logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डंपर की टक्कर से एक की मौत, दो घायल; डपका तिराहे पर हादस (अमेठी)। जायस थाना क्षेत्र के डपका तिराहे के निकट उधारी गांव के पास डंपर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान कृष्णा मौर्या, निवासी तुलसी टिकरा के रूप में बताई जा रही है। वहीं घायलों में राजेश सोनकर, निवासी जायस समेत एक अन्य व्यक्ति शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची जायस थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

10 hrs ago
user_Komal Gupta
Komal Gupta
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

डंपर की टक्कर से एक की मौत, दो घायल; डपका तिराहे पर हादस (अमेठी)। जायस थाना क्षेत्र के डपका तिराहे के निकट उधारी गांव के पास डंपर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान कृष्णा मौर्या, निवासी तुलसी टिकरा के रूप में बताई जा रही है। वहीं घायलों में राजेश सोनकर, निवासी जायस समेत एक अन्य व्यक्ति शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची जायस थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ईयर टैगिंग को लेकर पंचायत सहायकों में असमंजस, कुछ ने किया विरोध तो कुछ कार्य के लिए राजी ईयर टैगिंग को लेकर पंचायत सहायकों में असमंजस, कुछ ने किया विरोध तो कुछ कार्य के लिए राजी अमेठी। ब्लॉक अमेठी क्षेत्र में पशुओं की ईयर टैगिंग का कार्य पंचायत सहायकों से कराए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति सामने आई है। पंचायत सहायकों ने इस कार्य को लेकर आपत्ति जताते हुए सामूहिक रूप से कार्य न करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एक लिखित पत्र भी तैयार किया गया है, जिस पर कई पंचायत सहायकों के हस्ताक्षर दर्ज हैं। पंचायत सहायकों की ओर से तैयार पत्र में कहा गया है कि उन्हें 20 अगस्त 2026 को पशु ईयर टैगिंग के कार्य के लिए बुलाया गया था। पत्र के मुताबिक, पूर्व में ईयर टैगिंग का कार्य पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों द्वारा किया जाता था, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण अब पंचायत सहायकों से यह कार्य कराने का दबाव बनाया जा रहा है। पंचायत सहायकों ने सामूहिक रूप से ईयर टैगिंग का कार्य नहीं करने का निर्णय लिए जाने की बात कही है। पंचायत सहायकों का कहना है कि ईयर टैगिंग का कार्य संबंधित विभाग के कर्मचारियों से कराया जाना चाहिए। इसी को लेकर उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं, खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने पंचायत सहायकों के विरोध के संबंध में अलग पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि पंचायत सहायकों को बैठक के लिए बुलाया गया था। बैठक के दौरान कुछ पंचायत सहायकों ने ईयर टैगिंग का कार्य करने से मना कर दिया था। हालांकि, इसके बाद कुछ पंचायत सहायक दोबारा उनके पास आए और कार्य करने के लिए राजी हो गए। बीडीओ दिव्या सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके कार्यालय को पंचायत सहायकों की ओर से कोई ज्ञापन प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में लिखित विरोध पत्र को लेकर भी विभागीय स्तर पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
    2
    ईयर टैगिंग को लेकर पंचायत सहायकों में असमंजस, कुछ ने किया विरोध तो कुछ कार्य के लिए राजी
ईयर टैगिंग को लेकर पंचायत सहायकों में असमंजस, कुछ ने किया विरोध तो कुछ कार्य के लिए राजी
अमेठी। ब्लॉक अमेठी क्षेत्र में पशुओं की ईयर टैगिंग का कार्य पंचायत सहायकों से कराए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति सामने आई है। पंचायत सहायकों ने इस कार्य को लेकर आपत्ति जताते हुए सामूहिक रूप से कार्य न करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एक लिखित पत्र भी तैयार किया गया है, जिस पर कई पंचायत सहायकों के हस्ताक्षर दर्ज हैं।
पंचायत सहायकों की ओर से तैयार पत्र में कहा गया है कि उन्हें 20 अगस्त 2026 को पशु ईयर टैगिंग के कार्य के लिए बुलाया गया था। पत्र के मुताबिक, पूर्व में ईयर टैगिंग का कार्य पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों द्वारा किया जाता था, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण अब पंचायत सहायकों से यह कार्य कराने का दबाव बनाया जा रहा है। पंचायत सहायकों ने सामूहिक रूप से ईयर टैगिंग का कार्य नहीं करने का निर्णय लिए जाने की बात कही है।
पंचायत सहायकों का कहना है कि ईयर टैगिंग का कार्य संबंधित विभाग के कर्मचारियों से कराया जाना चाहिए। इसी को लेकर उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
वहीं, खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने पंचायत सहायकों के विरोध के संबंध में अलग पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि पंचायत सहायकों को बैठक के लिए बुलाया गया था। बैठक के दौरान कुछ पंचायत सहायकों ने ईयर टैगिंग का कार्य करने से मना कर दिया था। हालांकि, इसके बाद कुछ पंचायत सहायक दोबारा उनके पास आए और कार्य करने के लिए राजी हो गए।
