logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चौकन गांव की आरुषि शर्मा का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन, खेल प्रतिभा और मेहनत के दम पर हासिल की बड़ी उपलब्धि सिरमौर / कपिल शर्मा। जिला सिरमौर की श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड संगड़ाह के दुर्गम क्षेत्र भराड़ी के छोटे से गांव चौकन की बेटी आरुषि शर्मा का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आरुषि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुनरधार में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, पंचायत और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। आरुषि शर्मा इससे पहले भी पिछले वर्ष राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। लगातार दूसरी बार स्टेट स्तर के लिए चयनित होकर उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत और लगन का शानदार परिचय दिया है। आरुषि के पिता स्वर्गीय सुरेश शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन पिता के साये के बिना भी आरुषि ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने खेल के जुनून को जारी रखा और लगातार अभ्यास व मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। विद्यालय के पीटीआई कमल राज ने बताया कि आरुषि को बचपन से ही कबड्डी खेलने का शौक रहा है। वह इस खेल में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत करती रही हैं। मैदान पर उनके बेहतर प्रदर्शन, अनुशासन और लगन के चलते उनका चयन लगातार दूसरी बार राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आरुषि की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अध्यापकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि आरुषि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चौकन, भराड़ी, पुनरधार और पूरे सिरमौर का नाम रोशन करेंगी।

1 day ago
user_Kapil sharma
Kapil sharma
रेणुका, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
1 day ago

चौकन गांव की आरुषि शर्मा का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन, खेल प्रतिभा और मेहनत के दम पर हासिल की बड़ी उपलब्धि सिरमौर / कपिल शर्मा। जिला सिरमौर की श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड संगड़ाह के दुर्गम क्षेत्र भराड़ी के छोटे से गांव चौकन की बेटी आरुषि शर्मा का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आरुषि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुनरधार में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, पंचायत और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। आरुषि शर्मा इससे पहले भी पिछले वर्ष राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। लगातार दूसरी बार स्टेट स्तर के लिए चयनित होकर उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत और लगन का शानदार परिचय दिया है। आरुषि के पिता स्वर्गीय सुरेश शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन पिता के साये के बिना भी आरुषि ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने खेल के जुनून को जारी रखा और लगातार अभ्यास व मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। विद्यालय के पीटीआई कमल राज ने बताया कि आरुषि को बचपन से ही कबड्डी खेलने का शौक रहा है। वह इस खेल में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत करती रही हैं। मैदान पर उनके बेहतर प्रदर्शन, अनुशासन और लगन के चलते उनका चयन लगातार दूसरी बार राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आरुषि की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अध्यापकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि आरुषि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चौकन, भराड़ी, पुनरधार और पूरे सिरमौर का नाम रोशन करेंगी।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • नौहराधार में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा पूजा, प्रवासी मजदूरों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना नौहराधार में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा पूजा, प्रवासी मजदूरों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना नौहराधार। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नौहराधार में प्रवासी बिहारी मजदूरों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूजा पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। प्रवासी मजदूरों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने कार्यों में सफलता, सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों सहित प्रवासी मजदूरों ने प्रसाद ग्रहण किया। विश्वकर्मा पूजा को लेकर मजदूरों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे की भावना देखने को मिली।
    4
    नौहराधार में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा पूजा, प्रवासी मजदूरों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना
नौहराधार में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा पूजा, प्रवासी मजदूरों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना
नौहराधार। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नौहराधार में प्रवासी बिहारी मजदूरों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूजा पंडालों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। प्रवासी मजदूरों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने कार्यों में सफलता, सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की कामना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों सहित प्रवासी मजदूरों ने प्रसाद ग्रहण किया। विश्वकर्मा पूजा को लेकर मजदूरों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे की भावना देखने को मिली।
    user_Kapil sharma
    Kapil sharma
    रेणुका, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    36 min ago
  • अंडर 14 गर्ल्स डिस्ट्रिक टूर्नामेंट 19 सितंबर से 21 सितंबर तक। ददाहू सिरमौर  अमित अग्रवाल बीआरसी भवन  ददाहू में अंडर 14 गर्ल्स डिस्ट्रिक टूर्नामेंट को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर ने की। बैठक के दौरान स्कूल ग्राउंड की साफ सफाई, जल व्यवस्था, मेडिकल संबंधी समस्या, व बिजली न जाने की समस्या को लेकर बातचीत की गई। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ददाहू के प्रिंसिपल राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 16 जॉन की छात्राएं आएगी। इन सभी स्कूलों से लगभग 500 के करीब छात्राएं हिस्सा ले रही है। यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान खेल मैदान में कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल व बैडमिंटन की प्रतियोगिता ही होगी। टूर्नामेंट करवाने को लेकर स्कूल प्रबंधन ने ग्राउंड को सजाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। बच्चों के ठहरने की व्यवस्था भी कर दी गई है। टूर्नामेंट के समय डॉक्टर की एक टीम व एंबुलेंस मौके पर मौजूद रहेगी। इस दौरान आईपीएच विभाग के दो कर्मचारी व पीडब्ल्यूडी विभाग के दो कर्मचारी टूर्नामेंट शुरू होने से लेकर खत्म होने तक स्कूल ग्राउंड में ही रहेंगे। इस दौरान तहसीलदार जय सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी प्रियंका चौहान ,प्रधान पंकज गर्ग ,प्रिंसिपल राजकुमार शर्मा,वाइस प्रिंसिपल दीप राम सहित सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद थे
    3
    अंडर 14 गर्ल्स डिस्ट्रिक टूर्नामेंट 19 सितंबर से 21 सितंबर तक। 
ददाहू सिरमौर 
अमित अग्रवाल
बीआरसी भवन  ददाहू में अंडर 14 गर्ल्स डिस्ट्रिक टूर्नामेंट को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर ने की। बैठक के दौरान स्कूल ग्राउंड की साफ सफाई, जल व्यवस्था, मेडिकल संबंधी समस्या, व बिजली न जाने की समस्या को लेकर बातचीत की गई। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ददाहू के प्रिंसिपल राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 16 जॉन की छात्राएं आएगी। इन सभी स्कूलों से लगभग 500 के करीब छात्राएं हिस्सा ले रही है। यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान खेल मैदान में कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल व बैडमिंटन की प्रतियोगिता ही होगी। टूर्नामेंट करवाने को लेकर स्कूल प्रबंधन ने ग्राउंड को सजाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। बच्चों के ठहरने की व्यवस्था भी कर दी गई है। टूर्नामेंट के समय डॉक्टर की एक टीम व एंबुलेंस मौके पर मौजूद रहेगी। इस दौरान आईपीएच विभाग के दो कर्मचारी व पीडब्ल्यूडी विभाग के दो कर्मचारी टूर्नामेंट शुरू होने से लेकर खत्म होने तक स्कूल ग्राउंड में ही रहेंगे। इस दौरान तहसीलदार जय सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी प्रियंका चौहान ,प्रधान पंकज गर्ग ,प्रिंसिपल राजकुमार शर्मा,वाइस प्रिंसिपल दीप राम सहित सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद थे
    user_अमित अग्रवाल ईटीवी रैणुका
    अमित अग्रवाल ईटीवी रैणुका
    दादहू, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ब्योंग गांव में महासू महाराज के जागरण की धूम, ध्याणियों ने जुटाया विशाल जनसैलाब! ऋषि पंचमी पर 300-350 बेटियों और ध्याणियों का ऐतिहासिक संगम, आज दोपहर लगेगा भव्य विशाल भंडारा! हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं का प्रतीक महासू महाराज का जागरण . ब्योंग गांव में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें गांव से ब्याही और जुड़ी ध्याणियों ने बढ़-चढ़कर मुख्य भूमिका निभाई। ऋषि पंचमी के इस पावन पर्व पर ब्योंग गांव की लगभग 300 से 350 ध्याणियों ने एक साथ जुटकर महासू देवता के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की। परंपरा और सामूहिकता की यह पहली ऐसी पहल है जहाँ सभी बेटियों ने मिलकर मंदिर के लिए उपहार स्वरूप बर्तन भेंट किए तथा समस्त क्षेत्रवासियों के लिए आज दोपहर सामूहिक भंडारे का भव्य आयोजन रखा है। ब्योंग गांव की स्थानीय ध्याणी  यह धार्मिक आयोजन न केवल महासू महाराज के प्रति अटूट आस्था का प्रमाण है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और ध्याणियों की संगठित शक्ति एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को भी दर्शाता है। जागरण के इस भव्य कार्यक्रम ने गाँव की बेटियों और ध्याणियों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। आज दोपहर आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में आसपास के सभी क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुँचने की उम्मीद है। ​हरिपुरधार से दीपांशु शर्मा की रिपोर्ट
    3
    ब्योंग गांव में महासू महाराज के जागरण की धूम, ध्याणियों ने जुटाया विशाल जनसैलाब!
