logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उनियारा में धूमधाम से निकला जश्न ईद मिलादुन्नबी का जुलूस। पत्रकार संदीप गुप्ता उनियारा। मदीना मस्जिद कमेटी उनियारा की ओर से हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस मदीना मस्जिद से रवाना होकर सदर बाजार, जामा मस्जिद चौक, छतरियों के मोहल्ला, बस स्टैंड, ईदगाह, बागर बस्ती और नैनवा रोड होते हुए तालाब की पाल पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। जुलूस का शहर में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान बच्चों को फल, मिठाइयां और शरबत वितरित किए गए। वहीं मुसाफिर खाने में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को भोजन कराया गया। जुलूस के दौरान मदीना मस्जिद कमेटी के सदर शकील अहमद कादरी, पेश इमाम कामिल रजा, सचिव अब्दुल सत्तार मदनी, कैशियर इदरीश भाई, वसीम भाई अगवान, हाजी अब्दुल मुजीब सारण, सलाम भाई मेवाफरोश, सरफराज गौरी, आतिफ पठान, बुन्दा भाई रोगनगर, शाकिर रजा, जहीर भाई रंगरेज, अय्यूब भाई लुहार, फारूक पवार, परवेज सारण, इमरान भाई पूर्व पार्षद, मुमताज मिस्त्री, जुबेर पठान, असलम पठान, हारून यूसुफ सहित कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Sandeep Gupta
Sandeep Gupta
उनियारा, टोंक, राजस्थान•
2 hrs ago
326238a4-82e2-4b16-b5ba-e8c4f4b342e1

उनियारा में धूमधाम से निकला जश्न ईद मिलादुन्नबी का जुलूस। पत्रकार संदीप गुप्ता उनियारा। मदीना मस्जिद कमेटी उनियारा की ओर से हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस मदीना मस्जिद से रवाना होकर सदर बाजार, जामा मस्जिद चौक, छतरियों के मोहल्ला, बस स्टैंड, ईदगाह, बागर बस्ती और

0d40f70e-df39-4fec-aeca-7abc9b626a51

नैनवा रोड होते हुए तालाब की पाल पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। जुलूस का शहर में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान बच्चों को फल, मिठाइयां और शरबत वितरित किए गए। वहीं मुसाफिर खाने में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को भोजन कराया गया। जुलूस के दौरान मदीना मस्जिद कमेटी के सदर शकील अहमद कादरी,

16fabcb4-b400-456e-894c-23efd41b1be0

पेश इमाम कामिल रजा, सचिव अब्दुल सत्तार मदनी, कैशियर इदरीश भाई, वसीम भाई अगवान, हाजी अब्दुल मुजीब सारण, सलाम भाई मेवाफरोश, सरफराज गौरी, आतिफ पठान, बुन्दा भाई रोगनगर, शाकिर रजा, जहीर भाई रंगरेज, अय्यूब भाई लुहार, फारूक पवार, परवेज सारण, इमरान भाई पूर्व पार्षद, मुमताज मिस्त्री, जुबेर पठान, असलम पठान, हारून यूसुफ सहित कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उनियारा शहर में भारी बरसात के दौरान न्यू मार्केट में भरा पानी उनियारा शहर में मंगलवार शाम को तेज बरसात का दौर शुरू हुआ, जो लगभग एक घंटे तक चलता रहा । तेज बरसात होने से न्यू मार्केट सहित निचले इलाकों में पानी भर गया। जिससे राहगीरो व दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ा। बरसात होने से किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं गलवा बांध सहित जलाशयों में पानी की आवक शुरू हो गई।
    1
    उनियारा शहर में भारी बरसात के दौरान न्यू मार्केट में भरा पानी
उनियारा शहर में मंगलवार शाम को तेज बरसात का दौर शुरू हुआ, जो लगभग एक घंटे तक चलता रहा ।
तेज बरसात होने से न्यू मार्केट सहित निचले इलाकों में पानी भर गया। जिससे राहगीरो व दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ा। 
बरसात होने से किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं गलवा बांध सहित जलाशयों में पानी की आवक शुरू हो गई।
    user_Ramesh Jangid
    Ramesh Jangid
    Shopfitter उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • चारभुजा नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक भक्तों को कराया भोजन सारसोप। कस्बे के श्री चारभुजा नाथ मंदिर में बुधवार को पांचाल परिवार की ओर से भगवान शिव का रुद्राभिषेक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। सुबह 8 बजे से शुरू हुए रुद्राभिषेक में भगवान शिव का जल, दूध सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रुद्राभिषेक के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। पांचाल परिवार के सदस्यों सहित धर्मप्रेमी लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा। पांचाल परिवार की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की।
    2
    चारभुजा नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक भक्तों को कराया भोजन 
