बकतुआ में किराए की दुकान से बीपीएल के लिए भेजी गई 387 बोरी चीनी बरामद, 119 बोरियों का हिसाब जांच के दायरे में सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद सरकारी राशन की सप्लाई व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकान सील, संबंधित एजेंसी के लाइसेंस पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू नारायणगढ़। गांव बकतुआ के मुख्य अड्डे पर एक निजी दुकान में बीपीएल कार्डधारकों के लिए भेजी गई सरकारी चीनी की बड़ी खेप मिलने से सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे सीएम फ्लाइंग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान से 387 बोरी चीनी बरामद की। प्रारंभिक जांच में बताया गया कि संबंधित सप्लायर द्वारा 13 सितंबर को शाहाबाद स्थित चीनी मिल से 506 बोरी चीनी उठाई गई थी, जबकि मौके पर 387 बोरियां ही मिलीं। शेष 119 बोरियों के संबंध में जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार शाहाबाद चीनी मिल से यह चीनी अंबाला कैंट स्थित कॉन्फेड के गोदाम में पहुंचाई जानी थी और वहां से निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित राशन डिपो होल्डरों को इसकी आपूर्ति होनी थी। बताया गया है कि 13 सितंबर को लक्ष्मी कोऑपरेटिव सोसायटी के सप्लायर विनय द्वारा बकतुआ में एक दुकान किराए पर लेकर चीनी का स्टॉक वहां उतरवाया गया। निजी दुकान में सरकारी चीनी मिलने पर जांच शुरू सीएम फ्लाइंग टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने सप्लायर को मौके पर बुलाकर दुकान खुलवाई और चीनी की गिनती करवाई। कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार, मौके पर सप्लायर सरकारी चीनी को बकतुआ की दुकान में रखने से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने दुकान को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई के साथ संबंधित एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही गई है। उठान से डिपो तक सरकारी राशन की निगरानी पर सवाल मामले ने सरकारी राशन की सप्लाई व्यवस्था में उठान से लेकर डिपो तक निगरानी और रिकॉर्ड व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। सरकारी खाद्यान्न की आपूर्ति में राशन की मात्रा, परिवहन, दस्तावेज, निर्धारित भंडारण स्थल और संबंधित डिपो पर प्राप्ति का रिकॉर्ड महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में जांच का एक अहम पहलू यह भी होगा कि बरामद चीनी किस डिपो के लिए आवंटित थी और उसकी सप्लाई चेन में किस स्तर पर बकतुआ की निजी दुकान तक पहुंची। 119 बोरियां कहां गईं, जांच में सामने आएगा सच सबसे महत्वपूर्ण सवाल 506 बोरियों के उठान और मौके पर मिली 387 बोरियों के बीच का अंतर है। 119 बोरियां कहां गईं और उनका स्टॉक रिकॉर्ड में किस प्रकार दर्ज है, इसका स्पष्ट पता विभागीय जांच के बाद ही चल सकेगा। जांच में यह भी स्पष्ट होना है कि चीनी किस राशन डिपो के लिए आवंटित की गई थी। 506 बोरियों का उठान किस दस्तावेज के आधार पर हुआ। बकतुआ की दुकान तक चीनी किस वाहन से पहुंची। निजी दुकान में सरकारी चीनी रखने की अनुमति किस स्तर से मिली संबंधित विभागीय अधिकारियों और डिपो संचालक को इसकी जानकारी थी या नहीं 506 और 387 बोरियों के बीच 119 बोरियों का अंतर कैसे आया चीनी के परिवहन और भंडारण से संबंधित रिकॉर्ड में क्या दर्ज है सिर्फ बरामदगी नहीं, पूरी सप्लाई चेन की जांच जरूरी बकतुआ में सरकारी चीनी की खेप मिलने के बाद अब मामला केवल 387 बोरियों की बरामदगी तक सीमित नहीं है। उठान से लेकर परिवहन, भंडारण और संबंधित डिपो तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की जांच महत्वपूर्ण होगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सरकारी राशन की आवाजाही हुई थी या नहीं। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर 119 बोरियों के अंतर, निजी दुकान में स्टॉक रखे जाने और संबंधित दस्तावेजों की स्थिति सहित पूरे मामले का वास्तविक तथ्य विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। अब निगाह इस बात पर है कि जांच में 119 बोरियों का क्या हिसाब सामने आता है और सरकारी चीनी के निजी दुकान तक पहुंचने की पूरी कड़ी में जिम्मेदारी किस स्तर पर निर्धारित होती है, सरकारी राशन उठान से लेकर डिपो संचालकों तक सुरक्षित राशन पहुंचाने की असली जिम्मेदारी किसी होती है ?