बीडीओ दिव्या सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके कार्यालय को पंचायत सहायकों की ओर से कोई ज्ञापन प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में लिखित विरोध पत्र को लेकर भी विभागीय स्तर पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • कच्चा मकान गिरने से वृद्धा की मौत, पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद अमेठी। सुबेदार का पुरवा, गंगोली गांव में बुधवार को तेज बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से फूलकली यादव की मौत के बाद गुरुवार को भाजपा नेता एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। घटना की जानकारी मिलते ही महेश सोनी अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला से फोन पर वार्ता कराकर पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए महेश सोनी ने अपनी ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। इसके साथ ही परिवार के लिए एक माह के राशन की भी व्यवस्था कराई गई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत के अनुसार आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मुख्यमंत्री राहत कोष एवं आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को जल्द सहायता दिलाने का आग्रह किया गया। अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह के भीतर राहत सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। महेश सोनी ने कहा कि दुख की घड़ी में भाजपा परिवार और अमेठी व्यापार मंडल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। शासन स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु कसौधन, हिमांशु अग्रवाल, विकास सरोज, संदीप अग्रहरि, सोनू कसौधन, कमल अग्रहरि, त्रिभुवन यादव, कोतवाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    कच्चा मकान गिरने से वृद्धा की मौत, पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद
अमेठी। सुबेदार का पुरवा, गंगोली गांव में बुधवार को तेज बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से फूलकली यादव की मौत के बाद गुरुवार को भाजपा नेता एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
घटना की जानकारी मिलते ही महेश सोनी अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला से फोन पर वार्ता कराकर पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए महेश सोनी ने अपनी ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। इसके साथ ही परिवार के लिए एक माह के राशन की भी व्यवस्था कराई गई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत के अनुसार आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
इसके अलावा संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मुख्यमंत्री राहत कोष एवं आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को जल्द सहायता दिलाने का आग्रह किया गया। अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह के भीतर राहत सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
महेश सोनी ने कहा कि दुख की घड़ी में भाजपा परिवार और अमेठी व्यापार मंडल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। शासन स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु कसौधन, हिमांशु अग्रवाल, विकास सरोज, संदीप अग्रहरि, सोनू कसौधन, कमल अग्रहरि, त्रिभुवन यादव, कोतवाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जामो में ससुराल में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच अमेठी। थाना जामो क्षेत्र के ग्राम पूरे दीवान में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 25 वर्षीय महिला पूनम अपने ससुराल स्थित घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना मिलने पर जामो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दी गई। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर थाना जामो में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जामो में ससुराल में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
अमेठी। थाना जामो क्षेत्र के ग्राम पूरे दीवान में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 25 वर्षीय महिला पूनम अपने ससुराल स्थित घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना मिलने पर जामो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दी गई। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर थाना जामो में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती अमेठी। अमेठी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ की ओर से भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पप्पू यादव एवं महासचिव दिनेश सिंह यादव ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में जगन्नाथ मौर्य, राकेश कुमार, विपिन कुमार गुप्ता, हरिकेश गुप्ता, लवकुश यादव, दिनेश सिंह एडवोकेट, संदीप चौहान, गणेश कुमार, मनोज श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, हरीकरण कनौजिया, ध्रुव राज मौर्य, शंभू शरण मिश्रा सहित कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
    1
    कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती
कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती
अमेठी। अमेठी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ की ओर से भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पप्पू यादव एवं महासचिव दिनेश सिंह यादव ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में जगन्नाथ मौर्य, राकेश कुमार, विपिन कुमार गुप्ता, हरिकेश गुप्ता, लवकुश यादव, दिनेश सिंह एडवोकेट, संदीप चौहान, गणेश कुमार, मनोज श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, हरीकरण कनौजिया, ध्रुव राज मौर्य, शंभू शरण मिश्रा सहित कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
    user_Dinesh kumar Gupta
    Dinesh kumar Gupta
    Aged Care अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 'RSS के पद संचलन में तिरंगा लेकर चलो, वंदे मातरम् का गायन कराओ, संघ का गीत बंद करो..' वंदे मातरम् विवाद पर यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिया चैलेंज
    1
    'RSS के पद संचलन में तिरंगा लेकर चलो, 
वंदे मातरम् का गायन कराओ, संघ का गीत बंद करो..'