सारसोप। कस्बे के श्री चारभुजा नाथ मंदिर में बुधवार को पांचाल परिवार की ओर से भगवान शिव का रुद्राभिषेक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। सुबह 8 बजे से शुरू हुए रुद्राभिषेक में भगवान शिव का जल, दूध सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रुद्राभिषेक के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। पांचाल परिवार के सदस्यों सहित धर्मप्रेमी लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा। पांचाल परिवार की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की।
    user_Ravi  Rajasthan Patrika
    Ravi Rajasthan Patrika
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पनवाड़ में बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा, सड़क किनारे बबूल बने राहगीरों की परेशानी पनवाड़ में बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा, सड़क किनारे बबूल बने राहगीरों की परेशानी बबूल कटने से मिलेगी राहगीरों को राहत, ग्रामीणों ने प्रशासन से की शीघ्र कार्रवाई की मांग दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)। देवली उपखंड के पनवाड़ ग्राम में इन दिनों सड़क किनारे उगे बबूल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पनवाड़ बस स्टैंड से चांदली रोड तक सड़क के दोनों ओर बबूल की झाड़ियां फैल जाने से मार्ग संकरा हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग देवली को बूंदी जिले के नैनवां एवं गोठड़ा सहित आसपास के कई गांवों से जोड़ता है। चांदली, गोपालपुरा, पगारा, बेनपा, राजकोट, सीतापुरा, रुणीजा सहित कई गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में बबूल की झाड़ियां तेजी से बढ़ने के कारण सड़क के किनारे तक फैल गई हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों तथा पैदल राहगीरों को विशेष परेशानी हो रही है। धार्मिक यात्राओं व स्कूली वाहनों को भी खतरा ग्रामीण सुरेश कुमार, लोकेश मीणा, यादराम माली, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, जगदीश, महावीर, बाबूलाल आदि ने बताया कि इसी मार्ग से बाबा रामदेव, चांदली स्थित हिंगलाज माताजी सहित अन्य धार्मिक स्थलों के लिए पैदल यात्राएं भी गुजरती हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों को लेकर आने-जाने वाले वाहन भी इसी सड़क से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क किनारे फैली बबूल की झाड़ियों से किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि बबूल की टहनियां सड़क पर आने के कारण सामने से आने वाले वाहन को रास्ता देने में भी परेशानी होती है। विशेषकर रात के समय तथा बरसात के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र बबूल कटवाकर सड़क को सुगम बनाने की मांग की है। मालियों के दरवाजे से श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर भी समस्या इसी प्रकार पनवाड़ में मालियों के दरवाजे से मालियों के श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर भी बबूल की झाड़ियां काफी फैल गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है तथा दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या से ग्राम पंचायत प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक बबूल कटवाने की कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द झाड़ियां हटवाकर राहत प्रदान करने की मांग की है। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता मोजीराम ने बताया कि सड़क किनारे उगे बबूलों को जल्द ही कटवाया जाएगा, ताकि राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो। वहीं ग्राम पंचायत पनवाड़ के प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि बहुत जल्द जेसीबी लगवाकर बबूल कटवाए जाएंगे और लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।
    1
    पनवाड़ में बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा, सड़क किनारे बबूल बने राहगीरों की परेशानी
पनवाड़ में बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा, सड़क किनारे बबूल बने राहगीरों की परेशानी
बबूल कटने से मिलेगी राहगीरों को राहत, ग्रामीणों ने प्रशासन से की शीघ्र कार्रवाई की मांग
दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)। देवली उपखंड के पनवाड़ ग्राम में इन दिनों सड़क किनारे उगे बबूल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पनवाड़ बस स्टैंड से चांदली रोड तक सड़क के दोनों ओर बबूल की झाड़ियां फैल जाने से मार्ग संकरा हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग देवली को बूंदी जिले के नैनवां एवं गोठड़ा सहित आसपास के कई गांवों से जोड़ता है। चांदली, गोपालपुरा, पगारा, बेनपा, राजकोट, सीतापुरा, रुणीजा सहित कई गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में बबूल की झाड़ियां तेजी से बढ़ने के कारण सड़क के किनारे तक फैल गई हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों तथा पैदल राहगीरों को विशेष परेशानी हो रही है।
धार्मिक यात्राओं व स्कूली वाहनों को भी खतरा
ग्रामीण सुरेश कुमार, लोकेश मीणा, यादराम माली, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, जगदीश, महावीर, बाबूलाल आदि ने बताया कि इसी मार्ग से बाबा रामदेव, चांदली स्थित हिंगलाज माताजी सहित अन्य धार्मिक स्थलों के लिए पैदल यात्राएं भी गुजरती हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों को लेकर आने-जाने वाले वाहन भी इसी सड़क से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क किनारे फैली बबूल की झाड़ियों से किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि बबूल की टहनियां सड़क पर आने के कारण सामने से आने वाले वाहन को रास्ता देने में भी परेशानी होती है। विशेषकर रात के समय तथा बरसात के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र बबूल कटवाकर सड़क को सुगम बनाने की मांग की है।
मालियों के दरवाजे से श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर भी समस्या
इसी प्रकार पनवाड़ में मालियों के दरवाजे से मालियों के श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर भी बबूल की झाड़ियां काफी फैल गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है तथा दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या से ग्राम पंचायत प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक बबूल कटवाने की कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द झाड़ियां हटवाकर राहत प्रदान करने की मांग की है।
अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन
पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता मोजीराम ने बताया कि सड़क किनारे उगे बबूलों को जल्द ही कटवाया जाएगा, ताकि राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो।
वहीं ग्राम पंचायत पनवाड़ के प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि बहुत जल्द जेसीबी लगवाकर बबूल कटवाए जाएंगे और लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • खंडार : सरकार स्कूलों में फोटो विडियो की मना के आदेश दिए वहीं वाहन में सवार छात्र छात्राओं लटकर वाहन नियमों अवहेलना #janhitaawajnews #breakingnews #khandar #cogres #rajasthannews
    1
    खंडार :  सरकार स्कूलों में फोटो विडियो की मना के आदेश दिए वहीं वाहन में सवार छात्र छात्राओं लटकर वाहन नियमों अवहेलना 

#janhitaawajnews #breakingnews #khandar #cogres #rajasthannews
    user_JANHIT AAWAJ NEWS
    JANHIT AAWAJ NEWS
    Media company खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • लालसोट: झूला महोत्सव की शारदा पूजन से हुई शुरुआत, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे हजारों दर्शक डीडवाना में सीताराम जी महाराज झूला महोत्सव का भव्य आगाज लालसोट के डीडवाना में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय श्रावण झूला महोत्सव का मंगलवार देर रात भव्य शुभारंभ हुआ। सीताराम जी महाराज के शारदा पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नेहरू शाला खेल मैदान में बाहर से आए कलाकारों ने फिल्मी, राजस्थानी और धार्मिक गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। हास्य कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में डीडवाना सहित दौसा, गंगापुर, सवाई माधोपुर और जयपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। झूला कमेटी के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    लालसोट: झूला महोत्सव की शारदा पूजन से हुई शुरुआत, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे हजारों दर्शक
डीडवाना में सीताराम जी महाराज झूला महोत्सव का भव्य आगाज
लालसोट के डीडवाना में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय श्रावण झूला महोत्सव का मंगलवार देर रात भव्य शुभारंभ हुआ। सीताराम जी महाराज के शारदा पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
