logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जेपीएससी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025, दिनांक 19.04.2026 (रविवार) को आयोजित होगी.. *आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (JPSC) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ ब्रीफिंग की गई।* दिनांक 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश एवं बायोमेट्रिक/फ्रिस्किंग की प्रक्रिया सुबह 08:00 बजे से प्रारंभ होगी तथा परीक्षा कक्ष में प्रवेश का समय सुबह 09:30 बजे निर्धारित किया गया है। ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त स्टैटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट , सभी संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सभी को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर समयबद्धता, अनुशासन एवं अभ्यर्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की स्थिति में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। आगे उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देशित करते हुए कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में परीक्षा के सफल संचालन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रहे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक श्री प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता श्री रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक श्री प्रभात रंजन चौधरी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक, संबंधित अन्य उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
2 hrs ago
ac984403-6c73-49ef-a594-84654ce84510

*जेपीएससी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025, दिनांक 19.04.2026 (रविवार) को आयोजित होगी.. *आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (JPSC) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ ब्रीफिंग की गई।* दिनांक 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश एवं बायोमेट्रिक/फ्रिस्किंग की प्रक्रिया सुबह 08:00 बजे से प्रारंभ होगी तथा परीक्षा कक्ष में प्रवेश का समय सुबह 09:30 बजे निर्धारित किया गया है। ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त स्टैटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट , सभी संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सभी को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करना

c4c112dc-63e7-4b6a-809c-6315f8632465

सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर समयबद्धता, अनुशासन एवं अभ्यर्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की स्थिति में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। आगे उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देशित करते हुए कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में परीक्षा के सफल संचालन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रहे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक श्री प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता श्री रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक श्री प्रभात रंजन चौधरी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक, संबंधित अन्य उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Abhay Kumar
    1
    Post by Abhay Kumar
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    मनिका, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
  • सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय कुम्हार मोड़ सिसई व राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सोंगरा, सिसई के छात्र -छात्राओं एवं शिक्षकों को योगाभ्यास कराया गया। योग गुरु गजराज महतो ने प्रातः 5 बजे आश्रम बालिका विद्यालय में 12 यौगिक जॉगिंग कराते हुए योगाभ्यास प्रारंभ किया। योगगुरु ने योगाभ्यास कर रहे सभी योग जनों को बताया कि प्रतिदिन हमें सूर्योदय से पूर्व उठकर अपने आराध्य देव का ध्यान व धरती मां को सहृदय से नमन करना चाहिए। एवं अपने माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना चाहिए।इसके बाद नित्यकर्मों से निवृत होकर स्वच्छ व खुले वतावरण जहां हरियाली हो ऐसे स्थान में प्रति दिन कम से कम आधा घंटा योगाभ्यास करना चाहिए। इससे दिन भर तन मन की स्फुर्ति बनी रहती है। इसके लिए उन्होंने तीन जीवन दायिनी प्राणायाम के साथ सूक्ष्म व्यायाम, बैठकर व लेटकर करने वाले आसनों के बारे में बताया। वहीं ध्यान मुद्रा मे बैठकर माइग्रेन और तनाव से छुटकारा पाने हेतु अपने इष्टदेव का ध्यान करते हुए हृदय चक्र में ध्यान केंद्रित करने को बताया। और अंत में ईश वंदन के साथ योगाभ्यास का समापन किया गया।
    4
    सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय कुम्हार मोड़ सिसई व राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सोंगरा, सिसई के छात्र -छात्राओं एवं शिक्षकों को योगाभ्यास कराया गया।
योग गुरु गजराज महतो ने प्रातः 5 बजे आश्रम बालिका विद्यालय में  12 यौगिक जॉगिंग कराते हुए योगाभ्यास प्रारंभ किया। 
योगगुरु ने योगाभ्यास कर रहे सभी योग जनों को बताया कि प्रतिदिन हमें सूर्योदय से पूर्व उठकर अपने आराध्य देव का ध्यान व धरती मां को सहृदय से नमन करना चाहिए। एवं अपने माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना चाहिए।इसके बाद नित्यकर्मों से निवृत होकर स्वच्छ व खुले वतावरण जहां हरियाली हो ऐसे स्थान में प्रति दिन कम से कम आधा घंटा योगाभ्यास करना चाहिए। इससे दिन भर तन मन की स्फुर्ति बनी रहती है। 
इसके लिए उन्होंने तीन जीवन दायिनी प्राणायाम के साथ सूक्ष्म व्यायाम, बैठकर व लेटकर करने वाले आसनों के बारे में बताया। वहीं ध्यान मुद्रा मे बैठकर माइग्रेन और तनाव से छुटकारा पाने हेतु अपने इष्टदेव का ध्यान करते हुए हृदय चक्र में ध्यान केंद्रित करने को बताया।
और अंत में ईश वंदन के साथ योगाभ्यास का समापन किया गया।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • राँची। कांटाटोली में सुबह से यात्री बसों की बे बेतरतीब आवाजाही की वजह से जाम लग रहा है। जिसमें खास कर स्कूली बच्चे फंस रहे हैं।
    1
    राँची। कांटाटोली में सुबह से यात्री बसों  की बे बेतरतीब आवाजाही की वजह से जाम लग रहा है।
जिसमें खास कर स्कूली बच्चे फंस रहे हैं।
    user_Amit Kr Chiku Objectionnews
    Amit Kr Chiku Objectionnews
    Local News Reporter बुरमू, रांची, झारखंड•
    4 hrs ago
  • भाजपा के प्रदेश बैठकें एवं कार्यक्रम प्रभारी स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने उमेडण्डा स्थित खुशबू के शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता एवं सांत्वना प्रदान किया। मौके पर स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने दलित युवती खुश्बू की निर्मम हत्या को आधुनिक समाज का घृणित कलंक बताते हुए कहा की आज हम देश को हक़ हुकूक़ का क़ानूनरूपी संविधान देनेवाले डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं लेकिन खुश्बू की आत्मा न्याय की उम्मीद लगाये होगी। उन्होंने कहा की आज बाबा साहेब की जयंती में हम खुशबू को न्याय दिलाने का संकल्प लेते हैं जो आर्थिक सहायता या फोटो खिंचाने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि मैं खुश्बू के परिजनों के साथ निरंतर सडक से न्यायालय तक हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने केलिये दृढ़ संकल्पित हूँ। उन्होंने समाज की इस बेटी को न्याय दिलाने तक चैन की सांस नहीं लेने की बात कही। मौके पर बिंदू शाहदेव, विजय साहू, विकास साहू, अर्जुन महतो, पवन महतो, राजू राम, तारकेश्वर भारती समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    1
    भाजपा के प्रदेश बैठकें एवं कार्यक्रम प्रभारी स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने उमेडण्डा स्थित खुशबू के शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता एवं सांत्वना प्रदान किया। मौके पर स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने दलित युवती खुश्बू की निर्मम हत्या को आधुनिक समाज का घृणित कलंक बताते हुए कहा की आज हम देश को हक़ हुकूक़ का क़ानूनरूपी संविधान देनेवाले डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं लेकिन खुश्बू की आत्मा न्याय की उम्मीद लगाये होगी। उन्होंने कहा की आज बाबा साहेब की जयंती में हम खुशबू को न्याय दिलाने का संकल्प लेते हैं जो आर्थिक सहायता या फोटो खिंचाने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि मैं खुश्बू के परिजनों के साथ निरंतर सडक से न्यायालय तक हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने केलिये दृढ़ संकल्पित हूँ। उन्होंने समाज की इस बेटी को न्याय दिलाने तक चैन की सांस नहीं लेने की बात कही। मौके पर बिंदू शाहदेव, विजय साहू, विकास साहू, अर्जुन महतो, पवन महतो, राजू राम, तारकेश्वर भारती समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    12 hrs ago
  • मुझे दो रस्ता दिखाई देता यार 1 सम्भालने दिल को 2 सुसाइड करने वाले
    1
    मुझे दो रस्ता दिखाई देता यार 
1 सम्भालने  दिल को 
2 सुसाइड करने वाले
    user_Manoj💔💔🙏👍❤️‍🩹🥀🥀
    Manoj💔💔🙏👍❤️‍🩹🥀🥀
    भंडरिया, गढ़वा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • Post by Alex Shivansh
    1
    Post by Alex Shivansh
    user_Alex Shivansh
    Alex Shivansh
    Security Guard गुमला, गुमला, झारखंड•
    35 min ago
