logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

: मां के निधन के शोक में भी जनता से मिल रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेमरा में श्रद्धांजलि देने वालों की भीड

7 hrs ago
user_Md sabir
Md sabir
Local News Reporter मांडू, रामगढ़, झारखंड•
7 hrs ago

: मां के निधन के शोक में भी जनता से मिल रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेमरा में श्रद्धांजलि देने वालों की भीड

More news from झारखंड and nearby areas
  • : मां के निधन के शोक में भी जनता से मिल रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेमरा में श्रद्धांजलि देने वालों की भीड
    1
    : मां के निधन के शोक में भी जनता से मिल रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेमरा में श्रद्धांजलि देने वालों की भीड
    user_Md sabir
    Md sabir
    Local News Reporter मांडू, रामगढ़, झारखंड•
    7 hrs ago
  • कुजू कोयलांचल में शारदीय नवरात्र की धूम , श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौल
    1
    कुजू कोयलांचल में शारदीय नवरात्र की धूम , श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौल
    user_आशीष कुमार मुखर्जी
    आशीष कुमार मुखर्जी
    रिपोर्टर रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    18 hrs ago
  • झारखंड के पढ़ने वाले अभ्यर्थियों का हाल देखिये उन्हें कहीं से भी उम्मीद की नजर नहीं आ रही है आज झारखंड का यह हाल हो गया है कि यहां अब सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करने वाले पढ़ने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी मिलने से वंचित किया जा रहा है भ्रष्टाचार और धांधली के कारण
    1
    झारखंड के पढ़ने वाले अभ्यर्थियों का हाल  देखिये उन्हें कहीं से भी उम्मीद की नजर नहीं आ रही है 
आज झारखंड का यह हाल हो गया है कि यहां अब सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करने वाले पढ़ने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी मिलने से वंचित किया जा रहा है भ्रष्टाचार और धांधली के कारण
    user_Rajendra Kumar
    Rajendra Kumar
    Teacher रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    20 hrs ago
  • पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि --- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताया शोक --- हजारीबाग। झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड किसान सभा के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनकी दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर उन्होंने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दुःखद अवसर पर पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस कठिन समय में मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। मां का साया उठ जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। इस गहरे दुःख की घड़ी में स्वर्गीय रूपी सोरेन के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। शोक और संवेदना के इस क्षण में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।  श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त फागू बेसरा, खतियानी परिवार के केंद्रीय महासचिव मोहम्मद हकीम, शौकत अनवर राजू, पूर्व मुखिया रेशमा प्रवीण, मोहम्मद बदरूद्दीन, पत्रकार एजाज आलम, घनेनाथ चौधरी, नेजाम अंसारी, अनंत कुमार आर्या शामिल थे।
    1
    पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
---
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताया शोक
---
हजारीबाग। झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड किसान सभा के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनकी दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर उन्होंने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दुःखद अवसर पर पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस कठिन समय में मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।
मां का साया उठ जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। इस गहरे दुःख की घड़ी में स्वर्गीय रूपी सोरेन के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।
शोक और संवेदना के इस क्षण में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। 
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त फागू बेसरा, खतियानी परिवार के केंद्रीय महासचिव मोहम्मद हकीम, शौकत अनवर राजू, पूर्व मुखिया रेशमा प्रवीण, मोहम्मद बदरूद्दीन, पत्रकार एजाज आलम, घनेनाथ चौधरी, नेजाम अंसारी, अनंत कुमार आर्या शामिल थे।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • हजारीबाग से इस वक्त की बड़ी खबर है। दुर्गापूजा और दीपावली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक कर सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। हजारीबाग से इस वक्त की बड़ी खबर है। दुर्गापूजा और दीपावली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक कर सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
    1
    हजारीबाग से इस वक्त की बड़ी खबर है। दुर्गापूजा और दीपावली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक कर सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
