logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंजाबी गबरू | न्यू सोंग 2026 हिट सोंग | हमारे यूट्यूब चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें Kunal Music Studio

7 hrs ago
user_KUNAL MUSIC STUDIO
KUNAL MUSIC STUDIO
Singer पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
7 hrs ago

पंजाबी गबरू | न्यू सोंग 2026 हिट सोंग | हमारे यूट्यूब चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें Kunal Music Studio

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by KUNAL MUSIC STUDIO
    1
    Post by KUNAL MUSIC STUDIO
    user_KUNAL MUSIC STUDIO
    KUNAL MUSIC STUDIO
    Singer पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • कवर्धा। राजमहल फुलवारी परिसर, कवर्धा में स्थापित भगवान हनुमान जी की मूर्ति के खंडित होने संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही कुछ जानकारियां भ्रामक, असत्य एवं निराधार हैं। मंदिर के पुजारी के कथन अनुसार भगवान हनुमान जी की मूर्ति पूर्णतः सुरक्षित है तथा मूर्ति किसी भी प्रकार से खंडित नहीं हुई है। इस तथ्य पर विशेष रूप से ध्यान दिलाया जाता है कि मूर्ति के क्षतिग्रस्त या टूटने संबंधी जो भी जानकारी प्रसारित की जा रही है, वह पूरी तरह गलत एवं भ्रामक है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी अज्ञात भक्त द्वारा पूजा-पाठ के उद्देश्य से मूर्ति के नीचे की थोड़ी मिट्टी ली गई होगी, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत कर अफवाह फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार की भ्रामक एवं भड़काऊ जानकारी प्रसारित कर आमजन में भ्रम एवं तनाव उत्पन्न करना एक गंभीर कृत्य है। ऐसे कृत्य सामाजिक सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए हानिकारक हैं। कबीरधाम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा भ्रामक, असत्य एवं अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। स्पष्ट किया जाता है कि इस प्रकार की झूठी एवं भ्रामक जानकारी का प्रसारण करने, शेयर करने अथवा समाज में अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। आवश्यक होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पुजारी द्वारा यह भी बताया गया है कि महाशिवरात्रि के पूर्व किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूर्ति से मुकुट निकालकर ले जाया गया था। यह घटना पुरानी है, जिसकी पूर्व में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई थी। वर्तमान में जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उक्त चोरी के संबंध में प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं तलाश की जा रही है। कबीरधाम पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें एवं उसे सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। कृपया शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। यदि किसी भी व्यक्ति को इस संबंध में कोई संदिग्ध गतिविधि या जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या प्रशासन को सूचित करें। आपकी सजगता एवं सहयोग से ही समाज में शांति एवं व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।
    1
    कवर्धा।  राजमहल फुलवारी परिसर, कवर्धा  में स्थापित भगवान हनुमान जी की मूर्ति के खंडित होने संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही कुछ जानकारियां भ्रामक, असत्य एवं निराधार हैं। मंदिर के पुजारी के कथन अनुसार भगवान हनुमान जी की मूर्ति पूर्णतः सुरक्षित है तथा मूर्ति किसी भी प्रकार से खंडित नहीं हुई है। इस तथ्य पर विशेष रूप से ध्यान दिलाया जाता है कि मूर्ति के क्षतिग्रस्त या टूटने संबंधी जो भी जानकारी प्रसारित की जा रही है, वह पूरी तरह गलत एवं भ्रामक है।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी अज्ञात भक्त द्वारा पूजा-पाठ के उद्देश्य से मूर्ति के नीचे की थोड़ी मिट्टी ली गई होगी, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत कर अफवाह फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस प्रकार की भ्रामक एवं भड़काऊ जानकारी प्रसारित कर आमजन में भ्रम एवं  तनाव उत्पन्न करना एक गंभीर कृत्य है। ऐसे कृत्य सामाजिक सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए हानिकारक हैं। कबीरधाम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा भ्रामक, असत्य एवं अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
