Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर में पत्रकारों का धरना प्रदर्शन, पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Ganesh Yogi
जयपुर में पत्रकारों का धरना प्रदर्शन, पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार प्रतिबद्ध
More news from राजस्थान and nearby areas
- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर व जिला सड़क सुरक्षा समिति अध्यक्ष संदेश नायक की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिला कलक्टर ने कहा कि जयपुर राजस्थान की राजधानी होने के साथ-साथ सांस्कृतिक व ऐतिहासिक नगरी होने के कारण पर्यटन की दृष्टि से सम्पूर्ण विश्व में महत्त्वपूर्ण है। जयपुर में आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों के साथ-साथ यहाँ के नागरिकों की सुरक्षा हम सभी के लिए महत्त्वपूर्ण है और जयपुर के यातायात को सुगम, सरल, बाधा व दुर्घटना रहित बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। यादगार से सांगानेर तक बनेगा आदर्श पथ उन्होंने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप यादगार अजमेरी गेट से सांगानेर तक टोंक रोड़ को आदर्श यातायात के लिए सुगम व दुर्घटनारहित पथ बनाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित सड़क सुरक्षा व यातायात संबंधी अन्य एजेंसियाँ कार्य करेंगी। उन्होंने उक्त सड़क को आदर्श पथ बनाने के लिए वहाँ की जनता से सहयोग की अपील भी की है।1
- गौ सम्मान आह्वान अभियान संपूर्ण भारतवर्ष में गो हत्या समाप्त करने और गौ माता को राष्ट्र स्तरीय सम्मान दिलाने हेतु आप सभी 27 अप्रैल 2026 गो सम्मान दिवस । अपने अपने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें ।1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- चंडीगढ़ और पटना के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी कथित “जॉम्बी ड्रग” का मामला सामने आने से दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि इस ड्रग के सेवन के बाद व्यक्ति करीब 2 से 3 घंटे तक एक ही अवस्था में खड़ा रह जाता है—न वह चल पाता है और न ही हाथ-पैरों से कोई हरकत कर पाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग अजीब हालत में स्थिर खड़े नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों में डर और चिंता बढ़ गई है। इससे पहले चंडीगढ़ में भी एक डिलीवरी बॉय के घंटों तक एक ही जगह खड़े रहने का मामला सामने आया था, जिसने इस “जॉम्बी ड्रग” को लेकर चर्चा तेज कर दी थी। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तथाकथित “जॉम्बी ड्रग” की बात हो रही है, वह संभवतः विदेशों में इस्तेमाल होने वाला xylazine जैसा केमिकल हो सकता है, जो शरीर को सुन्न कर देता है और व्यक्ति को लगभग निष्क्रिय बना देता है। लेकिन अहम बात ये है कि कई मामलों में ये दावे अभी पूरी तरह पुष्टि नहीं हुए हैं। हाल ही में बेंगलुरु में वायरल एक “जॉम्बी ड्रग” वीडियो को पुलिस ने फर्जी बताया था और साफ किया था कि व्यक्ति किसी नशे में नहीं था, बल्कि अन्य कारणों से उस हालत में था। फिलहाल यूपी में सामने आए मामले की जांच जारी है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गए हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध मामलों की तुरंत सूचना दें।1
- गंगापुर सिटी की पेयजल समस्या पर मंत्रियों ने ली संयुक्त बैठक, अगली बैठक गंगापुर सिटी में होगी सवाई माधोपुर। जिले में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर आज जलदाय विभाग में जलदाय मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने संयुक्त रूप से उच्चस्तरीय बैठक ली। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मानसिंह गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में गंगापुर सिटी क्षेत्र में आ रही पेयजल समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। मंत्रियों ने गंदे पानी की आपूर्ति और अनियमित जल वितरण को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को पर्याप्त समय तक स्वच्छ पानी नहीं मिलना अत्यंत चिंताजनक है। दोनों मंत्रियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पाइपलाइन की नियमित जांच और मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे फील्ड में सक्रिय रहकर समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें और आमजन को राहत प्रदान करें। मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि अगली समीक्षा बैठक गंगापुर सिटी में आयोजित की जाएगी, जिससे क्षेत्र की स्थिति का मौके पर जाकर आकलन किया जा सके और समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।1
- शाहपुरा चिमनपुरा कॉलेज के विवाद को लेकर प्राचार्य द्वारा त्रिवेणी धाम के महाराज श्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई है, जिनको के ग्रामीण लोग पहुंचे त्रिवेणी धाम के श्री रिछपाल दास महाराज से मिले,जो निंदनीय संत महात्माओं के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां जनभावनाओं के खिलाफ है। प्राचार्य को अविलंब माफी मांगनी चाहिए। साथ ही,चिमनपुरा कॉलेज प्राचार्य ने महाराज श्री के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग किया उसके लिए जल्दी उनको सजा मिलेगी। पिछले कुछ महीनो से धरना प्रदर्शन और जो कॉलेज को विखंडन करने की कोशिश की जारी थी उन सब पर महाराज श्री ने विराम लगा दिया । और कहां की नए भवन में सरकारी कृषि महाविद्यालय खुलेगा और पुराने भवन में कला विज्ञान वाणिज्य संचालित होती रहेगी।#@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#1
- 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं, दफ्तर से 4 लाख रुपये और बरामद राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी सफलता हासिल की है। नादौती की एसडीएम काजल मीणा को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी एसडीएम किसी काम के एवज में रिश्वत की मांग कर रही थीं, जिसकी शिकायत मिलने पर ACB ने जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान सिर्फ रिश्वत की रकम ही नहीं, बल्कि एसडीएम कार्यालय से करीब 4 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।1
- गंगापुर सिटी में गुरुवार को 'नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समाज में उनकी बढ़ती भागीदारी को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निमिषा गौर ने अपने संबोधन में कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी भी है। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और हर क्षेत्र में नेतृत्व करने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने की। इस दौरान पंचायत समिति गंगापुर सिटी की प्रधान मंजू गुर्जर और पंचायत समिति बामनवास की प्रधान शशिकला मीणा सहित जिले की कई महिलाओं ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए, यह बताते हुए कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।2
- नादौती एस डी एम काजल मीणा सहित दो अन्य अधिकारी रिश्वत लेते हुए किये गिरफ्तार1