logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चलती ट्रेन से गिरकर युवक घाय"ल, एक पैर कटा — बिहटा स्टेशन पर अफरा-तफरी पटना/बिहटा:पटना से बक्सर जा रही एक ट्रेन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बिहटा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का एक पैर क"ट गया। घायल की पहचान बक्सर निवासी 22 वर्षीय सुनील पाण्डेय के रूप में हुई है, जो गोरखनाथ पाण्डेय के पुत्र बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक असंतुलित होकर ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घाय"ल युवक को तुरंत स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। बिहटा रेल जीआरपी थाना प्रभारी आरती कुमारी ने बताया कि युवक चलती ट्रेन से कूदने के दौरान हादसे का शिकार हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

9 hrs ago
user_Reporter Satyendra Yadav
Reporter Satyendra Yadav
Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
9 hrs ago

चलती ट्रेन से गिरकर युवक घाय"ल, एक पैर कटा — बिहटा स्टेशन पर अफरा-तफरी पटना/बिहटा:पटना से बक्सर जा रही एक ट्रेन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बिहटा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का एक पैर क"ट गया। घायल की पहचान बक्सर निवासी 22 वर्षीय सुनील पाण्डेय के रूप में हुई है, जो गोरखनाथ पाण्डेय के पुत्र बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक असंतुलित होकर ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घाय"ल युवक को तुरंत स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। बिहटा रेल जीआरपी थाना प्रभारी आरती कुमारी ने बताया कि युवक चलती ट्रेन से कूदने के दौरान हादसे का शिकार हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहटा: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई), पटना में सीबीएसई के 40 से अधिक प्रधानाचार्यों का एक दिवसीय ‘एक्सपोज़र विजिट’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल प्रमुखों को कौशल आधारित प्रशिक्षण मॉडल से अवगत कराना तथा स्कूली शिक्षा में व्यावसायिक शिक्षा के समावेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना था। इस दौरान प्रतिभागियों को संस्थान की फुटवियर, फैशन डिजाइनिंग और रिटेल लैब का भ्रमण कराया गया। साथ ही पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण पद्धति और रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक नीरज कुमार, मुख्य अतिथि प्रो. के.सी. सिन्हा, डॉ. संजीव कुमार जैन, प्रो. प्रदीप राजीव एवं प्रियंका कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्कूल स्तर पर नवाचार, डिजाइन थिंकिंग और तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक ने सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित होने की जानकारी दी और छात्रों तक इस सूचना को पहुंचाने की अपील की। उपस्थित प्रधानाचार्यों ने कार्यक्रम को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।
    1
    बिहटा: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई), पटना में सीबीएसई के 40 से अधिक प्रधानाचार्यों का एक दिवसीय ‘एक्सपोज़र विजिट’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल प्रमुखों को कौशल आधारित प्रशिक्षण मॉडल से अवगत कराना तथा स्कूली शिक्षा में व्यावसायिक शिक्षा के समावेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना था। इस दौरान प्रतिभागियों को संस्थान की फुटवियर, फैशन डिजाइनिंग और रिटेल लैब का भ्रमण कराया गया। साथ ही पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण पद्धति और रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक नीरज कुमार, मुख्य अतिथि प्रो. के.सी. सिन्हा, डॉ. संजीव कुमार जैन, प्रो. प्रदीप राजीव एवं प्रियंका कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्कूल स्तर पर नवाचार, डिजाइन थिंकिंग और तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में निदेशक ने सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित होने की जानकारी दी और छात्रों तक इस सूचना को पहुंचाने की अपील की। उपस्थित प्रधानाचार्यों ने कार्यक्रम को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by Anju. Gupta
    1
    Post by Anju. Gupta
    user_Anju. Gupta
    Anju. Gupta
    बिक्रम, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by Mohammed Ashfak
    1
    Post by Mohammed Ashfak
    user_Mohammed Ashfak
    Mohammed Ashfak
    उदवंत नगर, भोजपुर, बिहार•
    20 hrs ago
