ईयर टैगिंग को लेकर पंचायत सहायकों में असमंजस, कुछ ने किया विरोध तो कुछ कार्य के लिए राजी ईयर टैगिंग को लेकर पंचायत सहायकों में असमंजस, कुछ ने किया विरोध तो कुछ कार्य के लिए राजी अमेठी। ब्लॉक अमेठी क्षेत्र में पशुओं की ईयर टैगिंग का कार्य पंचायत सहायकों से कराए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति सामने आई है। पंचायत सहायकों ने इस कार्य को लेकर आपत्ति जताते हुए सामूहिक रूप से कार्य न करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एक लिखित पत्र भी तैयार किया गया है, जिस पर कई पंचायत सहायकों के हस्ताक्षर दर्ज हैं। पंचायत सहायकों की ओर से तैयार पत्र में कहा गया है कि उन्हें 20 अगस्त 2026 को पशु ईयर टैगिंग के कार्य के लिए बुलाया गया था। पत्र के मुताबिक, पूर्व में ईयर टैगिंग का कार्य पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों द्वारा किया जाता था, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण अब पंचायत सहायकों से यह कार्य कराने का दबाव बनाया जा रहा है। पंचायत सहायकों ने सामूहिक रूप से ईयर टैगिंग का कार्य नहीं करने का निर्णय लिए जाने की बात कही है। पंचायत सहायकों का कहना है कि ईयर टैगिंग का कार्य संबंधित विभाग के कर्मचारियों से कराया जाना चाहिए। इसी को लेकर उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं, खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने पंचायत सहायकों के विरोध के संबंध में अलग पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि पंचायत सहायकों को बैठक के लिए बुलाया गया था। बैठक के दौरान कुछ पंचायत सहायकों ने ईयर टैगिंग का कार्य करने से मना कर दिया था। हालांकि, इसके बाद कुछ पंचायत सहायक दोबारा उनके पास आए और कार्य करने के लिए राजी हो गए। बीडीओ दिव्या सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके कार्यालय को पंचायत सहायकों की ओर से कोई ज्ञापन प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में लिखित विरोध पत्र को लेकर भी विभागीय स्तर पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
ईयर टैगिंग को लेकर पंचायत सहायकों में असमंजस, कुछ ने किया विरोध तो कुछ कार्य के लिए राजी ईयर टैगिंग को लेकर पंचायत सहायकों में असमंजस, कुछ ने किया विरोध तो कुछ कार्य के लिए राजी अमेठी। ब्लॉक अमेठी क्षेत्र में पशुओं की ईयर टैगिंग का कार्य पंचायत सहायकों से कराए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति सामने आई है। पंचायत सहायकों ने इस कार्य को लेकर आपत्ति जताते हुए सामूहिक रूप से कार्य न करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एक लिखित पत्र भी तैयार किया गया है, जिस पर कई पंचायत सहायकों के हस्ताक्षर दर्ज हैं। पंचायत सहायकों की ओर से तैयार पत्र में कहा गया है कि उन्हें 20 अगस्त 2026 को पशु ईयर टैगिंग के कार्य के लिए बुलाया गया था। पत्र के मुताबिक, पूर्व में ईयर टैगिंग का कार्य पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों द्वारा किया जाता था, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण अब पंचायत सहायकों से यह
कार्य कराने का दबाव बनाया जा रहा है। पंचायत सहायकों ने सामूहिक रूप से ईयर टैगिंग का कार्य नहीं करने का निर्णय लिए जाने की बात कही है। पंचायत सहायकों का कहना है कि ईयर टैगिंग का कार्य संबंधित विभाग के कर्मचारियों से कराया जाना चाहिए। इसी को लेकर उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं, खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने पंचायत सहायकों के विरोध के संबंध में अलग पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि पंचायत सहायकों को बैठक के लिए बुलाया गया था। बैठक के दौरान कुछ पंचायत सहायकों ने ईयर टैगिंग का कार्य करने से मना कर दिया था। हालांकि, इसके बाद कुछ पंचायत सहायक दोबारा उनके पास आए और कार्य करने के लिए राजी हो गए। बीडीओ दिव्या सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके कार्यालय को पंचायत सहायकों की ओर से कोई ज्ञापन प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में लिखित विरोध पत्र को लेकर भी विभागीय स्तर पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
- ईयर टैगिंग को लेकर पंचायत सहायकों में असमंजस, कुछ ने किया विरोध तो कुछ कार्य के लिए राजी ईयर टैगिंग को लेकर पंचायत सहायकों में असमंजस, कुछ ने किया विरोध तो कुछ कार्य के लिए राजी अमेठी। ब्लॉक अमेठी क्षेत्र में पशुओं की ईयर टैगिंग का कार्य पंचायत सहायकों से कराए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति सामने आई है। पंचायत सहायकों ने इस कार्य को लेकर आपत्ति जताते हुए सामूहिक रूप से कार्य न करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एक लिखित पत्र भी तैयार किया गया है, जिस पर कई पंचायत सहायकों के हस्ताक्षर दर्ज हैं। पंचायत सहायकों की ओर से तैयार पत्र में कहा गया है कि उन्हें 20 अगस्त 2026 को पशु ईयर टैगिंग के कार्य के लिए बुलाया गया था। पत्र के मुताबिक, पूर्व में ईयर टैगिंग का कार्य पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों द्वारा किया जाता था, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण अब पंचायत सहायकों से यह कार्य कराने का दबाव बनाया जा रहा है। पंचायत सहायकों ने सामूहिक रूप से ईयर टैगिंग का कार्य नहीं करने का निर्णय लिए जाने की बात कही है। पंचायत सहायकों का कहना है कि ईयर टैगिंग का कार्य संबंधित विभाग के कर्मचारियों से कराया जाना चाहिए। इसी को लेकर उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं, खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने पंचायत सहायकों के विरोध के संबंध में अलग पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि पंचायत सहायकों को बैठक के लिए बुलाया गया था। बैठक के दौरान कुछ पंचायत सहायकों ने ईयर टैगिंग का कार्य करने से मना कर दिया था। हालांकि, इसके बाद कुछ पंचायत सहायक दोबारा उनके पास आए और कार्य करने के लिए राजी हो गए। बीडीओ दिव्या सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके कार्यालय को पंचायत सहायकों की ओर से कोई ज्ञापन प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में लिखित विरोध पत्र को लेकर भी विभागीय स्तर पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।2
