शारदा पार के गांवों में पशु टीकाकरण की उठी मांग, ग्राम प्रधान बासूदेव कुंडूं ने डीएम से लगाई गुहार पूरनपुर/पीलीभीत। शारदा नदी के पार बसे ग्राम पंचायत चंदिया हजारा के दो गांवों में पशुओं के टीकाकरण की सुविधा पहुंचाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान ने पशुपालकों की समस्या को गंभीर बताते हुए शारदा नदी के उस पार स्थित गांवों में पशु चिकित्सा विभाग की टीम भेजकर टीकाकरण कराने की मांग की है। जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत चंदिया हजारा के अंतर्गत आने वाले गांव मुस्तफाजिया और शारदा नदी के उस पार स्थित क्षेत्र में पशुओं के टीकाकरण की सुविधा समय पर नहीं मिल पा रही है। इसके चलते पशुपालकों को अपने पशुओं को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि समय से टीकाकरण नहीं होने पर पशु संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। पत्र में कहा गया है कि शारदा नदी के उस पार स्थित गांधी नगर पशु चिकित्सालय की टीम से गांवों में टीकाकरण कराए जाने की व्यवस्था की जाए। ग्राम प्रधान बासूदेव कूंडू के मुताबिक, संबंधित गांवों से पूरनपुर स्थित पशु चिकित्सालय की दूरी करीब 150 किलोमीटर है। ऐसे में ग्रामीणों के लिए पशुओं को इतनी दूर ले जाकर टीकाकरण कराना बेहद कठिन है। नदी पार क्षेत्र में आवागमन की समस्या के कारण पशुपालकों को समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पशुपालकों की परेशानी को देखते हुए संबंधित पशु चिकित्सा टीम को निर्देशित कर गांवों में ही विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाए। इससे पशुओं को बीमारी से बचाने के साथ ही पशुपालकों को भी बड़ी राहत मिल सकेगी।ग्रामीणों का कहना है कि पशुधन उनके लिए आय का प्रमुख साधन है। ऐसे में पशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द पशु चिकित्सा टीम भेजकर टीकाकरण कराने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित बीमारी के प्रकोप से पहले ही पशुओं को सुरक्षित किया जा सके।
शारदा पार के गांवों में पशु टीकाकरण की उठी मांग, ग्राम प्रधान बासूदेव कुंडूं ने डीएम से लगाई गुहार पूरनपुर/पीलीभीत। शारदा नदी के पार बसे ग्राम पंचायत चंदिया हजारा के दो गांवों में पशुओं के टीकाकरण की सुविधा पहुंचाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान ने पशुपालकों की समस्या को गंभीर बताते हुए शारदा नदी के उस पार स्थित गांवों में पशु चिकित्सा विभाग की टीम भेजकर टीकाकरण कराने की मांग की है। जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत चंदिया हजारा के अंतर्गत आने वाले गांव मुस्तफाजिया और शारदा नदी के उस पार स्थित क्षेत्र में पशुओं के टीकाकरण की सुविधा समय पर नहीं मिल पा रही है। इसके चलते पशुपालकों को अपने पशुओं को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि समय से टीकाकरण नहीं होने पर पशु संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। पत्र में कहा गया है कि शारदा नदी के उस पार स्थित गांधी नगर पशु चिकित्सालय की टीम से गांवों में टीकाकरण कराए जाने की व्यवस्था की जाए। ग्राम प्रधान बासूदेव कूंडू के मुताबिक, संबंधित गांवों से पूरनपुर स्थित पशु चिकित्सालय की दूरी करीब 150 किलोमीटर है। ऐसे में ग्रामीणों के लिए पशुओं को इतनी दूर ले जाकर टीकाकरण कराना बेहद कठिन है। नदी पार क्षेत्र में आवागमन की समस्या के कारण पशुपालकों को समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पशुपालकों की परेशानी को देखते हुए संबंधित पशु चिकित्सा टीम को निर्देशित कर गांवों में ही विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाए। इससे पशुओं को बीमारी से बचाने के साथ ही पशुपालकों को भी बड़ी राहत मिल सकेगी।ग्रामीणों का कहना है कि पशुधन उनके लिए आय का प्रमुख साधन है। ऐसे में पशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द पशु चिकित्सा टीम भेजकर टीकाकरण कराने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित बीमारी के प्रकोप से पहले ही पशुओं को सुरक्षित किया जा सके।
- पीलीभीत में आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। पीलीभीत में आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।1
- नगरा चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की शिकायत निकली गलत, जांच में हुआ खुलासा ग्रामीणों के कहने पर दुकानदार ने दी थी चोरी की तहरीर, जांच में सामने आया चोरी का प्रयास; दुकान का सामान पहले ही घर ले जा चुका था दुकानदार सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य बरखेड़ा। नगरा चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की शिकायत का मामला जांच के बाद अलग ही निकला। दुकानदार की ओर से दी गई चोरी की शिकायत में कोई सामान चोरी होना सामने नहीं आया। पुलिस जांच में पता चला कि दुकान में चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन दुकान का सामान पहले ही दुकानदार द्वारा घर पर सुरक्षित रख दिया गया था। ग्राम आमडार निवासी गंगाराम पुत्र हरद्वारी लाल की नगरा चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान है। गंगाराम के अनुसार 31 जुलाई की रात दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। गंगाराम ने बताया कि ग्रामीणों के कहने पर उसने दुकान में चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी थी। दुकानदार का कहना है कि उसने दुकान का सामान पहले ही निकालकर घर पर सुरक्षित रख दिया था। दुकान में रखा जाने वाला पूरा सामान उसके पास सुरक्षित है और कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ है। मामले की जांच के बाद थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आमडार निवासी गंगाराम ने दुकान में चोरी होने की शिकायत की थी। जांच में सामने आया कि ग्रामीणों के कहने पर चोरी की शिकायत की गई थी। दुकान का सामान चोरी की घटना से पहले ही दुकानदार घर पर ले जाकर रख चुका था। जांच में दुकान में चोरी के प्रयास की बात सामने आई है।1
- जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बरखेड़ा के मचवाखेड़ा में आवासीय वृध्दाश्रम का निरीक्षण वितरित किए फल। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बरखेड़ा स्थित आवासीय वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण वृद्धजनों का जाना हाल, वितरित किए फल। पीलीभीत ।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा विकासखण्ड बरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम मचवाखेड़ा में संचालित आवासीय वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायता प्राप्त है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं और बुजुर्गों के रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं की देखा व जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम के सभागार में पहुँचकर वहाँ रह रहे बुजुर्गों के साथ बातचीत की। उन्होंने बुजुर्ग से उनका नाम, स्वास्थ्य स्थिति तथा आश्रम में मिल रही सुविधाओं (भोजन, वस्त्र, दवाई आदि) के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी हर संभव मदद और देखभाल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान आश्रम के बुजुर्गों को फल, भोजन वितरित किये व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी ने आश्रम के कक्षों में जाकर बिस्तर पर लेटी बुर्जुग महिला से मुलाकात की और हालचाल जाना। उपस्थित देखभाल कर्ताओं को निर्देश दिए बुजुर्गों की नियमित मेडिकल जाँच, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई में कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि आश्रम में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराया जाये तथा मौसम के अनुसार बुजुर्गों के लिए चिकित्सा व दवाओं की उपलब्धता बनाए रखे। उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। इनकी सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी का नैतिक एवं शासकीय दायित्व है। आश्रम में रह रहे किसी भी बुजुर्ग को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।4
- जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, शिक्षकों पर मारपीट व अभद्र भाषा के आरोप पीलीभीत जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, शिक्षकों पर मारपीट व अभद्र भाषा के आरोप एंकर :बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी नवदिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यालय के सैकड़ों छात्र अचानक परिसर से बाहर निकलकर रोहनिया चौराहे पर एकत्र हो गए। छात्रों ने विद्यालय के कुछ शिक्षकों पर मारपीट करने, मां-बहन की गालियां देने और अमानवीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम नागेंद्र पांडेय और थाना प्रभारी संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर पूरे मामले को शांत कराया। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में मोबाइल मिलने के बाद शिक्षकों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में छात्र विद्यालय छोड़कर बाहर निकल आए और रोहनिया चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों ने छात्रों को समझा-बुझाकर दोबारा विद्यालय पहुंचाया। मौके पर एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने छात्रों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। इसके बाद विद्यालय प्रशासन के साथ भी बैठक कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रशासन ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। उधर विद्यालय प्रशासन ने छात्रों के आरोपों से अलग पक्ष रखते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय के नियमों के अनुसार छात्र-छात्राओं के पास मोबाइल फोन रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है। जांच के दौरान कुछ छात्रों के पास मोबाइल मिलने पर विद्यालय की गाइडलाइन के अनुरूप सख्ती बरती गई, जिसके विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि घटना की जानकारी संबंधित छात्रों के अभिभावकों को भी दे दी गई है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रों के आरोपों में कितनी सच्चाई है और विद्यालय प्रशासन की कार्रवाई नियमों के अनुरूप थी या नहीं।4
