Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ी खबर उत्तर प्रदेश रास्ता ना दिल पायें तो लेखपाल कानून गो तहसीलदार सबको सस्पेंड करो सीएम योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश *बड़ी खबर* *'रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो'... CM योगी आदित्यनाथ जी का सख्त निर्देश* गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं. भूमि विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला की पीड़ा पर सीएम योगी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि रास्ता दिलाने में लापरवाही बरतने वाले लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार को निलंबित किया जाए. उन्होंने भूमि संबंधी मामलों में हीलाहवाली पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.
Santosh Kumar yadav
बड़ी खबर उत्तर प्रदेश रास्ता ना दिल पायें तो लेखपाल कानून गो तहसीलदार सबको सस्पेंड करो सीएम योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश *बड़ी खबर* *'रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो'... CM योगी आदित्यनाथ जी का सख्त निर्देश* गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं. भूमि विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला की पीड़ा पर सीएम योगी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि रास्ता दिलाने में लापरवाही बरतने वाले लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार को निलंबित किया जाए. उन्होंने भूमि संबंधी मामलों में हीलाहवाली पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- *दो दिन से कुएं में गिरे नंदी का रेस्क्यू* बारां - जलवाड़ा क्षेत्र के ग्राम रामपुरा सूंडा में दो दिनों से एक कुएं में गिरे नंदी को कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। *दो दिन से कुएं में गिरे नंदी का रेस्क्यू* बारां - जलवाड़ा क्षेत्र के ग्राम रामपुरा सूंडा में दो दिनों से एक कुएं में गिरे नंदी को कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस कार्य को श्री वासुदेव गौसेवा समिति बारां और सिविल डिफेंस की टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। रामपुरा सूंडा गांव में एक नंदी अचानक एक खुले कुएं में गिर गया था। दो दिन से वह कुएं में फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने वासुदेव गौसेवा समिति के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर इसकी सूचना दी। समिति ने बारां से एक विशेष रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना किया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सिविल डिफेंस टीम के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। कुआं गहरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी आ रही थी, करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद, अंततः नंदी को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।1
- सुल्तानपुर में सजेगी सितारों की महफिल, ‘जोधा बेगम’ फेम परिधि शर्मा टीवी एक्ट्रेस होंगी खास मेहमान सुल्तानपुर में सजेगी सितारों की महफिल, ‘जोधा बेगम’ फेम परिधि शर्मा टीवी एक्ट्रेस होंगी खास मेहमान 6 सितंबर को होगा ‘सुल्तानपुर जेके अवार्ड शो-सेशन-1’, ब्राइडल कॉम्पिटिशन, टैलेंट अवार्ड और मेकअप मास्टर क्लास बनेगी आकर्षण सुल्तानपुर। शहर में कला, सौंदर्य और प्रतिभा का भव्य संगम देखने को मिलेगा। आगामी 6 सितंबर 2026 को ‘SULTANPUR JK AWARD SHOW-SESSION-1’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ब्राइडल कॉम्पिटिशन और टैलेंट अवार्ड समारोह प्रमुख आकर्षण होंगे, जिसमें स्थानीय के साथ बाहरी प्रतिभागियों को भी अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम की खास मेहमान टीवी अभिनेत्री परिधि शर्मा होंगी। ऐतिहासिक धारावाहिक जोधा अकबर में जोधा की भूमिका से लोकप्रिय हुईं परिधि शर्मा सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होकर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करेंगी। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार मेकअप के क्षेत्र में रुचि रखने वालों और प्रोफेशनल्स के लिए एक दिवसीय मेकअप मास्टर क्लास भी आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिभागियों को मेकअप की आधुनिक तकनीकों और उपयोगी बारीकियों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन होटल क्यान क्लार्क निकट अमहट चौराहा पेट्रोल पम्प के सामने सुल्तानपुर में जिया मेकओवर की ओर से किया जा रहा है, जबकि सेलिब्रिटी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी कविता श्रीवास्तव संभाल रही हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने और कार्यक्रम के पास से संबंधित जानकारी के लिए आयोजकों के मोबाइल नंबर 9795689298 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन सुल्तानपुर में प्रतिभाओं को एक नया मंच देने के साथ दर्शकों के लिए यादगार साबित होगा।4
- स्वास्थ्य के प्रति रहे सजग जीवन है अनमोल खाद्य सामग्री खरीदने से पहले गुणवत्ता अवश्य जाचें आज के दौर में स्वस्थ जीवन के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है। बाजार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठते रहते हैं, ऐसे में किसी भी खाद्य सामग्री को खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता, पैकेट की सील, निर्माण तिथि और समाप्ति तिथि जरूर जांचें। स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता भारी पड़ सकता है। जागरूक उपभोक्ता बनें, संदिग्ध या मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचें और जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दें। सजग रहें, सचेत रहें—स्वस्थ रहें। क्योंकि जीवन अनमोल है, इसकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।1
- कच्चा मकान गिरने से वृद्धा की मौत, पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद अमेठी। सुबेदार का पुरवा, गंगोली गांव में बुधवार को तेज बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से फूलकली यादव की मौत के बाद गुरुवार को भाजपा नेता एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। घटना की जानकारी मिलते ही महेश सोनी अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला से फोन पर वार्ता कराकर पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए महेश सोनी ने अपनी ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। इसके साथ ही परिवार के लिए एक माह के राशन की भी व्यवस्था कराई गई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत के अनुसार आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मुख्यमंत्री राहत कोष एवं आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को जल्द सहायता दिलाने का आग्रह किया गया। अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह के भीतर राहत सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। महेश सोनी ने कहा कि दुख की घड़ी में भाजपा परिवार और अमेठी व्यापार मंडल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। शासन स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु कसौधन, हिमांशु अग्रवाल, विकास सरोज, संदीप अग्रहरि, सोनू कसौधन, कमल अग्रहरि, त्रिभुवन यादव, कोतवाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- जामो में ससुराल में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच अमेठी। थाना जामो क्षेत्र के ग्राम पूरे दीवान में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 25 वर्षीय महिला पूनम अपने ससुराल स्थित घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना मिलने पर जामो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दी गई। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर थाना जामो में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- यह जनपद सुल्तानपुर के लम्भुआ का मामला है जहां पेट खरीदने गए युवक पर मारपीट का आरोप है आरोपी को लम्भुआ थाने पर बैठाया गया1
- *पांचोपीरन में सवानी मेले को लेकर उमड़ी भीड़, दूर-दराज से पहुंचे जायरीन, दरगाह पांचोपीरन शरीफ वक्फ नंबर 851 का सावनी मेला 2026 सुल्तानपुर। शहर के गोमती नदी के किनारे पांचोपीरन क्षेत्र में आयोजित सवानी मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज एवं दूसरे राज्य से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में दुकानों और विभिन्न तरह के स्टॉलों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। बच्चों और परिवारों ने मेले का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर लोगों की आवाजाही लगातार बनी रही। मेले को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी इंतजाम किए गए। लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में मेले में पहुंचकर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सवानी मेला क्षेत्र की पुरानी परंपराओं और आपसी मेल-जोल का हिस्सा है, जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं। *सावनी मेले में दंगल और लम्बीकूद रहते है आकर्षण का केंद्र, श्रद्धालुओं की डेढ़ लाख की भीड़* दरगाह सचिव रिजवान अहमद ने बताया की आपकी बार लंबी कूद और दंगल का जो आयोजन होगा वह आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जीतने वाले विजेताओं को उचित इनाम दिया जाता है। दरगाह पांचोपीरन शरीफ वक्फ नंबर 851 के कमेटी के लोग ने आए हुए श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर कमेटी के मुत्वल्ली. अकबर अली. नूरमोहम्मद. गुलाम हुसैन. महमूद अहमद. अयाज अहमद. जीशान खान. परवेज. जुबेर अहमद, के साथ -साथ सैकड़ो की संख्या में कमेटी के लोग उपस्थित रहे।2
- राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन अमेठी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने शाहगढ़ स्थित कृष्णा एकेडमी में छात्रों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर उनके जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सुमित तिवारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की। विद्यार्थियों को बाल पहाड़ा, पेंसिल, कॉपी, रबड़ और कटर प्रदान किए गए। वहीं विद्यालय के समस्त स्टाफ को पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी के जीवन, उनके विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र को विशेष महत्व दिया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।4
- कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती अमेठी। अमेठी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ की ओर से भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पप्पू यादव एवं महासचिव दिनेश सिंह यादव ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में जगन्नाथ मौर्य, राकेश कुमार, विपिन कुमार गुप्ता, हरिकेश गुप्ता, लवकुश यादव, दिनेश सिंह एडवोकेट, संदीप चौहान, गणेश कुमार, मनोज श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, हरीकरण कनौजिया, ध्रुव राज मौर्य, शंभू शरण मिश्रा सहित कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।1