ऋषि पंचमी पर 300-350 बेटियों और ध्याणियों का ऐतिहासिक संगम, आज दोपहर लगेगा भव्य विशाल भंडारा!
हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं का प्रतीक महासू महाराज का जागरण . ब्योंग गांव में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें गांव से ब्याही और जुड़ी ध्याणियों ने बढ़-चढ़कर मुख्य भूमिका निभाई।
ऋषि पंचमी के इस पावन पर्व पर ब्योंग गांव की लगभग 300 से 350 ध्याणियों ने एक साथ जुटकर महासू देवता के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की। परंपरा और सामूहिकता की यह पहली ऐसी पहल है जहाँ सभी बेटियों ने मिलकर मंदिर के लिए उपहार स्वरूप बर्तन भेंट किए तथा समस्त क्षेत्रवासियों के लिए आज दोपहर सामूहिक भंडारे का भव्य आयोजन रखा है।
ब्योंग गांव की स्थानीय ध्याणी 
यह धार्मिक आयोजन न केवल महासू महाराज के प्रति अटूट आस्था का प्रमाण है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और ध्याणियों की संगठित शक्ति एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को भी दर्शाता है।
जागरण के इस भव्य कार्यक्रम ने गाँव की बेटियों और ध्याणियों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। आज दोपहर आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में आसपास के सभी क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुँचने की उम्मीद है।
​हरिपुरधार से दीपांशु शर्मा की रिपोर्ट
    user_Dipanshu Sharma
    Dipanshu Sharma
    Graphic designer हरिपुरधार, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर नाहन में हवन-यज्ञ एवं रक्तदान शिविर आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज नाहन के ऐतिहासिक माता कालिस्थान मंदिर में भाजपा द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुतियां अर्पित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। *प्रदेशभर में सेवा एवं जनसंपर्क के विभिन्न कार्यक्रम* डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में हवन-यज्ञ, रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सेवा एवं जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। *भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया* डॉ. राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर के साथ नाहन के हिंदू आश्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर युवाओं का हौंसला बढ़ाया। *रक्तदान मानव सेवा का पुनीत कार्य : डॉ. बिंदल* डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक पुनीत कार्य है और प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकताओं श्रद्धा एवं समर्पण भाव से इस सेवा कार्य में भाग ले रहे हैं। *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी युवाओं के प्रेरणास्रोत* डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व में युवाओं की प्रतिभा को विकसित एवं निखारने तथा उन्हें नए अवसर प्रदान करने के लिए अनेक प्रयास एवं योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज देश का युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का प्रदर्शन कर रहा है। *भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित युवाओं ने किया रक्तदान* भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण सरमन,पार्षद कौशल्या देवी, आशा भारद्वाज, पूर्व प्रधान संदीपक तोमर, हिमांशु, मोनिका ठाकुर, रजत सैनी व अन्य युवाओं ने रक्तदान किया।
    3
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर नाहन में हवन-यज्ञ एवं रक्तदान शिविर आयोजित
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज नाहन के ऐतिहासिक माता कालिस्थान मंदिर में भाजपा द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। 
नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुतियां अर्पित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।
*प्रदेशभर में सेवा एवं जनसंपर्क के विभिन्न कार्यक्रम*
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में हवन-यज्ञ, रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सेवा एवं जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
*भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया*
डॉ. राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर के साथ नाहन के हिंदू आश्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर युवाओं का हौंसला बढ़ाया। 
*रक्तदान मानव सेवा का पुनीत कार्य : डॉ. बिंदल*
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक पुनीत कार्य है और प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकताओं श्रद्धा एवं समर्पण भाव से इस सेवा कार्य में भाग ले रहे हैं।
*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी युवाओं के प्रेरणास्रोत*
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व में युवाओं की प्रतिभा को विकसित एवं निखारने तथा उन्हें नए अवसर प्रदान करने के लिए अनेक प्रयास एवं योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज देश का युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का प्रदर्शन कर रहा है।
*भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित युवाओं ने किया रक्तदान*
भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण सरमन,पार्षद कौशल्या देवी, आशा भारद्वाज, पूर्व प्रधान संदीपक तोमर, हिमांशु, मोनिका ठाकुर, रजत सैनी व अन्य युवाओं ने रक्तदान किया।
    user_सिरमौरी न्यूज
    सिरमौरी न्यूज
    नाहन, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • मेयर, आयुक्त व पूर्व मंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश सेवा संकल्प अभियान का आगाज, मेयर, आयुक्त व पूर्व मंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश सफाई अभियान के दौरान पुरानी मंडी से साफ किया 4 टन कचरा एक माह चलेगा सेवा संकल्प अभियान, पुरानी अनाज मंडी से स्वच्छता अभियान का आगाज जगाधरी/यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा एक माह तक चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान का वीरवार को विशेष स्वच्छता अभियान के साथ आगाज किया गया। वार्ड नंबर दो स्थित पुरानी अनाज मंडी में मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद व पूर्व मंत्री कंवरपाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन विपुल गर्ग, पार्षद अरुण कुमार, पार्षद प्रियांक शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, सफाई मित्रों व स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर अनाज मंडी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर सफाई की। अ​भियान के दौरान जनप्रतिनिधियों व निगम अधिकारियों के अलावा तीन मुख्य सफाई निरीक्षकों, चार सफाई निरीक्षकों, सुपरवाइजर, दरोगाओं व 60 सफाई कर्मचारियों ने पुरानी अनाज मंडी से लगभग 4 टन कचरा साफ किया और उसे ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से कैल कचरा निस्तारण प्लांट पहुंचाया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अपने स्तर पर लगातार सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहा है, लेकिन शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने नागरिकों से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने, निर्धारित स्थान पर कूड़ा डालने और सफाई व्यवस्था में निगम का सहयोग करने की अपील की। पूर्व मंत्री कंवरपाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा, जब इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग देने का आह्वान किया। फोटो कैप्शन - पुरानी अनाज मंडी जगाधरी में सफाई करती मेयर, आयुक्त, पूर्व मंत्री व अन्य। स्वच्छता के प्रति जागरूक करते जनप्रतिनिधि व निगम अ​धिकारी।
    3
    मेयर, आयुक्त व पूर्व मंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
सेवा संकल्प अभियान का आगाज, मेयर, आयुक्त व पूर्व मंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
सफाई अभियान के दौरान पुरानी मंडी से साफ किया 4 टन कचरा 
एक माह चलेगा सेवा संकल्प अभियान, पुरानी अनाज मंडी से स्वच्छता अभियान का आगाज
जगाधरी/यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा एक माह तक चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान का वीरवार को विशेष स्वच्छता अभियान के साथ आगाज किया गया। वार्ड नंबर दो स्थित पुरानी अनाज मंडी में मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद व पूर्व मंत्री कंवरपाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन विपुल गर्ग, पार्षद अरुण कुमार, पार्षद प्रियांक शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, सफाई मित्रों व स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर अनाज मंडी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर सफाई की। अ​भियान के दौरान जनप्रतिनिधियों व निगम अधिकारियों के अलावा तीन मुख्य सफाई निरीक्षकों, चार सफाई निरीक्षकों, सुपरवाइजर, दरोगाओं व 60 सफाई कर्मचारियों ने पुरानी अनाज मंडी से लगभग 4 टन कचरा साफ किया और उसे ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से कैल कचरा निस्तारण प्लांट पहुंचाया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अपने स्तर पर लगातार सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहा है, लेकिन शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने नागरिकों से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने, निर्धारित स्थान पर कूड़ा डालने और सफाई व्यवस्था में निगम का सहयोग करने की अपील की। पूर्व मंत्री कंवरपाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा, जब इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग देने का आह्वान किया। 
फोटो कैप्शन - पुरानी अनाज मंडी जगाधरी में सफाई करती मेयर, आयुक्त, पूर्व मंत्री व अन्य। 
स्वच्छता के प्रति जागरूक करते जनप्रतिनिधि व निगम अ​धिकारी।
    user_Rajiv kumar
    Rajiv kumar
    Sadhaura St, Yamunanagar•
    2 hrs ago
  • बकतुआ में किराए की दुकान से बीपीएल के लिए भेजी गई 387 बोरी चीनी बरामद, 119 बोरियों का हिसाब जांच के दायरे में सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद सरकारी राशन की सप्लाई व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकान सील, संबंधित एजेंसी के लाइसेंस पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू नारायणगढ़। गांव बकतुआ के मुख्य अड्डे पर एक निजी दुकान में बीपीएल कार्डधारकों के लिए भेजी गई सरकारी चीनी की बड़ी खेप मिलने से सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे सीएम फ्लाइंग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान से 387 बोरी चीनी बरामद की। प्रारंभिक जांच में बताया गया कि संबंधित सप्लायर द्वारा 13 सितंबर को शाहाबाद स्थित चीनी मिल से 506 बोरी चीनी उठाई गई थी, जबकि मौके पर 387 बोरियां ही मिलीं। शेष 119 बोरियों के संबंध में जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार शाहाबाद चीनी मिल से यह चीनी अंबाला कैंट स्थित कॉन्फेड के गोदाम में पहुंचाई जानी थी और वहां से निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित राशन डिपो होल्डरों को इसकी आपूर्ति होनी थी। बताया गया है कि 13 सितंबर को लक्ष्मी कोऑपरेटिव सोसायटी के सप्लायर विनय द्वारा बकतुआ में एक दुकान किराए पर लेकर चीनी का स्टॉक वहां उतरवाया गया। निजी दुकान में सरकारी चीनी मिलने पर जांच शुरू सीएम फ्लाइंग टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने सप्लायर को मौके पर बुलाकर दुकान खुलवाई और चीनी की गिनती करवाई। कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार, मौके पर सप्लायर सरकारी चीनी को बकतुआ की दुकान में रखने से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने दुकान को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई के साथ संबंधित एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही गई है। उठान से डिपो तक सरकारी राशन की निगरानी पर सवाल मामले ने सरकारी राशन की सप्लाई व्यवस्था में उठान से लेकर डिपो तक निगरानी और रिकॉर्ड व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। सरकारी खाद्यान्न की आपूर्ति में राशन की मात्रा, परिवहन, दस्तावेज, निर्धारित भंडारण स्थल और संबंधित डिपो पर प्राप्ति का रिकॉर्ड महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में जांच का एक अहम पहलू यह भी होगा कि बरामद चीनी किस डिपो के लिए आवंटित थी और उसकी सप्लाई चेन में किस स्तर पर बकतुआ की निजी दुकान तक पहुंची। 