वंदे मातरम् विवाद पर यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिया चैलेंज
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सुल्तानपुर में किसानों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू: भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की सुल्तानपुर में भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने गुरुवार को अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया। यह आंदोलन तिकोनिया पार्क में किसानों और पीड़ित जनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किया जा रहा है। गुरुवार रात किसानों ने अन्न त्याग कर सत्याग्रह शुरू कर दिया। सत्याग्रह में नंदलाल चौरसिया, श्रीनाथ गुप्ता, राधिका, लाल मोहम्मद और देवता दिन यादव ने स्वेच्छा से अन्न-जल त्याग दिया है। संगठन ने प्रशासन से इन सत्याग्रहियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की मांग की है। एसडीएम सदर को भेजे गए पत्र में प्रत्येक चार घंटे में स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर, नाड़ी और ऑक्सीजन स्तर की जांच कराने की मांग की गई है। गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू हुए इस आंदोलन में संगठन के पदाधिकारियों, महिलाओं सहित 200 से अधिक किसान और समर्थक शामिल हुए। संगठन के युवा जिला अध्यक्ष राजपति तिवारी ने आरोप लगाया कि लंभुआ कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम लोगों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक उच्चाधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई नहीं करते, आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर पहले भी अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन उनका कोई प्रभावी समाधान नहीं हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला सचिव अतुल सिंह और जिला महासचिव उमेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक बताते हुए समस्याओं के समयबद्ध समाधान की मांग की है।
    1
    सुल्तानपुर में किसानों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू: भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की
सुल्तानपुर में भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने गुरुवार को अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया। यह आंदोलन तिकोनिया पार्क में किसानों और पीड़ित जनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किया जा रहा है। गुरुवार रात किसानों ने अन्न त्याग कर सत्याग्रह शुरू कर दिया।
सत्याग्रह में नंदलाल चौरसिया, श्रीनाथ गुप्ता, राधिका, लाल मोहम्मद और देवता दिन यादव ने स्वेच्छा से अन्न-जल त्याग दिया है। संगठन ने प्रशासन से इन सत्याग्रहियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की मांग की है। एसडीएम सदर को भेजे गए पत्र में प्रत्येक चार घंटे में स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर, नाड़ी और ऑक्सीजन स्तर की जांच कराने की मांग की गई है।
गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू हुए इस आंदोलन में संगठन के पदाधिकारियों, महिलाओं सहित 200 से अधिक किसान और समर्थक शामिल हुए।
संगठन के युवा जिला अध्यक्ष राजपति तिवारी ने आरोप लगाया कि लंभुआ कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम लोगों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक उच्चाधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई नहीं करते, आंदोलन जारी रहेगा।
संगठन ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर पहले भी अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन उनका कोई प्रभावी समाधान नहीं हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला सचिव अतुल सिंह और जिला महासचिव उमेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक बताते हुए समस्याओं के समयबद्ध समाधान की मांग की है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना कुड़वार क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक आयोजित दिनांक: 20.08.2026 जनपद: सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में आगामी त्योहारों एवं धार्मिक कार्यक्रमों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना कुड़वार क्षेत्र के ग्राम कोटिया में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक कुड़वार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, आयोजनकर्ताओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा, जुलूस के निर्धारित मार्ग एवं समय, यातायात प्रबंधन तथा शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। सभी से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई। मीडिया सेल जनपद सुलतानपुर
    1
    आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना कुड़वार क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
दिनांक: 20.08.2026
जनपद: सुलतानपुर
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में आगामी त्योहारों एवं धार्मिक कार्यक्रमों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना कुड़वार क्षेत्र के ग्राम कोटिया में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
प्रभारी निरीक्षक कुड़वार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, आयोजनकर्ताओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा, जुलूस के निर्धारित मार्ग एवं समय, यातायात प्रबंधन तथा शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। सभी से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई।
मीडिया सेल
जनपद सुलतानपुर
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन अमेठी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने शाहगढ़ स्थित कृष्णा एकेडमी में छात्रों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर उनके जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सुमित तिवारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की। विद्यार्थियों को बाल पहाड़ा, पेंसिल, कॉपी, रबड़ और कटर प्रदान किए गए। वहीं विद्यालय के समस्त स्टाफ को पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी के जीवन, उनके विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र को विशेष महत्व दिया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    4
    राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन
अमेठी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने शाहगढ़ स्थित कृष्णा एकेडमी में छात्रों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर उनके जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया।
इस दौरान सुमित तिवारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की। विद्यार्थियों को बाल पहाड़ा, पेंसिल, कॉपी, रबड़ और कटर प्रदान किए गए। वहीं विद्यालय के समस्त स्टाफ को पेन देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी के जीवन, उनके विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र को विशेष महत्व दिया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.