  • 10 साल की छात्रा रोशनी कुमारी हत्याकांड का पटना के सीनियर एसपी ने खुलासा किया , पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया, आरोपी रंजीत कुमार  स्टूडेंट को पिछले डेढ़ महीने से सामान, रुपये देकर बहला फुसला रहा था। बुधवार (22 अप्रैल2026) को स्टूडेंट  जब दूध देकर  लौट रही थी, उस वक्त वो उसे अपने कमरे में ले गया। वहां दरवाजा बंद किया तब स्टूडेंट ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी ने लोढ़ा से सिर पर हमला कर दिया, जिसमें स्टूडेंट  की मौत हो गई।मौत के बाद आरोपी ने अपने बेड के नीचे बॉडी छिपा दी। अगली सुबह 23 April 2026 उसे तालाब में लेकर डालने के लिए जा रहा था। 100 मीटर आगे बढ़ा इसी बीच गश्ती गाड़ी वहां से गुजर रही थी।इसे देखकर वह गली में ही डेड बॉडी छोड़कर फरार हो गया। रंजीत के कमरे से लोढ़ा, खून से सना तकिया, दीवार पर लगे खून के छींटे, दूध वाला केन मिला है।घटना बाईपास थाना क्षेत्र की है। गुरुवार को रोशनी की डेड बॉडी मिली थी। इसके बाद से ही पुलिस जांच कर रही थी।इधर, घटना के बाद रंजीत आसपास में पुलिस की एक्टिविटी देखकर एविडेंस मिटाने में लगा था। कमरे को धीरे-धीरे साफ कर रहा था।उसमें से सामान बाहर फेंक रहा था। पुलिस ने इसकी एक्टिविटी देखकर इस पर आशंका जाहिर की और जब इसके कमरे में पहुंची तो इसके भेद खुल गए।#ApnaCityTakNews #PatnaCity #PatnaPolice #Patna #VairlNews
    1
    10 साल की छात्रा रोशनी कुमारी हत्याकांड का पटना के सीनियर एसपी ने खुलासा किया ,
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया, आरोपी रंजीत कुमार  स्टूडेंट को पिछले डेढ़ महीने से सामान, रुपये देकर बहला फुसला रहा था।
बुधवार (22 अप्रैल2026) को स्टूडेंट  जब दूध देकर  लौट रही थी, उस वक्त वो उसे अपने कमरे में ले गया। वहां दरवाजा बंद किया तब स्टूडेंट ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी ने लोढ़ा से सिर पर हमला कर दिया, जिसमें स्टूडेंट  की मौत हो गई।मौत के बाद आरोपी ने अपने बेड के नीचे बॉडी छिपा दी। अगली सुबह 23 April 2026 उसे तालाब में लेकर डालने के लिए जा रहा था। 100 मीटर आगे बढ़ा इसी बीच गश्ती गाड़ी वहां से गुजर रही थी।इसे देखकर वह गली में ही डेड बॉडी छोड़कर फरार हो गया। रंजीत के कमरे से लोढ़ा, खून से सना तकिया, दीवार पर लगे खून के छींटे, दूध वाला केन मिला है।घटना बाईपास थाना क्षेत्र की है। गुरुवार को रोशनी की डेड बॉडी मिली थी। इसके बाद से ही पुलिस जांच कर रही थी।इधर, घटना के बाद रंजीत आसपास में पुलिस की एक्टिविटी देखकर एविडेंस मिटाने में लगा था। कमरे को धीरे-धीरे साफ कर रहा था।उसमें से सामान बाहर फेंक रहा था। पुलिस ने इसकी एक्टिविटी देखकर इस पर आशंका जाहिर की और जब इसके कमरे में पहुंची तो इसके भेद खुल गए।#ApnaCityTakNews #PatnaCity #PatnaPolice #Patna #VairlNews
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    14 min ago
  • Mukhiyajee Reporter | Patna बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में मौसम हुआ कूल-कूल, पूर्णिया का देखें वीडियो...
    1
    Mukhiyajee Reporter | Patna 
बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में मौसम हुआ कूल-कूल, पूर्णिया का देखें वीडियो...
    user_Mukhiyajee Reporter
    Mukhiyajee Reporter
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by अजय कुमार
    1
    Post by अजय कुमार
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • राजधानी पटना के बायपास थाना क्षेत्र मे एक नाबालिग लड़की कि हुई हत्या मामले का सफल उद्भेदन कर लिया।पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी को तकनीकी और मानवीय अनुसंधान केतहत गिरफ्तार कर लिया।
    1
    राजधानी पटना के बायपास थाना क्षेत्र मे एक नाबालिग लड़की कि हुई हत्या मामले का सफल उद्भेदन कर लिया।पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी को तकनीकी और मानवीय अनुसंधान केतहत गिरफ्तार कर लिया।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शनिवार देर रात घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। पुलिस ने शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान उसने शराब का सेवन किया और नशे की हालत में पत्नी से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी इस तरह के विवाद और हंगामे के मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
    1
    आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शनिवार देर रात घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। पुलिस ने शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी अपने ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान उसने शराब का सेवन किया और नशे की हालत में पत्नी से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना के बाद पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी इस तरह के विवाद और हंगामे के मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.