राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो, इंडिया संवाद, कार्यक्रम का आयोजन। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “खेलो इंडिया संवाद” कार्यक्रम का आयोजन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं एवं खिलाड़ियों को किया संबोधित पीलीभीत ।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित “खेलो इंडिया संवाद” कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद पीलीभीत में विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशभर के युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सीधा प्रसारण जनपद के युवाओं, खिलाड़ियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा उत्साहपूर्वक देखा और सुना गया। जनपद पीलीभीत में यह कार्यक्रम राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बीसलपुर में आयोजित हुआ, जिसमें माननीय विधायक श्री विवेक वर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त राम लुभाई साहनी महिला महाविद्यालय, पीलीभीत में भी प्रधानमंत्री जी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं छात्राओं ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में युवाओं एवं खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने, फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा भारत को खेलों के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए खेलों में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों का MY Bharat Portal पर पंजीकरण भी कराया गया। साथ ही युवाओं ने Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD-2027) Quiz में भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस क्विज के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा एवं विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्रम में जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों महेश कुमार एवं अविनाश शर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। दोनों खिलाड़ियों ने उपस्थित युवाओं एवं प्रतिभागियों के साथ अपने खेल जीवन के अनुभव साझा किए तथा अपनी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न खेल योजनाओं, सुविधाओं एवं सहयोग से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर पर पहुंचने में सहायता मिल रही है। उनके अनुभवों ने उपस्थित युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने मुख्य अतिथि, महाविद्यालय प्रशासन, आमंत्रित खिलाड़ियों, स्वयंसेवकों, प्रतिभागियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सहभागिता ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी युवाओं से MY Bharat से जुड़कर विभिन्न युवा एवं खेल गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो, इंडिया संवाद, कार्यक्रम का आयोजन। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “खेलो इंडिया संवाद” कार्यक्रम का आयोजन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं एवं खिलाड़ियों को किया संबोधित पीलीभीत ।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित “खेलो इंडिया संवाद” कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद पीलीभीत में विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशभर के युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सीधा प्रसारण जनपद के युवाओं, खिलाड़ियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा उत्साहपूर्वक देखा और सुना गया। जनपद पीलीभीत में यह कार्यक्रम
राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बीसलपुर में आयोजित हुआ, जिसमें माननीय विधायक श्री विवेक वर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त राम लुभाई साहनी महिला महाविद्यालय, पीलीभीत में भी प्रधानमंत्री जी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं छात्राओं ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में युवाओं एवं खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने, फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा भारत को खेलों के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते
हुए खेलों में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों का MY Bharat Portal पर पंजीकरण भी कराया गया। साथ ही युवाओं ने Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD-2027) Quiz में भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस क्विज के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा एवं विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्रम में जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों महेश कुमार एवं अविनाश शर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। दोनों खिलाड़ियों ने उपस्थित युवाओं एवं प्रतिभागियों के साथ अपने खेल जीवन के अनुभव साझा किए तथा अपनी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी
बताया कि किस प्रकार केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न खेल योजनाओं, सुविधाओं एवं सहयोग से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर पर पहुंचने में सहायता मिल रही है। उनके अनुभवों ने उपस्थित युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने मुख्य अतिथि, महाविद्यालय प्रशासन, आमंत्रित खिलाड़ियों, स्वयंसेवकों, प्रतिभागियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सहभागिता ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी युवाओं से MY Bharat से जुड़कर विभिन्न युवा एवं खेल गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
- शिवम कुमार की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं शिवम कुमार की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं1
- ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र मनाया रक्षाबंधन। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार । पीलीभीत ।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखियां बांधी। जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं से संवाद करते हुए जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और समय का सदुपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों एवं सभी बालिकाओं का धन्यवाद व्यक्त किया।3
- रक्षाबंधन पर राकेश गुप्ता स्वीट्स का धमाकेदार ऑफर | सबसे शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयाँ1