हजारीबाग से इस वक्त की बड़ी खबर है। दुर्गापूजा और दीपावली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक कर सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • दुर्गापूजा में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, महिला सुरक्षा के लिए होगी विशेष व्यवस्था हजारीबाग में एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, अवैध कोयला-बालू खनन पर रोक और लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश हजारीबाग | दुर्गापूजा और दीपावली को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हजारीबाग पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी तेज कर दी है। बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ अपराध नियंत्रण, अवैध खनन पर रोक और लंबित मामलों के जल्द निपटारे को लेकर कई निर्देश दिए गए। पूजा पंडालों में सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों में भीड़ को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सभी पूजा पंडालों में सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों पर नजर रखी जा सके। पुलिस को ऐसे लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है, जो पहले विधि-व्यवस्था बिगाड़ने या सांप्रदायिक मामलों में शामिल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार एहतियाती कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है। ड्रोन से होगी विसर्जन मार्ग की जांच मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने तैयारी करने का निर्देश दिया है। सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक विसर्जन जुलूस के रास्तों का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए ड्रोन कैमरे की मदद भी ली जाएगी। विसर्जन वाले तालाबों में सुरक्षा के लिए गोताखोर, रस्सी और ट्यूब की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। महिला अपराध और पॉक्सो के लंबित मामलों पर विशेष ध्यान बैठक में महिलाओं के खिलाफ अपराध, छेड़खानी, दुष्कर्म और पॉक्सो कानून से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने इन मामलों में तेजी से कार्रवाई करने और लंबित कांडों का 60 दिनों के भीतर निपटारा करने का निर्देश दिया। वर्ष 2026 से पहले के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया है। इसके साथ ही साइबर अपराध से जुड़े मामलों में जांच तेज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया। सितंबर में 340 नए मामले दर्ज, 625 मामलों का निष्पादन अपराध समीक्षा बैठक में सितंबर 2026 के आंकड़े भी सामने रखे गए। पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों में इस दौरान कुल 340 मामले दर्ज किए गए, जबकि 625 मामलों का निष्पादन किया गया। अन्य कार्रवाई का ब्योरा इस प्रकार है— - वारंट और कुर्की: 1,045 प्राप्त हुए, जबकि 1,549 का निष्पादन किया गया। - पासपोर्ट सत्यापन: 1,140 आवेदन प्राप्त हुए और 1,173 का निष्पादन किया गया। - चरित्र सत्यापन: 156 आवेदन प्राप्त हुए और 180 का निष्पादन किया गया। पुलिस के मुताबिक, वारंट, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन के निष्पादन के आंकड़ों में पहले से लंबित मामलों का निपटारा भी शामिल हो सकता है। नशे के कारोबार और अवैध खनन पर होगी कार्रवाई जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वाले स्थानों की पहचान कर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इस कारोबार में शामिल आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके अलावा संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में शामिल लोगों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। ऐसे लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार सीसीए, थाना हाजिरी और गुंडा पंजी में नाम दर्ज करने से संबंधित प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। अवैध कोयला, बालू और पत्थर के उत्खनन पर रोक लगाने के लिए संबंधित अंचल अधिकारियों और जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर पुलिस अधीक्षक ने पिछले पांच वर्षों में जेल से बाहर आए अपराधियों की सूची तैयार करने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने का भी निर्देश दिया। इसका उद्देश्य अपराध की घटनाओं पर रोक लगाना और संदिग्ध गतिविधियों की समय रहते जानकारी जुटाना है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे थाने में आने वाले आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका समय पर समाधान सुनिश्चित करें। अब त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई कितनी प्रभावी रहती है, इस पर लोगों की नजर रहेगी।
    1
    दुर्गापूजा में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, महिला सुरक्षा के लिए होगी विशेष व्यवस्था
हजारीबाग में एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, अवैध कोयला-बालू खनन पर रोक और लंबित मामलों के जल्द निपटारे का दिया निर्देश
हजारीबाग | दुर्गापूजा और दीपावली को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हजारीबाग पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी तेज कर दी है। बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ अपराध नियंत्रण, अवैध खनन पर रोक और लंबित मामलों के जल्द निपटारे को लेकर कई निर्देश दिए गए।
पूजा पंडालों में सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों में भीड़ को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सभी पूजा पंडालों में सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों पर नजर रखी जा सके।
पुलिस को ऐसे लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है, जो पहले विधि-व्यवस्था बिगाड़ने या सांप्रदायिक मामलों में शामिल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार एहतियाती कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है।
ड्रोन से होगी विसर्जन मार्ग की जांच
मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने तैयारी करने का निर्देश दिया है। सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक विसर्जन जुलूस के रास्तों का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए ड्रोन कैमरे की मदद भी ली जाएगी।
