logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन औरैया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने अमेरिका-भारत प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने आशंका जताई कि यह समझौता भारतीय कृषि, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि यदि कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क कम किया गया तो अमेरिका जैसे देशों की सस्ती और सब्सिडी युक्त फसलें भारतीय बाजार में पहुंच जाएंगी। इससे पहले से ही लागत और कम दाम की मार झेल रहे देश के किसान और अधिक संकट में आ जाएंगे। किसानों ने विशेष रूप से गेहूं, मक्का, सोयाबीन व दुग्ध उत्पादों के आयात को लेकर चिंता जताई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि भारत की कृषि व्यवस्था छोटे और सीमांत किसानों पर आधारित है, जबकि अमेरिका की खेती बड़े कॉरपोरेट मॉडल पर टिकी है। ऐसे में प्रतिस्पर्धा असमान होगी और लाखों दुग्ध उत्पादक परिवारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। किसानों ने आशंका जताई कि व्यापार समझौते के नाम पर यदि कृषि सब्सिडी और सार्वजनिक खरीद प्रणाली में बदलाव किया गया तो खाद्य सुरक्षा व्यवस्था भी कमजोर पड़ सकती है। भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है कि किसी भी व्यापार समझौते से पहले किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और व्यापक चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की अनदेखी की गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

19 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन औरैया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने अमेरिका-भारत प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने आशंका जताई कि यह समझौता भारतीय कृषि, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि यदि कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क कम किया गया तो अमेरिका जैसे देशों की सस्ती और सब्सिडी युक्त फसलें भारतीय बाजार में पहुंच जाएंगी। इससे पहले से ही लागत और कम दाम की मार झेल रहे देश के किसान और अधिक संकट में आ जाएंगे। किसानों ने विशेष रूप से गेहूं, मक्का, सोयाबीन व दुग्ध उत्पादों के आयात को

लेकर चिंता जताई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि भारत की कृषि व्यवस्था छोटे और सीमांत किसानों पर आधारित है, जबकि अमेरिका की खेती बड़े कॉरपोरेट मॉडल पर टिकी है। ऐसे में प्रतिस्पर्धा असमान होगी और लाखों दुग्ध उत्पादक परिवारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। किसानों ने आशंका जताई कि व्यापार समझौते के नाम पर यदि कृषि सब्सिडी और सार्वजनिक खरीद प्रणाली में बदलाव किया गया तो खाद्य सुरक्षा व्यवस्था भी कमजोर पड़ सकती है। भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है कि किसी भी व्यापार समझौते से पहले किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और व्यापक चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की अनदेखी की गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया से लापता 21 वर्षीय युवती रीना को लेकर फैली ‘नागिन’ बनने की अफवाहों पर आखिरकार विराम लग गया है। युवती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर साफ किया है कि वह अपनी मर्जी से घर से गई है और उसने वीडियो में दिख रहे युवक से शादी कर ली है। दरअसल, युवती के घर से गायब होने के बाद उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कुछ लोगों ने अंधविश्वास के चलते यह तक कहना शुरू कर दिया था कि युवती ‘नागिन’ बन गई है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा था। अब वायरल हो रहे इंस्टाग्राम वीडियो में युवती ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई है। उसने कहा कि वह अपनी इच्छा से अपने प्रेमी के साथ गई है और दोनों ने विवाह कर लिया है। वीडियो में युवक को अपना पति बताते हुए उसने परिवार से अपील की है कि उसके ससुराल पक्ष या पति के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न की जाए और किसी को परेशान न किया जाए। बताया जा रहा है कि युवती पहले से ही इंस्टाग्राम पर नागिन गीतों पर रील्स बनाती थी, जिसके कारण अफवाहों को और हवा मिल गई। हालांकि, उसके वीडियो सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। इधर युवती के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से युवती की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है, ताकि तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की जा सके और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। फिलहाल, युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अंधविश्वास की जगह अब वास्तविकता सामने आ चुकी है।
    1
    औरैया से लापता 21 वर्षीय युवती रीना को लेकर फैली ‘नागिन’ बनने की अफवाहों पर आखिरकार विराम लग गया है। युवती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर साफ किया है कि वह अपनी मर्जी से घर से गई है और उसने वीडियो में दिख रहे युवक से शादी कर ली है।
दरअसल, युवती के घर से गायब होने के बाद उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कुछ लोगों ने अंधविश्वास के चलते यह तक कहना शुरू कर दिया था कि युवती ‘नागिन’ बन गई है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा था।
अब वायरल हो रहे इंस्टाग्राम वीडियो में युवती ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई है। उसने कहा कि वह अपनी इच्छा से अपने प्रेमी के साथ गई है और दोनों ने विवाह कर लिया है। वीडियो में युवक को अपना पति बताते हुए उसने परिवार से अपील की है कि उसके ससुराल पक्ष या पति के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न की जाए और किसी को परेशान न किया जाए।
बताया जा रहा है कि युवती पहले से ही इंस्टाग्राम पर नागिन गीतों पर रील्स बनाती थी, जिसके कारण अफवाहों को और हवा मिल गई। हालांकि, उसके वीडियो सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है।