- बकतुआ में किराए की दुकान से बीपीएल के लिए भेजी गई 387 बोरी चीनी बरामद, 119 बोरियों का हिसाब जांच के दायरे में सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद सरकारी राशन की सप्लाई व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकान सील, संबंधित एजेंसी के लाइसेंस पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू नारायणगढ़। गांव बकतुआ के मुख्य अड्डे पर एक निजी दुकान में बीपीएल कार्डधारकों के लिए भेजी गई सरकारी चीनी की बड़ी खेप मिलने से सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे सीएम फ्लाइंग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान से 387 बोरी चीनी बरामद की। प्रारंभिक जांच में बताया गया कि संबंधित सप्लायर द्वारा 13 सितंबर को शाहाबाद स्थित चीनी मिल से 506 बोरी चीनी उठाई गई थी, जबकि मौके पर 387 बोरियां ही मिलीं। शेष 119 बोरियों के संबंध में जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार शाहाबाद चीनी मिल से यह चीनी अंबाला कैंट स्थित कॉन्फेड के गोदाम में पहुंचाई जानी थी और वहां से निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित राशन डिपो होल्डरों को इसकी आपूर्ति होनी थी। बताया गया है कि 13 सितंबर को लक्ष्मी कोऑपरेटिव सोसायटी के सप्लायर विनय द्वारा बकतुआ में एक दुकान किराए पर लेकर चीनी का स्टॉक वहां उतरवाया गया। निजी दुकान में सरकारी चीनी मिलने पर जांच शुरू सीएम फ्लाइंग टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने सप्लायर को मौके पर बुलाकर दुकान खुलवाई और चीनी की गिनती करवाई। कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार, मौके पर सप्लायर सरकारी चीनी को बकतुआ की दुकान में रखने से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने दुकान को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई के साथ संबंधित एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही गई है। उठान से डिपो तक सरकारी राशन की निगरानी पर सवाल मामले ने सरकारी राशन की सप्लाई व्यवस्था में उठान से लेकर डिपो तक निगरानी और रिकॉर्ड व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। सरकारी खाद्यान्न की आपूर्ति में राशन की मात्रा, परिवहन, दस्तावेज, निर्धारित भंडारण स्थल और संबंधित डिपो पर प्राप्ति का रिकॉर्ड महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में जांच का एक अहम पहलू यह भी होगा कि बरामद चीनी किस डिपो के लिए आवंटित थी और उसकी सप्लाई चेन में किस स्तर पर बकतुआ की निजी दुकान तक पहुंची। 119 बोरियां कहां गईं, जांच में सामने आएगा सच सबसे महत्वपूर्ण सवाल 506 बोरियों के उठान और मौके पर मिली 387 बोरियों के बीच का अंतर है। 119 बोरियां कहां गईं और उनका स्टॉक रिकॉर्ड में किस प्रकार दर्ज है, इसका स्पष्ट पता विभागीय जांच के बाद ही चल सकेगा। जांच में यह भी स्पष्ट होना है कि चीनी किस राशन डिपो के लिए आवंटित की गई थी। 506 बोरियों का उठान किस दस्तावेज के आधार पर हुआ। बकतुआ की दुकान तक चीनी किस वाहन से पहुंची। निजी दुकान में सरकारी चीनी रखने की अनुमति किस स्तर से मिली संबंधित विभागीय अधिकारियों और डिपो संचालक को इसकी जानकारी थी या नहीं 506 और 387 बोरियों के बीच 119 बोरियों का अंतर कैसे आया चीनी के परिवहन और भंडारण से संबंधित रिकॉर्ड में क्या दर्ज है सिर्फ बरामदगी नहीं, पूरी सप्लाई चेन की जांच जरूरी बकतुआ में सरकारी चीनी की खेप मिलने के बाद अब मामला केवल 387 बोरियों की बरामदगी तक सीमित नहीं है। उठान से लेकर परिवहन, भंडारण और संबंधित डिपो तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की जांच महत्वपूर्ण होगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सरकारी राशन की आवाजाही हुई थी या नहीं। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर 119 बोरियों के अंतर, निजी दुकान में स्टॉक रखे जाने और संबंधित दस्तावेजों की स्थिति सहित पूरे मामले का वास्तविक तथ्य विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। अब निगाह इस बात पर है कि जांच में 119 बोरियों का क्या हिसाब सामने आता है और सरकारी चीनी के निजी दुकान तक पहुंचने की पूरी कड़ी में जिम्मेदारी किस स्तर पर निर्धारित होती है, सरकारी राशन उठान से लेकर डिपो संचालकों तक सुरक्षित राशन पहुंचाने की असली जिम्मेदारी किसी होती है ?1
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर नाहन में हवन-यज्ञ एवं रक्तदान शिविर आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज नाहन के ऐतिहासिक माता कालिस्थान मंदिर में भाजपा द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुतियां अर्पित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। *प्रदेशभर में सेवा एवं जनसंपर्क के विभिन्न कार्यक्रम* डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में हवन-यज्ञ, रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सेवा एवं जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। *भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया* डॉ. राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर के साथ नाहन के हिंदू आश्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर युवाओं का हौंसला बढ़ाया। *रक्तदान मानव सेवा का पुनीत कार्य : डॉ. बिंदल* डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक पुनीत कार्य है और प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकताओं श्रद्धा एवं समर्पण भाव से इस सेवा कार्य में भाग ले रहे हैं। *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी युवाओं के प्रेरणास्रोत* डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व में युवाओं की प्रतिभा को विकसित एवं निखारने तथा उन्हें नए अवसर प्रदान करने के लिए अनेक प्रयास एवं योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज देश का युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का प्रदर्शन कर रहा है। *भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित युवाओं ने किया रक्तदान* भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण सरमन,पार्षद कौशल्या देवी, आशा भारद्वाज, पूर्व प्रधान संदीपक तोमर, हिमांशु, मोनिका ठाकुर, रजत सैनी व अन्य युवाओं ने रक्तदान किया।3
- मेयर, आयुक्त व पूर्व मंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश सेवा संकल्प अभियान का आगाज, मेयर, आयुक्त व पूर्व मंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश सफाई अभियान के दौरान पुरानी मंडी से साफ किया 4 टन कचरा एक माह चलेगा सेवा संकल्प अभियान, पुरानी अनाज मंडी से स्वच्छता अभियान का आगाज जगाधरी/यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा एक माह तक चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान का वीरवार को विशेष स्वच्छता अभियान के साथ आगाज किया गया। वार्ड नंबर दो स्थित पुरानी अनाज मंडी में मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद व पूर्व मंत्री कंवरपाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन विपुल गर्ग, पार्षद अरुण कुमार, पार्षद प्रियांक शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, सफाई मित्रों व स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर अनाज मंडी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर सफाई की। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों व निगम अधिकारियों के अलावा तीन मुख्य सफाई निरीक्षकों, चार सफाई निरीक्षकों, सुपरवाइजर, दरोगाओं व 60 सफाई कर्मचारियों ने पुरानी अनाज मंडी से लगभग 4 टन कचरा साफ किया और उसे ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से कैल कचरा निस्तारण प्लांट पहुंचाया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अपने स्तर पर लगातार सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहा है, लेकिन शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने नागरिकों से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने, निर्धारित स्थान पर कूड़ा डालने और सफाई व्यवस्था में निगम का सहयोग करने की अपील की। पूर्व मंत्री कंवरपाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा, जब इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग देने का आह्वान किया। फोटो कैप्शन - पुरानी अनाज मंडी जगाधरी में सफाई करती मेयर, आयुक्त, पूर्व मंत्री व अन्य। स्वच्छता के प्रति जागरूक करते जनप्रतिनिधि व निगम अधिकारी।3
