logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उच्च माध्यमिक विद्यालय असेह में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने लगाया भेदभाव का आरोप कन्नौज असेह,। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम असेह स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय असेह में आयोजित कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कुछ अध्यापकों पर जातिगत भेदभाव की मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर नहीं लगाई जाती, जबकि हाल ही में गांव का एक ज़बान शहीद हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शहीद ज़बान को न तो श्रद्धांजलि दी गई और न ही उसकी स्मृति में तिरंगा यात्रा उसके घर अथवा गली से निकाली गई। मामले को लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय में पहुंचकर विरोध जताया और शिक्षकों के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में जातिगत भेदभाव का माहौल बनाया जा रहा है और सभी महापुरुषों एवं शहीदों का समान रूप से सम्मान नहीं किया जा रहा। विवाद की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों तथा ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई तथा विद्यालय में सभी महापुरुषों और शहीदों को समान सम्मान दिए जाने की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

7 hrs ago
user_ओमकार कठेरिया पत्रकार इटावा
ओमकार कठेरिया पत्रकार इटावा
Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

उच्च माध्यमिक विद्यालय असेह में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने लगाया भेदभाव का आरोप कन्नौज असेह,। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम असेह स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय असेह में आयोजित कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कुछ अध्यापकों पर जातिगत भेदभाव की मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर नहीं लगाई जाती, जबकि हाल ही में गांव का एक

ज़बान शहीद हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शहीद ज़बान को न तो श्रद्धांजलि दी गई और न ही उसकी स्मृति में तिरंगा यात्रा उसके घर अथवा गली से निकाली गई। मामले को लेकर ग्रामीणों ने विद्यालय में पहुंचकर विरोध जताया और शिक्षकों के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में जातिगत भेदभाव का माहौल बनाया जा रहा है और सभी महापुरुषों एवं शहीदों का समान रूप से सम्मान नहीं किया जा रहा। विवाद की सूचना ग्रामीणों द्वारा

पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों तथा ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई तथा विद्यालय में सभी महापुरुषों और शहीदों को समान सम्मान दिए जाने की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिना नाम प्लेट गाड़ी रोकने पर पुलिसकर्मी ने पार की हदें, मानवाधिकारों पर उठे सवाल "नमस्कार, मैं दीपक जोशी। क्या खाकी वर्दी पहन लेने से किसी को कानून अपने हाथ में लेने की छूट मिल जाती है? क्या ट्रैफिक नियम तोड़ने का जवाब चालान और जुर्माना है, या फिर पुलिसिया थप्पड़? आज सवाल सिर्फ एक नियम टूटने का नहीं है, बल्कि आम नागरिक के आत्मसम्मान और कानून के रखवालों की कार्यशैली पर खड़े हो रहे गंभीर सवालों का है।" हसेरन/कन्नौज से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा दिया है। मामला बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से जुड़ा है। नियमों के मुताबिक, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना गैर-कानूनी है और पुलिस के पास इसका चालान काटने या गाड़ी सीज करने का पूरा अधिकार है। लेकिन यहां ऑन-ड्यूटी तैनात पुलिसकर्मी ने कानून के दायरे में रहने के बजाय सीधे थप्पड़ जड़ दिया। "अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) में चालान की रसीद फाड़ने का प्रावधान है, थप्पड़ मारने का नहीं! संविधान का अनुच्छेद 21 (Article 21) हर नागरिक को गरिमा के साथ जीने का अधिकार देता है। अगर कोई आम नागरिक नियम तोड़े तो उस पर जुर्माना लगता है, लेकिन जब कानून के रखवाले ही हाथ उठाने लगें, तो उन पर कार्रवाई कब होगी?" "इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष अब मामले की शिकायत जिले के एसपी (SP/SSP) और मानवाधिकार आयोग (NHRC) में करने की तैयारी कर रहा है। देखना यह होगा कि क्या आला अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर संबंधित पुलिसकर्मी पर कोई सख्त कदम उठाते हैं या फिर खाकी के इस व्यवहार पर पर्दा डाल दिया जाएगा।
    1
    बिना नाम प्लेट गाड़ी रोकने पर पुलिसकर्मी ने पार की हदें, मानवाधिकारों पर उठे सवाल
"नमस्कार, मैं दीपक जोशी।
क्या खाकी वर्दी पहन लेने से किसी को कानून अपने हाथ में लेने की छूट मिल जाती है? क्या ट्रैफिक नियम तोड़ने का जवाब चालान और जुर्माना है, या फिर पुलिसिया थप्पड़?
आज सवाल सिर्फ एक नियम टूटने का नहीं है, बल्कि आम नागरिक के आत्मसम्मान और कानून के रखवालों की कार्यशैली पर खड़े हो रहे गंभीर सवालों का है।"
हसेरन/कन्नौज से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा दिया है।
मामला बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से जुड़ा है। नियमों के मुताबिक, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना गैर-कानूनी है और पुलिस के पास इसका चालान काटने या गाड़ी सीज करने का पूरा अधिकार है। लेकिन यहां ऑन-ड्यूटी तैनात पुलिसकर्मी ने कानून के दायरे में रहने के बजाय सीधे थप्पड़ जड़ दिया।
"अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) में चालान की रसीद फाड़ने का प्रावधान है, थप्पड़ मारने का नहीं!
संविधान का अनुच्छेद 21 (Article 21) हर नागरिक को गरिमा के साथ जीने का अधिकार देता है। अगर कोई आम नागरिक नियम तोड़े तो उस पर जुर्माना लगता है, लेकिन जब कानून के रखवाले ही हाथ उठाने लगें, तो उन पर कार्रवाई कब होगी?" 
"इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष अब मामले की शिकायत जिले के एसपी (SP/SSP) और मानवाधिकार आयोग (NHRC) में करने की तैयारी कर रहा है।
देखना यह होगा कि क्या आला अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर संबंधित पुलिसकर्मी पर कोई सख्त कदम उठाते हैं या फिर खाकी के इस व्यवहार पर पर्दा डाल दिया जाएगा।
    user_Deepak Joshi
    Deepak Joshi
    हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *15 अगस्त पर सहकारी संघ और साधन समिति कार्यालय में हर्षोल्लास से फहराया गया तिरंगा* *15 अगस्त पर सहकारी संघ और साधन समिति कार्यालय में हर्षोल्लास से फहराया गया तिरंगा* रिपोर्टर - रजनीश कुमार *औरैया/अटसू:* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *सहकारी संघ लि0 (पूर्ति भण्डार) वितरण केंद्र अटसू* और *साधन सरकारी समिति लि0* के कार्यालय पर तिरंगा झंडा फहराकर देशभक्ति का माहौल बनाया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को नमन किया और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि आजादी के इस पर्व पर हम सभी को देश सेवा और समाज सेवा का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई। *कार्यक्रम में उपस्थित रहे:* सहकारी संघ लि0 (पूर्ति भण्डार) वितरण केंद्र अटसू और साधन सरकारी समिति लि0 के अध्यक्ष नवीन राजपूत,अध्यक्ष कप्तान सिंह नायक, सदस्य आसाराम काकू, डॉ. फूल सिंह राजपूत, शरद कांत सिंह राजपूत, झाबू सिंह, सभासद राधेश्याम पोरवाल, राव साहब, भारतीय किसान यूनियन अमर डकैत के *जिला अध्यक्ष विवेक मिश्रा* सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे l
    4
    *15 अगस्त पर सहकारी संघ और साधन समिति कार्यालय में हर्षोल्लास से फहराया गया तिरंगा*

*15 अगस्त पर सहकारी संघ और साधन समिति कार्यालय में हर्षोल्लास से फहराया गया तिरंगा*
रिपोर्टर - रजनीश कुमार 
*औरैया/अटसू:*  
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *सहकारी संघ लि0 (पूर्ति भण्डार) वितरण केंद्र अटसू* और *साधन सरकारी समिति लि0* के कार्यालय पर तिरंगा झंडा फहराकर देशभक्ति का माहौल बनाया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को नमन किया और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि आजादी के इस पर्व पर हम सभी को देश सेवा और समाज सेवा का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई।
*कार्यक्रम में उपस्थित रहे:*  
सहकारी संघ लि0 (पूर्ति भण्डार) वितरण केंद्र अटसू और साधन सरकारी समिति लि0 के अध्यक्ष नवीन राजपूत,अध्यक्ष कप्तान सिंह नायक,  सदस्य आसाराम काकू, डॉ. फूल सिंह राजपूत, शरद कांत सिंह राजपूत, झाबू सिंह, सभासद राधेश्याम पोरवाल, राव साहब, भारतीय किसान यूनियन अमर डकैत के *जिला अध्यक्ष विवेक मिश्रा* सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे l
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटावा में निकाली गई तिरंगा यात्रा अधिकारियों में भी दिखा जोश इटावा तिरंगा यात्रा लाइव प्रसारण
    1
    इटावा में निकाली गई तिरंगा यात्रा 
अधिकारियों में भी दिखा जोश 
इटावा तिरंगा यात्रा लाइव प्रसारण
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 6 वर्षीय मासूम की मौत, गुस्साए परिजनों ने हाइवे पर लगाया जाम, #कन्नौज: छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छह वर्षीय शुभ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है, जबकि ट्रक पकड़ा गया या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्साए परिजनों ने एनएच-34 पर जाम लगा दिया। करीब 1 घंटे तक लगा रहा जाम पुलिस अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई के भरोसे के बाद जाम खुल सका। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 6 वर्षीय मासूम की मौत, गुस्साए परिजनों ने हाइवे पर लगाया जाम, #कन्नौज: छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छह वर्षीय शुभ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है, जबकि ट्रक पकड़ा गया या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्साए परिजनों ने एनएच-34 पर जाम लगा दिया। करीब 1 घंटे तक लगा रहा जाम पुलिस अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई के भरोसे के बाद जाम खुल सका। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी।
    4
    तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 6 वर्षीय मासूम की मौत, गुस्साए परिजनों ने हाइवे पर लगाया जाम,

#कन्नौज: छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छह वर्षीय शुभ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है, जबकि ट्रक पकड़ा गया या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्साए परिजनों ने एनएच-34 पर जाम लगा दिया। करीब 1 घंटे तक लगा रहा जाम पुलिस अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई के भरोसे के बाद जाम खुल सका। जिसके बाद 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी।
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 6 वर्षीय मासूम की मौत, गुस्साए परिजनों ने हाइवे पर लगाया जाम,
#कन्नौज: छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छह वर्षीय शुभ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है, जबकि ट्रक पकड़ा गया या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्साए परिजनों ने एनएच-34 पर जाम लगा दिया। करीब 1 घंटे तक लगा रहा जाम पुलिस अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई के भरोसे के बाद जाम खुल सका। जिसके बाद 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी।
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *स्वतंत्रता दिवस पर शिवपाल सिंह यादव ने किया ध्वजारोहण, बोले—2027 में भाजपा को सत्ता से हटाएगा सपा और कांग्रेस का गठबंधन* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कोआपरेटिव बैंक में सभी बैंक स्टांप कर्मचारियों के साथ किया ध्वजारोहण। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यह आजादी अमर शहीदों की कुर्बानी से हासिल हुई है। इसलिए आज का दिन तिरंगा का सम्मान करते हुए स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लेने वाले प्रत्येक स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें हमारी पार्टी की तरफ से बड़े श्रद्धा से स्मरण कर रहे हैं। यह पर्व सपा संस्थापक नेता जी स्व.श्री मुलायम सिंह यादव के साथ बचपन से मनाते चलें आ रहे हैं। श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन है और रहेगा और 2027 के चुनाव में भाजपा को चुनावी मुद्दों के साथ सत्ता से हटायेंगे। उन्होंने कहा कि डबल-इंजन की सरकार पूरे देश को बर्बाद करने मे जुटी है। वह रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी को तोड़ने का काम कर रही है। जबकि वह गोरखपुर से अच्छी यूनिवर्सिटी है जिसमें हजारों हिन्दू-मुस्लिम छात्र-छात्राओं का भविष्य बर्बाद करना चाहते हैं। भाजपा सरकार व आरएसएस ने हमेशा तिरंगा का अपमान किया। इन्होंने कभी शहीदों का स्मरण ही नहीं किया। इनकी मानसिकता अंग्रेजों की तरह है देश में फूड़ डालो और जाति-पाति व हिन्दू-मुसलमानों में नफरत फैलाकर भेद-भाव की राजनीति करो। यह अब 2027 के चुनाव में चलने वाली नहीं है क्योंकि चारों तरफ बेरोजगारी चरम पर है और जनता अब इन मुद्दों पर जवाब मांगेगी। रजत यादव पत्रकार मो.7417197064
    2
    *स्वतंत्रता दिवस पर शिवपाल सिंह यादव ने किया ध्वजारोहण, बोले—2027 में भाजपा को सत्ता से हटाएगा सपा और कांग्रेस का गठबंधन*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कोआपरेटिव बैंक में सभी बैंक स्टांप कर्मचारियों के साथ किया ध्वजारोहण। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यह आजादी अमर शहीदों की कुर्बानी से हासिल हुई है। इसलिए आज का दिन तिरंगा का सम्मान करते हुए स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लेने वाले प्रत्येक स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें हमारी पार्टी की तरफ से बड़े श्रद्धा से स्मरण कर रहे हैं। यह पर्व सपा संस्थापक नेता जी स्व.श्री मुलायम सिंह यादव के साथ बचपन से मनाते चलें आ रहे हैं। श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन है और रहेगा और 2027 के चुनाव में भाजपा को चुनावी मुद्दों के साथ सत्ता से हटायेंगे। उन्होंने कहा कि डबल-इंजन की सरकार पूरे देश को बर्बाद करने मे जुटी है। वह रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी को तोड़ने का काम कर रही है। जबकि वह गोरखपुर से अच्छी यूनिवर्सिटी है जिसमें हजारों हिन्दू-मुस्लिम छात्र-छात्राओं का भविष्य बर्बाद करना चाहते हैं। भाजपा सरकार व आरएसएस ने हमेशा तिरंगा का अपमान किया। इन्होंने कभी शहीदों का स्मरण ही नहीं किया। इनकी मानसिकता अंग्रेजों की तरह है देश में फूड़ डालो और जाति-पाति व हिन्दू-मुसलमानों में नफरत फैलाकर भेद-भाव की राजनीति करो। यह अब 2027 के चुनाव में चलने वाली नहीं है क्योंकि चारों तरफ बेरोजगारी चरम पर है और जनता अब इन मुद्दों पर जवाब मांगेगी।
रजत यादव पत्रकार 
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कन्नौज व्यूरो रिपोर्ट विज्ञापन प्रसारित मोहसिन खान उर्फ जानू नगर पालिका अध्यक्ष तालग्राम कन्नौज की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    कन्नौज व्यूरो रिपोर्ट विज्ञापन प्रसारित मोहसिन खान उर्फ जानू नगर पालिका अध्यक्ष तालग्राम कन्नौज की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Chhibramau, Kannauj•
    9 hrs ago
  • कन्नौज पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 🚨 अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा शिकंजा—500 से अधिक पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद। नमस्कार, इस समय की बड़ी खबर कन्नौज से आ रही है, जहां पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर अब तक का सबसे बड़ा शिकंजा कसा है। पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी के दौरान 500 से अधिक पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर की खेप बरामद की है..."
