Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाई को दिल से थैंक्स कमेन्ट कर के मेरा हौसला बड़ा दिया
Ram singh passi ⚔️
भाई को दिल से थैंक्स कमेन्ट कर के मेरा हौसला बड़ा दिया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भाई को दिल से थैंक्स कमेन्ट कर के मेरा हौसला बड़ा दिया1
- 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशांबी जनपद में दम्पत्ति के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। जानकारी के अनुसार दम्पत्ति दावत खाकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सिरियावां चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना चरवा थाना में दी थी, जिसके आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशांबी पुलिस के निर्देशन में चरवा पुलिस और एसओजी टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिरियावां कला चौराहे के पास आरोपियों को ओवरटेक कर घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 कारतूस, पायल, महिला का बैग, 3 मोबाइल फोन, 26,600 रुपये नगद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने खुलासा करते हुऐ आरोपियों को न्यायालय भेजा गया1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- मोटरसाइकिल सवार दम्पत्ति के साथ हुई लूट की घटना का चरवा पुलिस व एसओजी टीम ने किया सफल अनावरण एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया घटना का खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी...थाना चरवा अन्तर्गत सिरियावां चौराहे में मोटरसाइकिल सवार दम्पत्ति के साथ हुई लुट की घटना का चरवा पुलिस और एसओजी टीम ने सफल अनावरण किया है। एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है। इस दौरान 03 अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं। गौरतलब हो कि 21 फरवरी को को वादी रमेश सिंह निवासी ग्राम सैय्यद सरावां थाना चरवा जनपद कौशाम्बी द्वारा थाना चरवा पर सूचना दी गयी थी कि वह भोर में लगभग 04.00 बजे अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से करारी के गुलामीपुर से दावत खाकर अपने घर वापस जा रहा थे कि तभी सिरियायां चौराहे के पहले 02 मोटरसाइकिल सवार 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाली गलौज देते हुये उन्हे रोक लिया तथा पत्नी के पहने हुये जेवर, मोबाइल तथा 1000/- रू० छीन कर भाग गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरवा में मु0अ0सं0 24/2026 धारा 352/309 (4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल प्रभारी निरीक्षक चरवा व प्रभारी SOG /सर्विलांस के नेतृत्व में टीमों का गठन करते हुये घटना का शीघ्र अनावरण करने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।उपरोक्त क्रम में गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज, आसपास के लोगो से पूछताछ व सर्विलांस आदि की सहायता से घटना के अनावरण का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान आज दिनांक 27.02.2026 को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त मोटरसाइकिल से तेहरमील से सैय्यद सरावा की तरफ जा रहे है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंचकर आ रहे मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पूछने पर अभियुक्तों द्वारा अपना नाम 1. संजय पुत्र विरेन्द्र निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज 2. आशू पुत्र भीम निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज 3. अलमान उर्फ अरमान पुत्र परवेज अहमद निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज बताया गया। अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक जोडी पायल सफेद धातु, महिला का बैग, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, 03 मोबाइल फोन, 26200 /- रू0 नगद तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई है।अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 20/21.02.2026 की रात्रि में हम लोग अपने एक अन्य साथी के साथ असवां चौराहे के पास खड़े होकर आने-जाने वाले व्यक्तियों से लूट/छिनैती करने हेतु रेकी कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार महिला एवं पुरूष आते हुये दिखाई दिये, जिनका असवां चौराहे से ही पीछा करते हुये सिरियावा कला चौराहे के पास ओवरटेक करके रोक लिया तथा उनके पास से पहने हुये कान के सोने के झुमके, चादी के पायल, हैण्ड बैग, एक की-पैड मोबाइल एवं 1000 रूपये लूटकर भाग गये थे। लूटे गये सोने के सामान को बेचकर मिले रूपयों को हम लोगों ने आपस में बाट लिया था। सभी के हिस्से में 12-12 हजार रूपये आये थे, जिसमें से कुछ रूपये खर्च हो गये है शेष बचे 26200 रूपये यहीं है जो आपने बरामद किये है। आज हमलोग फिर से कहीं मौका पाकर लूट करने की फिराक में घूम रहे थे कि आप लोगों ने हमें पकड़ लिया।1
- किसी भी प्रकार कि खबरें व विज्ञापन संपर्क करे। 9737416155 पत्रकार शुभम पांडेय ब्यूरो चीफ़ श्रेय टीवी1
- Post by Kapil Kumar Chaurasiya2
- कौशाम्बी । मंझनपुर थाना क्षेत्र के दीवर कोतारी चौकी क्षेत्र के एक उपवन को हरे भरे पेड़ों के दुश्मनों ने बोटी बोटी काट कर हरे भरे उपवन को उजाड़ दिया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। चंद कदमों पर पुलिस प्रशासन का पहरा होते हुए भी हरे भरे पेड़ों के दुश्मनों ने बेखौफ तरीके से उपवन को उजाड़ दिया हैं । आखिर ऐसा क्यों? जनपद में कही न कही हरे भरे उपवनू को हरे भरे पेड़ों के दुश्मनों के द्वारा हरे भरे उपवन को उजाड़ दिया जा रहा है वीडियो वायरल होने के बावजूद भी इन दुश्मनों के प्रति ठोस कार्रवाई न होने से हरे भरे पेड़ों को काटने वालो का मनोबल बढ़ा हुआ है। आखिर यह इशारा किधर कर रहा है।1