*नशा मुक्ति कार्यक्रम में ही बढ़ते ठेकों पर घिरे भाजपा* *नशा मुक्ति कार्यक्रम में ही बढ़ते ठेकों पर घिरे भाजपा* *जिलाध्यक्ष, पत्रकारों के सवाल पर साधी चुप्पी* जिले में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष *सर्वेश कठेरिया* उस समय असहज हो गए जब पत्रकारों ने उनसे जिले में लगातार बढ़ रहे *दारू के ठेकों* को लेकर सवाल पूछा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने पूछा कि एक तरफ सरकार नशा मुक्ति के दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जिले में शराब के ठेकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस पर जिलाध्यक्ष ने कोई जवाब नहीं दिया और विषय को टाल गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे के कारण घरों में झगड़े और अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे में जिम्मेदार नेताओं का जवाब न देना जनता में नाराजगी का कारण बन रहा है। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने हालांकि नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दोहराए, लेकिन ठेकों के मुद्दे पर चुप्पी सवाल खड़े कर रही है l
*नशा मुक्ति कार्यक्रम में ही बढ़ते ठेकों पर घिरे भाजपा* *नशा मुक्ति कार्यक्रम में ही बढ़ते ठेकों पर घिरे भाजपा* *जिलाध्यक्ष, पत्रकारों के सवाल पर साधी चुप्पी* जिले में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष *सर्वेश कठेरिया* उस समय असहज हो गए जब पत्रकारों ने उनसे जिले में लगातार बढ़ रहे *दारू के ठेकों* को लेकर सवाल पूछा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने पूछा कि एक तरफ सरकार नशा मुक्ति के दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जिले में शराब के ठेकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस पर जिलाध्यक्ष ने कोई जवाब नहीं दिया और विषय को टाल गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे के कारण घरों में झगड़े और अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे में जिम्मेदार नेताओं का जवाब न देना जनता में नाराजगी का कारण बन रहा है। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने हालांकि नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दोहराए, लेकिन ठेकों के मुद्दे पर चुप्पी सवाल खड़े कर रही है l
- *15 अगस्त पर सहकारी संघ और साधन समिति कार्यालय में हर्षोल्लास से फहराया गया तिरंगा* *15 अगस्त पर सहकारी संघ और साधन समिति कार्यालय में हर्षोल्लास से फहराया गया तिरंगा* रिपोर्टर - रजनीश कुमार *औरैया/अटसू:* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *सहकारी संघ लि0 (पूर्ति भण्डार) वितरण केंद्र अटसू* और *साधन सरकारी समिति लि0* के कार्यालय पर तिरंगा झंडा फहराकर देशभक्ति का माहौल बनाया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को नमन किया और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि आजादी के इस पर्व पर हम सभी को देश सेवा और समाज सेवा का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई। *कार्यक्रम में उपस्थित रहे:* सहकारी संघ लि0 (पूर्ति भण्डार) वितरण केंद्र अटसू और साधन सरकारी समिति लि0 के अध्यक्ष नवीन राजपूत,अध्यक्ष कप्तान सिंह नायक, सदस्य आसाराम काकू, डॉ. फूल सिंह राजपूत, शरद कांत सिंह राजपूत, झाबू सिंह, सभासद राधेश्याम पोरवाल, राव साहब, भारतीय किसान यूनियन अमर डकैत के *जिला अध्यक्ष विवेक मिश्रा* सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे l4
- औरैया सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, गूंजा वंदे मातरम औरैया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि आजादी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की अमूल्य विरासत है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण के लिए आपसी भाईचारे, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को मजबूती दें। कार्यक्रम के दौरान महेंद्र त्रिपाठी, अनिल तिवारी, रश्मि यादव, श्याम बाबू यादव, अनवर यादव, अरविंदर पोरवाल, शिव सिंह पाल, बबलू नायक, मुंशी लाल दोहरे, अजय यादव, अर्जित कुशवाह, वीरेंद्र राजपूत, अमरदीप दोहरे, राम रतन दोहरे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- पेट दर्द होने पर कराया गया था भर्ती, रात में अस्पताल के बिस्तर पर था किशोर, *इटावा जिला अस्पताल से बाल अपचारी फरार…* *पेट दर्द होने पर कराया गया था भर्ती, रात में अस्पताल के बिस्तर पर था किशोर, सुबह गायब मिलने से अस्पताल में हड़कंप, चोरी के मामले में बाल सुधार गृह में बंद था, कानपुर निवासी बाल अपचारी इमरजेंसी में था, सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल का मामला…!!*1
- सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस *सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस* औरैया। सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, निझाई मुहाल, औरैया में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे रंगों, गुब्बारों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद मां सरस्वती एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तिरंगे परिधान में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक जी ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान के बाद मिली है। हमें स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करें, अनुशासन का पालन करें और अपने अच्छे कार्यों से विद्यालय, परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के सशक्त भारत का निर्माण करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य कपिल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे देश की प्रगति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लें। प्रधानाचार्य कपिल यादव ने कहा कि “एक अच्छा विद्यार्थी केवल अपने भविष्य का निर्माण नहीं करता, बल्कि वह एक अच्छे समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव भी रखता है।” विद्यालय के प्रधानाचार्या आरती दुबे जी ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि मोबाइल का अधिक इस्तेमाल उनकी पढ़ाई, खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय को प्रभावित कर सकता है। बच्चों को मोबाइल के स्थान पर पुस्तक पढ़ने, खेलकूद, योग, रचनात्मक कार्यों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री सत्यम जी ने किया और सर्व श्री यूपी जी कमल जी संध्या जी कनिष्का जी आशिका जी सुलेखा जी प्राची जी मनोज जी पुष्पेंद्र जी शिवम जी और सभी सम्मानित शिक्षक बंधुओं ने विद्यालय की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की । इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ।3
- औरैया जनपद के महान गोल्ड मेडलिस्ट रमन सेंगर ने मीडिया को अपनी गोल्ड मेडल की कहानी बताई। बड़ी खबर | औरैया औरैया जनपद के महान गोल्ड मेडलिस्ट रमन सेंगर ने मीडिया को अपनी गोल्ड मेडल की कहानी बताई। रमन सेंगर ने बताया कि कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वह सर्पदंश (साँप के काटने) की दवा ज़रूरतमंद लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराते हैं, ताकि लोगों को समय पर उपचार मिल सके। रमन सेंगर ने युवाओं से समाज सेवा के कार्यों में आगे आने और अपनी प्रतिभा का सही दिशा में उपयोग करने का आह्वान किया।1
- चोरी की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों को इटावा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार, ▶️ कब्जे 03 अवैध तमन्चे 315 बोर, 06 जिंदा व 04 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 एण्ड्राइड फोन, 01 कीपैड फोन, 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया शत-प्रतिशत (संबंधित मु0अ0सं0 239/2026), 01 टिर्री (घटना में प्रयुक्त) बरामद । इटावा।अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना श्री रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।दिनांक 15.08.2026 को वादी जीतपाल सिंह पुत्र राकेश बाबू निवासी लोहिया नगर थाना बकेवर जनपद इटावा द्वारा थाना बकेवर पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 14.08.2026 की रात्रि को मेरे निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरो द्वारा लगभग 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया चोरी कर लिया गया है। जिसके संबंध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 15.08.2026 को थाना बकेवर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गौतमपुरा नहर पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि 04 व्यक्ति टिर्री में सवार होकर महेबा की ओर से गौतमपुरा नहर पुल की ओर आ रहे है। सूचना पर तत्काल थाना बकेवर पुलिस द्वारा घेराबंदी की गयी, तभी 01 टिरीं आती हुयी दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया। टिर्री सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी जिस पर आत्मरक्षार्थ जबावी कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी। जिसमें अभियुक्त नईमुद्दीन के दांये पैर में तथा संदीप के बांये पैर में गोली लगी तथा अभियुक्त अशोक को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।अभियुक्त सोनू पुत्र कन्हाई लाल जो घनी झांड़ियो में छिपते हुये भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है। पुलिस पूछताछः- पकडे गये अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे 03 अवैध तमन्वे 315 बोर, 06 जिंदा कारतूस 315 बोर, 04 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 एण्ड्राइड फोन, 01 कीपेड फोन, 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया, 01 टिर्री (घटना में प्रयुक्त) बरामद। बरामद लोहे के सरिया के संबंध में पुलिस टीम द्वारा कड़ायी से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों नें दिनांक 14.08.2026 की रात्रि को लोहिया नगर थाना बकेवर हीरो एजेंसी के पास निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी किया था।उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 240/2026 धारा 109(1) (पु0मु0)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, एवं मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त- 1. संदीप पुत्र कल्लू पुत्र रोशनलाल निवासी सुभाष नगर भरथना रोड थाना बकेवर जनपद इटावा उम्र करीब 32 वर्ष । 2. नईमुद्दीन उर्फ नईम पुत्र निजामुद्दीन निवासी आजाद नगर नई बस्ती थाना फ्रेण्डस कालोनी जनपद इटावा उम्र 26 वर्ष 3. अशोक कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी आनन्दनगर थाना कोतवाली जनपद इटावा उम्र 28 वर्ष । आपराधिक इतिहासः- संदीप उर्फ कल्लू पुत्र रोशनलाल 1. मु0अ0सं0 153/2018 धारा 302/34/398 भादवि थाना-बैदपुरा, जनपद-इटावा। 2. मु0अ0सं0 154/2018 धारा 10/12 डकैती प्रभावी क्षेत्र अधि०, थाना-बैदपुरा, जनपद-इटावा। 3. मु0अ0सं0 160/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना-बैदपुरा, जनपद-इटावा। 4. मु0अ0सं0 003/2019 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना-बैदपुरा, जनपद-इटावा। 5. मु0अ0सं0 563/2017 धारा 392/411 भादवि, थाना-अजीतमल, जनपद-औरैया। 6. मु0अ0सं0 571/2017 धारा 307/401 भादवि, थाना-अजीतमल, जनपद-औरैया। 7. मु0अ0सं0 573/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना-अजीतमल, जनपद-औरैया। 8. मु0अ0सं0 081/2089 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना-अजीतमल, जनपद-औरैया। 9. मु0अ0सं0 061/2016 धारा 401 भादवि, थाना-चित्राहाट, जनपद- कमिश्नरेट आगरा 10. मु0अ0सं0 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना बकेवर जनपद इटावा। 11. मु0अ0सं0 240/2026 धारा 109 (1) (पु0मु0)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बकेवर जनपद इटावा । पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 240/2026 धारा 109 (1) (पु0मु0)/61(2) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बकेवर जनपद इटावा। बरामदगीः- 1. 03 अवैध तमन्चे 315 बोर 2. 06 जिंदा कारतूस 315 बोर 3. 04 खोखा कारतूस 315 बोर 4. 02 एण्ड्राइड फोन 5. 01 कीपैड फोन 6. 1.25 कुन्तल लोहे का सरिया (संबंधित मु0अ0सं0 239/2026) 7. 01 टिर्री (घटना में प्रयुक्त) पुलिस टीमः - थानाध्यक्ष श्री विपिन मलिक थाना बकेवर मय टीम।2
- फफूंद में 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा फफूंद/औरैया स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर औरैया जनपद के कस्बा फफूंद में हिंदू युवा मोर्चा संघ की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 151 मीटर लंबे विशाल तिरंगे को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, व्यापारी और नगरवासी शामिल हुए। नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष राघव मिश्रा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान पूरा नगर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा ने लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बांके बिहारी मोबाइल सेंटर पर मीठे जलपान और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। एडवोकेट गौरव राठौर, बांके बिहारी, राघवेंद्र कुशवाहा, सोनू, अन्वी, हिमांशु, मनोज आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के दौरान नगर अध्यक्ष अनुराग धनगर, गौरव श्रीवास्तव, शिवनारायण मिश्रा, निखिल शुक्ला, अशोक शर्मा, रजत दुबे, लाला सविता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। फफूंद में 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा फफूंद/औरैया स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर औरैया जनपद के कस्बा फफूंद में हिंदू युवा मोर्चा संघ की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 151 मीटर लंबे विशाल तिरंगे को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, व्यापारी और नगरवासी शामिल हुए। नगर पंचायत दिबियापुर के अध्यक्ष राघव मिश्रा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान पूरा नगर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा ने लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बांके बिहारी मोबाइल सेंटर पर मीठे जलपान और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। एडवोकेट गौरव राठौर, बांके बिहारी, राघवेंद्र कुशवाहा, सोनू, अन्वी, हिमांशु, मनोज आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के दौरान नगर अध्यक्ष अनुराग धनगर, गौरव श्रीवास्तव, शिवनारायण मिश्रा, निखिल शुक्ला, अशोक शर्मा, रजत दुबे, लाला सविता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।3
- *नशा मुक्ति कार्यक्रम में ही बढ़ते ठेकों पर घिरे भाजपा* *नशा मुक्ति कार्यक्रम में ही बढ़ते ठेकों पर घिरे भाजपा* *जिलाध्यक्ष, पत्रकारों के सवाल पर साधी चुप्पी* जिले में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष *सर्वेश कठेरिया* उस समय असहज हो गए जब पत्रकारों ने उनसे जिले में लगातार बढ़ रहे *दारू के ठेकों* को लेकर सवाल पूछा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने पूछा कि एक तरफ सरकार नशा मुक्ति के दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जिले में शराब के ठेकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस पर जिलाध्यक्ष ने कोई जवाब नहीं दिया और विषय को टाल गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे के कारण घरों में झगड़े और अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे में जिम्मेदार नेताओं का जवाब न देना जनता में नाराजगी का कारण बन रहा है। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने हालांकि नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दोहराए, लेकिन ठेकों के मुद्दे पर चुप्पी सवाल खड़े कर रही है l1