नेहरू शाला खेल मैदान में बाहर से आए कलाकारों ने फिल्मी, राजस्थानी और धार्मिक गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। हास्य कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में डीडवाना सहित दौसा, गंगापुर, सवाई माधोपुर और जयपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। झूला कमेटी के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • स्लग : रिमझिम बारिश के बीच ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हेडलाइन : रिमझिम बारिश के बीच हर्षोल्लास से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तीन स्थानों से निकला जुलूस श्योपुर। शहर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिमझिम बारिश के बीच शहर में तीन अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकाले गए। बारिश के बावजूद समाजजनों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे शहर में धार्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल नजर आया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पहला जुलूस वार्ड क्रमांक 22 स्थित करबला रोड के मदरसा फारुकिया पीर मजार से निकाला गया। दूसरा जुलूस वार्ड क्रमांक एक स्थित मदरसा फदनपुरा से और तीसरा जुलूस गांधी नगर स्थित मदरसे से निकाला गया। तीनों जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़े। करबला रोड और फदनपुरा से निकले दोनों जुलूस छारबाग, टीला मोहल्ला, बोहरा बाजार, सुबात चौराहा और मुख्य बाजार होते हुए पटेल चौक पहुंचे। इस दौरान गांधी नगर से निकला जुलूस भी पटेल चौक पहुंचकर इन जुलूसों में शामिल हो गया। इसके बाद जुलूस जय स्तंभ होते हुए गांधी चौक पहुंचा। यहां से गांधी नगर वाला जुलूस वापस अपने स्थान की ओर रवाना हो गया, जबकि दोनों अन्य जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर लौट गए। जुलूस में ऊंट और घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट और घोड़ों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे छोटे बच्चे लोगों का ध्यान खींच रहे थे। रिमझिम बारिश के बीच भी बच्चे और समाजजन पूरे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल रहे। जुलूस के मार्ग में लोगों की मौजूदगी रही और कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत भी किया गया। जुलूस के समापन के बाद शहर के विभिन्न मदरसों में सीरतुन्नबी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश, भाईचारे, मानवता और आपसी सद्भाव पर प्रकाश डाला गया। मदरसों में बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई। रिमझिम बारिश के बावजूद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और पूरे आयोजन के दौरान हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला। स्लग : रिमझिम बारिश के बीच ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हेडलाइन : रिमझिम बारिश के बीच हर्षोल्लास से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तीन स्थानों से निकला जुलूस श्योपुर। शहर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिमझिम बारिश के बीच शहर में तीन अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकाले गए। बारिश के बावजूद समाजजनों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे शहर में धार्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल नजर आया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पहला जुलूस वार्ड क्रमांक 22 स्थित करबला रोड के मदरसा फारुकिया पीर मजार से निकाला गया। दूसरा जुलूस वार्ड क्रमांक एक स्थित मदरसा फदनपुरा से और तीसरा जुलूस गांधी नगर स्थित मदरसे से निकाला गया। तीनों जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़े। करबला रोड और फदनपुरा से निकले दोनों जुलूस छारबाग, टीला मोहल्ला, बोहरा बाजार, सुबात चौराहा और मुख्य बाजार होते हुए पटेल चौक पहुंचे। इस दौरान गांधी नगर से निकला जुलूस भी पटेल चौक पहुंचकर इन जुलूसों में शामिल हो गया। इसके बाद जुलूस जय स्तंभ होते हुए गांधी चौक पहुंचा। यहां से गांधी नगर वाला जुलूस वापस अपने स्थान की ओर रवाना हो गया, जबकि दोनों अन्य जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर लौट गए। जुलूस में ऊंट और घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट और घोड़ों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे छोटे बच्चे लोगों का ध्यान खींच रहे थे। रिमझिम बारिश के बीच भी बच्चे और समाजजन पूरे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल रहे। जुलूस के मार्ग में लोगों की मौजूदगी रही और कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत भी किया गया। जुलूस के समापन के बाद शहर के विभिन्न मदरसों में सीरतुन्नबी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश, भाईचारे, मानवता और आपसी सद्भाव पर प्रकाश डाला गया। मदरसों में बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई। रिमझिम बारिश के बावजूद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और पूरे आयोजन के दौरान हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
