Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्व कैंट बोर्ड सीईओ बबीना...📍 // शंकर बाबू रेड्डी जी ने किया बबीना आकर मोती तालाब का निरीक्षण बुंदेलखंड क्षेत्र बबीना की ऐतिहासिक धरोहर 'मोती तालाब' पर आज एक विशेष पल देखने को मिला। आज पूर्व सीईओ, कैंट बोर्ड बबीना श्री शंकर बाबू रेड्डी साहब मोती तालाब पहुंचे। यह वही अधिकारी हैं, जिनके कार्यकाल में वर्षों पहले इस ऐतिहासिक तालाब का सौंदर्यीकरण कराया गया था और इसे एक नई पहचान मिली थी। लेकिन उनके बबीना से स्थानांतरण के बाद लंबे समय तक इस धरोहर की ओर किसी ने विशेष ध्यान नहीं दिया। समय के साथ तालाब अपनी चमक खोता चला गया।
Hmao_babina_up93
पूर्व कैंट बोर्ड सीईओ बबीना...📍 // शंकर बाबू रेड्डी जी ने किया बबीना आकर मोती तालाब का निरीक्षण बुंदेलखंड क्षेत्र बबीना की ऐतिहासिक धरोहर 'मोती तालाब' पर आज एक विशेष पल देखने को मिला। आज पूर्व सीईओ, कैंट बोर्ड बबीना श्री शंकर बाबू रेड्डी साहब मोती तालाब पहुंचे। यह वही अधिकारी हैं, जिनके कार्यकाल में वर्षों पहले इस ऐतिहासिक तालाब का सौंदर्यीकरण कराया गया था और इसे एक नई पहचान मिली थी। लेकिन उनके बबीना से स्थानांतरण के बाद लंबे समय तक इस धरोहर की ओर किसी ने विशेष ध्यान नहीं दिया। समय के साथ तालाब अपनी चमक खोता चला गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जल भराव की समस्या का दतिया कलेक्टर ने किया निरीक्षण दिए सख्त निर्देश जल भराव की समस्या से निपटने प्रशासन उतरा सड़कों पर1
- दतिया कलेक्टर श्री स्वंप्निल वानखड़े द्वारा जनविश्वास अभियान अंतर्गत भांडेर स्थित सांदीपनी विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। दतिया कलेक्टर श्री स्वंप्निल वानखड़े द्वारा जनविश्वास अभियान अंतर्गत भांडेर स्थित सांदीपनी विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया।4
- कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने भांडेर में स्कूल और अस्पताल का किया निरीक्षण दतिया जिले में जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने भांडेर स्थित सांदीपनी विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सेवाओं में गुणवत्ता बनाए रखने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनविश्वास अभियान के माध्यम से प्रशासन आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य कर रहा है।2
- झांसी के सांसद ,विधायक, महापौर को आखिर ये सड़क क्यों नहीं आ रही नजर जनता परेशान नेता बने अंजान* झांसी के सांसद ,विधायक, महापौर को आखिर ये सड़क क्यों नहीं आ रही नजर जनता परेशान नेता बने अंजान*1
- 10 दिवसीय मेकअप कार्यशाला का भव्य समापन, प्रतिभाओं को डॉ. संदीप ने किया सम्मानित झाँसी। आर्यन मेकअप मंत्रा, ग्वालियर रोड, झांसी एवं आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय मेकअप कार्यशाला का समापन समारोह गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सौंदर्य कला, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी तथा विशिष्ट अतिथि दीपमाला कुशवाहा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेकअप केवल सौंदर्य संवर्धन का माध्यम नहीं, बल्कि सृजनात्मक अभिव्यक्ति और आत्मनिर्भरता का सशक्त साधन भी है। उन्होंने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर अभ्यास एवं नवाचार पर बल दिया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने मॉडलों पर आधुनिक मेकअप तकनीकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रत्येक प्रस्तुति में कलात्मक सौंदर्य, तकनीकी दक्षता और रचनात्मक सोच का प्रभाव स्पष्ट दिखाई दिया। प्रतिभागियों की उत्कृष्ट प्रतिभा के कारण निर्णायक मंडल के लिए विजेताओं का चयन अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा। सूक्ष्म तकनीकी मूल्यांकन के उपरांत कृष्ण यादव को प्रथम, खुशबू कुशवाहा को द्वितीय तथा मोहिनी अहिरवार को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। समारोह के अंत में हेमंत कुशवाह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आर्यन मेकअप मंत्रा के निदेशक संजीव कुमार विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर रिंकी कुशवाहा, सचिन कुशवाहा, राहुल परिहार, आकाश, बबली, प्रथम, अनिकेत, मोहिनी, नैंसी एवं सीमा सहित संस्थान का समस्त स्टाफ एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई से आम जन के चेहरों पर आई मुस्कान दतिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता1
- जनविश्वास अभियान: भांडेर में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी मयूर खंडेलवाल की जनसुनवाई शुरू दतिया जिले के भांडेर में जनविश्वास अभियान के तहत आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए जनसुनवाई शुरू हो चुकी है। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल स्वयं मौके पर मौजूद हैं और नागरिकों की समस्याएं सुन रहे हैं। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित हैं, जो प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। भांडेर में जनविश्वास अभियान की जनसुनवाई शुरू, कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी मयूर खंडेलवाल सुन रहे हैं आमजन की समस्याएं।1
- माफिया की कीमत के बेटे की मौत की जानकारी देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी1