Shuru
Apke Nagar Ki App…
हसपुरा औरंगाबाद भारत जनगणना को लेकर चल रहे 9 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार सहित प्राथमिक विद्यालय में भारत जनगणना को लेकर चल रहे 9 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ
Prem Singh
हसपुरा औरंगाबाद भारत जनगणना को लेकर चल रहे 9 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार सहित प्राथमिक विद्यालय में भारत जनगणना को लेकर चल रहे 9 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Mohd.raj khan1
- रफीगंज थाना क्षेत्र के बलीगांव निवासी श्री राम पासवान को पुलिस ने वारंटी के रूप में गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में रफीगंज थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ औरंगाबाद न्यायालय द्वारा पूर्व में वारंट जारी किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्री राम पासवान अपने गांव में ही मौजूद हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और फरार वारंटियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- रोहतास जिला के दावथ प्रखंड क्षेत्र के मलियाबाग चौक ओवरब्रिज के नीचे दुकानदार द्वारा अवैध अतिक्रम लोगों के जान पर पड़ सकती है भारी... जाम में फंसे एंबुलेंस के मरीज की कभी भी हो सकती है मौत... दावथ पुलिस मस्त..सड़क पर यात्री/आमजन त्रस्त .... दावथ प्रखंड के पदाधिकारी एवं पुलिस के लापरवाही के कारण मलियाबाग अवैध अतिक्रम का बना गढ़। जहां जाम लगना अब एक बड़ी समस्या बन गई,जिसके कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लग्न का समय है चारों तरफ से गाड़ियों का आवागमन होने के कारण एवं रोड पर सब्जी विक्रेता ठेला विक्रेताओं का अतिक्रमण जानलेवा साबित हो सकता है।1
- नव पदस्थापित एसीओ (एंबुलेंस कंट्रोल ऑफिसर) सत्य प्रकाश सिंह उर्फ विकास कुमार का चरपोखरी एवं पीरो सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान एसीओ सत्य प्रकाश सिंह उर्फ विकास कुमार ने शनिवार की शाम 5:00 के करीब सभी स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि एंबुलेंस सेवा आम जनता के लिए जीवनरेखा के समान है। इसे और अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए सभी कर्मियों को समर्पण भाव से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि हर जरूरतमंद मरीज तक समय पर एंबुलेंस पहुंचे और सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि वे आपसी समन्वय बनाकर काम करें एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील रहें और सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से आम जनता तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।1
- जहानाबाद जिले के काको प्रखंड के भेलावर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर गांव में एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रसोई क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया और वहां मौजूद लोग झुलस गए। इस हादसे में परिवार और रिश्तेदारों सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में ममता कुमारी, संगीता देवी, सितावो देवी और लक्षो देवी समेत अन्य शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा था, जिसकी भनक किसी को नहीं लगी। जैसे ही चूल्हा जलाया गया, आग तेजी से फैल गई और पास खड़े लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।1
- तेज गर्मी और धुप से आप परेशान हैं,और इसी धुप और गर्मी में धुप में,हाई टेम्परेचर मसीनो पर और ना जाने कितने डिग्री तपमान पर हड्डिया गला रहे है,अपने परिवारों का पेट भरने के लिए, प्रशांत किशोर!1
- जिले के सासाराम अनुमंडल अंतर्गत दरिगांव थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव में शुक्रवार की देर शाम गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई है। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़की करपुरवा निवासी गंगा साह के पुत्र दीपू साह के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मौके से खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुई है। बताया जाता है कि दीपू साह अपने दोस्तों के साथ फोरलेन किनारे स्थित एक प्लांट की ओर से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान आरपीएस नर्सिंग स्कूल के पास मोड़ पर पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही दीपू साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में इसी गांव में सरोज पासवान की हत्या हुई थी, जिसमें मृतक नामजद अभियुक्त था और जमानत पर बाहर आया था। इसी पुरानी दुश्मनी को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है। एसपी ने बताया कि मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संलिप्त अपराधियों की पहचान की गई है। साथ ही कुछ अज्ञात अपराधियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।4
- थाना क्षेत्र के बलिहारी गांव में आयोजित एक तिलक समारोह के दौरान बाइक चोरी की घटना सामने आई है। इस मामले को लेकर पीड़ित द्वारा स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बलिहारी गांव निवासी श्री राम सिंह के घर पर तिलक समारोह आयोजित था, जिसमें शामिल होने के लिए मलिकपुर गांव के योगेश नामक युवक पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर उनकी पैशन प्रो बाइक जिसका नंबर BR 03 AB 0873) चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका, जिसके बाद पीड़ित ने चरपोखरी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शनिवार की शाम 6:00 बजे के करीब पुलिस के द्वारा बताया गया कि आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही संदिग्धों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।1
- आरा भोजपुर :-- आरा सदर अस्पताल की दलालों की संख्या बढती जा रही है! जिसमें गार्ड औऱ पत्रकारों की मिली भगत होती है और कुछ एम्बुलेंस चालक भी है औऱ कुछ दवा बिक्रेता भी है और रात्रि में बैठने वाले डॉक्टर भी है और सबसे बड़े दलाल का नाम सिविल सर्जन है! जो की कई लोगो की जिंदगी के मौत का कारण है#दलालो का अड्डा बन चुका है #आरा सदर अस्पताल कुछ #पत्रकार है जो हमेशा दलाली के लिए वहां रहते हैं 1.#मनीष कुमार 2 #अभिनव बाली 3 #विकास कुमार 4.#विकास कुमार 2 यह ऐसे दोगले हैं जो अपने बाप के कफन से भी पैसे उठा लेंगे1