40 श्रमिकों का 45 दिनों का भुगतान लंबित, भुगतान की मांग प्रेस विज्ञप्ति 40 श्रमिकों का 45 दिनों का भुगतान लंबित, भुगतान की मांग अंकित कुमार की ओर से बताया गया है कि उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए लगभग 40 श्रमिकों ने SCENICAL VENTURES PVT. LTD. के अंतर्गत कार्य किया था। उनके अनुसार इन श्रमिकों का लगभग 45 दिनों का भुगतान अभी तक लंबित है। अंकित कुमार ने बताया कि संबंधित भुगतान के लिए कई बार संपर्क एवं अनुरोध किया गया है, लेकिन दिनांक 25/08/2026 तक भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। उनका कहना है कि भुगतान लंबित रहने के कारण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अंकित कुमार ने संबंधित कंपनी से लंबित भुगतान का शीघ्र निस्तारण करने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा है कि यदि विवाद का कोई अन्य पक्ष है तो उसे भी लिखित रूप में स्पष्ट किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर मामला संबंधित विभागों एवं सक्षम प्राधिकरणों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। संबंधित कंपनी का विवरण: SCENICAL VENTURES PVT. LTD. CIN: U80200MP2024PTC072292 GSTIN: 23ABNCS9830P1ZI कंपनी के निदेशक: विकास कुमार जारीकर्ता: प्रतिनिधि: Ankit Kumar दिनांक: 25/08/2026
40 श्रमिकों का 45 दिनों का भुगतान लंबित, भुगतान की मांग प्रेस विज्ञप्ति 40 श्रमिकों का 45 दिनों का भुगतान लंबित, भुगतान की मांग अंकित कुमार की ओर से बताया गया है कि उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए लगभग 40 श्रमिकों ने SCENICAL VENTURES PVT. LTD. के अंतर्गत कार्य किया था। उनके अनुसार इन श्रमिकों का लगभग 45 दिनों का भुगतान अभी तक लंबित है। अंकित कुमार ने बताया कि संबंधित भुगतान के लिए कई बार संपर्क एवं अनुरोध किया गया है, लेकिन दिनांक 25/08/2026 तक भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है।
उनका कहना है कि भुगतान लंबित रहने के कारण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अंकित कुमार ने संबंधित कंपनी से लंबित भुगतान का शीघ्र निस्तारण करने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा है कि यदि विवाद का कोई अन्य पक्ष है तो उसे भी लिखित रूप में स्पष्ट किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर मामला संबंधित विभागों एवं सक्षम प्राधिकरणों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। संबंधित कंपनी का विवरण: SCENICAL VENTURES PVT. LTD. CIN: U80200MP2024PTC072292 GSTIN: 23ABNCS9830P1ZI कंपनी के निदेशक: विकास कुमार जारीकर्ता: प्रतिनिधि: Ankit Kumar दिनांक: 25/08/2026
- पूर्व प्रत्याशी प्रभाकर पांडे का मनाया ज्ञाजनं दी । पार्टी ने दी बधाई। प्रभाकर पांडे का जन्मदिन डेरापुर गेस्ट हाउस में धूमधाम से मनाया गया डेरापुर। डेरापुर कृष्णा प्रेम गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रभाकर पांडे का जन्मदिन केक काटकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक मनाया। वही साथ पूर्व विधायक मदन गौतम नीतम सचान अमरीश सिंह गौर ने इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। सभी ने प्रभाकर पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वही फूल माला पहनाकर और चांदी का मुकुट पहनाकर समर्थकों ने केक काटकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। गेस्ट हाउस में काफी देर तक बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा। प्रभाकर पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए आगे भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की। समारोह में क्षेत्र के कई कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। जिसमें जिलाध्यक्ष बबलू राजा वीरसेन यादव लाखन सिंह यादव बबलू दीक्षित लाला मिश्रा लालू आदि तमाम सक्रिय कार्यकर्ता मौजू रहे।। अक्षय शुक्ला पत्रकार डेरापुर99186285412
- डेरापुर में दिनदहाड़े कथित अवैध खनन का वीडियो वायरल कानपुर देहात के संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जरौली में कथित अवैध खनन का मामला मंगलवार को उस समय चर्चा में आ गया, जब मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में खुलेआम खनन किए जाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव क्षेत्र में दिन के उजाले में खनन का काम चल रहा है, बावजूद इसके संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और विभागीय अमले की प्रभावी निगरानी नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा खनन वास्तव में अवैध है, तो यह प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब दिन में कथित रूप से खनन गतिविधियां चल रही थीं, तो जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की नजर आखिर क्यों नहीं पड़ी? ग्रामीणों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच कराने, मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने और यदि खनन अवैध पाया जाए तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियों की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामला सामने आने के बाद प्रशासन की भूमिका और कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन जांच कर कथित अवैध खनन की सच्चाई सामने लाता है या मामला महज आरोपों तक सीमित रह जाता है।1
- डिजिटल लाइब्रेरी से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने पर जोर कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने डीग एवं गुरुग्राम स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने डिजिटल सुविधाओं, इंटरनेट कनेक्टिविटी, ई-लर्निंग व्यवस्था और अध्ययन संसाधनों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से पंजीकृत पाठकों, ई-पुस्तकों, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीडीओ ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं और शोधार्थियों के लिए उपयोगी माध्यम है। उन्होंने डिजिटल संसाधनों को समृद्ध करने, इंटरनेट सुविधा निर्बाध रखने और अध्ययन कक्षों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि अधिकाधिक विद्यार्थियों को डिजिटल लाइब्रेरी से जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। नियमित रखरखाव और प्रभावी संचालन पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार, खंड विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।1
- *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छीतापुर में दीवार गिर जाने से कुछ लोगों के घायल हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट1
- बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस *आगामी पर्व बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट👇*1
- *मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:* कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली मार्च 5 सितंबर को; शक्कर निर्माता बोले- चीनी सस्ती होगी; अयोध्या में कांग्रेस के मछली भोज पर भड़के योगी कारण: केंद्र सरकार द्वारा छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेने और NEET पीड़ितों को मुआवजा देने के वादों को पूरा न करने का आरोप।योजना: 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) को इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला जाएगा।नेतृत्व: इस मार्च की अगुवाई NEET के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवार और पुलिस बर्बरता के शिकार हुए युवा करेंगे।2. शक्कर निर्माता बोले- चीनी सस्ती होगीअनुमान: देश के प्रमुख शक्कर उत्पादकों ने आने वाले दिनों में चीनी की कीमतों में गिरावट की संभावना जताई है।असर: बाजार में चीनी की पर्याप्त आपूर्ति और उत्पादन से आम उपभोक्ताओं को त्योहारी सीजन से पहले बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।3. अयोध्या में कांग्रेस के मछली भोज पर भड़के योगीविवाद: अयोध्या में कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कथित 'मछली भोज' पर लाइव डिबेट के दौरान भारी विवाद खड़ा हो गया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र2
- महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर मेंआईफोन की EMI विवाद के बाद पहाड़ी से 18 वर्षीय कुणाल और उसको बचाने आए माता-पिता की 200 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के पहले का परिवार का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें मां-बेटे का अटूट प्यार देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक नए वीडियो में संगीता अपने बेटे कुणाल को पीछे खींचने के लिए गिड़गिड़ाती, रोती और विनती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में कुणाल पहाड़ी के खतरनाक किनारे पर खड़ा है, जबकि संगीता उससे कुछ ही फीट की दूरी पर जमीन पर बैठकर रो रही हैं और उसे समझाने का प्रयास कर रही हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र1
- औरैया अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।1