    3
    स्लग : रिमझिम बारिश के बीच ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
हेडलाइन : रिमझिम बारिश के बीच हर्षोल्लास से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तीन स्थानों से निकला जुलूस 

श्योपुर। शहर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिमझिम बारिश के बीच शहर में तीन अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकाले गए। बारिश के बावजूद समाजजनों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे शहर में धार्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल नजर आया।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पहला जुलूस वार्ड क्रमांक 22 स्थित करबला रोड के मदरसा फारुकिया पीर मजार से निकाला गया। दूसरा जुलूस वार्ड क्रमांक एक स्थित मदरसा फदनपुरा से और तीसरा जुलूस गांधी नगर स्थित मदरसे से निकाला गया। तीनों जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़े।
करबला रोड और फदनपुरा से निकले दोनों जुलूस छारबाग, टीला मोहल्ला, बोहरा बाजार, सुबात चौराहा और मुख्य बाजार होते हुए पटेल चौक पहुंचे। इस दौरान गांधी नगर से निकला जुलूस भी पटेल चौक पहुंचकर इन जुलूसों में शामिल हो गया। इसके बाद जुलूस जय स्तंभ होते हुए गांधी चौक पहुंचा। यहां से गांधी नगर वाला जुलूस वापस अपने स्थान की ओर रवाना हो गया, जबकि दोनों अन्य जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर लौट गए।
जुलूस में ऊंट और घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट और घोड़ों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे छोटे बच्चे लोगों का ध्यान खींच रहे थे। रिमझिम बारिश के बीच भी बच्चे और समाजजन पूरे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल रहे। जुलूस के मार्ग में लोगों की मौजूदगी रही और कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत भी किया गया।
जुलूस के समापन के बाद शहर के विभिन्न मदरसों में सीरतुन्नबी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश, भाईचारे, मानवता और आपसी सद्भाव पर प्रकाश डाला गया। मदरसों में बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई। रिमझिम बारिश के बावजूद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और पूरे आयोजन के दौरान हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
स्लग : रिमझिम बारिश के बीच ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
हेडलाइन : रिमझिम बारिश के बीच हर्षोल्लास से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तीन स्थानों से निकला जुलूस 
श्योपुर। शहर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिमझिम बारिश के बीच शहर में तीन अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकाले गए। बारिश के बावजूद समाजजनों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे शहर में धार्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल नजर आया।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पहला जुलूस वार्ड क्रमांक 22 स्थित करबला रोड के मदरसा फारुकिया पीर मजार से निकाला गया। दूसरा जुलूस वार्ड क्रमांक एक स्थित मदरसा फदनपुरा से और तीसरा जुलूस गांधी नगर स्थित मदरसे से निकाला गया। तीनों जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़े।
करबला रोड और फदनपुरा से निकले दोनों जुलूस छारबाग, टीला मोहल्ला, बोहरा बाजार, सुबात चौराहा और मुख्य बाजार होते हुए पटेल चौक पहुंचे। इस दौरान गांधी नगर से निकला जुलूस भी पटेल चौक पहुंचकर इन जुलूसों में शामिल हो गया। इसके बाद जुलूस जय स्तंभ होते हुए गांधी चौक पहुंचा। यहां से गांधी नगर वाला जुलूस वापस अपने स्थान की ओर रवाना हो गया, जबकि दोनों अन्य जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर लौट गए।
