श्री नरसिंह भगवान प्रकटोत्सव पर श्री नरसिंह वाटिका में भव्य हाईटेक भंडारा, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद ब्यूरो राजेश विश्वकर्मा इंदौर। इंदौर के ग्राम सनावदिया बिहाड़िया फाटा स्थित श्री नरसिंह वाटिका में भगवान श्री नरसिंह भगवान के प्रकटोत्सव के अवसर पर विशाल एवं भव्य हाईटेक भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वर्गीय सेठ श्री महेश कुमार नाथूलाल अग्रवाल की स्मृति में अग्रवाल परिवार द्वारा प्रतिवर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। {{ भगवान नरसिंह जी का महत्व - हिंदू धर्म में भगवान श्री नरसिंह जी को भगवान विष्णु का चौथा अवतार माना जाता है। उन्होंने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए आधा मानव और आधा सिंह रूप धारण कर हिरण्यकशिपु का वध किया था। यह अवतार धर्म की रक्षा, अधर्म के विनाश और सच्ची भक्ति की विजय का प्रतीक माना जाता है। नरसिंह प्रकटोत्सव को विशेष रूप से बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है, जिसमें श्रद्धालु भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और रक्षा की कामना करते हैं }} इस धार्मिक आयोजन में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। पूरे परिसर को आकर्षक पुष्प मालाओं और सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और मालाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया, जो आयोजन की भव्यता को और बढ़ा रहा था। कार्यक्रम के दौरान भगवान खाटू श्याम जी के दरबार के समक्ष भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक पियूष भवसार ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों पर भक्त झूम उठे और भक्ति में लीन होकर नृत्य करते नजर आए। इसके साथ ही कलाकारों द्वारा भगवान श्री नरसिंह जी के अवतार की नाटकीय प्रस्तुति भी दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। भंडारे में ग्राम जामनिया, बिहाड़िया, नई बस्ती, सनावदिया, खाटूश्याम वाटिका सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, इस भव्य भंडारे में करीब 5 हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्त संतोष यादव और दीपक यादव ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष बड़े स्तर पर किया जाता है और इसकी तैयारी कई दिनों पहले से शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा भाव का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हाईटेक व्यवस्था की गई थी, जिसमें कूलर, बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां, स्वच्छ पेयजल और सुव्यवस्थित प्रसाद वितरण की व्यवस्था शामिल रही। आयोजन स्थल की स्वच्छता और व्यवस्थापन भी सराहनीय रहा। इस भव्य धार्मिक आयोजन में इंदौर शहर के कई प्रमुख उद्योगपति, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की सराहना की। पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री नरसिंह भगवान के जयकारों से गूंजता वातावरण श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गया।
श्री नरसिंह भगवान प्रकटोत्सव पर श्री नरसिंह वाटिका में भव्य हाईटेक भंडारा, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद ब्यूरो राजेश विश्वकर्मा इंदौर। इंदौर के ग्राम सनावदिया बिहाड़िया फाटा स्थित श्री नरसिंह वाटिका में भगवान श्री नरसिंह भगवान के प्रकटोत्सव के अवसर पर विशाल एवं भव्य हाईटेक भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वर्गीय सेठ श्री महेश कुमार नाथूलाल अग्रवाल की स्मृति में अग्रवाल परिवार द्वारा प्रतिवर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। {{ भगवान नरसिंह जी का महत्व - हिंदू धर्म में भगवान श्री नरसिंह जी को भगवान विष्णु का चौथा अवतार माना जाता है। उन्होंने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए आधा मानव और आधा सिंह रूप धारण कर हिरण्यकशिपु का वध किया था। यह अवतार
धर्म की रक्षा, अधर्म के विनाश और सच्ची भक्ति की विजय का प्रतीक माना जाता है। नरसिंह प्रकटोत्सव को विशेष रूप से बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है, जिसमें श्रद्धालु भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और रक्षा की कामना करते हैं }} इस धार्मिक आयोजन में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। पूरे परिसर को आकर्षक पुष्प मालाओं और सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और मालाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया, जो आयोजन की भव्यता को और बढ़ा रहा था। कार्यक्रम के दौरान भगवान खाटू श्याम जी के दरबार के समक्ष भव्य भजन संध्या का आयोजन भी
किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक पियूष भवसार ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों पर भक्त झूम उठे और भक्ति में लीन होकर नृत्य करते नजर आए। इसके साथ ही कलाकारों द्वारा भगवान श्री नरसिंह जी के अवतार की नाटकीय प्रस्तुति भी दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। भंडारे में ग्राम जामनिया, बिहाड़िया, नई बस्ती, सनावदिया, खाटूश्याम वाटिका सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, इस भव्य भंडारे में करीब 5 हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्त संतोष यादव और दीपक यादव ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष बड़े स्तर पर किया जाता है और इसकी तैयारी