119 बोरियां कहां गईं, जांच में सामने आएगा सच सबसे महत्वपूर्ण सवाल 506 बोरियों के उठान और मौके पर मिली 387 बोरियों के बीच का अंतर है। 119 बोरियां कहां गईं और उनका स्टॉक रिकॉर्ड में किस प्रकार दर्ज है, इसका स्पष्ट पता विभागीय जांच के बाद ही चल सकेगा। जांच में यह भी स्पष्ट होना है कि चीनी किस राशन डिपो के लिए आवंटित की गई थी। 506 बोरियों का उठान किस दस्तावेज के आधार पर हुआ। बकतुआ की दुकान तक चीनी किस वाहन से पहुंची। निजी दुकान में सरकारी चीनी रखने की अनुमति किस स्तर से मिली संबंधित विभागीय अधिकारियों और डिपो संचालक को इसकी जानकारी थी या नहीं 506 और 387 बोरियों के बीच 119 बोरियों का अंतर कैसे आया चीनी के परिवहन और भंडारण से संबंधित रिकॉर्ड में क्या दर्ज है सिर्फ बरामदगी नहीं, पूरी सप्लाई चेन की जांच जरूरी बकतुआ में सरकारी चीनी की खेप मिलने के बाद अब मामला केवल 387 बोरियों की बरामदगी तक सीमित नहीं है। उठान से लेकर परिवहन, भंडारण और संबंधित डिपो तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की जांच महत्वपूर्ण होगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सरकारी राशन की आवाजाही हुई थी या नहीं। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर 119 बोरियों के अंतर, निजी दुकान में स्टॉक रखे जाने और संबंधित दस्तावेजों की स्थिति सहित पूरे मामले का वास्तविक तथ्य विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। अब निगाह इस बात पर है कि जांच में 119 बोरियों का क्या हिसाब सामने आता है और सरकारी चीनी के निजी दुकान तक पहुंचने की पूरी कड़ी में जिम्मेदारी किस स्तर पर निर्धारित होती है, सरकारी राशन उठान से लेकर डिपो संचालकों तक सुरक्षित राशन पहुंचाने की असली जिम्मेदारी किसी होती है ?
    1
    बकतुआ में किराए की दुकान से बीपीएल के लिए भेजी गई 387 बोरी चीनी बरामद, 119 बोरियों का हिसाब जांच के दायरे में
सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद सरकारी राशन की सप्लाई व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकान सील, संबंधित एजेंसी के लाइसेंस पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू
नारायणगढ़। गांव बकतुआ के मुख्य अड्डे पर एक निजी दुकान में बीपीएल कार्डधारकों के लिए भेजी गई सरकारी चीनी की बड़ी खेप मिलने से सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे सीएम फ्लाइंग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान से 387 बोरी चीनी बरामद की। प्रारंभिक जांच में बताया गया कि संबंधित सप्लायर द्वारा 13 सितंबर को शाहाबाद स्थित चीनी मिल से 506 बोरी चीनी उठाई गई थी, जबकि मौके पर 387 बोरियां ही मिलीं। शेष 119 बोरियों के संबंध में जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शाहाबाद चीनी मिल से यह चीनी अंबाला कैंट स्थित कॉन्फेड के गोदाम में पहुंचाई जानी थी और वहां से निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित राशन डिपो होल्डरों को इसकी आपूर्ति होनी थी। बताया गया है कि 13 सितंबर को लक्ष्मी कोऑपरेटिव सोसायटी के सप्लायर विनय द्वारा बकतुआ में एक दुकान किराए पर लेकर चीनी का स्टॉक वहां उतरवाया गया।
निजी दुकान में सरकारी चीनी मिलने पर जांच शुरू
सीएम फ्लाइंग टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने सप्लायर को मौके पर बुलाकर दुकान खुलवाई और चीनी की गिनती करवाई। कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार, मौके पर सप्लायर सरकारी चीनी को बकतुआ की दुकान में रखने से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने दुकान को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई के साथ संबंधित एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही गई है।
उठान से डिपो तक सरकारी राशन की निगरानी पर सवाल
मामले ने सरकारी राशन की सप्लाई व्यवस्था में उठान से लेकर डिपो तक निगरानी और रिकॉर्ड व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। सरकारी खाद्यान्न की आपूर्ति में राशन की मात्रा, परिवहन, दस्तावेज, निर्धारित भंडारण स्थल और संबंधित डिपो पर प्राप्ति का रिकॉर्ड महत्वपूर्ण होता है।