- पंचकूला ट्रैफिक पुलिसकर्मी बृजेश ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, गुम हुआ मोबाइल असली मालिक को लौटाया पंचकूला ट्रैफिक पुलिसकर्मी बृजेश ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, गुम हुआ मोबाइल असली मालिक को लौटाया1
- एजीआईएफ लोन पर लाखों की सब्सिडी का झांसा, सेना कर्मी से 10 लाख की ठगी—पंचकूला पुलिस ने आरोपी दबोचा एजीआईएफ लोन पर लाखों रुपये की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना के जवान से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी सागर गुलेरिया के रूप में हुई है। आरोप है कि आरोपी ने खुद को सेना कर्मी और एजीआईएफ में क्लर्क बताकर जवान को 10 लाख के लोन पर 7 लाख और 20 लाख के लोन पर 15 लाख रुपये की सब्सिडी दिलाने का लालच दिया। इसके बाद आधार, पैन, कैंटीन कार्ड, वेतन पर्ची और ओटीपी हासिल कर आरोपी ने जवान के खाते से करीब 10 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए।1
- सेवा संकल्प अभियान का आगाज, मेयर, आयुक्त व पूर्व मंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश सफाई अभियान के दौरान पुरानी मंडी से साफ किया 4 टन कचरा एक माह चलेगा सेवा संकल्प अभियान, पुरानी अनाज मंडी से स्वच्छता अभियान का आगाज जगाधरी/यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा एक माह तक चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान का वीरवार को विशेष स्वच्छता अभियान के साथ आगाज किया गया। वार्ड नंबर दो स्थित पुरानी अनाज मंडी में मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद व पूर्व मंत्री कंवरपाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन विपुल गर्ग, पार्षद अरुण कुमार, पार्षद प्रियांक शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, सफाई मित्रों व स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर अनाज मंडी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर सफाई की। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों व निगम अधिकारियों के अलावा तीन मुख्य सफाई निरीक्षकों, चार सफाई निरीक्षकों, सुपरवाइजर, दरोगाओं व 60 सफाई कर्मचारियों ने पुरानी अनाज मंडी से लगभग 4 टन कचरा साफ किया और उसे ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से कैल कचरा निस्तारण प्लांट पहुंचाया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अपने स्तर पर लगातार सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहा है, लेकिन शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने नागरिकों से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने, निर्धारित स्थान पर कूड़ा डालने और सफाई व्यवस्था में निगम का सहयोग करने की अपील की। पूर्व मंत्री कंवरपाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा, जब इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग देने का आह्वान किया।1
- अमृता अमृतपाल के पिता ने कहा "अकाली दल वारिस पंजाब दे,वह अच्छा समर्थन मिल रहा है अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने मीडिया को किया सम्बोधित, ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को लेकर कही बड़ी बात अमृतपाल सिंह के पिता बापू तरसेम सिंह ने कहा कि ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को हरियाणा में बड़ा समर्थन मिल रहा है। आज हरियाणा में संगठन की एक यूनिट स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सचिव और एसजीपीसी सदस्य भी ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ में शामिल हुए हैं। तरसेम सिंह ने कहा कि विश्वभर के सिख इस संगठन से जुड़ना चाहते हैं और पूरे देश में यूनिट बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने हरियाणा टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन जल्द बड़ा आधार खड़ा करेगा पंचकूला ब्रेकिंग पंचकूला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में अकाली दल "वारिस पंजाब दे" सीनियर लीडरशिप की प्रेस बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूद सदस्यों सहित