ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी जनपद में दम्पत्ति के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशांबी जनपद में दम्पत्ति के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। जानकारी के अनुसार दम्पत्ति दावत खाकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सिरियावां चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना चरवा थाना में दी थी, जिसके आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशांबी पुलिस के निर्देशन में चरवा पुलिस और एसओजी टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिरियावां कला चौराहे के पास आरोपियों को ओवरटेक कर घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 कारतूस, पायल, महिला का बैग, 3 मोबाइल फोन, 26,600 रुपये नगद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने खुलासा करते हुऐ आरोपियों को न्यायालय भेजा गया
ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी जनपद में दम्पत्ति के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशांबी जनपद में दम्पत्ति के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। जानकारी के अनुसार दम्पत्ति दावत खाकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सिरियावां चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना चरवा थाना में दी थी, जिसके आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशांबी पुलिस के निर्देशन में चरवा पुलिस और एसओजी टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिरियावां कला चौराहे के पास आरोपियों को ओवरटेक कर घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 कारतूस, पायल, महिला का बैग, 3 मोबाइल फोन, 26,600 रुपये नगद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने खुलासा करते हुऐ आरोपियों को न्यायालय भेजा गया
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- एसपी के नेतृत्व में हुआ बलवा ड्रिल अभ्यास,पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल *त्योहारों से पूर्व पुलिस की तैयारी पुलिस लाइन कौशाम्बी में हुआ व्यापक बलवा ड्रिल का अभ्यास* ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी.....शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में आगामी त्यौहारों के अवसर पर जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारों को सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन्स कौशाम्बी में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरणों जैसे- टियर गैस गन, एंटी राइट गन, चिली बम, रबर बुलेट एवं हैंड ग्रेनेड आदि के प्रयोग करने का भी प्रशिक्षण/अभ्यास किया गया। बलवा ड्रिल डेमोंसट्रेशन के दौरान समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा विधि विरुद्ध भीड़ को तितर-बितर करने व शान्ति व्यवस्था स्थापित करने हेतु क्रमवार विधिक कार्यवाही का अभ्यास किया गया, जिसमें बलवा ड्रिल की 10 टीमें बनाकर क्रमशः एलआईयू के द्वारा अभिसूचना संकलन, नागरिक पुलिस के द्वारा भीड़ को समझाने-बुझाने का प्रयास, चेतावनी, अग्निशमन दल द्वारा पानी के छिड़काव का प्रयोग करना, टीयर गैस स्क्वाड द्वारा अश्रु गैस का प्रयोग, लाठी पार्टी द्वारा न्यूनतम बल के प्रयोग से भीड़ को तितर-बितर करने की कार्यवाही का अभ्यास किया गया। तत्पश्चात इसी क्रम में यदि बलवाइयों द्वारा अपने प्रदर्शन में बल व हिंसा का प्रयोग जारी रखा जाता है तो फायर पार्टी के द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की आवश्यकता की आवश्यकता पड़ सकती है, जिसके दृष्टिगत फायर पार्टी द्वारा फायरिंग की कार्यवाही का भी अभ्यास कराया गया । बलवा ड्रिल डेमोंसट्रेशन के दौरान घायलों के उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सा पार्टी तथा एम्बुलेंस की भी आवश्यकता पड़ सकती है जिसके दृष्टिगत प्राथमिक चिकित्सा पार्टी/एम्बुलेंस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही का भी अभ्यास कराया गया। बलवा ड्रिल डेमोंसट्रेशन के क्रम में भीड़ वाले स्थान से भीड़ को तितर-बितर करने के उपरान्त रिजर्व पुलिस टीम द्वारा पिकेट लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का भी अभ्यास कराया गया।बलवा ड्रिल डेमोंसट्रेशन के अन्त में भीड़ को तितर बितर करने हेतु कमाण्ड देने वाले अधिकारी का सारगर्भित रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया।बलवा ड्रिल के सम्पूर्ण डेमोंसट्रेशन के दौरान पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के द्वारा बारीकी से पर्यवेक्षण किया गया तथा ड्रिल के दौरान आईं छोटी-मोटी त्रुटियों से अवगत कराते हुए आवश्यक सुधार हेतु मार्गदर्शन दिए गए एवं पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु उनके द्वारा किए गए प्रयास के लिए सराहना भी की गई। संबोधन के दौरान समस्त उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को बलवा ड्रिल का अभ्यास किए जाने के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया गया कि अभ्यास से जनपद में विधि विरुद्ध जमाव, बलवा, हिंसा आदि के अवसरों पर न्यूनतम बल का प्रयोग कर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में सफलता प्राप्त होती है।बलवा ड्रिल के डेमोंसट्रेशन की सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी भी की गई।अभ्यास के दौरान अपर जिलाधिकारी कौशाम्बी, अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, उपजिलाधिकारी मंझनपुर, उपजिलाधिकारी चायल अरुण कुमार,समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, तथा समस्त थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस कर्मी एवं रिक्रूट आरक्षी द्वारा प्रतिभाग किया गया।1
- *जुगवा गांव में कोटेदार पर मनमानी का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग* *कौशाम्बी संदेश* कौशांबी* के मूरतगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जुगवा में कोटेदार भगौती प्रसाद पर राशन वितरण में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रति यूनिट एक किलो अनाज कम दिया जा रहा है, जिससे पात्र कार्डधारकों को हर महीने नुकसान उठाना पड़ रहा है। आरोप है कि 13 फरवरी को गल्ला उठान का मिलान होने के बावजूद कई लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में राशन नहीं मिला। ग्रामीणों के अनुसार कुछ अवसरों पर कोटेदार द्वारा अनाज देने के बजाय पैसा वापस करने की बात कही जाती है। गांववासियों का आरोप है कि कोटेदार गल्ला बेचकर पैसा बांट देता है, जबकि सरकारी नियमों के तहत खाद्यान्न का वितरण अनिवार्य है। इसको लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है और लोग खुलकर विरोध जता रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई उजागर करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सभी पात्र लाभार्थियों को उनका पूरा हक दिलाया जाए अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है।1
- ऊंचाहार/रायबरेली, 27 फरवरी 2026: जनपद रायबरेली में युवाओं को नागरिक कर्तव्यों और पुलिस कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित 'स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियंशियल लर्निंग' (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण के अंतर्गत आज थाना ऊंचाहार में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी श्री संजीव कुमार सिन्हा के निकट पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जनपदीय नोडल अधिकारी (NSS) श्री गौतम गुप्ता द्वारा नामित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु: स्थानीय पुलिस टीम द्वारा छात्रों को निम्नलिखित विषयों पर जानकारी दी गई: नेतृत्व क्षमता और अनुशासन: युवाओं में लीडरशिप स्किल्स और अनुशासन विकसित करना। कानून और व्यवस्था: पुलिस की कार्यशैली, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया और ट्रैफिक प्रबंधन। सामुदायिक सेवा: सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक समन्वय की महत्ता। जागरूकता अभियान: छात्रों को स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैलियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से समाज से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। भविष्य की तैयारी: इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक (Cognitive) और लोक कौशल (Soft Skills) में सुधार करना है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह पहल न केवल छात्रों के भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगी, बल्कि पुलिस को भी युवा पीढ़ी के बीच 'पुलिस मित्र' के रूप में अपनी छवि मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने पुलिस के साथ मिलकर समाज सुधार में योगदान देने का संकल्प लिया।1
- शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कोतवाली के निरीक्षण में पहुंचे, जहां उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी प्रभा कटियार से जनसुनवाई रजिस्टर व मिशन शक्ति के एफआईआर रजिस्टर में बारे शिकायतों की जानकारी ली।इसके बाद कार्यालय में लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए, मालखाना, बन्दीगृह, आदि का निरीक्षण कर कोतवाल को जरूरी दिशा निर्देश दिये।1
- मलते रह गए हाथ शिकारी उड़ गया पंछी तोड़ पिटारी, अन्तिम गोली खुद को मारी जियो तिवारी जनेऊ धारी , भारत मां का राजदुलारा एक के बदले दस को मारा, बहरे हो गए गोरे जब वो हर हर महादेव हुंकारा, छोड़ अहिंसा की रट, बाजी सबको ठोंका बारी - बारी, ,,जियो तिवारी जनेऊ धारी,,1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक कौशांबी....थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 331/10 धारा 4/5 विस्फोटक अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त अमर सिंह पुत्र लालमन सिंह ग्राम शाहपुर पेरवा थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।1