logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच,बुढ़वा मंगल को लेकर नगर में निकली दोहर हनुमान जी महाराज की पताका, जगह-जगह हुई पूजा-अर्चना जालौन के कोंच में बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। पर्व की तैयारियों के तहत शनिवार को दोहर वाले हनुमान जी महाराज की पताका नगर में निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली पताका का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। हिंदू धर्मावलंबियों ने पताका के सामने सिर झुकाकर नमन किया और विधि-विधान से पूजन कर आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने पताका के समक्ष दक्षिणा भी अर्पित की। दोहर हनुमान मंदिर की पताका जिस-जिस मार्ग से गुजरी, वहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने हनुमान जी महाराज के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। कई स्थानों पर लोगों ने पताका की आरती उतारकर प्रसाद भी चढ़ाया। पताका का नेतृत्व दोहर बजरंग समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद राघवेंद्र तिवारी कर रहर थे समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह पताका बुढ़वा मंगल के दिन दोहर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद मंदिर परिसर में बुढ़वा मंगल पर्व धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पताका यात्रा के दौरान समिति के अध्यक्ष पूर्व सभासद राघवेंद्र तिवारी, पवन खिलाड़ी, विनय वाजपेयी, अनुज नगरिया, गौरव तिवारी, भास्कर दुबे, निप्पू बबेले, संजीव गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर नगरवासियों में अभी से खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

13 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
13 hrs ago

कोंच,बुढ़वा मंगल को लेकर नगर में निकली दोहर हनुमान जी महाराज की पताका, जगह-जगह हुई पूजा-अर्चना जालौन के कोंच में बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। पर्व की तैयारियों के तहत शनिवार को दोहर वाले हनुमान जी महाराज की पताका नगर में निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली पताका का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। हिंदू धर्मावलंबियों ने पताका के सामने सिर झुकाकर नमन किया और विधि-विधान से पूजन कर आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने पताका के समक्ष दक्षिणा भी अर्पित की। दोहर हनुमान मंदिर की पताका जिस-जिस मार्ग से गुजरी, वहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने हनुमान जी महाराज के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। कई स्थानों पर लोगों ने पताका की आरती उतारकर प्रसाद भी चढ़ाया। पताका का नेतृत्व दोहर बजरंग समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद राघवेंद्र तिवारी कर रहर थे समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह पताका बुढ़वा मंगल के दिन दोहर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद मंदिर परिसर में बुढ़वा मंगल पर्व धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पताका यात्रा के दौरान समिति के अध्यक्ष पूर्व सभासद राघवेंद्र तिवारी, पवन खिलाड़ी, विनय वाजपेयी, अनुज नगरिया, गौरव तिवारी, भास्कर दुबे, निप्पू बबेले, संजीव गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर नगरवासियों में अभी से खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच,आवारा जानवर से टकराई बाइक, युवक घायल जिला अस्पताल रेफर जालौन के कोच में शनिवार देर रात करीब 9:30 बजे सब्जी लेने जा रहे बाइक सवार युवक की मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आए आवारा जानवर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पचीपुरा कला निवासी महेंद्र (28) पुत्र संतोष कुमार शनिवार रात अपने दो छोटे भाइयों के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम भेड़ सब्जी लेने जा रहे थे। तीनों बाइक से पचीपुरा कला से रवाना हुए थे। बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक ग्राम छानी के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। अचानक सामने आए जानवर को देखकर बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे गाय से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद महेंद्र बाइक से सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल युवक की मदद करते हुए घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। हादसे के बाद एक बार फिर सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर आवारा जानवरों के अचानक आ जाने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।
    1
    कोंच,आवारा जानवर से टकराई बाइक, युवक घायल
 जिला अस्पताल रेफर
जालौन के कोच में शनिवार देर रात करीब 9:30 बजे सब्जी लेने जा रहे बाइक सवार युवक की मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आए आवारा जानवर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार पचीपुरा कला निवासी महेंद्र (28) पुत्र संतोष कुमार शनिवार रात अपने दो छोटे भाइयों के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम भेड़ सब्जी लेने जा रहे थे। तीनों बाइक से पचीपुरा कला से रवाना हुए थे। बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक ग्राम छानी के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर एक गाय आ गई।
अचानक सामने आए जानवर को देखकर बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे गाय से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद महेंद्र बाइक से सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल युवक की मदद करते हुए घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी।
सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया।
हादसे के बाद एक बार फिर सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर आवारा जानवरों के अचानक आ जाने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    10 hrs ago
  • बोलेरो के खाई में गिरते ही सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से खाई में गिरी गड्ढों से बचने के प्रयास में खाई में गिरी बोलेरो, पांच लोग बाल-बाल बचे दैनिक भद्रावती टाइम्स यूपी हेड रानू मंसूरी रिपोर्ट विजय शर्मा सुजानपुर के पास हादसा, राहगीरों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला; बाद में जेसीबी से निकाली गई बोलेरो कदौरा। क्षेत्र में खराब सड़क और हाइवे में जगह-जगह बने गहरे गड्ढे हादसे का सबब बन रहे हैं। शुक्रवार को कदौरा के समीप सुजानपुर मार्ग पर गड्ढों के कारण अनियंत्रित हुई पांच लोगों से भरी बोलेरो सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की मदद से बोलेरो सवार सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। बताया गया कि महोबा जनपद के पनवाड़ी क्षेत्र के सलइया गांव निवासी परिजन कैंसर पीड़ित परशुराम का इलाज कराने के लिए कदौरा क्षेत्र के समीप सुजानपुर आए थे। इलाज के बाद सभी लोग बोलेरो से वापस लौट रहे थे। सुजानपुर के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। बोलेरो के खाई में गिरते ही सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से खाई में गिरी बोलेरो को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। खासकर रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
    3
    बोलेरो के खाई में गिरते ही सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से खाई में गिरी
गड्ढों से बचने के प्रयास में खाई में गिरी बोलेरो, पांच लोग बाल-बाल बचे
दैनिक भद्रावती टाइम्स 
यूपी हेड रानू मंसूरी 
रिपोर्ट विजय शर्मा 
सुजानपुर के पास हादसा, राहगीरों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला; 
बाद में जेसीबी से निकाली गई बोलेरो
कदौरा। 
क्षेत्र में खराब सड़क और हाइवे में जगह-जगह बने गहरे गड्ढे हादसे का सबब बन रहे हैं। शुक्रवार को कदौरा के समीप सुजानपुर मार्ग पर गड्ढों के कारण अनियंत्रित हुई पांच लोगों से भरी बोलेरो सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की मदद से बोलेरो सवार सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
बताया गया कि महोबा जनपद के पनवाड़ी क्षेत्र के सलइया गांव निवासी परिजन कैंसर पीड़ित परशुराम का इलाज कराने के लिए कदौरा क्षेत्र के समीप सुजानपुर आए थे। इलाज के बाद सभी लोग बोलेरो से वापस लौट रहे थे। सुजानपुर के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
बोलेरो के खाई में गिरते ही सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से खाई में गिरी बोलेरो को बाहर निकाला गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। खासकर रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • जालौन.. बारिश मे भीग रही गाय माता. अधिकारी नेता बैठे ac मे आखिर जालौन गौशाला किसलिए बारिश मे भीगकर गाय और नंदी बीमार होकर मौत के मुँह मे समा रहे. मगर अधिकारी नेता गाय चना खिलाकर फोटो डाल देते है कभी ये फोटो भी डालिये साहब इस मामले मे गौरक्षक कई बार शिकायत कर चुके मगर जालौन नगर पालिका ने इस कान से सुनो उससे निकालो वाली कहावत सुन रखी है.. देखे इन गायों की आवाज बड़े अधिकारियो तक पहुंचती है गायों के साथ वो भी दम तोड़ देती है जालौन.. बारिश मे भीग रही गाय माता. अधिकारी नेता बैठे ac मे आखिर जालौन गौशाला किसलिए बारिश मे भीगकर गाय और नंदी बीमार होकर मौत के मुँह मे समा रहे. मगर अधिकारी नेता गाय चना खिलाकर फोटो डाल देते है कभी ये फोटो भी डालिये साहब इस मामले मे गौरक्षक कई बार शिकायत कर चुके मगर जालौन नगर पालिका ने इस कान से सुनो उससे निकालो वाली कहावत सुन रखी है.. देखे इन गायों की आवाज बड़े अधिकारियो तक पहुंचती है गायों के साथ वो भी दम तोड़ देती है
    1
    जालौन.. बारिश मे भीग रही गाय माता. अधिकारी नेता बैठे ac मे आखिर जालौन गौशाला किसलिए बारिश मे भीगकर गाय और नंदी बीमार होकर मौत के मुँह मे समा रहे. मगर अधिकारी नेता गाय चना खिलाकर फोटो डाल देते है कभी ये फोटो भी डालिये साहब इस मामले मे गौरक्षक कई बार शिकायत कर चुके मगर जालौन नगर पालिका ने इस कान से सुनो उससे निकालो वाली कहावत सुन रखी है.. देखे इन गायों की आवाज बड़े अधिकारियो तक पहुंचती है गायों के साथ वो भी दम तोड़ देती है
जालौन.. बारिश मे भीग रही गाय माता. अधिकारी नेता बैठे ac मे आखिर जालौन गौशाला किसलिए बारिश मे भीगकर गाय और नंदी बीमार होकर मौत के मुँह मे समा रहे. मगर अधिकारी नेता गाय चना खिलाकर फोटो डाल देते है कभी ये फोटो भी डालिये साहब इस मामले मे गौरक्षक कई बार शिकायत कर चुके मगर जालौन नगर पालिका ने इस कान से सुनो उससे निकालो वाली कहावत सुन रखी है.. देखे इन गायों की आवाज बड़े अधिकारियो तक पहुंचती है गायों के साथ वो भी दम तोड़ देती है
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से पेश है खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर हुई घटनाओं को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं जिसे आप द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से देख रहे हैं
    1
    द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से पेश है खबरनामा 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर हुई घटनाओं को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं जिसे आप द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से देख रहे हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनीं फरियाद /शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समाधान की असली कसौटी डीएम* *फरियादियों की शिकायतों पर डीएम सख्त बोले /कागजी निस्तारण नहीं मिले वास्तविक राहत /62 शिकायतों में 7 का मौके पर निस्तारण* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनीं फरियाद /शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समाधान की असली कसौटी डीएम* *फरियादियों की शिकायतों पर डीएम सख्त बोले /कागजी निस्तारण नहीं मिले वास्तविक राहत /62 शिकायतों में 7 का मौके पर निस्तारण* जनपद जालौन कोंच तहसील कोंच में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए आप को बता दें सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए जिलाधिकारी समीर ने कहा कि केवल कागजी कार्रवाई पूरी कर शिकायत का निस्तारण दिखाना पर्याप्त नहीं है शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलना और उसकी संतुष्टि ही शिकायत के वास्तविक निस्तारण की कसौटी है उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण का रैंडम सत्यापन कराया जाए और शिकायतकर्ता से संपर्क कर कार्रवाई के संबंध में उसकी संतुष्टि भी जानी जाए इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें उन्होंने कहा कि जिन मामलों में मौके पर जांच की आवश्यकता हो उनमें अधिकारी स्वयं अथवा सक्षम टीम के माध्यम से स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच करें विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करे डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ शिकायतों का निष्पक्ष पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और शिकायतों के निस्तारण में‌ अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व से जुड़े मामलों में संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मौके पर प्रभावी समाधान कराने पर भी जोर दिया बता दें इस दौरान उप जिलाधिकारी अभिनव यादव सीओ परमेश्वर प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएन प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे
    4
    सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनीं फरियाद /शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समाधान की असली कसौटी डीएम*

*फरियादियों की शिकायतों पर डीएम सख्त बोले /कागजी निस्तारण नहीं मिले वास्तविक राहत /62 शिकायतों में 7 का मौके पर निस्तारण*

सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनीं फरियाद /शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समाधान की असली कसौटी डीएम*
*फरियादियों की शिकायतों पर डीएम सख्त बोले /कागजी निस्तारण नहीं मिले वास्तविक राहत /62 शिकायतों में 7 का मौके पर निस्तारण*
जनपद जालौन कोंच तहसील कोंच में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
आप को बता दें सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए जिलाधिकारी समीर ने कहा कि केवल कागजी कार्रवाई पूरी कर शिकायत का निस्तारण दिखाना पर्याप्त नहीं है शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलना और उसकी संतुष्टि ही शिकायत के वास्तविक निस्तारण की कसौटी है उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण का रैंडम सत्यापन कराया जाए और शिकायतकर्ता से संपर्क कर कार्रवाई के संबंध में उसकी संतुष्टि भी जानी जाए
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें उन्होंने कहा कि जिन मामलों में मौके पर जांच की आवश्यकता हो उनमें अधिकारी स्वयं अथवा सक्षम टीम के माध्यम से स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच करें विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करे
डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ शिकायतों का निष्पक्ष पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और शिकायतों के निस्तारण में‌ अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व से जुड़े मामलों में संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मौके पर प्रभावी समाधान कराने पर भी जोर दिया
बता दें इस दौरान उप जिलाधिकारी अभिनव यादव सीओ परमेश्वर प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएन प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत परिहार ढाबा के आगे पेट्रोल पंप के पास हादसा, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास परिहार ढाबा के आगे पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सुनील सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को उपचार के लिए जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने सुनील सक्सेना को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुनील सक्सेना पुत्र कमलेश सक्सेना, निवासी ग्राम छिरिया सलेमपुर, कोतवाली जालौन के रूप में हुई है। बताया गया कि सुनील मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे चार बच्चों सहित परिवार को छोड़ गए हैं। परिजनों को हादसे की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
    2
    बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

परिहार ढाबा के आगे पेट्रोल पंप के पास हादसा, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास परिहार ढाबा के आगे पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सुनील सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल को उपचार के लिए जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने सुनील सक्सेना को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सुनील सक्सेना पुत्र कमलेश सक्सेना, निवासी ग्राम छिरिया सलेमपुर, कोतवाली जालौन के रूप में हुई है। बताया गया कि सुनील मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे चार बच्चों सहित परिवार को छोड़ गए हैं।
परिजनों को हादसे की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है।
घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
    user_रणजीत पत्रकार जालौन,
    रणजीत पत्रकार जालौन,
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार नौरेजपुर ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों में अनियमितता के आरोप, जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा शिकायती पत्र जालौन। शनिवार को तहसील जालौन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम नौरेजपुर, विकासखंड कुठौंद के ग्रामीणों ने पहुंचकर मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र के माध्यम से आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में फर्जी हाजिरी, ऑनलाइन उपस्थिति और कार्यों के भुगतान को लेकर अनियमितताएं की जा रही हैं। ग्रामीणों ने संबंधित मास्टर रोल संख्या 1815 एवं 1271 की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में भी मनरेगा कार्यों में श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही कुछ ऐसे लोगों के नाम हाजिरी में दर्ज किए जाने का आरोप है, जो मौके पर मौजूद नहीं थे। ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से मांग की कि एनएमएमएस एप पर दर्ज हाजिरी, मास्टर रोल, कार्यस्थल और भुगतान संबंधी अभिलेखों की जांच कराई जाए तथा मौके पर भौतिक सत्यापन कराया जाए। जांच में अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और ग्रामीणों को न्याय दिलाने की मांग की। नोट: ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार

नौरेजपुर ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों में अनियमितता के आरोप, जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा शिकायती पत्र
जालौन। शनिवार को तहसील जालौन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम नौरेजपुर, विकासखंड कुठौंद के ग्रामीणों ने पहुंचकर मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।
ग्रामीणों ने शिकायती पत्र के माध्यम से आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में फर्जी हाजिरी, ऑनलाइन उपस्थिति और कार्यों के भुगतान को लेकर अनियमितताएं की जा रही हैं। ग्रामीणों ने संबंधित मास्टर रोल संख्या 1815 एवं 1271 की जांच कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में भी मनरेगा कार्यों में श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही कुछ ऐसे लोगों के नाम हाजिरी में दर्ज किए जाने का आरोप है, जो मौके पर मौजूद नहीं थे।
ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से मांग की कि एनएमएमएस एप पर दर्ज हाजिरी, मास्टर रोल, कार्यस्थल और भुगतान संबंधी अभिलेखों की जांच कराई जाए तथा मौके पर भौतिक सत्यापन कराया जाए। जांच में अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
ग्रामीणों ने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और ग्रामीणों को न्याय दिलाने की मांग की।
नोट: ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कोंच,बुढ़वा मंगल को लेकर नगर में निकली दोहर हनुमान जी महाराज की पताका, जगह-जगह हुई पूजा-अर्चना जालौन के कोंच में बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। पर्व की तैयारियों के तहत शनिवार को दोहर वाले हनुमान जी महाराज की पताका नगर में निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली पताका का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। हिंदू धर्मावलंबियों ने पताका के सामने सिर झुकाकर नमन किया और विधि-विधान से पूजन कर आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने पताका के समक्ष दक्षिणा भी अर्पित की। दोहर हनुमान मंदिर की पताका जिस-जिस मार्ग से गुजरी, वहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने हनुमान जी महाराज के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। कई स्थानों पर लोगों ने पताका की आरती उतारकर प्रसाद भी चढ़ाया। पताका का नेतृत्व दोहर बजरंग समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद राघवेंद्र तिवारी कर रहर थे समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह पताका बुढ़वा मंगल के दिन दोहर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद मंदिर परिसर में बुढ़वा मंगल पर्व धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पताका यात्रा के दौरान समिति के अध्यक्ष पूर्व सभासद राघवेंद्र तिवारी, पवन खिलाड़ी, विनय वाजपेयी, अनुज नगरिया, गौरव तिवारी, भास्कर दुबे, निप्पू बबेले, संजीव गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर नगरवासियों में अभी से खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
    1
    कोंच,बुढ़वा मंगल को लेकर नगर में निकली दोहर हनुमान जी महाराज की पताका, जगह-जगह हुई पूजा-अर्चना
जालौन के कोंच में बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। पर्व की तैयारियों के तहत शनिवार को दोहर वाले हनुमान जी महाराज की पताका नगर में निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली पताका का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। हिंदू धर्मावलंबियों ने पताका के सामने सिर झुकाकर नमन किया और विधि-विधान से पूजन कर आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने पताका के समक्ष दक्षिणा भी अर्पित की।
दोहर हनुमान मंदिर की पताका जिस-जिस मार्ग से गुजरी, वहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने हनुमान जी महाराज के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। कई स्थानों पर लोगों ने पताका की आरती उतारकर प्रसाद भी चढ़ाया।
पताका का नेतृत्व दोहर बजरंग समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद राघवेंद्र तिवारी कर रहर थे समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह पताका बुढ़वा मंगल के दिन दोहर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद मंदिर परिसर में बुढ़वा मंगल पर्व धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पताका यात्रा के दौरान समिति के अध्यक्ष पूर्व सभासद राघवेंद्र तिवारी, पवन खिलाड़ी, विनय वाजपेयी, अनुज नगरिया, गौरव तिवारी, भास्कर दुबे, निप्पू बबेले, संजीव गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर नगरवासियों में अभी से खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.