ऐसे में जांच का एक अहम पहलू यह भी होगा कि बरामद चीनी किस डिपो के लिए आवंटित थी और उसकी सप्लाई चेन में किस स्तर पर बकतुआ की निजी दुकान तक पहुंची।
119 बोरियां कहां गईं, जांच में सामने आएगा सच
सबसे महत्वपूर्ण सवाल 506 बोरियों के उठान और मौके पर मिली 387 बोरियों के बीच का अंतर है। 119 बोरियां कहां गईं और उनका स्टॉक रिकॉर्ड में किस प्रकार दर्ज है, इसका स्पष्ट पता विभागीय जांच के बाद ही चल सकेगा।
जांच में यह भी स्पष्ट होना है कि
चीनी किस राशन डिपो के लिए आवंटित की गई थी।
506 बोरियों का उठान किस दस्तावेज के आधार पर हुआ।
बकतुआ की दुकान तक चीनी किस वाहन से पहुंची।
निजी दुकान में सरकारी चीनी रखने की अनुमति किस स्तर से मिली
संबंधित विभागीय अधिकारियों और डिपो संचालक को इसकी जानकारी थी या नहीं
506 और 387 बोरियों के बीच 119 बोरियों का अंतर कैसे आया
चीनी के परिवहन और भंडारण से संबंधित रिकॉर्ड में क्या दर्ज है
सिर्फ बरामदगी नहीं, पूरी सप्लाई चेन की जांच जरूरी
बकतुआ में सरकारी चीनी की खेप मिलने के बाद अब मामला केवल 387 बोरियों की बरामदगी तक सीमित नहीं है। उठान से लेकर परिवहन, भंडारण और संबंधित डिपो तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की जांच महत्वपूर्ण होगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सरकारी राशन की आवाजाही हुई थी या नहीं।
फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर 119 बोरियों के अंतर, निजी दुकान में स्टॉक रखे जाने और संबंधित दस्तावेजों की स्थिति सहित पूरे मामले का वास्तविक तथ्य विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
अब निगाह इस बात पर है कि जांच में 119 बोरियों का क्या हिसाब सामने आता है और सरकारी चीनी के निजी दुकान तक पहुंचने की पूरी कड़ी में जिम्मेदारी किस स्तर पर निर्धारित होती है, सरकारी राशन उठान से लेकर डिपो संचालकों तक सुरक्षित राशन पहुंचाने की असली जिम्मेदारी किसी होती है ?
    user_Naraingarh ki Awaz
    Naraingarh ki Awaz
    Newspaper publisher नारैनगढ़, अंबाला, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • यमुना तट पर आस्था का नया केंद्र, 21 फीट की प्रतिमा का अनावरण देहरादून के हरिपुर-कालसी में गुरुवार को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही नवनिर्मित यमुना घाट का लोकार्पण भी किया गया। यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से जुड़ा रहा। हरिपुर में विकसित यमुना घाट का उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना है। इस पहल से हरिपुर-कालसी क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और स्थानीय गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 📍 हरिपुर, कालसी, देहरादून 📅 गुरुवार, 17 सितंबर 2026
    1
    यमुना तट पर आस्था का नया केंद्र, 21 फीट की प्रतिमा का अनावरण
देहरादून के हरिपुर-कालसी में गुरुवार को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही नवनिर्मित यमुना घाट का लोकार्पण भी किया गया।
यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से जुड़ा रहा। हरिपुर में विकसित यमुना घाट का उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना है।
इस पहल से हरिपुर-कालसी क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और स्थानीय गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
📍 हरिपुर, कालसी, देहरादून
📅 गुरुवार, 17 सितंबर 2026
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 min ago
  • ढोल-नगाड़ों की गूंज में देवामानल के चैंपियनों का भव्य स्वागत नन्हे खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, U-14 छात्र-छात्रा दोनों वर्गों में ऑल राउंड ट्रॉफी पर कब्जा
    4
    ढोल-नगाड़ों की गूंज में देवामानल के चैंपियनों का भव्य स्वागत
नन्हे खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, U-14 छात्र-छात्रा दोनों वर्गों में ऑल राउंड ट्रॉफी पर कब्जा
    user_Kapil sharma
    Kapil sharma
    रेणुका, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.