  • बरवाडीह(लातेहार): लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत स्थित ग्राम केचकी में बखोरीडेरा स्कूल से औरंगा नदी तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। विशेष रूप से बाहर से मंगाई गई “राजन मार्का” ईंट को सोलिंग में लगाया जा रहा है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही, ईंट सोलिंग भी नियमों के अनुसार नहीं की गई है और पीसीसी ढलाई में भी गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है, लेकिन योजना स्थल पर लगाया गया शिलापट्ट पहले ही हटा दिया गया है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिलापट्ट हटाना पूरी तरह गलत है और इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। मौके पर ग्रामीणों रनवीर सिंह, सहादेव यादव, सुशील सिंह, आशिष सिंह, श्रीराम सिंह, लालधारी यादव, योगेंद्र यादव, चंदन सिंह, शीला देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, बाबूराम सिंह, सोनू यादव, सूरज यादव, गुड्डू यादव, कोमल सिंह, गुलशन सिंह, बनवारी यादव, आशिष यादव, शांति देवी समेत कई लोगों ने विरोध जताते हुए पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कोई भी ईमानदार अधिकारी मौके पर आकर जांच करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
    1
    बरवाडीह(लातेहार): लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत स्थित ग्राम केचकी में बखोरीडेरा स्कूल से औरंगा नदी तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। विशेष रूप से बाहर से मंगाई गई “राजन मार्का” ईंट को सोलिंग में लगाया जा रहा है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही, ईंट सोलिंग भी नियमों के अनुसार नहीं की गई है और पीसीसी ढलाई में भी गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है, लेकिन योजना स्थल पर लगाया गया शिलापट्ट पहले ही हटा दिया गया है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिलापट्ट हटाना पूरी तरह गलत है और इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। मौके पर ग्रामीणों रनवीर सिंह, सहादेव यादव, सुशील सिंह, आशिष सिंह, श्रीराम सिंह, लालधारी यादव, योगेंद्र यादव, चंदन सिंह, शीला देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, बाबूराम सिंह, सोनू यादव, सूरज यादव, गुड्डू यादव, कोमल सिंह, गुलशन सिंह, बनवारी यादव, आशिष यादव, शांति देवी समेत कई लोगों ने विरोध जताते हुए पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कोई भी ईमानदार अधिकारी मौके पर आकर जांच करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Manoj Big bossh 😭😭🥀🥀🥀🥀🥀❤️‍🩹💔
    1
    Manoj Big bossh 
😭😭🥀🥀🥀🥀🥀❤️‍🩹💔
    user_Manoj💔💔🙏👍❤️‍🩹🥀🥀
    Manoj💔💔🙏👍❤️‍🩹🥀🥀
    भंडरिया, गढ़वा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • समर्पण दीप बी एड कॉलेज रातु में 15 अप्रैल को आई क्यू ए सी और एन एस के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई,इस अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ दशरथ महतो ने द बाबा साहेब के जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव आंबेदकर ने अपना सारा जीवन लोगो को स्वतंत्रता और समानता दिलाने में व्यतीत की । कॉलेज के सचिव महोदय नवल किशोर गुप्ता सर ने कहा कि देश की शासन को चलाने के लिए संविधान के निर्माता थे, उन्होने कहा कि मौलिक अधिकार जैसी जीवन जीने के अधिकार दिए,जिसकी बदौलत आज प्रत्येक नागरिक स्वतंत्र पूर्वक अपनी जीवन जी रहा है,। इस अवसर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जैसे स्लोगन,पेंटिंग,भाषण प्रतियोगिता। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आनन्द कुमार भगत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह,नवल किशोर गुप्ता,जितेंद्र प्रसाद विशाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह प्राचार्य डॉ दशरथ महतो, डॉ नमिता साहू, डॉ मधु रंजन, शैलेश कुमार दास, अंकिता कुमारी, अंकित कुमार, कन्हाई दिनेश रोहित कमलेश महतो शिवराज भगत सत्यभामा के अलावा छात्र छात्रा मौजूद थे।
    1
    समर्पण दीप बी एड कॉलेज  रातु में 15 अप्रैल को आई क्यू ए सी और  एन एस के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहेब  भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई,इस अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ दशरथ महतो ने द बाबा साहेब के जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव आंबेदकर ने अपना सारा जीवन लोगो को स्वतंत्रता और समानता दिलाने में व्यतीत की
। कॉलेज के सचिव महोदय नवल किशोर गुप्ता सर ने कहा कि देश की शासन को चलाने के लिए संविधान के  निर्माता थे, उन्होने कहा कि मौलिक अधिकार जैसी जीवन जीने के अधिकार दिए,जिसकी बदौलत आज प्रत्येक नागरिक स्वतंत्र पूर्वक अपनी जीवन  जी रहा है,। इस अवसर कॉलेज में  विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जैसे स्लोगन,पेंटिंग,भाषण प्रतियोगिता। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन  डॉ आनन्द कुमार भगत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह,नवल किशोर गुप्ता,जितेंद्र प्रसाद विशाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह प्राचार्य डॉ दशरथ महतो, डॉ नमिता साहू, डॉ मधु रंजन, शैलेश कुमार दास, अंकिता कुमारी, अंकित कुमार, कन्हाई  दिनेश  रोहित  कमलेश महतो शिवराज भगत सत्यभामा के अलावा छात्र छात्रा मौजूद थे।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.