान ममता उर्फ बंटी पति मुकेश, उम्र 40 वर्ष, निवासी बोरखेड़ी पानड़ी के रूप में की है। पुलिस ने मौके पर पंचों के समक्ष अफीम को जब्त कर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में थाना नीमच सिटी पर धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। वहीं, पुलिस जांच में अफीम उपलब्ध कराने वाले एक अन्य व्यक्ति का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने शांतिलाल पिता नारूलाल मीणा, निवासी रावण रूंडी, नीमच सिटी को धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत सहआरोपी बनाया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। नीमच सिटी पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सागरिया सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।1
- नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की.. राधा कृष्ण के युगल नृत्य और छोटे छोटे राधा कृष्ण की अठखेलियों से जीवन्त हो गयी आनन्द धाम हवेली मटकी फोड़ माखन चोर आयोजन सम्पन्न भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल - 6 सितम्बर नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की.. राधा कृष्ण के युगल नृत्य और छोटे छोटे राधा कृष्ण की अठखेलियों से जीवन्त हो गयी आनन्द धाम हवेली मटकी फोड़ माखन चोर आयोजन सम्पन्न भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल - 6 सितम्बर अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब, भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आनन्द धाम हवेली मन्दिर भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में - जन्माष्ठमी महोत्सव -2026 शनिवार 5 सितम्बर को सांय 4 बजे से आयोजित किया गया ! इस कार्यक्रम के संयोजक क्लब के जिला पदाधिकारी एवं आनन्द धाम हवेली मन्दिर भीलवाड़ा के मुख्य ट्रस्टी श्रीमती सुमन श्री राजेन्द्र बाहेती के कुशल संयोजन में दो तरह की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई जिनमें कुल 54 बच्चों ने भाग लिया ! राधा-कृष्ण थीम पर 3 से 7 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी गईं जिसमें " नटखट कन्हैया - राधिका गौरी " के रूप में 38 सजे धजे नन्हे मुन्ने बच्चों ने सभी का मन मोह लिया ! इसी भांति युवाओं हेतु जन्माष्टमी थीम पर 8 से 16 वर्ष की आयु सीमा में युगल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसमें 16 प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ! हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आनन्द धाम हवेली मन्दिर में नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने विवेकानन्द केन्द्र के बच्चों द्वारा " मटकी फोड़ माखन चोर " कार्यक्रम का आनन्द लिया ! प्रतियोगिता कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी ने की तथा मुख्य अतिथि क्लब के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ. सुमन श्री सुरेश सोनी व जिलाध्यक्ष श्रीमती डॉ चेतना श्री सुनील जागेटिया तथा तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में क्लब के जिला पदाधिकारियों श्रीमती कान्ता श्री बी एल मेलाणा, श्रीमती डॉ राखी श्री प्रमोद राठी , श्रीमती इन्दिरा डॉ भागचन्द सोमानी, एडवोकेट श्रीमती नीलम दरगड़ , श्री रामचन्द्र मून्दड़ा व श्रीमती स्नेहलता पटवारी ने ठाकुर जी के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि प्रतियोगिता के तीनों वर्गों के प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थानों का चयन जजों श्रीमती डॉ सुमन सोनी एवं श्रीमती स्नेहलता पटवारी के साथ साथ उपस्थित भक्तजनों ने किया ! सभी अतिथियों के कर कमलों से प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागियों को अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया ! आनन्द धाम हवेली मन्दिर ट्रस्ट द्वारा सभी प्रतिभागियों को मिठाई, चाकलेट, फल एवं बांसुरी भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया ! सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए क्लब के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता सोडाणी , श्रीमती डॉ सुमन सोनी , श्रीमती डॉ चेतना जागेटिया एवं श्रीमती सुमन बाहेती ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के धार्मिक आध्यात्मिक कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य छोटे बच्चों एवं युवाओं में सनातन धर्म और संस्कृति की भावना को जागृत करना है ! प्रतियोगिता परिणामों की घोषणा श्रीमती डॉ राखी राठी, श्रीमती कान्ता मेलाणा , श्रीमती इन्दिरा सोमानी, एडवोकेट श्रीमती नीलम दरगड़ ने की ! प्रतियोगिता परिणाम निम्नानुसार रहे - राधिका गौरी प्रतियोगिता में प्रथम किमाया माहेश्वरी , द्वितीय ऋत्वि पोरवाल एवं तृतीय स्थान दित्या माहेश्वरी ने प्राप्त किया ! नटखट कृष्ण कन्हैया प्रतियोगिता में प्रथम आरषि भदादा, द्वितीय युविका समदानी एवं तृतीय स्थान श्रीहान समदानी ने प्राप्त किया ! युगल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम आरवी - रीवा, द्वितीय वाणी - लविका एवं तृतीय स्थान आरोही - आरवी ने प्राप्त किया !3