इधर युवती के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से युवती की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है, ताकि तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की जा सके और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
फिलहाल, युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अंधविश्वास की जगह अब वास्तविकता सामने आ चुकी है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • औरैया से लापता 21 वर्षीय युवती रीना को लेकर फैली ‘नागिन’ बनने की अफवाहों पर आखिरकार विराम लग गया है। युवती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर साफ किया है कि वह अपनी मर्जी से घर से गई है और उसने वीडियो में दिख रहे युवक से शादी कर ली है। दरअसल, युवती के घर से गायब होने के बाद उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कुछ लोगों ने अंधविश्वास के चलते यह तक कहना शुरू कर दिया था कि युवती ‘नागिन’ बन गई है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से चल रहा था। अब इंस्टाग्राम वीडियो में युवती ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई है। उसने कहा कि वह अपनी इच्छा से अपने प्रेमी के साथ गई है और दोनों ने विवाह कर लिया है।
    1
    औरैया से लापता 21 वर्षीय युवती रीना को लेकर फैली ‘नागिन’ बनने की अफवाहों पर आखिरकार विराम लग गया है। युवती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर साफ किया है कि वह अपनी मर्जी से घर से गई है और उसने वीडियो में दिख रहे युवक से शादी कर ली है।
दरअसल, युवती के घर से गायब होने के बाद उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कुछ लोगों ने अंधविश्वास के चलते यह तक कहना शुरू कर दिया था कि युवती ‘नागिन’ बन गई है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से चल रहा था।
अब इंस्टाग्राम वीडियो में युवती ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई है। उसने कहा कि वह अपनी इच्छा से अपने प्रेमी के साथ गई है और दोनों ने विवाह कर लिया है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • सर्राफा व्यवसायी के साथ फ्रॉड करने का मामला आया सामने जहाँ सदर तहसील औरैया के होमगंज सर्राफा मार्केट में एक ज्वेलर्स की दुकान पर दो ब्यक्ति बाइक द्वारा जो बिना नंबर की थीं नकली सोने का सामान देकर किया रुपयों का फ्रॉड
    3
    सर्राफा व्यवसायी के साथ फ्रॉड करने का मामला आया सामने 
जहाँ सदर तहसील औरैया के होमगंज सर्राफा मार्केट में एक ज्वेलर्स की दुकान पर दो ब्यक्ति बाइक द्वारा जो बिना नंबर की थीं 
नकली सोने का सामान देकर किया रुपयों का फ्रॉड
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    20 min ago
  • औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में थाना दिबियापुर, एसओजी सर्विलांस की पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई मैं कर शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं साथ ही पुलिस ने चोरी किए गए भारी मात्रा में सामान को भी बरामद किया है। चोरों के द्वारा थाना दिबियापुर, अछल्दा और अजीतमल क्षेत्र में चोरियां की थी।
    1
    औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में थाना दिबियापुर, एसओजी सर्विलांस की पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई मैं कर शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं साथ ही पुलिस ने चोरी किए गए भारी मात्रा में सामान को भी बरामद किया है। चोरों के द्वारा थाना दिबियापुर, अछल्दा और अजीतमल क्षेत्र में चोरियां की थी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • *🔹औरैया में तेज रफ्तार ने महिला को कुचला,मौत, शादी समारोह से लौट रही थी महिला* *रिपोर्ट - आकाश उर्फ अक्की भईया ब्यूरो हेड*
    1
    *🔹औरैया में तेज रफ्तार ने महिला को कुचला,मौत, शादी समारोह से लौट रही थी महिला*
*रिपोर्ट - आकाश उर्फ अक्की भईया ब्यूरो हेड*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    रिपोर्टर Bharthana, Etawah•
    2 hrs ago
  • औरैया
    1
    औरैया
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सींगनपुर में ‘नागिन बनने’ की अफवाह के बीच फरार हुई 21 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है। वीडियो में युवती ने कहा है कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है और दोनों ने शादी कर ली है। उसने अपील की है कि उसके प्रेमी और उसके परिजनों को परेशान न किया जाए। बताया जा रहा है कि युवती ने घर से जाते समय अपने कपड़ों में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दी थी, जिसके बाद गांव में उसके ‘नागिन बनने’ की चर्चा फैल गई। परिजनों ने उसे खोजा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले में युवती के पिता ने अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है और गांव के ही एक युवक पर शक जताया है। पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है और इंस्टाग्राम आईडी के जरिए लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सर्विलांस टीम सक्रिय है और जल्द ही युवती की लोकेशन ट्रेस कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सींगनपुर में ‘नागिन बनने’ की अफवाह के बीच फरार हुई 21 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है। वीडियो में युवती ने कहा है कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है और दोनों ने शादी कर ली है। उसने अपील की है कि उसके प्रेमी और उसके परिजनों को परेशान न किया जाए।
बताया जा रहा है कि युवती ने घर से जाते समय अपने कपड़ों में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दी थी, जिसके बाद गांव में उसके ‘नागिन बनने’ की चर्चा फैल गई। परिजनों ने उसे खोजा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
मामले में युवती के पिता ने अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है और गांव के ही एक युवक पर शक जताया है। पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है और इंस्टाग्राम आईडी के जरिए लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सर्विलांस टीम सक्रिय है और जल्द ही युवती की लोकेशन ट्रेस कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.