अमरोहा में बहन के देवर से प्रेम संबंध बना पति की हत्या की वजह, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कलां में रिश्तों की मर्यादा तार-तार… बहन के देवर से चल रहे प्रेम संबंध ने ले ली पति की जान। पत्नी ने प्रेमी फरमान और उसके दोस्त अदनान के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश—और फिर लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। अब पूरा राज खुल चुका है, तीनों आरोपी गिरफ्तार हैं। अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कलां में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि आरोपी महिला रूही का अपनी ही बहन के देवर फरमान के साथ प्रेम संबंध था। यही रिश्ता इस खौफनाक कत्ल की सबसे बड़ी वजह बना। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के मुताबिक, रूही का अपनी बहन के देवर फरमान से अवैध संबंध था, जिसका उसका पति मेराज विरोध करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पति को रास्ते से हटाने के लिए रूही ने अपने प्रेमी फरमान और उसके दोस्त अदनान के साथ मिलकर साजिश रच डाली। शनिवार रात रूही ने पहले अपने पति मेराज को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। जब वह गहरी नींद में चला गया, तब देर रात फरमान और अदनान घर पहुंचे। तीनों ने मिलकर मेराज के हाथ-पैर बांध दिए और धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। शरीर के कई हिस्सों पर वार कर यह सुनिश्चित किया गया कि वह बच न सके। हत्या के बाद रूही ने खुद को निर्दोष दिखाने के लिए पूरा ड्रामा रचा। वह शव के पास ही लेट गई और सुबह कहानी बनाई कि रात में अज्ञात बदमाश घर में घुसे, लूटपाट की और उसके पति की हत्या कर दी। घटना के वक्त दोनों छोटे बच्चे भी पास में सो रहे थे।पुलिस को शुरुआत से ही पत्नी की भूमिका संदिग्ध लगी। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो रूही टूट गई और उसने बहन के देवर के साथ अपने संबंध और हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने रूही, उसके प्रेमी फरमान और उसके साथी अदनान को गिरफ्तार कर लिया। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। रिश्तों के नाम पर हुए इस खून-खराबे ने हर किसी को झकझोर दिया है, वहीं दो मासूम बच्चे अब माता-पिता दोनों के साये से वंचित हो गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। PTC:-कपिल कुमार/अमरोहा
अमरोहा में बहन के देवर से प्रेम संबंध बना पति की हत्या की वजह, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कलां में रिश्तों की मर्यादा तार-तार… बहन के देवर से चल रहे प्रेम संबंध ने ले ली पति की जान। पत्नी ने प्रेमी फरमान और उसके दोस्त अदनान के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश—और फिर लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। अब पूरा राज खुल चुका है, तीनों आरोपी गिरफ्तार हैं। अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कलां में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि आरोपी महिला रूही का अपनी ही बहन के देवर फरमान के साथ प्रेम संबंध था। यही रिश्ता इस खौफनाक कत्ल की सबसे बड़ी वजह बना। पुलिस
अधीक्षक अमित कुमार आनंद के मुताबिक, रूही का अपनी बहन के देवर फरमान से अवैध संबंध था, जिसका उसका पति मेराज विरोध करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पति को रास्ते से हटाने के लिए रूही ने अपने प्रेमी फरमान और उसके दोस्त अदनान के साथ मिलकर साजिश रच डाली। शनिवार रात रूही ने पहले अपने पति मेराज को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। जब वह गहरी नींद में चला गया, तब देर रात फरमान और अदनान घर पहुंचे। तीनों ने मिलकर मेराज के हाथ-पैर बांध दिए और धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। शरीर के कई हिस्सों पर वार कर यह सुनिश्चित किया गया कि वह बच न सके। हत्या के बाद रूही ने खुद को निर्दोष दिखाने के लिए पूरा ड्रामा रचा। वह शव के
पास ही लेट गई और सुबह कहानी बनाई कि रात में अज्ञात बदमाश घर में घुसे, लूटपाट की और उसके पति की हत्या कर दी। घटना के वक्त दोनों छोटे बच्चे भी पास में सो रहे थे।पुलिस को शुरुआत से ही पत्नी की भूमिका संदिग्ध लगी। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो रूही टूट गई और उसने बहन के देवर के साथ अपने संबंध और हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने रूही, उसके प्रेमी फरमान और उसके साथी अदनान को गिरफ्तार कर लिया। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। रिश्तों के नाम पर हुए इस खून-खराबे ने हर किसी को झकझोर दिया है, वहीं दो मासूम बच्चे अब माता-पिता दोनों के साये से वंचित हो गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। PTC:-कपिल कुमार/अमरोहा
- Post by India News1
- बिरयानी में चिकन लेग पीस नहीं मिला तो महाभारत में तब्दील हुई शादी, जमकर काटा बवाल अमरोहा: एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब बारातियों को बिरयानी में लेग पीस नहीं मिला. मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया, जिसमें होटल में जमकर कुर्सियां चलीं और तोड़फोड़ की गई. मामला जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र का है. यह घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के एक निजी बैंकट हॉल की बताई जा रही है, जहां शादी समारोह का आयोजन किया गया था. खाना परोसे जाने के दौरान कुछ बारातियों ने बिरयानी में लेग पीस न मिलने पर नाराजगी जताई. इसी बात को लेकर पहले बहस हुई और फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई. कई घंटे तक चला हंगामा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि बैंकट हॉल में कुर्सियां फेंकी गईं और जमकर तोड़फोड़ हुई. हंगामा कई घंटों तक चलता रहा, जिससे शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और खुशियों के बीच मातम छा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया.1