- पीलीभीत में शानो-शौकत से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी, गूंजे नात-ए-पाक के स्वर जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगह-जगह फूलों की बारिश—फल व मिठाइयों से हुआ स्वागत; पुलिस की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन रौनक अली अंसारी पीलीभीत पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में जिलेभर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े उत्साह, शानो-शौकत और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर निकाला गया जुलूस आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बना। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और नात-ए-पाक पढ़ते हुए रसूल अल्लाह की शान में नारे लगाए। जुलूस जिस रास्ते से गुजरा, वहां लोगों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया। जगह-जगह फल, मिठाइयां और अन्य प्रसाद वितरित किए गए। पूरे माहौल में धार्मिक उत्साह के साथ आपसी प्रेम और भाईचारे की झलक देखने को मिली। आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस बल लगातार जुलूस की निगरानी करता रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। ईद मिलादुन्नबी का यह आयोजन अमन, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता नजर आया। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए जुलूस ने जिले में सामाजिक एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश की।1
- शहर से लेकर गांवों तक ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर अकीदतमंद लोगों ने निकाला जुलूसे मोहम्मदी। बीसलपुर । तहसील क्षेत्र के कई गांव रसायाखानपुर, मीरपुर, रिछोल, दियोरिया कलां गझाडा, गझाडी सुजनी सहित बीसलपुर शहर में बुधवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और शहर में निर्धारित मार्गो से लोग आगे बढते रहे। गांव और शहर में जुलूस को लेकर लोगों में उत्साह माहौल देखा गया। जुलूस को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहरीक्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। नगर में जुलूस मार्ग पर जगह जगह पर पुलिस बल तैनात रहा। शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिसबल तैनात रहा। पुलिस ने आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। शहर की ईदगाह चौराहे पर स्थित मस्जिद के आसपास अधिक पुलिस बल तैनात किया गया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली तथा पुलिसकर्मियों के साथ जुलूस मार्ग का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शहर में जुलूस के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई। पुलिसकर्मी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हुए जुलूस के साथ-साथ चलते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने का ध्यान रखते हुए। आमजन राहगीरों और वाहन चालकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसको देखते हुए । पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभाली और जुलूस के आगे-पीछे भी व्यवस्था सभालते नजर आए। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर रसायाखानपुर, रिछोला, मीरपुर दियोरिया कलां, गझाडी, गझाडा, सुजनी सहित कई गांवों में अकीदतमंद अपने अपने गांव के जुलूस में शामिल हुए और शांति पूर्ण ढंग से जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंद लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन की सक्रियता और लगातार निगरानी के कारण जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 27.08.2026* *जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न* आज दिनांक **26/27.08.2026** को जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जुलूस **कोहड़ा पीर, थाना प्रेमनगर** से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सकुशल संपन्न हुआ। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *श्री मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली, श्री मोहम्मद अकमल खां, पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, श्री नितिन कुमार, CO द्वितीय एवं श्री आशुतोष शिवम, CO प्रथम* द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया। पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, सतर्क निगरानी एवं आमजन के सहयोग से जुलूस-ए-मोहम्मदी **सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण** में संपन्न हुआ। इस दौरान *कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।* *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक 27.08.2026* *जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न* आज दिनांक **26/27.08.2026** को जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जुलूस **कोहड़ा पीर, थाना प्रेमनगर** से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए सकुशल संपन्न हुआ। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *श्री मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली, श्री मोहम्मद अकमल खां, पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, श्री नितिन कुमार, CO द्वितीय एवं श्री आशुतोष शिवम, CO प्रथम* द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया। पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, सतर्क निगरानी एवं आमजन के सहयोग से जुलूस-ए-मोहम्मदी **सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण** में संपन्न हुआ। इस दौरान *कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।*1
- जुलूस-ए-मोहम्मदी पर बरसे फूल, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की दिखी मिसाल; देर रात तक अलर्ट मोड पर रही बरेली पुलिस बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बरेली में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। नए शहर से शुरू हुआ जुलूस देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। एसपी सिटी अपनी तमाम पुलिस फोर्स के साथ देर रात तक सड़कों पर मौजूद रहे और जुलूस की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखी। शहर के संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में अपने निर्धारित स्थानों तक पहुंच सका। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बरेली में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। कई स्थानों पर पुलिस और हिंदू समाज के लोगों ने जुलूस पर पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं बहेड़ी में भी अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार और थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने जुलूस-ए-मोहम्मदी पर फूल बरसाए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को भाईचारे और अमन का संदेश दिया। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के हिंदू कार्यकर्ताओं ने भी बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। देर रात तक अलग-अलग इलाकों में जुलूस निकलते रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचकर उनका समापन हो गया। बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और अमन-चैन की मिसाल पेश कर गया।1
- रेहान रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रेहान रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं1