logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाकपा माले ने राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर चलाया पोस्टर अभियान भाकपा माले ने राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर चलाया पोस्टर अभियान जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट राज्य सम्मेलन में किसानों, मजदूरों, नौजवानों एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक की जाएगी चर्चा ताजपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 11 मई 2026)। भाकपा माले द्वारा आगामी 12वें बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर रविवार को पोस्टर जारी कर प्रचार अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने बाजार एवं विभिन्न चौक-चौराहों पर पोस्टर जारी कर लोगों से सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। पोस्टर में सम्मेलन की तिथि 16 से 18 मई 2026 तथा आयोजन स्थल लहेरियासराय प्रेक्षागृह अंकित है। अभियान के दौरान नेताओं ने कहा कि राज्य सम्मेलन में किसानों, मजदूरों, नौजवानों एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और जनसंघर्षों को तेज करने की रणनीति तय होगी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से सम्मेलन में सहयोग एवं भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। अभियान में प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, मो० एजाज, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, चांद बाबू, शाद तौहीदी, बस्साम तौहीदी, संजीव राय, मो० रहमान समेत कई अन्य स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

2 hrs ago
user_Jan-Kranti hindi news bulletin
Jan-Kranti hindi news bulletin
Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
2 hrs ago
0fb71e9c-cd36-40d6-85a4-1a5bf5193054

भाकपा माले ने राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर चलाया पोस्टर अभियान भाकपा माले ने राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर चलाया पोस्टर अभियान जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट राज्य सम्मेलन में किसानों, मजदूरों, नौजवानों एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक की जाएगी चर्चा ताजपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 11 मई 2026)। भाकपा माले द्वारा आगामी 12वें बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर रविवार को पोस्टर जारी कर प्रचार अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने बाजार एवं विभिन्न चौक-चौराहों पर पोस्टर जारी कर लोगों से सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। पोस्टर में सम्मेलन की तिथि 16 से 18 मई 2026 तथा आयोजन स्थल लहेरियासराय प्रेक्षागृह अंकित है।

82029c36-5bae-4a70-808d-3270d58db4ba

अभियान के दौरान नेताओं ने कहा कि राज्य सम्मेलन में किसानों, मजदूरों, नौजवानों एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और जनसंघर्षों को तेज करने की रणनीति तय होगी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से सम्मेलन में सहयोग एवं भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। अभियान में प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, मो० एजाज, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, चांद बाबू, शाद तौहीदी, बस्साम तौहीदी, संजीव राय, मो० रहमान समेत कई अन्य स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