- कच्चा मकान गिरने से वृद्धा की मौत, पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद अमेठी। सुबेदार का पुरवा, गंगोली गांव में बुधवार को तेज बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से फूलकली यादव की मौत के बाद गुरुवार को भाजपा नेता एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। घटना की जानकारी मिलते ही महेश सोनी अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला से फोन पर वार्ता कराकर पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए महेश सोनी ने अपनी ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। इसके साथ ही परिवार के लिए एक माह के राशन की भी व्यवस्था कराई गई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत के अनुसार आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मुख्यमंत्री राहत कोष एवं आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को जल्द सहायता दिलाने का आग्रह किया गया। अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह के भीतर राहत सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। महेश सोनी ने कहा कि दुख की घड़ी में भाजपा परिवार और अमेठी व्यापार मंडल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। शासन स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु कसौधन, हिमांशु अग्रवाल, विकास सरोज, संदीप अग्रहरि, सोनू कसौधन, कमल अग्रहरि, त्रिभुवन यादव, कोतवाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- जामो में ससुराल में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच अमेठी। थाना जामो क्षेत्र के ग्राम पूरे दीवान में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 25 वर्षीय महिला पूनम अपने ससुराल स्थित घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना मिलने पर जामो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दी गई। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर थाना जामो में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती अमेठी। अमेठी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ की ओर से भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पप्पू यादव एवं महासचिव दिनेश सिंह यादव ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में जगन्नाथ मौर्य, राकेश कुमार, विपिन कुमार गुप्ता, हरिकेश गुप्ता, लवकुश यादव, दिनेश सिंह एडवोकेट, संदीप चौहान, गणेश कुमार, मनोज श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, हरीकरण कनौजिया, ध्रुव राज मौर्य, शंभू शरण मिश्रा सहित कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।1
- 'RSS के पद संचलन में तिरंगा लेकर चलो, वंदे मातरम् का गायन कराओ, संघ का गीत बंद करो..' वंदे मातरम् विवाद पर यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिया चैलेंज1
- पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में विशेष वाहन चेकिंग, यातायात जागरूकता एवं पैदल गश्त अभियान* *जनपद सुलतानपुर* *दिनांकः 20.08.2026* *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में विशेष वाहन चेकिंग, यातायात जागरूकता एवं पैदल गश्त अभियान* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन में दिनांक 20.08.2026 को जनपद के चिन्हित क्रिटिकल कॉरिडोर क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान इंटरसेप्टर वाहन की सहायता से ओवरस्पीडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई की गई तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। *विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान—* *कुल चालान – 418* *सीज वाहन – 06* *शमन शुल्क की कार्यवाही – ₹7,32,000/-* *इंटरसेप्टर वाहन द्वारा चालान – 51* यातायात क्षेत्राधिकारी श्री कृष्णकुमार चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी श्री रामनिरंजन द्वारा पुलिस टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। *आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पैदल गश्त*- आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा पैदल गश्त की गई। पुलिस बल द्वारा बाजारों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम किया गया। सुलतानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं। साथ ही आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।1
- सुल्तानपुर में किसानों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू: भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की सुल्तानपुर में भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने गुरुवार को अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया। यह आंदोलन तिकोनिया पार्क में किसानों और पीड़ित जनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किया जा रहा है। गुरुवार रात किसानों ने अन्न त्याग कर सत्याग्रह शुरू कर दिया। सत्याग्रह में नंदलाल चौरसिया, श्रीनाथ गुप्ता, राधिका, लाल मोहम्मद और देवता दिन यादव ने स्वेच्छा से अन्न-जल त्याग दिया है। संगठन ने प्रशासन से इन सत्याग्रहियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की मांग की है। एसडीएम सदर को भेजे गए पत्र में प्रत्येक चार घंटे में स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर, नाड़ी और ऑक्सीजन स्तर की जांच कराने की मांग की गई है। गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू हुए इस आंदोलन में संगठन के पदाधिकारियों, महिलाओं सहित 200 से अधिक किसान और समर्थक शामिल हुए। संगठन के युवा जिला अध्यक्ष राजपति तिवारी ने आरोप लगाया कि लंभुआ कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम लोगों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक उच्चाधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई नहीं करते, आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर पहले भी अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन उनका कोई प्रभावी समाधान नहीं हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला सचिव अतुल सिंह और जिला महासचिव उमेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक बताते हुए समस्याओं के समयबद्ध समाधान की मांग की है।1
- राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन अमेठी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने शाहगढ़ स्थित कृष्णा एकेडमी में छात्रों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर उनके जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सुमित तिवारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की। विद्यार्थियों को बाल पहाड़ा, पेंसिल, कॉपी, रबड़ और कटर प्रदान किए गए। वहीं विद्यालय के समस्त स्टाफ को पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी के जीवन, उनके विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र को विशेष महत्व दिया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।4