- मंडी धनौरा में शिव मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के मामले में सोमवार को ब्राह्मण समाज के लोग तहसील पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मंदिर को कब्जामुक्त कराने की मांग की।जानकारी के अनुसार महादेव स्थित एक नव निर्माणाधीन शिव मंदिर का 2 अप्रैल को उद्घाटन प्रस्तावित है। आरोप है कि एक व्यक्ति विशेष द्वारा मंदिर पर अपने माता-पिता का नाम लिखवाने के साथ ही उनकी मूर्तियां भी स्थापित कर दी गई हैं। इसको लेकर समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि सार्वजनिक धार्मिक स्थल को ‘पितृ स्थल’ में बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और जनाक्रोश बढ़ रहा है।इस संबंध में समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मुसाराम थारू को सौंपते हुए मंदिर से उक्त मूर्तियां हटाने और मंदिर का नाम किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर न रखने की मांग की। समाजसेवी मुकेश शर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थल की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। ऐसे मामलों में प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई कर जल्द समाधान करना चाहिए।3
- Post by Jpn7 News1
- Amroha #up23anil1
- पत्रकारिता का स्तर बहुत गिर चुका है और गैस की कोई कमी कहीं नहीं दिखती, सुनिए,1
- संभल। कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों और परिवार का साथ मिल जाए, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। इस कहावत को सच कर दिखाया है संभल जनपद के असमोली विकासखंड के मनोटा गांव की होनहार बेटी यासमीन निगार ने, जिन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की नर्सिंग अधिकारी परीक्षा में सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया। यासमीन का चयन लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अधिकारी के पद पर हुआ है। खास बात यह है कि इस परीक्षा में संभल जनपद से सफलता प्राप्त करने वाली वह अकेली अभ्यर्थी हैं, जो उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है। यासमीन की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ उनके परिवार का अटूट समर्थन भी रहा। उनके पिता वसीरुल्लाह चौधरी, जो साधारण रूप से विजिटिंग और शादी कार्ड छपाई का कार्य करते हैं, ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। वहीं उनकी मां नसीरीन, एक गृहिणी होते हुए भी हर कदम पर बेटी का हौसला बढ़ाती रहीं। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी यासमीन हमेशा से परिवार की उम्मीदों का केंद्र रहीं और उन्होंने उन उम्मीदों पर खरा उतरते हुए यह मुकाम हासिल किया। उनके छोटे भाई साकिब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि दूसरे भाई फैजान शारदा यूनिवर्सिटी में बीएससी डेटा साइंस के छात्र हैं। यह पूरा परिवार शिक्षा को अपनी ताकत मानता है, और यासमीन की सफलता उसी सोच का परिणाम है।1
- अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कलां में रिश्तों की मर्यादा तार-तार… बहन के देवर से चल रहे प्रेम संबंध ने ले ली पति की जान। पत्नी ने प्रेमी फरमान और उसके दोस्त अदनान के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश—और फिर लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। अब पूरा राज खुल चुका है, तीनों आरोपी गिरफ्तार हैं। अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कलां में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि आरोपी महिला रूही का अपनी ही बहन के देवर फरमान के साथ प्रेम संबंध था। यही रिश्ता इस खौफनाक कत्ल की सबसे बड़ी वजह बना। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के मुताबिक, रूही का अपनी बहन के देवर फरमान से अवैध संबंध था, जिसका उसका पति मेराज विरोध करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पति को रास्ते से हटाने के लिए रूही ने अपने प्रेमी फरमान और उसके दोस्त अदनान के साथ मिलकर साजिश रच डाली। शनिवार रात रूही ने पहले अपने पति मेराज को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। जब वह गहरी नींद में चला गया, तब देर रात फरमान और अदनान घर पहुंचे। तीनों ने मिलकर मेराज के हाथ-पैर बांध दिए और धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। शरीर के कई हिस्सों पर वार कर यह सुनिश्चित किया गया कि वह बच न सके। हत्या के बाद रूही ने खुद को निर्दोष दिखाने के लिए पूरा ड्रामा रचा। वह शव के पास ही लेट गई और सुबह कहानी बनाई कि रात में अज्ञात बदमाश घर में घुसे, लूटपाट की और उसके पति की हत्या कर दी। घटना के वक्त दोनों छोटे बच्चे भी पास में सो रहे थे।पुलिस को शुरुआत से ही पत्नी की भूमिका संदिग्ध लगी। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो रूही टूट गई और उसने बहन के देवर के साथ अपने संबंध और हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने रूही, उसके प्रेमी फरमान और उसके साथी अदनान को गिरफ्तार कर लिया। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। रिश्तों के नाम पर हुए इस खून-खराबे ने हर किसी को झकझोर दिया है, वहीं दो मासूम बच्चे अब माता-पिता दोनों के साये से वंचित हो गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। PTC:-कपिल कुमार/अमरोहा3