- भारतीय किसान यूनियन भानु की मासिक बैठक मंडी समिति में हुई संपन्न सात सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन। भारतीय किसान यूनियन भानु की जिला स्तरीय मासिक पंचायत कृषक विश्राम गृह मंडी परिषद में प्रदेश संगठन मंत्री शिवचरण लाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न पंचायत में सात सूत्रीय ज्ञापन मांग पत्र संबोधित जिला अधिकारी द्वारा तहसीलदार पीलीभीत दिया पंचायत को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष बाबूराम वर्मा ने कहा कि जिला पीलीभीत में जमीन संबंधी विवादों का फर्जी निस्तारण प्रशासन कर रहा है जिससे आपसी झगड़ा बढ़ रहे हैं माफिया राज पनप रहा है पंचायत को संबोधित करते हुए जिला महासचिव रघुवर सिंह प्रजापति ने कहा जिला परिवहन यातायात विभाग कार्यालय के सामने बैठे दलाल भोले भाले किसानों को ठग रहे हैं ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नाम पर मोटी रकम उगाही कर रहे हैं जिला परिवहन अधिकारी का इस ओर कोई ध्यान नहीं है किसान पंचायत को संबोधित करते हुए जिला सचिव बालमुकुंद प्रजापति ने कहा जिला श्रम विभाग में चल रही रिश्वतखोरी को बंद करी जाए जिला श्रम विभाग अधिकारी के इशारे पर होता है गरीब मजदूर से लूट खसोट का धंधा श्रम विभाग कार्यालय पीलीभीत में पंचायत को संबोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि पीलीभीत जिले में यातायात पुलिस किसानों मजदूरों मजलूमों पर अत्याचार कर रही है भोले वाले किसानों से चालान के नाम पर हजारों रुपए लूट लेते हैं हर चौराहे पर आसाम चौराहा बना है यातायात पुलिस का लूट का अड्डा पंचायत को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर ने कहा कि जिले में उर्वरक वितरण प्रणाली को सुधरा जाए जिससे किसानों को पर्याप्त मात्रा में और उर्वरक प्राप्त हो जाए पीलीभीत का किसान परेशान है उर्वरक के लिए पंचायत को संबोधित करते हुए बिलसंडा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह ने कहा पीलीभीत के समस्त विकास करो में मुख्यमंत्री आवास के नाम पर बड़ी मोटी लूट हो रही है पात्र परिवारों को आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है अपात्र मोटी रकम देकर सरकार की योजना का बंदर बांट कर रहे हैं पंचायत को संबोधित करते हुए बीसलपुर तहसील अध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा ने कहा पीलीभीत की समस्त तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है इन तत्काल प्रभाव से भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए पंचायत में उपस्थित बरेली मंडल प्रभारी सुशील मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत विनोद कुमार महेंद्र कश्यप निर्मल स्वरूप मोरिया ओमप्रकाश मौर्य बेनीराम मौर्य भजन मुरारी लाल फकीरे लाल बेचेलाल हरिशंकर विशाल छोटेलाल मोहनलाल बालकरन सम्मेलन शंकर लाल वीरेंद्र गिरी फूलवती देव कुमारी तेज कुमारी नानी देवी रिंकी देवी नीलम मुन्नी देवी नानी देवी तारावती रामवती विद्यावती सपना देवी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारीगण पंचायत में उपस्थित रहे।4
- बीसलपुर में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक शाखा उद्घाटन से पहले झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का भव्य स्वागत बीसलपुर, पीलीभीत। पीलीभीत के बीसलपुर में उस समय ऐतिहासिक माहौल देखने को मिला, जब अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की नई शाखा के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का जनप्रिय नेता डॉ. रत्नेश गंगवार ने अपने आवास पर (आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।1
- पत्नी ने ससुराल में रह रहे पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी महिला गिरफ्तार पत्नी ने ससुराल में रह रहे पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी महिला गिरफ्तार माधोटांडा/पीलीभीत। ससुराल में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, उमाशंकर पुत्र श्री कृष्णा, निवासी ग्राम चितरपुर थाना माधोटांडा, पिछले कुछ समय से अपने घर के बजाय अपनी ससुराल ग्राम लोहरपुरी में रह रहा था। घटना वाली रात ससुराल लोहरपुरी स्थित आवास पर ही उमाशंकर की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जाँच शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जाँच और पूछताछ के आधार पर मृतक की पत्नी ममता उर्फ सीमा को ही इस हत्या का मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ममता उर्फ सीमा ने पूर्व में गुजरात के किसी व्यक्ति से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद वह उमाशंकर के संपर्क में आई थी। पुलिस अब महिला के पुराने रिकॉर्ड और हत्या के पीछे के पारिवारिक/व्यक्तिगत विवाद के कारणों की भी पड़ताल कर रही है। इस दुखद घटना से उमाशंकर के दो छोटे मासूम बच्चों—विकास (पुत्र) और गीता (पुत्री) के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। माँ के जेल जाने और पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना माधोटांडा पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए कारणों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जल्द ही मामले का पूर्ण खुलासा कर आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।1