विसर्जन वाले तालाबों में सुरक्षा के लिए गोताखोर, रस्सी और ट्यूब की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।
महिला अपराध और पॉक्सो के लंबित मामलों पर विशेष ध्यान
बैठक में महिलाओं के खिलाफ अपराध, छेड़खानी, दुष्कर्म और पॉक्सो कानून से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने इन मामलों में तेजी से कार्रवाई करने और लंबित कांडों का 60 दिनों के भीतर निपटारा करने का निर्देश दिया।
वर्ष 2026 से पहले के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया है। इसके साथ ही साइबर अपराध से जुड़े मामलों में जांच तेज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया।
सितंबर में 340 नए मामले दर्ज, 625 मामलों का निष्पादन
अपराध समीक्षा बैठक में सितंबर 2026 के आंकड़े भी सामने रखे गए। पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों में इस दौरान कुल 340 मामले दर्ज किए गए, जबकि 625 मामलों का निष्पादन किया गया।
अन्य कार्रवाई का ब्योरा इस प्रकार है—
- वारंट और कुर्की: 1,045 प्राप्त हुए, जबकि 1,549 का निष्पादन किया गया।
- पासपोर्ट सत्यापन: 1,140 आवेदन प्राप्त हुए और 1,173 का निष्पादन किया गया।
- चरित्र सत्यापन: 156 आवेदन प्राप्त हुए और 180 का निष्पादन किया गया।
पुलिस के मुताबिक, वारंट, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन के निष्पादन के आंकड़ों में पहले से लंबित मामलों का निपटारा भी शामिल हो सकता है।
नशे के कारोबार और अवैध खनन पर होगी कार्रवाई
जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वाले स्थानों की पहचान कर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इस कारोबार में शामिल आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
इसके अलावा संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में शामिल लोगों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। ऐसे लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार सीसीए, थाना हाजिरी और गुंडा पंजी में नाम दर्ज करने से संबंधित प्रस्ताव भेजने को कहा गया है।
अवैध कोयला, बालू और पत्थर के उत्खनन पर रोक लगाने के लिए संबंधित अंचल अधिकारियों और जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर
पुलिस अधीक्षक ने पिछले पांच वर्षों में जेल से बाहर आए अपराधियों की सूची तैयार करने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने का भी निर्देश दिया। इसका उद्देश्य अपराध की घटनाओं पर रोक लगाना और संदिग्ध गतिविधियों की समय रहते जानकारी जुटाना है।
साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे थाने में आने वाले आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका समय पर समाधान सुनिश्चित करें।
अब त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई कितनी प्रभावी रहती है, इस पर लोगों की नजर रहेगी।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    10 hrs ago
  • गोला : होमगार्ड बहाली की तैयारी को लेकर आजसू पार्टी की पहल, 25 अक्टूबर को सीपीसी कॉलेज गोला में होगा प्रैक्टिस कार्यक्रम
    1
    गोला : होमगार्ड बहाली की तैयारी को लेकर आजसू पार्टी की पहल, 25 अक्टूबर को सीपीसी कॉलेज गोला में होगा प्रैक्टिस कार्यक्रम
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    19 min ago
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में आज शोक और संवेदनाओं का माहौल रहा। मुख्यमंत्री की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन जी को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों और प्रशासनिक महकमे के आला अधिकारियों का तांता लगा रहा। गांव पहुंचे सभी गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस अपार दु:ख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की। मुलाकात करने वालों में विधायक प्रदीप यादव, विधायक जनार्दन पासवान, विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक समरी लाल, पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता सहित अन्य गणमान्य शामिल थे। मुलाकात के दौरान IAS और भारतीय IPS के अधिकारियों ने दिवंगत रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए। सभी ने नम आंखों से उन्हें नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दु:खद की घड़ी में मुख्यमंत्री और उनके पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए पूरा प्रशासनिक और राजनीतिक अमला रामगढ़ स्थित नेमरा में नजर आया।
    1
    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में आज शोक और संवेदनाओं का माहौल रहा। मुख्यमंत्री की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन जी को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों और प्रशासनिक महकमे के आला अधिकारियों का तांता लगा रहा। गांव पहुंचे सभी गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस अपार दु:ख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की। मुलाकात करने वालों में विधायक प्रदीप यादव, विधायक जनार्दन पासवान, विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक समरी लाल, पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता सहित अन्य गणमान्य शामिल थे। मुलाकात के दौरान IAS और भारतीय IPS के अधिकारियों ने दिवंगत रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए। सभी ने नम आंखों से उन्हें नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दु:खद की घड़ी में मुख्यमंत्री और उनके पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए पूरा प्रशासनिक और राजनीतिक अमला रामगढ़ स्थित नेमरा में नजर आया।
    user_REHAN
    REHAN
    Local News Reporter ओरमांझी, रांची, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.