Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा में ‘पुष्पा स्टाइल’ तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक से 600 पेटी अवैध शराब बरामद आगरा में देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद की है। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के छलेसर हाईवे पर पुलिस ने एक ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें शराब की तस्करी बिल्कुल ‘पुष्पा स्टाइल’ में की जा रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रक के अंदर लगे जनरेटर की बंद बॉडी के भीतर करीब 600 पेटी अवैध शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार यह शराब पंजाब के भटिंडा से बिहार ले जाई जा रही थी। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 से 60 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Braj kishor Sharma Reporter

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगरा के यमुनापार क्षेत्र के नरायच में दबंगई का मामला सामने आया है, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक युवक को बीच सड़क पर खींचकर पीट दिया गया। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक एक पुलिसकर्मी के भाई बताए जा रहे हैं। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी आरोपियों ने ईंट-पत्थर फेंके। इस दौरान एक युवक की आंख में ईंट लगने से वह बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं क्षेत्रवासियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by Naina Shriram1
- आगरा में ग्रुप लोन देने वाली फाइनेंस कंपनी पैसा लो पैसा दो के द्वारा से लोन की पूरे से भी अधिक पैसे लेने के बाद न्यायालय से भेजा नोटिस पीड़ित होने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार1
- Post by आगरा मीडिया ग्रुप1
- Post by Pawan Gupta1
- संत शक्ति' ईमानदारी के साथ धर्म और सत्य के मार्ग पर चलते हुए1
- Post by Hari Singh Goutam1
- ट्रैक्टर की टक्कर से युवक गंभीर घायल, आगरा रेफर... अछनेरा: भरतपुर रोड स्थित सग्रोहा सेवा सदन के सामने शनिबार शाम 7 बजे सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अरदाया निवासी रवि (35) पुत्र रंधीर सिंह को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछनेरा ले जाया गया। वहीं सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। सीएचसी अछनेरा में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- आगरा नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग को ठेंगा दिखा आगरा में लोगों के द्वारा जलाया जा रहा है कूड़ा अधिकारी कुंभकरण नींद में1