logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद : शादी समारोह में हादसा खाना बनाते समय लगी आग, कई घायल। जहानाबाद जिले के काको प्रखंड के भेलावर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर गांव में एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रसोई क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया और वहां मौजूद लोग झुलस गए। इस हादसे में परिवार और रिश्तेदारों सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में ममता कुमारी, संगीता देवी, सितावो देवी और लक्षो देवी समेत अन्य शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा था, जिसकी भनक किसी को नहीं लगी। जैसे ही चूल्हा जलाया गया, आग तेजी से फैल गई और पास खड़े लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

7 hrs ago
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
7 hrs ago

जहानाबाद : शादी समारोह में हादसा खाना बनाते समय लगी आग, कई घायल। जहानाबाद जिले के काको प्रखंड के भेलावर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर गांव में एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रसोई क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया और वहां मौजूद लोग झुलस गए। इस हादसे में परिवार और रिश्तेदारों सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में ममता कुमारी, संगीता देवी, सितावो देवी और लक्षो देवी समेत अन्य शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा था, जिसकी भनक किसी को नहीं लगी। जैसे ही चूल्हा जलाया गया, आग तेजी से फैल गई और पास खड़े लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शनिवार देर रात घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। पुलिस ने शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान उसने शराब का सेवन किया और नशे की हालत में पत्नी से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी इस तरह के विवाद और हंगामे के मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
    1
    आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शनिवार देर रात घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। पुलिस ने शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी अपने ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान उसने शराब का सेवन किया और नशे की हालत में पत्नी से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना के बाद पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी इस तरह के विवाद और हंगामे के मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Md Akhtar
    1
    Post by Md Akhtar
    user_Md Akhtar
    Md Akhtar
    Speech Therapist बेन, नालंदा, बिहार•
    11 hrs ago
  • भीमकुंड रोड पर स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव
    1
    भीमकुंड रोड पर स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अरवल, अरवल, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by Amrendra Kumar
    2
    Post by Amrendra Kumar
    user_Amrendra Kumar
    Amrendra Kumar
    Painter हिलसा, नालंदा, बिहार•
    20 hrs ago
  • Mukhiyajee Reporter | Patna बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में मौसम हुआ कूल-कूल, पूर्णिया का देखें वीडियो...
    1
    Mukhiyajee Reporter | Patna 
बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में मौसम हुआ कूल-कूल, पूर्णिया का देखें वीडियो...
    user_Mukhiyajee Reporter
    Mukhiyajee Reporter
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    14 min ago
  • 10 साल की छात्रा रोशनी कुमारी हत्याकांड का पटना के सीनियर एसपी ने खुलासा किया , पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया, आरोपी रंजीत कुमार स्टूडेंट को पिछले डेढ़ महीने से सामान, रुपये देकर बहला फुसला रहा था। बुधवार (22 अप्रैल2026) को स्टूडेंट जब दूध देकर लौट रही थी, उस वक्त वो उसे अपने कमरे में ले गया। वहां दरवाजा बंद किया तब स्टूडेंट ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी ने लोढ़ा से सिर पर हमला कर दिया, जिसमें स्टूडेंट की मौत हो गई।मौत के बाद आरोपी ने अपने बेड के नीचे बॉडी छिपा दी। अगली सुबह 23 April 2026 उसे तालाब में लेकर डालने के लिए जा रहा था। 100 मीटर आगे बढ़ा इसी बीच गश्ती गाड़ी वहां से गुजर रही थी।इसे देखकर वह गली में ही डेड बॉडी छोड़कर फरार हो गया। रंजीत के कमरे से लोढ़ा, खून से सना तकिया, दीवार पर लगे खून के छींटे, दूध वाला केन मिला है।घटना बाईपास थाना क्षेत्र की है। गुरुवार को रोशनी की डेड बॉडी मिली थी। इसके बाद से ही पुलिस जांच कर रही थी।इधर, घटना के बाद रंजीत आसपास में पुलिस की एक्टिविटी देखकर एविडेंस मिटाने में लगा था। कमरे को धीरे-धीरे साफ कर रहा था।उसमें से सामान बाहर फेंक रहा था। पुलिस ने इसकी एक्टिविटी देखकर इस पर आशंका जाहिर की और जब इसके कमरे में पहुंची तो इसके भेद खुल गए।#ApnaCityTakNews #PatnaCity #PatnaPolice #Patna #VairlNews
    1
    10 साल की छात्रा रोशनी कुमारी हत्याकांड का पटना के सीनियर एसपी ने खुलासा किया ,
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया, आरोपी रंजीत कुमार  स्टूडेंट को पिछले डेढ़ महीने से सामान, रुपये देकर बहला फुसला रहा था।