हरियाणा से संबंधित कई अन्य सम्मानित पाठक एवं राजनीतिक हस्तियों को पार्टी में शामिल करवाया अमृता अमृतपाल के पिता ने कहा "अकाली दल वारिस पंजाब दे,वह अच्छा समर्थन मिल रहा है अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने मीडिया को किया सम्बोधित, ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को लेकर कही बड़ी बात अमृतपाल सिंह के पिता बापू तरसेम सिंह ने कहा कि ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को हरियाणा में बड़ा समर्थन मिल रहा है। आज हरियाणा में संगठन की एक यूनिट स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सचिव और एसजीपीसी सदस्य भी ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ में शामिल हुए हैं। तरसेम सिंह ने कहा कि विश्वभर के सिख इस संगठन से जुड़ना चाहते हैं और पूरे देश में यूनिट बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने हरियाणा टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन जल्द बड़ा आधार खड़ा करेगा और हरियाणा में रह रहे सिखों की अगुवाई करेगा। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करना और युवाओं को नशे से बचाना संगठन का मुख्य एजेंडा है। इसी मुद्दे को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें अलग-अलग वर्गों के लोगों को शामिल कर एक विजन तैयार किया जाएगा। गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि मनप्रीत अय्याली का बयान एकतरफा फैसला होगा और वह ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि ‘अकाली दल पुनरुद्धार’ को लेकर बातचीत लगातार जारी है। अमृतपाल सिंह को असम की जेल में रखने को लेकर भी तरसेम सिंह ने सवाल उठाए। सुखबीर बादल के बयानों पर उन्होंने कहा कि वे बौखलाहट और डर की वजह से ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब में हुई घटना के लिए भी सुखबीर बादल जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग उनसे नाराज हैं और अकाली दल बादल भाजपा के सामने झुकने की कोशिश कर रहा है। तरसेम सिंह ने एसजीपीसी के प्रबंधन को लेकर भी सुखबीर बादल पर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है।1
- 10 लाख रुपए कीमत की 264 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक युवक को किया गिरफ्तार। एकर एंटी बरग्लरी स्टाफ कम एंटी नारकोटिक्स सेल -2 की टीम ने करीब 10 लाख रुपए कीमत की 264 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक युवक को किया गिरफ्तार। वीओ 1 डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक सेल की टीम लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी बरग्लरी स्टाफ कम एंटी नारकोटिक्स सेल -2 की टीम ने करीब 10 लाख रुपए कीमत की 264 ग्राम हीरोइन (स्मैक) के साथ गुलाब नगर कैंप निवासी अर्जुन को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश का रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि इंचार्ज रमन चंदेल की टीम को गुप्त सूचना मिली कि गुलाब नगर कैंप में एक युवक नशीले पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है।इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक गुरदयाल सिंह, सतीश कुमार, सुखविंदर सिंह, एएसआई नवतेज, गौरव, अमन और कुलदीप की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईंटीओ कन्हैया कौशल को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी लिए तो उसके पास है 264 ग्राम हीरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान गुलाब नगर निवासी अर्जुन उर्फ खुजली पुत्र मुन्नालाल के नाम से हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश का रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान यह पता किया जाएगा कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लेकर आया था और कहां पर बेचना था। जल्दी उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी पर पहले भी करीब तीन मामले नशा तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी जमानत पर आया हुआ था और नशे का कारोबार कर रहा था आरोपी के प्रॉपर्टी की भी जांच की जाएगी यदि प्रॉपर्टी नशे से बनाई गई है तो कार्यवाही की जाएगी। बाइट रजत गुलिया डीएसपी2