Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऊँचाहार कोतवाली में एसपी ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कोतवाली के निरीक्षण में पहुंचे, जहां उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी प्रभा कटियार से जनसुनवाई रजिस्टर व मिशन शक्ति के एफआईआर रजिस्टर में बारे शिकायतों की जानकारी ली।इसके बाद कार्यालय में लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए, मालखाना, बन्दीगृह, आदि का निरीक्षण कर कोतवाल को जरूरी दिशा निर्देश दिये।
Arvind Mishra
ऊँचाहार कोतवाली में एसपी ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कोतवाली के निरीक्षण में पहुंचे, जहां उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी प्रभा कटियार से जनसुनवाई रजिस्टर व मिशन शक्ति के एफआईआर रजिस्टर में बारे शिकायतों की जानकारी ली।इसके बाद कार्यालय में लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए, मालखाना, बन्दीगृह, आदि का निरीक्षण कर कोतवाल को जरूरी दिशा निर्देश दिये।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ऊंचाहार/रायबरेली, 27 फरवरी 2026: जनपद रायबरेली में युवाओं को नागरिक कर्तव्यों और पुलिस कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित 'स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियंशियल लर्निंग' (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण के अंतर्गत आज थाना ऊंचाहार में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी श्री संजीव कुमार सिन्हा के निकट पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जनपदीय नोडल अधिकारी (NSS) श्री गौतम गुप्ता द्वारा नामित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु: स्थानीय पुलिस टीम द्वारा छात्रों को निम्नलिखित विषयों पर जानकारी दी गई: नेतृत्व क्षमता और अनुशासन: युवाओं में लीडरशिप स्किल्स और अनुशासन विकसित करना। कानून और व्यवस्था: पुलिस की कार्यशैली, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया और ट्रैफिक प्रबंधन। सामुदायिक सेवा: सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक समन्वय की महत्ता। जागरूकता अभियान: छात्रों को स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैलियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से समाज से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। भविष्य की तैयारी: इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक (Cognitive) और लोक कौशल (Soft Skills) में सुधार करना है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह पहल न केवल छात्रों के भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगी, बल्कि पुलिस को भी युवा पीढ़ी के बीच 'पुलिस मित्र' के रूप में अपनी छवि मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने पुलिस के साथ मिलकर समाज सुधार में योगदान देने का संकल्प लिया।1
- शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कोतवाली के निरीक्षण में पहुंचे, जहां उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी प्रभा कटियार से जनसुनवाई रजिस्टर व मिशन शक्ति के एफआईआर रजिस्टर में बारे शिकायतों की जानकारी ली।इसके बाद कार्यालय में लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए, मालखाना, बन्दीगृह, आदि का निरीक्षण कर कोतवाल को जरूरी दिशा निर्देश दिये।1
- मलते रह गए हाथ शिकारी उड़ गया पंछी तोड़ पिटारी, अन्तिम गोली खुद को मारी जियो तिवारी जनेऊ धारी , भारत मां का राजदुलारा एक के बदले दस को मारा, बहरे हो गए गोरे जब वो हर हर महादेव हुंकारा, छोड़ अहिंसा की रट, बाजी सबको ठोंका बारी - बारी, ,,जियो तिवारी जनेऊ धारी,,1
- भाई को दिल से थैंक्स कमेन्ट कर के मेरा हौसला बड़ा दिया1
- 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशांबी जनपद में दम्पत्ति के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। जानकारी के अनुसार दम्पत्ति दावत खाकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सिरियावां चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना चरवा थाना में दी थी, जिसके आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशांबी पुलिस के निर्देशन में चरवा पुलिस और एसओजी टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिरियावां कला चौराहे के पास आरोपियों को ओवरटेक कर घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 कारतूस, पायल, महिला का बैग, 3 मोबाइल फोन, 26,600 रुपये नगद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने खुलासा करते हुऐ आरोपियों को न्यायालय भेजा गया1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- - आबकारी टीम ने छापेमारी करके दी चेतावनी ऊंचाहार , रायबरेली । होली पर्व को लेकर डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ऐक्शन मोड पर है । आबकारी निरीक्षक खगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ छापेमारी में ढाबा, होटल संचालकों में खलबली मचा दी है । उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों को अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए शालीनता से पर्व मनाने की अपील की है । आबकारी निरीक्षक ने शुक्रवार को छापेमारी की शुरुआत जगतपुर क्षेत्र से की । उन्होंने अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों पर छापा मारा और दुकान के स्टॉक के साथ साथ शराब की गुणवत्ता की भी जांच की । इसके बाद उन्होंने एक एक करके राजमार्ग के किनारे स्थित कई ढाबों पर छापा मारा । इस दौरान कही कुछ भी आपत्तिजनक तो नहीं मिला किंतु उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों को कड़ी चेतावनी दी । इसके बाद आबकारी टीम ने ऊंचाहार क्षेत्र के मॉडल शॉप , भैंसापुर सवैया , एनटीपीसी गेट नंबर दो , उसरैना आदि शराब की दुकानों पर छापा मारा । उन्होंने ऊंचाहार के कई होटल संचालकों को अपने प्रतिष्ठान ने शराब न पिलाने के निर्देश दिए । इस टीम में आबकारी निरीक्षक के अलावा अमरेंद्र सिंह , अरविंद कुमार और राम जानकी शामिल थे ।1