More news from Bihar and nearby areas
  • बिहार के समस्तीपुर में बारात से लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों को एक बस ने कुचल दिया, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। जितवारपुर चौथ सपना के पास हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने बस जब्त कर ली है, लेकिन चालक फरार है। मृतकों के गाँव अकबरपुर में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    बिहार के समस्तीपुर में बारात से लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों को एक बस ने कुचल दिया, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। जितवारपुर चौथ सपना के पास हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने बस जब्त कर ली है, लेकिन चालक फरार है। मृतकों के गाँव अकबरपुर में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    7 hrs ago
  • समस्तीपुर के जितवारपुर सपना मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ये सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार बस ने इनकी बाइक को कुचल दिया। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
    1
    समस्तीपुर के जितवारपुर सपना मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ये सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार बस ने इनकी बाइक को कुचल दिया। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
    user_Abhinav Kumar
    Abhinav Kumar
    समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Radhe Bihari
    6
    Post by Radhe Bihari
    user_Radhe Bihari
    Radhe Bihari
    सराय रंजन, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में महिलाओं का महा-संग्राम! शराब की दुकान में जमकर तोड़-फोड़, पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा। पूरी रिपोर्ट देखिए ईलमासनगर टुडे पर।
    1
    उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में महिलाओं का महा-संग्राम! शराब की दुकान में जमकर तोड़-फोड़, पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा। पूरी रिपोर्ट देखिए ईलमासनगर टुडे पर।
    user_ईलमासनगर टुडे
    ईलमासनगर टुडे
    Voice of people Khanpur, Samastipur•
    5 hrs ago
  • दरभंगा के आनंद बेकर्स में कर्मी की संदिग्ध मौत दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित आनंद बेकर्स में कार्यरत एक कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत छापरिया गांव निवासी राजेंद्र मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने कई सवाल खड़े किए हैं और मौत की वजह पर संदेह जताया है। बताया जाता है कि राजेंद्र मंडल पिछले कई वर्षों से आनंद बेकर्स में स्टाफ के लिए खाना बनाने का काम करते थे। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे राजेंद्र मंडल ने अपनी पुत्री से फोन पर बात की थी और घर आने की जानकारी दी थी। लेकिन देर रात करीब 2 बजे आनंद बेकर्स के गार्ड द्वारा परिवार को उनकी मौत की सूचना दी गई। रविवार सुबह करीब 6 बजे परिजन आनंद बेकर्स पहुंचे, जहां उन्होंने राजेंद्र मंडल का शव देखा। सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पत्नी ने कहा कि उनके पति पूरी तरह स्वस्थ थे। यदि उनकी तबीयत खराब थी तो परिवार को समय रहते सूचना क्यों नहीं दी गई। उन्होंने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं आनंद बेकर्स के मालिक चिराग कृपलानी ने बताया कि राजेंद्र मंडल की तबीयत खराब थी और रात में उन्हें बुखार आया था। उन्होंने कहा कि परिवार को सूचना दे दी गई थी तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि राजेंद्र मंडल लंबे समय से संस्थान में काम कर रहे थे और प्रतिदिन करीब दो से ढाई सौ लोगों का खाना बनाते थे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    1
    दरभंगा के आनंद बेकर्स में कर्मी की संदिग्ध मौत
दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित आनंद बेकर्स में कार्यरत एक कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत छापरिया गांव निवासी राजेंद्र मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने कई सवाल खड़े किए हैं और मौत की वजह पर संदेह जताया है।
बताया जाता है कि राजेंद्र मंडल पिछले कई वर्षों से आनंद बेकर्स में स्टाफ के लिए खाना बनाने का काम करते थे। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे राजेंद्र मंडल ने अपनी पुत्री से फोन पर बात की थी और घर आने की जानकारी दी थी। लेकिन देर रात करीब 2 बजे आनंद बेकर्स के गार्ड द्वारा परिवार को उनकी मौत की सूचना दी गई।
रविवार सुबह करीब 6 बजे परिजन आनंद बेकर्स पहुंचे, जहां उन्होंने राजेंद्र मंडल का शव देखा। सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
मृतक की पत्नी ने कहा कि उनके पति पूरी तरह स्वस्थ थे। यदि उनकी तबीयत खराब थी तो परिवार को समय रहते सूचना क्यों नहीं दी गई। उन्होंने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वहीं आनंद बेकर्स के मालिक चिराग कृपलानी ने बताया कि राजेंद्र मंडल की तबीयत खराब थी और रात में उन्हें बुखार आया था। उन्होंने कहा कि परिवार को सूचना दे दी गई थी तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
परिजनों का कहना है कि राजेंद्र मंडल लंबे समय से संस्थान में काम कर रहे थे और प्रतिदिन करीब दो से ढाई सौ लोगों का खाना बनाते थे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    5 hrs ago
  • वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी का पटना से वैशाली जाते समय चकसिकंदर बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। उनके समर्थकों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर गर्मजोशी से अभिवादन किया, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
    1
    वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी का पटना से वैशाली जाते समय चकसिकंदर बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। उनके समर्थकों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर गर्मजोशी से अभिवादन किया, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
    user_पुष्पा सहनी
    पुष्पा सहनी
    Local Politician मोरवा, समस्तीपुर, बिहार•
    21 hrs ago
  • कैप्शन: एग्जाम देने आया छात्र बना हिंसा का शिकार, कॉलेज कैंपस में हत्या से मचा हड़कंप। डिटेल्स: Motihari में परीक्षा देने आए एक छात्र की कॉलेज परिसर में गर्दन और पीठ पर हमला कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावर छात्र का ही रूममेट था। घटना के दौरान लोग वीडियो बनाते रहे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    कैप्शन:
एग्जाम देने आया छात्र बना हिंसा का शिकार, कॉलेज कैंपस में हत्या से मचा हड़कंप।
डिटेल्स:
Motihari में परीक्षा देने आए एक छात्र की कॉलेज परिसर में गर्दन और पीठ पर हमला कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावर छात्र का ही रूममेट था। घटना के दौरान लोग वीडियो बनाते रहे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Md Nazare Zafar
    Md Nazare Zafar
    समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • दरभंगा जिले में 21 वर्षीय विवाहिता कुमकुम कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की माँ ने आरोप लगाया कि पति ने नौकरी लगने के बाद उनकी बेटी को प्रताड़ित कर मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि पूर्व में भी पुलिस को शिकायत दी गई थी।
    1
    दरभंगा जिले में 21 वर्षीय विवाहिता कुमकुम कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की माँ ने आरोप लगाया कि पति ने नौकरी लगने के बाद उनकी बेटी को प्रताड़ित कर मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि पूर्व में भी पुलिस को शिकायत दी गई थी।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    7 hrs ago
  • समस्तीपुर में अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों दोस्त बारात से लौट रहे थे और इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
    2
    समस्तीपुर में अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों दोस्त बारात से लौट रहे थे और इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.