Shuru
Apke Nagar Ki App…
वल्लभनगर नगर पालिका चुनाव में मतदाता सूची जारी, 8,314 मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार आगामी नगर पालिका चुनावों को लेकर वल्लभनगर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन विभाग ने चुनाव की तैयारियां पूरी करते हुए वार्डवार अंतिम मतदाता सूची व मतदान केंद्रों की स्थिति स्पष्ट कर दी है। इस बार वल्लभनगर नगर पालिका क्षेत्र में कुल 8,314 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर की नई सरकार का फैसला करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।
Local Tv News Channel
वल्लभनगर नगर पालिका चुनाव में मतदाता सूची जारी, 8,314 मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार आगामी नगर पालिका चुनावों को लेकर वल्लभनगर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन विभाग ने चुनाव की तैयारियां पूरी करते हुए वार्डवार अंतिम मतदाता सूची व मतदान केंद्रों की स्थिति स्पष्ट कर दी है। इस बार वल्लभनगर नगर पालिका क्षेत्र में कुल 8,314 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर की नई सरकार का फैसला करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- वल्लभनगर नगर पालिका चुनाव में मतदाता सूची जारी, 8,314 मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार आगामी नगर पालिका चुनावों को लेकर वल्लभनगर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन विभाग ने चुनाव की तैयारियां पूरी करते हुए वार्डवार अंतिम मतदाता सूची व मतदान केंद्रों की स्थिति स्पष्ट कर दी है। इस बार वल्लभनगर नगर पालिका क्षेत्र में कुल 8,314 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर की नई सरकार का फैसला करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।1
- इंद्रदेव को मनाया तो बरसे मेघ, किसानों के खिले चेहरे ढोल-नगाड़ों के साथ की थी बारिश की कामना, दोपहर बाद हुई बरसात ने फसलों को दिया जीवनदान पवन अग्रवाल चिकारड़ा। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे ग्रामीण किसानों की रविवार को उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब दोपहर करीब 2 बजे से आसमान में बादल छाए और बरसात शुरू हो गई। गांव में इंद्रदेव को मनाने के लिए किसानों ने ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ पूजा-पाठ कर बारिश की कामना की थी। किसानों का कहना है कि उन्होंने जिस भाव और आस्था से इंद्रदेव को पुकारा, उन्होंने भी ज्यादा देर रूठे रहना उचित नहीं समझा और आखिरकार मेहर बरसा दी। पिछले लंबे समय से पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई थी। खेतों में फसल पानी के अभाव में मुरझाने लगी थी और किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे थे। अच्छी बारिश नहीं होने पर फसलों में नुकसान की आशंका भी जताई जा रही थी। रूठे इंद्रदेव को मनाने गांव से बाहर निकले किसान बारिश के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से इंद्रदेव को मनाने का प्रयास किया। ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ ग्रामीण गांव से बाहर पहुंचे तथा पूजा-पाठ कर इंद्रदेव से मेहर बरसाने की प्रार्थना की। किसानों की आस्था और सामूहिक प्रयास के बीच रविवार को हुई बरसात ने ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। छतों से बह निकले बरसाती नाले दोपहर बाद हुई बरसात भले ही मूसलाधार नहीं रही, लेकिन कुछ समय के लिए बारिश की रफ्तार तेज रही। मकानों की छतों से पानी के बरसाती नाले बह निकले। खेतों में भी पानी पहुंचने से फसलों को तत्काल राहत मिली। हालांकि यह बारिश नदी-नालों में पानी का बहाव बढ़ाने के लिए पर्याप्त नहीं रही, लेकिन किसानों के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं है। मकई में भरेंगे दाने, अन्य फसलें भी रहेंगी यौवन पर किसानों का कहना है कि इस समय हुई बारिश फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। खासकर मकई की फसल में दाने भरने के समय पानी मिलने से उत्पादन को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य फसलें भी बारिश के बाद फिर से लहलहा उठेंगी और उनमें नई जान आएगी। खेतों में खड़ी फसलों को इस बारिश से आवश्यक नमी मिलने से किसानों की चिंता काफी हद तक कम हुई है। बोले किसान- बालक रूठ जाए, पिता उससे जुदा नहीं होता बारिश के बाद किसानों ने इंद्रदेव का आभार जताते हुए कहा कि "बालक कितना भी रूठ जाए, लेकिन पिता कभी उससे जुदा नहीं होता।" किसानों का कहना था कि लंबे इंतजार के बाद हुई इस बारिश ने उनकी उम्मीदें फिर जगा दी हैं। भले ही अभी अच्छी और लगातार बारिश की जरूरत बनी हुई है, लेकिन रविवार की बरसात ने सूखती फसलों को जीवनदान देने का काम किया है। बारिश के बाद खेतों की ओर लौटे किसानों के चेहरों पर संतोष साफ दिखाई दिया। आसमान में छाए बादलों और खेतों में पहुंची नमी ने किसानों को आगामी दिनों में अच्छी फसल की उम्मीद बंधा दी है।2
- पाल खेड़ी राम रोड पर नांगावली के सभी ग्राम वासियों ने मिलकर पैदल जाने वाले यात्रियों को भोजन करवाया और थोड़ी देर रुकने की हाथ जोड़कर व्यवस्था की1
- संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में आप प्रत्याशी अमित वर्मा 6 वर्ष के लिए निष्कासित तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 आम आदमी पार्टी के एकमात्र प्रत्याशी ने दिया धोखा, प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी अशोक रांका को दिया समर्थन, आप ने प्रत्याशी अमित वर्मा को 6 साल के लिए किया निष्कासन, राजसमंद नगर परिषद निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पहली बार भीम में पांच,नाथद्वारा में आठ और राजसमंद में एक प्रत्याशी को नामांकन भरवा कर मैदान में उतारा। राजसमंद नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 से अमित वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया गया। लेकिन प्रत्याशी अमित वर्मा ने यू टर्न लेते हुए प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी अशोक रांका को समर्थन दे दिया। इस संबंध में शिकायत मिलने पर आम आदमी पार्टी संगठन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अमित वर्मा को निलंबित कर 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता समाप्त कर दी है। बाइट - गिरधारी लाल चंदेल ( जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी राजसमंद )2
- नाथू द्वारा राजसमंद मैं चुनाव की सर गर्मियां तेज क्या है नाथू द्वारा के चुनाव की सुन वार्ड वासी उम्मीदवार से1
- जन्माष्टमी पर गूंजा जय श्री श्याम का जयघोष, भव्य कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब बोजुंदा के निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर में जन्माष्टमी पर भव्य भजन संध्या: नवीन वैष्णव और अलीशा निनामा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, 600 पदयात्रियों ने भी लिया कीर्तन का आनंद1
- 9 लाख नवकार मंत्र जाप से गुंजा शांतिभवन, पर्युषण महापर्व में होगा अनवरत 24 घण्टे जाप। चित्तौड़गढ़। उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी स्थित शांति भवन मे पावन चातुर्मास के शुभ अवसर पर जैन सिद्धान्ताचार्य पूज्य महासती श्री प्रतिभा श्री जी म.सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य मे 9 लाख नवकार मंत्र जाप सम्पन्न हुए जिसमे 350 श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। इस जाप के लाभार्थी विरेन्द्र कुमार विलेश वितराम व विराज पितलिया परिवार रहे। जाप मे स्थापित कलश की बोली तेजपाल दिपक मेहता परिवार द्वारा ली गई। 8 सितम्बर से पर्यूषण महापर्व प्रारम्भ हो रहे है। इस दौरान शान्ति भवन मे 24 घंटे जाप की व्यवस्था रखी गई है। श्रीसंघ सेन्थी ने अनवरत 24 घण्टे जाप में अधिकाधिक संख्या मे पधारकर धर्म रूपी कुम्भ मे स्नान कर कर्म निर्जरा करने का आव्हान किया। पर्यूषण काल मे शहरवासियों के लिए बस की व्यवस्था की गई है, उसके लाभार्थी ॐ शान्ति ट्रेवल्स है।1
- रामदेवरा यात्रियों की सेवा में जुटा राम रसोड़ा 50 टेंट का वाटरप्रूफ हॉल तैयार, 300 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था; 24 घंटे भोजन-नाश्ता और चिकित्सा सुविधा पवन अग्रवाल चिकारड़ा। रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मंगलवाड़ के निकट राती मंगरी में श्रीराम सेवा समिति की ओर से राम रसोड़ा संचालित किया जा रहा है। यहां रामदेवरा जाने और दर्शन कर लौटने वाले पैदल यात्रियों के साथ मोटरसाइकिल, चारपहिया वाहन और बसों से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भोजन, चाय-नाश्ता, ठहरने और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। समिति संचालक डॉ. ताराचंद ने बताया कि प्रतिदिन करीब 1000 से 1500 यात्री राम रसोड़े पर पहुंच रहे हैं। सेवादार यात्रियों को मनुहार कर रोकते हैं और भोजन करवाने के साथ उनकी जरूरत के अनुसार अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। बारिश में भी सुरक्षित ठहराव यात्रियों को मौसम की परेशानी से बचाने के लिए 50 टेंट का वाटरप्रूफ हॉल तैयार किया गया है, जिसमें करीब 300 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था है। डॉ. ताराचंद ने बताया कि बारिश कितनी भी तेज हो, यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 300 से अधिक यात्री होने पर उनके लिए अलग से ठहरने की व्यवस्था की जाती है। 24 घंटे भोजन और नाश्ता राम रसोड़े में प्रतिदिन सब्जी-पूरी, नमकीन और मिठाई परोसी जा रही है। इसके साथ चाय, कॉफी और नाश्ते की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहती है। लंबी यात्रा से थके श्रद्धालुओं के लिए रात्रि विश्राम की भी समुचित व्यवस्था की गई है। भजनों पर झूम रहे श्रद्धालु राम रसोड़े में बाबा रामदेव के भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु यात्रा की थकान भूलकर झूमते और नृत्य करते नजर आते हैं। कई परिवार छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं। डॉ. ताराचंद ने बताया कि कुछ महिलाएं दो-दो माह के बच्चों को साथ लेकर भी रामदेवरा जा रही हैं। ऐसे यात्रियों के रात्रि विश्राम के दौरान सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। चिकित्सा सुविधा के साथ सेवा में जुटे कार्यकर्ता यात्रा के दौरान थकान, चोट या अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्या होने पर राम रसोड़े में चिकित्सा सुविधा एवं प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। डॉ. सुरेश चन्द भी चिकित्सा सेवा में सहयोग कर रहे हैं। राम रसोड़े की व्यवस्थाओं में यूनिटी फॉर मेन के कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से सेवा दे रहे हैं। सेवा कार्य में रामचंद्र पाटीदार, लोकेश पाटीदार, जयप्रकाश मेघवाल और कुशल पाटीदार सहित अन्य कार्यकर्ता यात्रियों की सुविधा में जुटे हुए हैं। मंगलवाड़ चौराहा और आसपास के ग्रामीण भी प्रतिदिन पहुंचकर भोजन, पानी, विश्राम तथा अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। सेवादारों का कहना है कि रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा उनके लिए केवल व्यवस्था नहीं, बल्कि बाबा रामदेव के प्रति आस्था और सेवा भावना का माध्यम है। इसी भावना के साथ पैदल यात्रियों से लेकर मोटरसाइकिल, चारपहिया वाहन और बसों से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी है।4