रामगंजमंडी में बदला मौसम का मिजाज : तेज हवाएं, बूंदाबांदी और मेघगर्जन से बढ़ी किसानों की चिंता रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे, वहीं बुधवार सुबह से कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। सुबह तेज गर्जना के साथ क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। सातलखेड़ी कस्बे सहित आसपास के गांवों में मेघगर्जन के साथ बारिश हुई। मोड़क क्षेत्र के गांवों में सुबह करीब 10 बजे शीतलहर और तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पिछले 24 घंटों में मौसम में यह बदलाव आया है। दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं, जिससे सर्दी का असर भी बढ़ गया। खेतों में कटी पड़ी फसल, बढ़ा नुकसान का अदेशा मौसम में आए अचानक बदलाव से किसान चिंता में हैं। इस समय खेतों में सरसों, चना और धनिया की फसल कटकर पड़ी है। कई स्थानों पर अफीम और धनिया की तैयार फसलें भी खेतों में सूखने के लिए रखी हुई हैं। ऐसे में बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान धनिया और अफीम की फसलों को होने की आशंका जताई जा रही है। बारिश से धनिया की क्वालिटी प्रभावित होने और बाजार भाव गिरने की संभावना है, जिससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। शाम को फिर बदला मौसम, कई गांवों में बारिश शाम होते-होते पीपाखेड़ी, कुटकिया, रामपुरिया, नयागांव, लक्ष्मीपुरा, कुम्भकोट सहित अन्य गांवों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। तेज हवाओं का दौर लगातार जारी है। तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और धनिया की फसलें कई जगह आड़ी पड़ गई हैं। इससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। किसान कर रहे बचाव के प्रयास बारिश और तेज हवाओं से बचाव के लिए किसान अपनी कटी हुई फसलों को तिरपाल से ढक रहे हैं, वहीं कुछ किसान जल्द से जल्द फसल समेटने में जुटे हैं। लगातार बदलते मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने की आशंका बढ़ा दी है। मौसम के इस बदले मिजाज ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्राकृतिक परिस्थितियों के आगे किसान कितना असहाय हो जाता है। फिलहाल किसान मौसम साफ होने की उम्मीद लगाए बैठे है।
रामगंजमंडी में बदला मौसम का मिजाज : तेज हवाएं, बूंदाबांदी और मेघगर्जन से बढ़ी किसानों की चिंता रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे, वहीं बुधवार सुबह से कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। सुबह तेज गर्जना के साथ क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश
दर्ज की गई। सातलखेड़ी कस्बे सहित आसपास के गांवों में मेघगर्जन के साथ बारिश हुई। मोड़क क्षेत्र के गांवों में सुबह करीब 10 बजे शीतलहर और तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पिछले 24 घंटों में मौसम में यह बदलाव आया है। दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं, जिससे सर्दी का
असर भी बढ़ गया। खेतों में कटी पड़ी फसल, बढ़ा नुकसान का अदेशा मौसम में आए अचानक बदलाव से किसान चिंता में हैं। इस समय खेतों में सरसों, चना और धनिया की फसल कटकर पड़ी है। कई स्थानों पर अफीम और धनिया की तैयार फसलें भी खेतों में सूखने के लिए रखी हुई हैं। ऐसे में बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान धनिया
और अफीम की फसलों को होने की आशंका जताई जा रही है। बारिश से धनिया की क्वालिटी प्रभावित होने और बाजार भाव गिरने की संभावना है, जिससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। शाम को फिर बदला मौसम, कई गांवों में बारिश शाम होते-होते पीपाखेड़ी, कुटकिया, रामपुरिया, नयागांव, लक्ष्मीपुरा, कुम्भकोट सहित अन्य गांवों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से
मध्यम बारिश हुई। तेज हवाओं का दौर लगातार जारी है। तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और धनिया की फसलें कई जगह आड़ी पड़ गई हैं। इससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। किसान कर रहे बचाव के प्रयास बारिश और तेज हवाओं से बचाव के लिए किसान अपनी कटी हुई फसलों को तिरपाल से ढक रहे हैं, वहीं
कुछ किसान जल्द से जल्द फसल समेटने में जुटे हैं। लगातार बदलते मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने की आशंका बढ़ा दी है। मौसम के इस बदले मिजाज ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्राकृतिक परिस्थितियों के आगे किसान कितना असहाय हो जाता है। फिलहाल किसान मौसम साफ होने की उम्मीद लगाए बैठे है।
- गांव परोलिया बारिश से गेहूं की फसल खराब।1
- रायपुर तहसील के ग्राम दुबलिया में हुई अचानक बारिश ओला दर्जी 5 मिनट तक गिरे ओले अंते श्री के किसानों का होगा ऊपरी नुकसान1
- रायपुर क्षेत्र में मौसम ने करवट बदलते हुए किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। आज सुबह रिमझिम वर्षा का दौर शुरु हुआ जो 15 मिनिट तक जारी रहा। मावठ की बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला, वहीं खेतों में कटी धनिये की फसल गिली होने से धनिया बदरंग हो गया। किसानों के मुताबिक धनिये मसूर की फसल को बारिश से नुकसान उठाना पड़ेगा। गेहूं, लहसुन की फसल को मावठ की बारिश से फायदा हुआ है। मावठ की बारिश से मौसम में फिर से ठंडक गई। अचानक बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका जाहिर की है। क्षेत्र में धनिया सरसों की फसल पकने वाली है। रतनलाल गुर्जर ने बताया कि रायपुर सहित आस-पास के गांवों मावठ गिरने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। करीब 9:00 बजे हुई 15 मिनट की हल्की बारिश के कारण सर्दी बढ़ने के साथ-साथ रबी की फसलों में भी नुकसान पहुंचा है । गुर्जर का कहना हैं कि धनिए की फसल पहले से लोंगिया रोग से प्रभावित है। महंगे दाम के कीटनाशक छिड़ककर रोग से बचाने के प्रयास कर रहे है लेकिन बारिश के कारण धनिया की फसल में गुणवत्ता और धनिया का रंग बदरंग सहित अधिक नुकसान पहुंचा है।2
- आज मौसम साफ रहा1
- *मल्हारगढ थाना क्षेत्र में डीजे के आपस मे टकराने के मामला। ऐसे डीजे वालो की हुड़दंग में कोई अप्रिय घटना तो नही हुई लेकिन अगर कोई भी डीजे अनियंत्रित हो जाता तो न जाने कितना नुकसान होता । वायरल वीडियो मल्हारगढ के चंदवासा का बताया जा रहा है.1
- सीतामऊ थाना क्षेत्र के सूरजनी में बाहरी पुलिस के दबिश तस्कर छुपा पेटी में दम घुटने से मौत की सूचना ऐसी खबर आ रही है1
- msp price। सरसों का समर्थन मूल्य कब से।1
- रायपुर क्षेत्र में ग्राम दुबलिया में आज हुई हल्की बारिश हल्की चली हवा इसलिए किसानों की फसल बड़ी आदि2
- कोटा राजस्थान का मौसम खराब हो रहा है आज1