- NEWS:-मुक्तिधाम में शेड नहीं, बारिश में तिरपाल थामकर अंतिम संस्कार नीमच के खजूरी गांव में 80 साल के बुजुर्ग को दी अंतिम विदाई, ग्रामीणों ने पकड़ी तिरपाल मनासा । तहसील के खजूरी गांव में खराब व्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आई है। यहां 80 साल के राधाकिशन पाटीदार की मौत के बाद अंतिम संस्कार करते समय तेज बारिश शुरू हो गई। मुक्तिधाम में पक्का शेड नहीं होने के कारण परिवार और ग्रामीणों को हाथों में तिरपाल पकड़कर चिता को बारिश से बचाना पड़ा। अंतिम यात्रा जब मुक्तिधाम पहुंची, उसी समय बारिश होने लगी। मुक्तिधाम में बारिश से बचाव के लिए शेड नहीं था, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हुई। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के लिए लोगों ने चारों तरफ से तिरपाल पकड़कर चिता को ढकने की कोशिश की। बारिश के बीच तिरपाल पकड़े खड़े ग्रामीणों की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सुर्खियों में है। ये तस्वीरें ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं पर सवाल उठा रही हैं। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि मुक्तिधाम जैसी बुनियादी सुविधा हर गांव में होनी चाहिए। अंतिम संस्कार के समय परिवार पहले ही दुखी होता है, ऐसे में बारिश से बचाव के लिए ग्रामीणों को खुद तिरपाल लेकर खड़ा होना व्यवस्था की कमी दिखाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत से मांग की है कि खजूरी गांव के मुक्तिधाम में जल्द पक्का शेड और जरूरी सुविधाएं दी जाएं। ताकि भविष्य में किसी परिवार को अंतिम विदाई के समय ऐसी परेशानी न हो। बारिश में तिरपाल पकड़े ग्रामीणों की यह तस्वीर अब गांव की सुविधा व्यवस्था और विकास के दावों पर सवाल उठा रही है।1
- डूंगला में मेघ मेहरबान, खेतों में लौटी फसलों की रौनक लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से किसानों को मिली राहत, मक्का-कपास सहित दलहन व तिलहन फसलों को मिला जीवनदान पवन अग्रवाल डूंगला। उपखंड क्षेत्र में रविवार को मौसम ने करवट बदली और लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। क्षेत्र के कई गांवों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद खेतों में खड़ी फसलों को पानी मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली। हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश कम होने से किसान अभी भी अच्छी बरसात की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पिछले कई दिनों से बारिश का दौर थमने के कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही थी। खेतों में मक्का, कपास, तिलहन, दलहन सहित अन्य फसलें पानी की कमी से प्रभावित होने लगी थीं। ऐसे में रविवार को हुई बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई। किसानों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश होती है तो फसलों की स्थिति और बेहतर हो सकती है। किसान देवीलाल ने बताया कि किसान बड़ी उम्मीद के साथ खेतों में फसल बोता है। बीज, खाद, जुताई और अन्य कृषि कार्यों पर खर्च करने के लिए कई बार कर्ज भी लेना पड़ता है। ऐसे में समय पर बारिश नहीं होने से फसल खराब होने का डर बना रहता है। रविवार की बारिश से फिलहाल किसानों को काफी राहत मिली है। वहीं किसान रामेश्वरलाल ने बताया कि बारिश होने से खेतों में खड़ी मक्का, कपास, दलहन और तिलहन की फसलों को काफी फायदा हुआ है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह पानी किसी राहत से कम नहीं है। खेतों में नमी आने से फसलों की बढ़वार को भी गति मिलने की उम्मीद है। निचले इलाकों में पानी जमा, मौसम हुआ सुहाना बारिश के दौरान डूंगला के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। कुछ बाजार क्षेत्रों और मार्गों पर भी बारिश का पानी नजर आया। हालांकि बारिश रुकने के बाद धीरे-धीरे पानी की निकासी होने लगी। बारिश के साथ मौसम में ठंडक घुल गई और दिनभर उमस से परेशान लोगों को भी राहत मिली। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से न केवल खरीफ फसलों को फायदा होगा, बल्कि खेतों में नमी बनी रहने से आगामी दिनों में सिंचाई का दबाव भी कम होगा। किसान अब आसमान की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं और आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश की आस लगाए हुए हैं। बारिश के बाद गांवों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। खेतों में पहुंचकर किसानों ने फसलों की स्थिति देखी और बारिश से मिली नमी को फसलों के लिए शुभ संकेत माना। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला आगे भी बना रहता है तो इस बार खरीफ की फसल अच्छी होने की उम्मीद है।4
- नीमच में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नीमच का गौरव बढ़ा नीमच जिले के शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिजलवास बामनिया के शिक्षक श्री महेंद्र सिंह पंवार को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2026 के तहत राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बाल-केंद्रित शिक्षण के लिए प्रदान किया गया। श्री पंवार ने विद्यार्थियों को खेल-खेल में और गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर दिए। टीएलएम, मॉडल, चार्ट और वर्कशीट के जरिए कठिन विषयों को सरल और रोचक बनाया। साथ ही ग्राम समुदाय और जनसहयोग से विद्यालय के सर्वांगीण विकास में योगदान दिया। उनका यह सम्मान नीमच के लिए गौरव का विषय है।1
- वल्लभनगर नगर पालिका चुनाव में मतदाता सूची जारी, 8,314 मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार आगामी नगर पालिका चुनावों को लेकर वल्लभनगर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन विभाग ने चुनाव की तैयारियां पूरी करते हुए वार्डवार अंतिम मतदाता सूची व मतदान केंद्रों की स्थिति स्पष्ट कर दी है। इस बार वल्लभनगर नगर पालिका क्षेत्र में कुल 8,314 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर की नई सरकार का फैसला करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।1