राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन अमेठी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने शाहगढ़ स्थित कृष्णा एकेडमी में छात्रों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर उनके जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सुमित तिवारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की। विद्यार्थियों को बाल पहाड़ा, पेंसिल, कॉपी, रबड़ और कटर प्रदान किए गए। वहीं विद्यालय के समस्त स्टाफ को पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी के जीवन, उनके विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र को विशेष महत्व दिया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन अमेठी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने शाहगढ़ स्थित कृष्णा एकेडमी
में छात्रों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर उनके जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सुमित तिवारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की। विद्यार्थियों को बाल पहाड़ा, पेंसिल, कॉपी, रबड़ और कटर प्रदान किए
गए। वहीं विद्यालय के समस्त स्टाफ को पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी के जीवन, उनके विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि राजीव
गांधी ने युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र को विशेष महत्व दिया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
- भाजपा जिलाध्यक्ष से बात कर महेश सोनी ने दिलाई मदद, परिवार को 10 हजार और राशन भाजपा जिलाध्यक्ष से बात कर महेश सोनी ने दिलाई मदद, परिवार को 10 हजार और राशन पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद महेश सोनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला से फोन पर बातचीत कर पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इसके बाद उन्होंने अपनी ओर से परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही परिवार के लिए एक माह के राशन की भी व्यवस्था कराई। सोनी ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मुख्यमंत्री राहत कोष और आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को जल्द सहायता दिलाने का आग्रह किया। अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर राहत सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- सुलतानपुर में विशेष चेकिंग: 418 चालान, 7.32 लाख जुर्माना; एसपी के निर्देश पर यातायात जागरूकता और पैदल गश्त अभियान सुलतानपुर में 20 अगस्त को पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर विशेष वाहन चेकिंग, यातायात जागरूकता और पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 418 वाहनों का चालान किया गया और छह वाहन सीज किए गए। पुलिस ने शमन शुल्क के रूप में 7,32,000 रुपये वसूले। यह अभियान जनपद के चिन्हित क्रिटिकल कॉरिडोर क्षेत्रों में केंद्रित रहा। इंटरसेप्टर वाहन की मदद से ओवरस्पीडिंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई की गई। साथ ही, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया गया। यातायात क्षेत्राधिकारी कृष्णकुमार चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी रामनिरंजन ने पुलिस टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया गया। इंटरसेप्टर वाहन द्वारा कुल 51 चालान किए गए। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने पैदल गश्त की। पुलिस बल ने बाजारों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम किया। सुलतानपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। पुलिस ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने का भी आग्रह किया।1
- *प्रतापगढ़ यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल पर कार्यक्रम* *द ग्रेट अजगरा डिबेट कार्यक्रम होगा हजारों साल पुरानी परंपरा* *पुनर्जीवित डीएम ने कार्यक्रम की बनाई रूप रेखा* *1427 प्रतिभागी कार्यक्रम में होंगे शामिल* *प्रतापगढ़ यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल पर कार्यक्रम* *द ग्रेट अजगरा डिबेट कार्यक्रम होगा हजारों साल पुरानी परंपरा* *पुनर्जीवित डीएम ने कार्यक्रम की बनाई रूप रेखा* *1427 प्रतिभागी कार्यक्रम में होंगे शामिल*1
- तिकुनिया पार्क में किसानों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू तिकुनिया पार्क में किसानों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू सुलतानपुर। किसानों और पीड़ित जनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने गुरुवार को तिकुनिया पार्क में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया। सुबह 10 बजे शुरू हुए आंदोलन में संगठन के पदाधिकारियों, महिलाओं समेत 200 से अधिक किसान एवं समर्थक शामिल हुए। संगठन के युवा जिला अध्यक्ष राजपति तिवारी ने आरोप लगाया कि लंभुआ कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम लोगों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक उच्चाधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई नहीं करते, आंदोलन जारी रहेगा। सत्याग्रह में नंदलाल चौरसिया, श्रीनाथ गुप्ता, राधिका, लाल मोहम्मद और देवता दिन यादव ने स्वेच्छा से अन्न-जल त्याग दिया। संगठन ने प्रशासन से इन सत्याग्रहियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की मांग की है। एसडीएम सदर को भेजे पत्र में प्रत्येक चार घंटे में स्वास्थ्य परीक्षण कराने, ब्लड प्रेशर, शुगर, नाड़ी और ऑक्सीजन स्तर की जांच कराने की मांग की गई है। संगठन ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर पहले भी अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए, लेकिन प्रभावी समाधान नहीं हुआ। मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला सचिव अतुल सिंह, जिला महासचिव उमेश गुप्ता समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक बताते हुए समस्याओं के समयबद्ध समाधान की मांग की।2
- बड़ी खबर उत्तर प्रदेश रास्ता ना दिल पायें तो लेखपाल कानून गो तहसीलदार सबको सस्पेंड करो सीएम योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश *बड़ी खबर* *'रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो'... CM योगी आदित्यनाथ जी का सख्त निर्देश* गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं. भूमि विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला की पीड़ा पर सीएम योगी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि रास्ता दिलाने में लापरवाही बरतने वाले लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार को निलंबित किया जाए. उन्होंने भूमि संबंधी मामलों में हीलाहवाली पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.1
- बेल्हा की बहनों की 1100 राखियां सीमा पर तैनात जवानों के नाम राखी में छलका देशभक्ति का जज्बा, एलायंस क्लब ने जवानों के लिए भेजीं 1100 राखियां प्रतापगढ़। रक्षाबंधन से पहले प्रतापगढ़ की बहनों ने देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए स्नेह और सम्मान का अनूठा संदेश भेजा है। एलायंस क्लब इंटरनेशनल की पहल पर जिले की बहनों द्वारा तैयार की गई 1100 राखियां एकत्र कर राष्ट्रपति महोदया को भेजी गईं, ताकि ये रक्षा सूत्र देश की रक्षा में डटे जवानों तक पहुंच सकें। गुरुवार को एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य के नेतृत्व में सभी राखियां डाक अधीक्षक प्रतापगढ़ ईसम सिंह को सौंपीं। इसके बाद प्रधान डाकघर के माध्यम से राखियां राष्ट्रपति महोदया को भेजी गईं। इस अवसर पर रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि देश की सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में तैनात वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता। राखी का यह रक्षा सूत्र सैनिक भाइयों के प्रति बहनों के आत्मीय भाव का प्रतीक है और उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि एलायंस क्लब और महिला क्लब की ओर से पिछले 26 वर्षों से लगातार सैनिक भाइयों के लिए राखियां भेजने की परंपरा निभाई जा रही है। डाक अधीक्षक ईसम सिंह ने एलायंस क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सैनिकों के प्रति सम्मान और अपनत्व का यह भाव समाज के लिए प्रेरणादायी है। वहीं सीनियर पोस्टमास्टर संजय गुप्ता ने कहा कि प्रतापगढ़ की बहनों द्वारा भेजे गए ये रक्षा सूत्र सैनिक भाइयों को भावनात्मक संबल और नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। क्लब की नॉर्थ जोन एडवाइजर पूनम गुप्ता ने कहा कि देश के वीर जवान हर परिस्थिति में राष्ट्र की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सैनिकों ने देशवासियों का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने प्रार्थना की कि बहनों द्वारा भेजी गई राखियां जवानों के लिए सदैव रक्षा कवच बनें और उन्हें शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर शैलेंद्र पांडे निरीक्षक, प्रतिभा सहायक मंडली, अमित कुमार, श्रेया सिंह, सचिन शुक्ला, पूनम गुप्ता, श्वेता जायसवाल, डाली सिंह, रेखा उमरवैश्य, अर्चना खंडेलवाल, प्राची गुप्ता, डॉ. दयाराम मौर्य, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, आदर्श कुमार, विवेक कुमार सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।1
- डंपर की टक्कर से एक की मौत, दो घायल; डपका तिराहे पर हादस (अमेठी)। जायस थाना क्षेत्र के डपका तिराहे के निकट उधारी गांव के पास डंपर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान कृष्णा मौर्या, निवासी तुलसी टिकरा के रूप में बताई जा रही है। वहीं घायलों में राजेश सोनकर, निवासी जायस समेत एक अन्य व्यक्ति शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची जायस थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।3
- *पांचोपीरन में सवानी मेले को लेकर उमड़ी भीड़, दूर-दराज से पहुंचे जायरीन, दरगाह पांचोपीरन शरीफ वक्फ नंबर 851 का सावनी मेला 2026 सुल्तानपुर। शहर के गोमती नदी के किनारे पांचोपीरन क्षेत्र में आयोजित सवानी मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज एवं दूसरे राज्य से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में दुकानों और विभिन्न तरह के स्टॉलों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। बच्चों और परिवारों ने मेले का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर लोगों की आवाजाही लगातार बनी रही। मेले को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी इंतजाम किए गए। लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में मेले में पहुंचकर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सवानी मेला क्षेत्र की पुरानी परंपराओं और आपसी मेल-जोल का हिस्सा है, जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं। *सावनी मेले में दंगल और लम्बीकूद रहते है आकर्षण का केंद्र, श्रद्धालुओं की डेढ़ लाख की भीड़* दरगाह सचिव रिजवान अहमद ने बताया की आपकी बार लंबी कूद और दंगल का जो आयोजन होगा वह आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जीतने वाले विजेताओं को उचित इनाम दिया जाता है। दरगाह पांचोपीरन शरीफ वक्फ नंबर 851 के कमेटी के लोग ने आए हुए श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर कमेटी के मुत्वल्ली. अकबर अली. नूरमोहम्मद. गुलाम हुसैन. महमूद अहमद. अयाज अहमद. जीशान खान. परवेज. जुबेर अहमद, के साथ -साथ सैकड़ो की संख्या में कमेटी के लोग उपस्थित रहे।2
- *दो दिन से कुएं में गिरे नंदी का रेस्क्यू* बारां - जलवाड़ा क्षेत्र के ग्राम रामपुरा सूंडा में दो दिनों से एक कुएं में गिरे नंदी को कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। *दो दिन से कुएं में गिरे नंदी का रेस्क्यू* बारां - जलवाड़ा क्षेत्र के ग्राम रामपुरा सूंडा में दो दिनों से एक कुएं में गिरे नंदी को कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस कार्य को श्री वासुदेव गौसेवा समिति बारां और सिविल डिफेंस की टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। रामपुरा सूंडा गांव में एक नंदी अचानक एक खुले कुएं में गिर गया था। दो दिन से वह कुएं में फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने वासुदेव गौसेवा समिति के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर इसकी सूचना दी। समिति ने बारां से एक विशेष रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना किया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सिविल डिफेंस टीम के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। कुआं गहरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी आ रही थी, करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद, अंततः नंदी को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।1