स्पष्ट किया जाता है कि इस प्रकार की झूठी एवं भ्रामक जानकारी का प्रसारण करने, शेयर करने अथवा समाज में अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। आवश्यक होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, पुजारी द्वारा यह भी बताया गया है कि महाशिवरात्रि के पूर्व किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूर्ति से मुकुट निकालकर ले जाया गया था। यह घटना पुरानी है, जिसकी पूर्व में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई थी। वर्तमान में जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उक्त चोरी के संबंध में प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं तलाश की जा रही है।
कबीरधाम पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें एवं उसे सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। कृपया शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
यदि किसी भी व्यक्ति को इस संबंध में कोई संदिग्ध गतिविधि या जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या प्रशासन को सूचित करें।
आपकी सजगता एवं सहयोग से ही समाज में शांति एवं व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।
    user_Vishvnath Sahu
    Vishvnath Sahu
    Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा की हर गाँव में पहली बार पक्की सड़क पहुंचाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी है।
    1
    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा  ने कहा की हर गाँव में पहली बार पक्की सड़क पहुंचाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी है।
    user_Jeevan Yadav
    Jeevan Yadav
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश कबीरधाम पुलिस द्वारा गौ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त प्रकरण में धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। घटना दिनांक 11.04.2026 की रात्रि की है, जब लोहारा की ओर से एक बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक CG 50 ZF 6923 में चार नग मवेशियों को लोड कर अवैध रूप से मध्य प्रदेश की ओर कत्लखाने ले जाया जा रहा था। इस दौरान गौ सेवकों द्वारा पीछा किए जाने पर वाहन चालक ग्राम सूपखार थाना रेंगाखार के पास वाहन एवं मवेशियों को छोड़कर फरार हो गया। सूचना प्राप्त होने पर कबीरधाम पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन एवं मवेशियों को अपने कब्जे में लिया गया। मौके से दो नग भैंसी, एक नग भैंस एवं एक नग बछड़ा, कुल अनुमानित कीमत 1,50,000 रुपए तथा बोलेरो पिकअप वाहन कीमत लगभग 4,00,000 रुपए, कुल जुमला 5,50,000 रुपए का माल जप्त किया गया। विवेचना के दौरान परिवहन अधिकारी बालाघाट (मध्य प्रदेश) से प्राप्त जानकारी के आधार पर वाहन स्वामी से पूछताछ की गई, जिससे आरोपी का नाम शंकर सेंद्रे पिता स्व. खुशीराम सेंद्रे, उम्र 31 वर्ष, निवासी मोहगांव थाना मलाजखंड जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) होना ज्ञात हुआ। दिनांक 16.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा मोहगांव पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया, जिसके पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आज दिनांक 17.04.2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय कवर्धा में रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव के दिशा-निर्देशन में थाना रेंगाखार प्रभारी बी.आर. बिसेन एवं टीम द्वारा की गई। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
    1
    गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश
कबीरधाम पुलिस द्वारा गौ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त प्रकरण में धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
घटना दिनांक 11.04.2026 की रात्रि की है, जब लोहारा की ओर से एक बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक CG 50 ZF 6923 में चार नग मवेशियों को लोड कर अवैध रूप से मध्य प्रदेश की ओर कत्लखाने ले जाया जा रहा था। इस दौरान गौ सेवकों द्वारा पीछा किए जाने पर वाहन चालक ग्राम सूपखार थाना रेंगाखार के पास वाहन एवं मवेशियों को छोड़कर फरार हो गया।
सूचना प्राप्त होने पर कबीरधाम पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन एवं मवेशियों को अपने कब्जे में लिया गया। मौके से दो नग भैंसी, एक नग भैंस एवं एक नग बछड़ा, कुल अनुमानित कीमत 1,50,000 रुपए तथा बोलेरो पिकअप वाहन कीमत लगभग 4,00,000 रुपए, कुल जुमला 5,50,000 रुपए का माल जप्त किया गया।
विवेचना के दौरान परिवहन अधिकारी बालाघाट (मध्य प्रदेश) से प्राप्त जानकारी के आधार पर वाहन स्वामी से पूछताछ की गई, जिससे आरोपी का नाम शंकर सेंद्रे पिता स्व. खुशीराम सेंद्रे, उम्र 31 वर्ष, निवासी मोहगांव थाना मलाजखंड जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) होना ज्ञात हुआ।