कई दिनों पहले से शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा भाव का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हाईटेक व्यवस्था की गई थी, जिसमें कूलर, बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां, स्वच्छ पेयजल और सुव्यवस्थित प्रसाद वितरण की व्यवस्था शामिल रही। आयोजन स्थल की स्वच्छता और व्यवस्थापन भी सराहनीय रहा। इस भव्य धार्मिक आयोजन में इंदौर शहर के कई प्रमुख उद्योगपति, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की सराहना की। पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री नरसिंह भगवान के जयकारों से गूंजता वातावरण श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गया।
- इंदौर के सराफा थाना पुलिस ने 15 लाख रुपए की चांदी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात ये है कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि ज्वेलर्स के अपने ही नौकर ने की थी। जानकारी के मुताबिक, 8 अप्रैल को साउथ तुकोगंज निवासी ज्वेलर्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका नौकर करीब 6 किलो से ज्यादा चांदी लेकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सायबर और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में चांदी, एक स्कूटी और मोबाइल भी जब्त किया है। इस पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर दिखाया है कि इंदौर पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो जरूर देखें।1
- अभी तो पापड़ सीख रहे हैं कुछ सालों बाद इंसान भी इसी तरह,,,,,,,,,,,,,1
- Post by राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 1004
- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026: 20 से 22 जुलाई तक इंदौर में सजेगा देश का सबसे बड़ा ब्यूटी और हेयर आर्टिस्ट्स का महाकुंभ इंदौर ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के फीनिक्स सिटाडेल मॉल में किया जाएगा। यह आयोजन देश का सबसे बड़ा हेयर और ब्यूटी प्लेटफॉर्म बनने जा रहा है, जहां देशभर के कलाकार, प्रशिक्षु, विशेषज्ञ और इंडस्ट्री लीडर्स एक ही मंच पर एकत्रित होंगे। इस मेगा इवेंट में 10,000 से अधिक विजिटर्स, 500 से अधिक प्रतिभागी, 50+ इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और 25+ लाइव सेशन्स आयोजित किए जाएंगे, जो इसे ब्यूटी इंडस्ट्री के सबसे बड़े और प्रभावशाली आयोजनों में से एक बनाते हैं। आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 के दौरान मेकअप, हेयर आर्टिस्ट्री, स्किन और ब्यूटी, नेल आर्ट और बार्बरिंग जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों को रेड कार्पेट लुक, ब्राइडल लुक, अवांट-गार्ड स्टाइल, हेयर कट एवं कलरिंग, फेशियल, वैक्सिंग, नेल आर्ट और अन्य आधुनिक तकनीकों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें केवल प्रतियोगिताएं ही नहीं, बल्कि लाइव स्टेज प्रेजेंटेशन, ग्रैंड फैशन शो, इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस, नेटवर्किंग सेशन्स और एक्सपर्ट टॉक्स भी शामिल होंगे। इससे प्रतिभागियों को सीखने, अपने कौशल को उन्नत करने और इंडस्ट्री के अग्रणी विशेषज्ञों से जुड़ने का उत्कृष्ट अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम के पहले दिन भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह शामिल रहेंगे। दूसरे दिन हेयर आर्टिस्ट्री और फैशन शो का आयोजन होगा, जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के डिजाइनर और कलाकार भाग लेंगे। तीसरे दिन ब्यूटी और वेलनेस प्रतियोगिताएं, कॉन्फ्रेंस और ग्रैंड शो के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। प्रतिभागियों को इंडस्ट्री एक्सपोजर, स्किल अपग्रेडेशन, नेटवर्किंग और करियर ग्रोथ जैसे अनेक अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, उन्हें शीर्ष विशेषज्ञों से सीखने और अपने हुनर को एक बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास और पेशेवर पहचान दोनों सुदृढ़ होंगे। आयोजन का नेतृत्व ब्यूटी एजुकेशन की जानी-मानी हस्ती उन्नति सिंह कर रही हैं, जिनका इस क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अब तक 10,000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित कर इंडस्ट्री को कुशल प्रोफेशनल्स प्रदान किए हैं। उनके नेतृत्व में आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप एक ऐसे सशक्त प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हुआ है, जो न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चेयरपर्सन उन्नति सिंह ने कहा* -“ आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक सशक्त आंदोलन है, जो देश के ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री को नई दिशा दे रहा है। हमारा उद्देश्य हर उस प्रतिभाशाली कलाकार को मंच प्रदान करना है, जो अपनी मेहनत और कौशल के बल पर आगे बढ़ना चाहता है। हम चाहते हैं कि भारत के कलाकारों को वैश्विक पहचान मिले और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएं। आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां वे सीख सकते हैं, प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।”1
- Post by Aaditya Sharma1
- CM डॉ. मोहन यादव के खरीदी केंद्रों पर जाने से किसानों की समस्याएं सुलझेंगी1
- जबलपुर क्रूज हादसा: "खुशियां मनाने आए थे, गमगीन यादें छोड़ गए: बरगी डैम की लहरों में समा गईं 31 जिंदगियां।" Jabalpur News Live MP Breaking News Today Bargi Dam Cruise Sinking Jabalpur Boat Accident Update Madhya Pradesh News Hindi1
- देवास की अनोखी शादी इन अमीरों से कहो यदि एक पेड़ लगाए तो इस तरह की नौबत ही नहीं आएगी इन अमीरों ने पेड़ काटकर सड़कों पर फुटपाथ और ग्रीनरी कब्जा करके बड़े-बड़े महल बना लिए हैं और रोड पर गाड़ियां लगा रखी है! इसके बाद घरों में AC गाड़ियों में AC लगाकर गर्मी का प्रकोप पैदा किया है! फिर भगवान से उम्मीद करते हैं इतनी गर्मी क्यों, भगवान1