दरभंगा के आनंद बेकर्स में कर्मी की संदिग्ध मौत दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित आनंद बेकर्स में कार्यरत एक कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत छापरिया गांव निवासी राजेंद्र मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने कई सवाल खड़े किए हैं और मौत की वजह पर संदेह जताया है। बताया जाता है कि राजेंद्र मंडल पिछले कई वर्षों से आनंद बेकर्स में स्टाफ के लिए खाना बनाने का काम करते थे। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे राजेंद्र मंडल ने अपनी पुत्री से फोन पर बात की थी और घर आने की जानकारी दी थी। लेकिन देर रात करीब 2 बजे आनंद बेकर्स के गार्ड द्वारा परिवार को उनकी मौत की सूचना दी गई। रविवार सुबह करीब 6 बजे परिजन आनंद बेकर्स पहुंचे, जहां उन्होंने राजेंद्र मंडल का शव देखा। सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पत्नी ने कहा कि उनके पति पूरी तरह स्वस्थ थे। यदि उनकी तबीयत खराब थी तो परिवार को समय रहते सूचना क्यों नहीं दी गई। उन्होंने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं आनंद बेकर्स के मालिक चिराग कृपलानी ने बताया कि राजेंद्र मंडल की तबीयत खराब थी और रात में उन्हें बुखार आया था। उन्होंने कहा कि परिवार को सूचना दे दी गई थी तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि राजेंद्र मंडल लंबे समय से संस्थान में काम कर रहे थे और प्रतिदिन करीब दो से ढाई सौ लोगों का खाना बनाते थे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

- दरभंगा के आनंद बेकर्स में कर्मी की संदिग्ध मौत दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित आनंद बेकर्स में कार्यरत एक कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत छापरिया गांव निवासी राजेंद्र मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने कई सवाल खड़े किए हैं और मौत की वजह पर संदेह जताया है। बताया जाता है कि राजेंद्र मंडल पिछले कई वर्षों से आनंद बेकर्स में स्टाफ के लिए खाना बनाने का काम करते थे। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे राजेंद्र मंडल ने अपनी पुत्री से फोन पर बात की थी और घर आने की जानकारी दी थी। लेकिन देर रात करीब 2 बजे आनंद बेकर्स के गार्ड द्वारा परिवार को उनकी मौत की सूचना दी गई। रविवार सुबह करीब 6 बजे परिजन आनंद बेकर्स पहुंचे, जहां उन्होंने राजेंद्र मंडल का शव देखा। सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पत्नी ने कहा कि उनके पति पूरी तरह स्वस्थ थे। यदि उनकी तबीयत खराब थी तो परिवार को समय रहते सूचना क्यों नहीं दी गई। उन्होंने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं आनंद बेकर्स के मालिक चिराग कृपलानी ने बताया कि राजेंद्र मंडल की तबीयत खराब थी और रात में उन्हें बुखार आया था। उन्होंने कहा कि परिवार को सूचना दे दी गई थी तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि राजेंद्र मंडल लंबे समय से संस्थान में काम कर रहे थे और प्रतिदिन करीब दो से ढाई सौ लोगों का खाना बनाते थे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।1
- स्लग,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, विश्व कल्यानार्थ महायज्ञ का हुआ आयोजन। एंकर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज खैरी अंतर्गत सिरोपट्टी काली स्थान में आज श्री श्री 108 अष्टजाम महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 151 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए। पीरकपुर स्थित संगम घाट से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत कलश में जल भरकर पूजा स्थल तक लाया गया। पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस धार्मिक आयोजन में पूजा समिति के सदस्य भगत जी अरुण कुमार सिंह, कुलदीप भगत जी, टुनटुन रॉय, पंकज गोपाल, नीरज सिंह, नवल शर्मा, श्रीराम शर्मा, नवीन शर्मा, रमेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, अवधेश राम, अमरेश Ram, महेश महतो, देवनारायण महतो, राकेश साहनी, पिंटू सिंह सहित तमाम युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। पूजा का विधिवत शुभारंभ पंडित विनोद झा एवं उनके सहयोगियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। आयोजन में माननीय जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह, पूर्व उप प्रमुख पवनदेव सिंह जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। बाइट,,,,,, पंकज कुमार ग्रामीण1
- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में महिलाओं का महा-संग्राम! शराब की दुकान में जमकर तोड़-फोड़, पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा। पूरी रिपोर्ट देखिए ईलमासनगर टुडे पर।1
- 🔴 PM मोदी पहुंचे सोमनाथ मंदिर, भव्य रोड शो हेलिपैड से मंदिर तक लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पहली बार मंदिर शिखर का 11 तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक होगा। संक्षिप्त विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमनाथ दौरे को लेकर भारी उत्साह देखा गया। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और कुंभाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।1
- समस्तीपुर के राजू सहनी फिर बने 'मसीहा', बेटी की शादी में दिया सबकुछ समस्तीपुर के राजू सहनी फिर बने 'मसीहा', बेटी की शादी में दिया सबकुछ3
- कल्याणपुर थाना के फलहारा गांव में रविवार को एक व्यक्ति के घर पर चढ़कर बदमाशों ने फायरिंग की है। घटना के समय सभी घर के भीतर छुपे रहे। बदमाशों का वीडियो अब वायरल हो रहा। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।1
- बिहार के दरभंगा में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ, जिसका उद्देश्य आपसी सहमति से विवादों का त्वरित समाधान था। इस दौरान विभिन्न प्रकार के सैकड़ों मामलों, जिनमें 444 ट्रैफिक चालान भी शामिल थे, का निपटारा किया गया। जनता को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए कुल 35 बेंचें बनाई गईं।1
- दरभंगा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप दरभंगा जिले में 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान कुमकुम कुमारी, पति पप्पू मंडल, निवासी इनाई के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार कुमकुम की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि दामाद की नौकरी लगने बाद से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष फरवरी माह में पति द्वारा मारपीट कर कुमकुम को मायका बेलगांव छोड़ दिया गया था और वह वहां से चला गया। बताया गया कि उस समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था, क्योंकि मृतका के पिता विनय मंडल पूरे परिवार के साथ गोहाटी में रहते हैं। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद वे तुरंत गांव पहुंचे और गंभीर हालत में बेटी को दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से बेहतर इलाज के लिए पहले मुजफ्फरपुर और बाद में दिल्ली एम्स भेजा गया, जहां इलाज चल रहा था शनिवार साम बेलगांव में उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मामले को लेकर कई बार बहेड़ी थाना में आवेदन भी दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1