Shuru
Apke Nagar Ki App…
#कौशाम्बी : अरमान हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
T B NEWS
#कौशाम्बी : अरमान हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
More news from Fatehpur and nearby areas
- #कौशाम्बी : अरमान हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...1
- ➡️ प्रेस क्लब सिराथू की बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों पर चर्चा। ➡️ अध्यक्ष उमेश मिश्रा बोले— पत्रकार हितों से नहीं होगा समझौता। ➡️ संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर। ➡️ जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का लिया गया निर्णय। ➡️ निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता की अपील। ➡️ पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प। #Kaushambi #Sirathu #PressClub #पत्रकार_सुरक्षा #KaushambiExpressNews1
- झाड़ियों की भेंट चढ़ती सुरक्षा: ऊँचाहार-अकोढ़ियाँ मार्ग पर जंगली बबूलों के कारण मंडरा रहा हादसों का खतरा झाड़ियों की भेंट चढ़ती सुरक्षा: ऊँचाहार-अकोढ़ियाँ मार्ग पर जंगली बबूलों के कारण मंडरा रहा हादसों का खतरा ऊँचाहार। ऊँचाहार क्षेत्र के अलीगंज से अकोढ़ियाँ जाने वाली सड़क इन दिनों राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए खतरे का पर्याय बनी हुई है। सड़क खालिकपुर खुर्द गाँव की दोनों पटरियों पर उगे जंगली बबूल के कटीले पेड़-पौधे आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं। बीती 22 अक्टूबर 2026 को लॉर्ड बुद्ध स्कूल का छात्र 'लक्ष्य' पढ़ाई के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से एक वाहन आ जाने के कारण सड़क पर जगह न होने से बालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे कटीली झाड़ियों में जा गिरा। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे और उसकी साइकिल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे वह गंभीर चोट से बच गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सिंगल (एकल) सड़क बेहद संकरी है। जब भी कोई कार या बड़ा वाहन गुजरता है, तो साइकिल सवार बच्चों और राहगीरों के पास पटरियों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। लेकिन पटरियों पर उगे बबूल के जहरीले कांटों की वजह से बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि क्या प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? ग्राम प्रधान का रवैया और गैर-जिम्मेदाराना बयान इससे पहले भी इस समस्या से संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी, तब प्रधान ने आश्वासन दिया था कि काम शुरू होते ही सफाई करा दी जाएगी। लेकिन धरातल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब इस संबंध में खालिकपुर खुर्द के ग्राम प्रधान रामफेर से बात की गई, तो उनका चौंकाने वाला बयान सामने आया। उन्होंने कहा, "हमारी ग्राम सभा में फिलहाल नरेगा का काम बंद है, ऐसे में क्या सफाई अपने जेब से कराएं?" हालांकि, बाद में मामला बढ़ता देख उन्होंने झाड़ियों की स्थिति दिखवाने की बात कही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब नींद से जागता है और मासूम बच्चों की सुरक्षा के लिए पटरियों की सफाई कब कराई जाती है।1
- गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग का किसानों के पास सुनहरा अवसर, 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं बीज रायबरेली : ऊॅंचाहार ब्लाक में रबी अभियान के अंतर्गत किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित बीज वितरण कार्यक्रम के तहत गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग अभी भी जारी है। ब्लाक के समस्त किसान भाइयों से सूचित किया जाता है कि वे स्वयं से अथवा जनसुविधा केंद्र अथवा राजकीय कृषि बीज भंडारों/ कृषि विभाग के कार्मिकों के माध्यम से विभागीय पोर्टल पर बीजों की बुकिंग कराकर शासन की अनुदान योजना का लाभ उठाएँ। ब्लाक ऊॅंचाहार में गेहूँ के बीज का लक्ष्य 1160 कुंतल निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 735.80 कुंतल की बुकिंग किसानों द्वारा की जा चुकी है। अभी 424.20 कुंतल गेहूँ के बीज की बुकिंग शेष है। इसी प्रकार सरसों के बीज के निर्धारित 2.40 कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष 1.43 कुंतल की बुकिंग हो चुकी है तथा 0.97 कुंतल की बुकिंग अभी शेष है। गेहूँ एवं सरसों के बीज सामान्य वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को बीज के मूल्य पर 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ प्राप्त होगा, जिससे वे बाजार मूल्य की तुलना में लगभग आधी कीमत पर बीज प्राप्त कर सकेंगे। वितरण पीओएस मशीन से बायोमेट्रिक आधार पर किया जायेगा उपरोक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि चना, मटर, मसूर एवं जौ सहित अन्य फसलों के बीजों की बुकिंग निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पूर्ण हो चुकी है। इसके अतिरिक्त निःशुल्क वितरित की जाने वाली मिनीकिट की बुकिंग भी पूरी हो चुकी है। वर्तमान में गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग ही शेष है, जिसका लाभ किसान भाई उठा सकते हैं। सरसों उत्पादक किसानों से विशेष अपील की जाती कि सरसों की बुवाई के अनुकूल समय को देखते हुए वे बिना विलंब किए अपनी बुकिंग कराएँ तथा राजकीय कृषि बीज भंडार ऊॅंचाहार से उपलब्ध उन्नत प्रजातियों के गुणवत्तायुक्त बीज प्राप्त कर समय से बुवाई सुनिश्चित करें। गेहूँ की खेती करने वाले किसान भी अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज की बुकिंग कराकर योजना का लाभ उठाएँ। अतः ब्लाक के सभी किसान भाइयों से आग्रह है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए शीघ्र बीज बुकिंग कराएँ, ताकि उन्हें समय से गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध हो सके और रबी फसलों की उत्पादकता में वृद्धि की जा सके। प्रभारी, राजकीय कृषि बीज भण्डार ऊॅंचाहार1
- फूलपुर विधायक दीपक पटेल का सपा के पोलिंग बूथ पर जाना, वीडियो वायरल प्रयागराज / कौशांबी👉👉 इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।वायरल वीडियो में फूलपुर से भाजपा विधायक दीपक पटेल समाजवादी पार्टी द्वारा बनाए गए पोलिंग बूथ पर लोगों से मिलते और हाल-चाल लेते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि विधायक दीपक पटेल ने स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव को अपना समर्थन दिया है।वहीं दूसरा पक्ष कह रहा है कि यह उनका संस्कार है, वे सभी बूथों पर जाकर लोगों से मिल रहे थे।फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और चर्चाओं का बाजार गर्म है।1
- रायबरेली जिला अस्पताल में मरीज का पर्स गायब, औषधि काउंटर पर लाइन में लगने के दौरान हुई घटना रायबरेली। जिले के राणा बेनी माधव बख्श सिंह जिला अस्पताल में दवा लेने पहुंचे एक मरीज का पर्स गायब होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, जगतपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी शिव प्रकाश तिवारी इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। उपचार के बाद वह दवा लेने के लिए औषधि वितरण काउंटर पर लाइन में लगे हुए थे। इसी दौरान उनका पर्स गायब हो गया। काफी तलाश करने के बावजूद पर्स का कोई पता नहीं चल सका। पर्स गायब होने से परेशान पीड़ित शिव प्रकाश तिवारी ने अस्पताल चौकी पहुंचकर शिकायती पत्र दिया और मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके तीमारदार उपचार तथा दवा लेने पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतना जरूरी है। फिलहाल पर्स गायब होने की घटना को लेकर आगे की कार्रवाई और पर्स की बरामदगी के संबंध में जानकारी सामने आने का इंतजार है।1
- कौशांबी में एमएलसी चुनाव की कवरेज कर रहे पत्रकारों को रोकने का आरोप, SDM से बहस का वीडियो वायरल कौशांबी में एमएलसी चुनाव की कवरेज कर रहे पत्रकारों को रोकने का आरोप, SDM से बहस का वीडियो वायरल1
- ### कौशाम्बी पुलिस का मिशन शक्ति फेज-6 अभियान ➡️ जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। ➡️ महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। ➡️ साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया गया। ➡️ आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। ➡️ अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। #MissionShaktiPhase6 #MissionShaktiUPP #UPPolice #KaushambiPolice #KaushambiExpressNews1