Shuru
Apke Nagar Ki App…
जवाहर नगर का मौसम खराब हुआ आज कोटा राजस्थान का मौसम खराब हो रहा है आज
Mr Ravindra Meena kota Rajasth
जवाहर नगर का मौसम खराब हुआ आज कोटा राजस्थान का मौसम खराब हो रहा है आज
More news from Kota and nearby areas
- कोटा राजस्थान का मौसम खराब हो रहा है आज1
- खुले रोड पर गौ माता का बैठना बंद हो1
- सूत्रों के अनुसार शहर में ₹3500 में एक पैकेट बेचे जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामला गंभीर माना जा रहा है।बताया जाता है कि एमडी युवाओं में तेजी से लत लगाने वाला खतरनाक नशा है।एनडीपीएस एक्ट के तहत इसकी खरीद-फरोख्त और सेवन सख्त अपराध है। यदि शहर में सप्लाई की पुष्टि होती है तो पुलिस की बड़ी कार्रवाई संभव। अभिभावकों से अपील – बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। बारां में क्या वाकई नशे का जाल बिछ रहा है? आपकी क्या राय है, कमेंट में बताएं।1
- स्वच्छता गतिविधियो का हुआ आयोजन । शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में "संपूर्ण स्वच्छ-बेहतरीन बारां" के अंतर्गत गतिविधियां करवाई गईं। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि प्रार्थना सत्र के पश्चात विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर और विद्यालय के आसपास पड़े हुए प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया उसके बाद अध्यापिका कामिनी खटीक और मंजू चौधरी के निर्देशन में बालक-बालिकाओं ने उस एकत्रित कचरे के निस्तारण के लिए कबाड़ से जुगाड़ की भांति कुछ नई-नई सामग्री बनाई। संस्थाप्रधान जैन ने बताया कि आगामी 28 फरवरी तक बारां जिले को संपूर्ण स्वच्छ बनाने के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक ग्राम भी स्वच्छ हो इस हेतु ग्राम कछियाथाना में भी विभिन्न गतिविधियां की जाएंगीं। 28 फरवरी को विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर सभी गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया जाएगा।।4
- झालावाड़ सर्ग अस्पताल के जनाना वार्ड में लगे पालना गृह में आज अस्पताल की ओर से एक 5 दिन के शिशु को1
- रामगंजमंडी के मोड़क पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 किलो साबुत डोडा पोस्त जब्त कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को भटवाड़ा मोड़ से गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तस्करी को अंजाम देने में काम ली जा रही एक दिल्ली नम्बरी कार भी जब्त की है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ा मोड़ के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक कार चालक ने पुलिस को देखकर बेरिकेट तोड़ दिए और वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने पीछा कर कार को डिटेन किया। तलाशी लेने पर कार से 14 किलो साबुत डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस दौरान मौके से आरोपी संजू सिंह निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसका साथी जरनैल सिंह अंधेरे और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।1
- रामगढ़ क्रेटर के पीछे सरसों के खेत में कर रहा था आराम -दिनभर निगरानी करती रही वन विभाग की टीम, सोमवार को किया शिकार कोटा। कूनो नेशनल पार्क से निकलकर बारां के जंगल में आया चीता केपी-2 मंगलवार को दिनभर रामगढ़ क्रेटर के पीछे सरसों के खेतों में आराम करता देखा गया। चीते ने सोमवार सुबह शिकार भी किया। रात को रामगढ़ क्रेटर के आसपास घूमता रहा। कूनो नेशनल पार्क और स्थानीय वन विभाग टीम दिनभर उसकी निगरानी में बैठी रही। जानकारी के अनुसार कूनो से निकलकर चीता केपी-2 शनिवार को जैतपुरा से बांझ आमली एरिया में पहुंचा।रविवार को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर गया। सोमवार को फिर से लौटकर रामगढ़ क्रेटर एरिया में पहुंच गया। यहां उसने एक नीलगाय का शिकार भी किया है। बारां के चीता केपी-2 के पहुंचने से वन्यजीवों प्रेमियों में खुशी बनी हुई है। इसके स्थाई रूप से बसाने को लेकर इंतजाम करने की मांग की जा रही है।1
- कोटा। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी कोटा में 21 व 22 फरवरी 2026 को कोटा महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग, कोटा द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में शहर की समृद्ध परंपरा, कला, संस्कृति, संगीत, लोकनृत्य और खानपान की झलक एक साथ देखने को मिलेगी। कार्यक्रमों का आयोजन शहर के प्रमुख स्थलों जैसे गोदावरी धाम, चंबल रिवर फ्रंट (वेस्टर्न घाट), किशोर सागर तालाब, राजपूताना घाट और दशहरा मैदान पर किया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत 21 फरवरी को प्रातः श्री गणेश वंदना से होगी। इसके बाद लोकल टैलेंट हंट, मास्टर शेफ प्रतियोगिता, सुथरी कोटा, घूमर नृत्य, चंबल माता की महाआरती व दीपदान तथा सेलिब्रिटी नाइट जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 22 फरवरी को हेरिटेज वॉक, कचौरी फेस्ट, निराली कोटा, डर्टी रन, म्हारो राजस्थान, कोटा फिल्म फेस्टिवल, अनप्लग्ड कार्यक्रम, कोटा डोरिया फैशन शो तथा मेगा सेलिब्रिटी नाइट मुख्य आकर्षण रहेंगे। इसके साथ ही दोनों दिन फूड कोर्ट, दीदी की हाट, फोटो एग्जीबिशन, बोट राइडिंग, लोककलाओं की रंग कार्यशाला, फ्लावर शो और स्वदेशी कोटा (ऑर्गेनिक खेती एवं मिलेट्स उत्पादों की प्रदर्शनी) जैसे आयोजन भी होंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा महोत्सव 2026 के अवसर पर शहरवासियों एवं प्रदेशवासियों को संदेश जारी करते हुए कहा कि कोटा की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव कोटा की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा तथा पर्यटन, स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे परिवार सहित पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में कार्यक्रमों में भाग लेकर इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाएं। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से सहभागिता की अपील करते हुए कहा है कि कोटा महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि शहर की अस्मिता और गौरव का उत्सव है।1