जुलूस में ऊंट और घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट और घोड़ों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे छोटे बच्चे लोगों का ध्यान खींच रहे थे। रिमझिम बारिश के बीच भी बच्चे और समाजजन पूरे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल रहे। जुलूस के मार्ग में लोगों की मौजूदगी रही और कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत भी किया गया।
जुलूस के समापन के बाद शहर के विभिन्न मदरसों में सीरतुन्नबी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश, भाईचारे, मानवता और आपसी सद्भाव पर प्रकाश डाला गया। मदरसों में बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई। रिमझिम बारिश के बावजूद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और पूरे आयोजन के दौरान हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
    user_Irsad News
    Irsad News
    Court reporter श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झूला कमेटी डीडवाना द्वारा‌ झूला महोत्सव का आयोजन, बाहर से आई हुई कलाकारों द्वारा अपनी कला किया प्रदर्शन लालसोट उपखंड के डीडवाना में ‌ हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर झूला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आई हुई कलाकारों द्वारा फिल्मी गानों पर नृत्य पेश किया गया। इस दौरान डीडवाना शहर में स्थित सभी मंदिरों में भगवान की विशेष झांकियां सजाई गई। वहीं मंदिरों की भी विशेष सजावट की गई। इस झूला महोत्सव हजारों की संख्या में आसपास के गांव के लोग पहुंचकर झूलों का आनंद लेते। वही इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की संपूर्ण व्यवस्था होती हैं ।झूले लगातार तीन दिन तक चलते हैं। हजारों लोग पहुंचकर मनोरंजन का आनंद लेते।
    1
    झूला कमेटी डीडवाना द्वारा‌ झूला महोत्सव का आयोजन, बाहर से आई हुई कलाकारों द्वारा अपनी कला किया प्रदर्शन
लालसोट उपखंड के डीडवाना में ‌ हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर झूला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आई हुई कलाकारों द्वारा फिल्मी गानों पर नृत्य पेश किया गया। इस दौरान डीडवाना शहर में स्थित सभी मंदिरों में भगवान की विशेष झांकियां सजाई गई। वहीं मंदिरों की भी विशेष सजावट की गई। इस झूला महोत्सव हजारों की संख्या में आसपास के गांव के लोग पहुंचकर झूलों का आनंद लेते। वही इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की संपूर्ण व्यवस्था होती हैं ।झूले लगातार तीन दिन तक चलते हैं। हजारों लोग पहुंचकर मनोरंजन का आनंद लेते।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • 35 वार्डों में टिकट की होड़, 7 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी करेगी दावेदारों का चयन लालसोट में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, कांग्रेस में 103 दावेदार लालसोट। नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस में टिकट की दौड़ तेज हो गई है। 35 वार्डों के लिए करीब 103 दावेदारों ने आवेदन किया है। अब 7 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी दावेदारों की सक्रियता, निष्ठा और चुनावी संभावनाओं को लेकर मंथन कर रही है। दावेदारों से शपथ पत्र भी लिए जा रहे हैं कि टिकट नहीं मिलने पर वे पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 29 अगस्त के बाद टिकट को लेकर तस्वीर साफ होने के आसार हैं। इस बीच इच्छुक प्रत्याशियों की संवाद बैठक में पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा ने चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर मार्गदर्शन किया।
    2
    35 वार्डों में टिकट की होड़, 7 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी करेगी दावेदारों का चयन
लालसोट में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, कांग्रेस में 103 दावेदार
लालसोट। नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस में टिकट की दौड़ तेज हो गई है। 35 वार्डों के लिए करीब 103 दावेदारों ने आवेदन किया है। अब 7 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी दावेदारों की सक्रियता, निष्ठा और चुनावी संभावनाओं को लेकर मंथन कर रही है।
दावेदारों से शपथ पत्र भी लिए जा रहे हैं कि टिकट नहीं मिलने पर वे पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 29 अगस्त के बाद टिकट को लेकर तस्वीर साफ होने के आसार हैं।
इस बीच इच्छुक प्रत्याशियों की संवाद बैठक में पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा ने चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर मार्गदर्शन किया।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.