दिनांक 16.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा मोहगांव पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया, जिसके पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आज दिनांक 17.04.2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय कवर्धा में रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव के दिशा-निर्देशन में थाना रेंगाखार प्रभारी बी.आर. बिसेन एवं टीम द्वारा की गई।
कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
    user_राजेश कुमार कश्यप
    राजेश कुमार कश्यप
    बोडला, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • जिला कबीरधाम | 17/04/2026 फुलवारी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडित होने की खबर पूरी तरह भ्रामक है। पुजारी के अनुसार मूर्ति सुरक्षित है, केवल नीचे की मिट्टी हटाने को गलत तरीके से फैलाया गया। कबीरधाम पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही, पूर्व में मूर्ति का मुकुट चोरी होने के मामले में पुलिस जांच जारी है। आमजन से अपील है कि अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
    1
    जिला कबीरधाम | 17/04/2026
फुलवारी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडित होने की खबर पूरी तरह भ्रामक है। पुजारी के अनुसार मूर्ति सुरक्षित है, केवल नीचे की मिट्टी हटाने को गलत तरीके से फैलाया गया।
कबीरधाम पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही, पूर्व में मूर्ति का मुकुट चोरी होने के मामले में पुलिस जांच जारी है।
आमजन से अपील है कि अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • "जनगणना 2027 के तहत नगर की प्रथम नागरिक, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शालिनी अरुण अग्रवाल तथा जनप्रतिनिधि द्वारा स्वयं की ऑनलाइन गणना कर प्रक्रिया की शुरुआत की और सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय कार्य में स्व-गणना (Self-Enumeration) के माध्यम से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।"
    1
    "जनगणना 2027 के तहत नगर की प्रथम नागरिक, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शालिनी अरुण अग्रवाल तथा जनप्रतिनिधि द्वारा स्वयं की ऑनलाइन गणना कर प्रक्रिया की शुरुआत की और सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय कार्य में स्व-गणना (Self-Enumeration) के माध्यम से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।"
    user_Neeraj rajak Press
    Neeraj rajak Press
    Local News Reporter डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
  • अवैध बोर खनन पर सख्ती: तुरकाडीह में कार्रवाई, मशीन जब्त — खबर का असर
    1
    अवैध बोर खनन पर सख्ती: तुरकाडीह में कार्रवाई, मशीन जब्त — खबर का असर
    user_जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • दरअसल पूरा घटना कबीरधाम जिले के रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में स्थित ग्राम बीजाझोरी का है. जहां पर शनिवार की दोपहर 12:00 के आसपास मिली जानकारी अनुसार ग्राम बीजाझोरी में बाइक और साइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई हादसे में साइकिल में सवार एक व्यक्ति का एक पैर फैक्चर हो गया जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर रोड किनारे पड़ा हुआ था सूचना पर पहुंची डायल एक सौ बाहर पुलिस टीम की सहायता से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल कवर्धा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहां पर गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार व्यक्ति का उपचार जारी है.
    1
    दरअसल पूरा घटना कबीरधाम जिले के रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में स्थित ग्राम बीजाझोरी का है. जहां पर शनिवार की दोपहर 12:00 के आसपास मिली जानकारी अनुसार ग्राम बीजाझोरी में बाइक और साइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई हादसे में साइकिल में सवार एक व्यक्ति का एक पैर फैक्चर हो गया जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर रोड किनारे पड़ा हुआ था सूचना पर पहुंची डायल एक सौ बाहर पुलिस टीम की सहायता से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल कवर्धा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहां पर गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार व्यक्ति का उपचार जारी है.
    user_Jeevan Yadav
    Jeevan Yadav
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.