    1
    कन्नौज पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 🚨
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा शिकंजा—500 से अधिक पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद।
नमस्कार, इस समय की बड़ी खबर कन्नौज से आ रही है, जहां पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर अब तक का सबसे बड़ा शिकंजा कसा है। पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी के दौरान 500 से अधिक पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर की खेप बरामद की है..."
    user_Deepak Joshi
    Deepak Joshi
    हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *नशा मुक्ति कार्यक्रम में ही बढ़ते ठेकों पर घिरे भाजपा* *नशा मुक्ति कार्यक्रम में ही बढ़ते ठेकों पर घिरे भाजपा* *जिलाध्यक्ष, पत्रकारों के सवाल पर साधी चुप्पी* जिले में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष *सर्वेश कठेरिया* उस समय असहज हो गए जब पत्रकारों ने उनसे जिले में लगातार बढ़ रहे *दारू के ठेकों* को लेकर सवाल पूछा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने पूछा कि एक तरफ सरकार नशा मुक्ति के दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जिले में शराब के ठेकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस पर जिलाध्यक्ष ने कोई जवाब नहीं दिया और विषय को टाल गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे के कारण घरों में झगड़े और अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे में जिम्मेदार नेताओं का जवाब न देना जनता में नाराजगी का कारण बन रहा है। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने हालांकि नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दोहराए, लेकिन ठेकों के मुद्दे पर चुप्पी सवाल खड़े कर रही है l
    1
    *नशा मुक्ति कार्यक्रम में ही बढ़ते ठेकों पर घिरे भाजपा*

*नशा मुक्ति कार्यक्रम में ही बढ़ते ठेकों पर घिरे भाजपा*
*जिलाध्यक्ष, पत्रकारों के सवाल पर साधी चुप्पी*
जिले में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष *सर्वेश कठेरिया* उस समय असहज हो गए जब पत्रकारों ने उनसे जिले में लगातार बढ़ रहे *दारू के ठेकों* को लेकर सवाल पूछा।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने पूछा कि एक तरफ सरकार नशा मुक्ति के दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जिले में शराब के ठेकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस पर जिलाध्यक्ष ने कोई जवाब नहीं दिया और विषय को टाल गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे के कारण घरों में झगड़े और अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे में जिम्मेदार नेताओं का जवाब न देना जनता में नाराजगी का कारण बन रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने हालांकि नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दोहराए, लेकिन ठेकों के मुद्दे पर चुप्पी सवाल खड़े कर रही है l
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, गूंजा वंदे मातरम औरैया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि आजादी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की अमूल्य विरासत है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण के लिए आपसी भाईचारे, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को मजबूती दें। कार्यक्रम के दौरान महेंद्र त्रिपाठी, अनिल तिवारी, रश्मि यादव, श्याम बाबू यादव, अनवर यादव, अरविंदर पोरवाल, शिव सिंह पाल, बबलू नायक, मुंशी लाल दोहरे, अजय यादव, अर्जित कुशवाह, वीरेंद्र राजपूत, अमरदीप दोहरे, राम रतन दोहरे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    औरैया सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, गूंजा वंदे मातरम
औरैया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि आजादी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की अमूल्य विरासत है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण के लिए आपसी भाईचारे, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना होगा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को मजबूती दें।
कार्यक्रम के दौरान महेंद्र त्रिपाठी, अनिल तिवारी, रश्मि यादव, श्याम बाबू यादव, अनवर यादव, अरविंदर पोरवाल, शिव सिंह पाल, बबलू नायक, मुंशी लाल दोहरे, अजय यादव, अर्जित कुशवाह, वीरेंद्र राजपूत, अमरदीप दोहरे, राम रतन दोहरे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.