बुधवार (22 अप्रैल2026) को स्टूडेंट  जब दूध देकर  लौट रही थी, उस वक्त वो उसे अपने कमरे में ले गया। वहां दरवाजा बंद किया तब स्टूडेंट ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी ने लोढ़ा से सिर पर हमला कर दिया, जिसमें स्टूडेंट  की मौत हो गई।मौत के बाद आरोपी ने अपने बेड के नीचे बॉडी छिपा दी। अगली सुबह 23 April 2026 उसे तालाब में लेकर डालने के लिए जा रहा था। 100 मीटर आगे बढ़ा इसी बीच गश्ती गाड़ी वहां से गुजर रही थी।इसे देखकर वह गली में ही डेड बॉडी छोड़कर फरार हो गया। रंजीत के कमरे से लोढ़ा, खून से सना तकिया, दीवार पर लगे खून के छींटे, दूध वाला केन मिला है।घटना बाईपास थाना क्षेत्र की है। गुरुवार को रोशनी की डेड बॉडी मिली थी। इसके बाद से ही पुलिस जांच कर रही थी।इधर, घटना के बाद रंजीत आसपास में पुलिस की एक्टिविटी देखकर एविडेंस मिटाने में लगा था। कमरे को धीरे-धीरे साफ कर रहा था।उसमें से सामान बाहर फेंक रहा था। पुलिस ने इसकी एक्टिविटी देखकर इस पर आशंका जाहिर की और जब इसके कमरे में पहुंची तो इसके भेद खुल गए।#ApnaCityTakNews #PatnaCity #PatnaPolice #Patna #VairlNews
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    26 min ago
  • पटना/बिहटा:पटना से बक्सर जा रही एक ट्रेन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बिहटा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का एक पैर क"ट गया। घायल की पहचान बक्सर निवासी 22 वर्षीय सुनील पाण्डेय के रूप में हुई है, जो गोरखनाथ पाण्डेय के पुत्र बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक असंतुलित होकर ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घाय"ल युवक को तुरंत स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। बिहटा रेल जीआरपी थाना प्रभारी आरती कुमारी ने बताया कि युवक चलती ट्रेन से कूदने के दौरान हादसे का शिकार हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।
    1
    पटना/बिहटा:पटना से बक्सर जा रही एक ट्रेन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बिहटा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का एक पैर क"ट गया।
घायल की पहचान बक्सर निवासी 22 वर्षीय सुनील पाण्डेय के रूप में हुई है, जो गोरखनाथ पाण्डेय के पुत्र बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक असंतुलित होकर ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही बिहटा जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घाय"ल युवक को तुरंत स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
बिहटा रेल जीआरपी थाना प्रभारी आरती कुमारी ने बताया कि युवक चलती ट्रेन से कूदने के दौरान हादसे का शिकार हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • Mukhiyajee Reporter पटना एम्स रोड स्थित होटल रॉयल बिहार में 'न्यूरोवैस्कुलर अपडेट पटना 2026' के तहत एक उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए कई न्यूरो विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने न्यूरो संबंधी गंभीर बीमारियों, विशेषकर स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज और अन्य न्यूरोवैस्कुलर समस्याओं के आधुनिक इलाज पर विस्तृत चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए। वर्कशॉप में डॉ. विकास चंद्र झा, डॉ. परितोष पांडे, डॉ. अनीता जगेटिया, डॉ. बतुक दियोरा और डॉ. दीपक सिंह सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया। सभी ने ब्रेन एन्यूरिज्म, एवीएम, इस्केमिक स्ट्रोक जैसी जटिल बीमारियों के इलाज में उपयोग होने वाली अत्याधुनिक तकनीकों पर अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान युवा डॉक्टरों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे उन्हें नई चिकित्सा पद्धतियों की व्यावहारिक जानकारी मिल सके। विशेषज्ञों ने कहा कि न्यूरो बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित डॉक्टरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम में डॉ. राजू अग्रवाल, डॉ. संजय पांडे, डॉ. अरुण अग्रवाल, डॉ. समरेंद्र कुमार सिंह और डॉ. राजीव रंजन ने भी अपने विचार व्यक्त किए और ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया. यह कार्यशाला न्यूरो बीमारियों के बेहतर इलाज, जागरूकता और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल साबित हुई।
    2
    Mukhiyajee Reporter 
पटना एम्स रोड स्थित होटल रॉयल बिहार में 'न्यूरोवैस्कुलर अपडेट पटना 2026' के तहत एक उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए कई न्यूरो विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने न्यूरो संबंधी गंभीर बीमारियों, विशेषकर स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज और अन्य न्यूरोवैस्कुलर समस्याओं के आधुनिक इलाज पर विस्तृत चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए। 
वर्कशॉप में डॉ. विकास चंद्र झा, डॉ. परितोष पांडे, डॉ. अनीता जगेटिया, डॉ. बतुक दियोरा और डॉ. दीपक सिंह सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया। सभी ने ब्रेन एन्यूरिज्म, एवीएम, इस्केमिक स्ट्रोक जैसी जटिल बीमारियों के इलाज में उपयोग होने वाली अत्याधुनिक तकनीकों पर अपने अनुभव साझा किए।
इस दौरान युवा डॉक्टरों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे उन्हें नई चिकित्सा पद्धतियों की व्यावहारिक जानकारी मिल सके। विशेषज्ञों ने कहा कि न्यूरो बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित डॉक्टरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है.
कार्यक्रम में डॉ. राजू अग्रवाल, डॉ. संजय पांडे, डॉ. अरुण अग्रवाल, डॉ. समरेंद्र कुमार सिंह और डॉ. राजीव रंजन ने भी अपने विचार व्यक्त किए और ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया. यह कार्यशाला न्यूरो बीमारियों के बेहतर इलाज, जागरूकता और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल साबित हुई।
    user_Mukhiyajee Reporter
    Mukhiyajee Reporter
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    22 min ago
  • Post by अजय कुमार
    1
    Post by अजय कुमार
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.