Shuru
Apke Nagar Ki App…
#news#pavli#viral#Pani Dene Wale ne kiya Chaku Baji Garib per kar diya hamla
Anju. Gupta
#news#pavli#viral#Pani Dene Wale ne kiya Chaku Baji Garib per kar diya hamla
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Anju. Gupta1
- पटना में नाबालिक बच्ची की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार,प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसएसपी पटना1
- बिहटा: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई), पटना में सीबीएसई के 40 से अधिक प्रधानाचार्यों का एक दिवसीय ‘एक्सपोज़र विजिट’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल प्रमुखों को कौशल आधारित प्रशिक्षण मॉडल से अवगत कराना तथा स्कूली शिक्षा में व्यावसायिक शिक्षा के समावेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना था। इस दौरान प्रतिभागियों को संस्थान की फुटवियर, फैशन डिजाइनिंग और रिटेल लैब का भ्रमण कराया गया। साथ ही पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण पद्धति और रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक नीरज कुमार, मुख्य अतिथि प्रो. के.सी. सिन्हा, डॉ. संजीव कुमार जैन, प्रो. प्रदीप राजीव एवं प्रियंका कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्कूल स्तर पर नवाचार, डिजाइन थिंकिंग और तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक ने सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित होने की जानकारी दी और छात्रों तक इस सूचना को पहुंचाने की अपील की। उपस्थित प्रधानाचार्यों ने कार्यक्रम को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।1
- Post by अजय कुमार1
- जहानाबाद जिले के काको प्रखंड के भेलावर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर गांव में एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रसोई क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया और वहां मौजूद लोग झुलस गए। इस हादसे में परिवार और रिश्तेदारों सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में ममता कुमारी, संगीता देवी, सितावो देवी और लक्षो देवी समेत अन्य शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा था, जिसकी भनक किसी को नहीं लगी। जैसे ही चूल्हा जलाया गया, आग तेजी से फैल गई और पास खड़े लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।1
- Orthodontic braces and aligners के स्पेशलिस्ट डेंटल सर्जन आरा में । साथ हो सभी प्रकार के oro डेंटल treatment के लिए contact करें1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शनिवार देर रात घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। पुलिस ने शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान उसने शराब का सेवन किया और नशे की हालत में पत्नी से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी इस तरह के विवाद और हंगामे के मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।1