logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:* कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली मार्च 5 सितंबर को; शक्कर निर्माता बोले- चीनी सस्ती होगी; अयोध्या में कांग्रेस के मछली भोज पर भड़के योगी कारण: केंद्र सरकार द्वारा छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेने और NEET पीड़ितों को मुआवजा देने के वादों को पूरा न करने का आरोप।योजना: 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) को इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला जाएगा।नेतृत्व: इस मार्च की अगुवाई NEET के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवार और पुलिस बर्बरता के शिकार हुए युवा करेंगे।2. शक्कर निर्माता बोले- चीनी सस्ती होगीअनुमान: देश के प्रमुख शक्कर उत्पादकों ने आने वाले दिनों में चीनी की कीमतों में गिरावट की संभावना जताई है।असर: बाजार में चीनी की पर्याप्त आपूर्ति और उत्पादन से आम उपभोक्ताओं को त्योहारी सीजन से पहले बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।3. अयोध्या में कांग्रेस के मछली भोज पर भड़के योगीविवाद: अयोध्या में कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कथित 'मछली भोज' पर लाइव डिबेट के दौरान भारी विवाद खड़ा हो गया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र

1 day ago
user_आशीष मिश्रा
आशीष मिश्रा
Local News Reporter Derapur, Kanpur Dehat•
1 day ago

*मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:* कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली मार्च 5 सितंबर को; शक्कर निर्माता बोले- चीनी सस्ती होगी; अयोध्या में कांग्रेस के मछली भोज पर भड़के योगी कारण: केंद्र सरकार द्वारा छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेने और NEET पीड़ितों को मुआवजा देने के वादों को पूरा न करने का आरोप।योजना: 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) को इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला जाएगा।नेतृत्व: इस मार्च की अगुवाई NEET के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवार और पुलिस बर्बरता के

शिकार हुए युवा करेंगे।2. शक्कर निर्माता बोले- चीनी सस्ती होगीअनुमान: देश के प्रमुख शक्कर उत्पादकों ने आने वाले दिनों में चीनी की कीमतों में गिरावट की संभावना जताई है।असर: बाजार में चीनी की पर्याप्त आपूर्ति और उत्पादन से आम उपभोक्ताओं को त्योहारी सीजन से पहले बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।3. अयोध्या में कांग्रेस के मछली भोज पर भड़के योगीविवाद: अयोध्या में कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कथित 'मछली भोज' पर लाइव डिबेट के दौरान भारी विवाद खड़ा हो गया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हैदराबाद के 135 रामभक्तों ने किया सीताराम कल्याण उत्सव भक्तों में आंनद । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में बुधवार को हैदराबाद से आए 135 रामभक्तों ने भव्य श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया। श्री यौगिक प्रभु के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया। करीब दो घंटे तक चले उत्सव में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से सीताराम जी का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी रामभक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में विराजमान प्रभु श्रीराम सहित सभी देवी-देवताओं के दर्शन और पूजन किए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले रामभक्तों द्वारा मंदिर की यज्ञशाला में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। हैदराबाद से आए दल ने भी श्रद्धापूर्वक सीताराम कल्याण उत्सव में भाग लिया।
    1
    हैदराबाद के 135 रामभक्तों ने किया सीताराम कल्याण उत्सव भक्तों में आंनद 
। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में बुधवार को हैदराबाद से आए 135 रामभक्तों ने भव्य श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया। श्री यौगिक प्रभु के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया।
करीब दो घंटे तक चले उत्सव में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से सीताराम जी का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी रामभक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में विराजमान प्रभु श्रीराम सहित सभी देवी-देवताओं के दर्शन और पूजन किए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले रामभक्तों द्वारा मंदिर की यज्ञशाला में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। हैदराबाद से आए दल ने भी श्रद्धापूर्वक सीताराम कल्याण उत्सव में भाग लिया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • ईद मिलाउद्दीन मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जगह जगह मनाई गई खुशी कानपुर देहात के अमौली गांव से मोहम्मद साहब की पैदाइस पर निकाला गया भारी जुलूस जो कि अमौली से सैयद बाबा की मजार तक निकाला गया जिसमे सैकड़ो लोगों ने खुशी जाहिर की व लंगर आदि का भी प्रोग्राम किया गया
    1
    ईद मिलाउद्दीन मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जगह जगह मनाई गई खुशी 
कानपुर देहात के अमौली गांव से मोहम्मद साहब की पैदाइस पर निकाला गया भारी जुलूस जो कि अमौली से सैयद बाबा की मजार तक निकाला गया जिसमे सैकड़ो लोगों ने खुशी जाहिर की व लंगर आदि का भी प्रोग्राम किया गया
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पूर्व प्रत्याशी प्रभाकर पांडे का मनाया ज्ञाजनं दी । पार्टी ने दी बधाई। प्रभाकर पांडे का जन्मदिन डेरापुर गेस्ट हाउस में धूमधाम से मनाया गया डेरापुर। डेरापुर कृष्णा प्रेम गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रभाकर पांडे का जन्मदिन केक काटकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक मनाया। वही साथ पूर्व विधायक मदन गौतम नीतम सचान अमरीश सिंह गौर ने इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। सभी ने प्रभाकर पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वही फूल माला पहनाकर और चांदी का मुकुट पहनाकर समर्थकों ने केक काटकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। गेस्ट हाउस में काफी देर तक बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा। प्रभाकर पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए आगे भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की। समारोह में क्षेत्र के कई कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। जिसमें जिलाध्यक्ष बबलू राजा वीरसेन यादव लाखन सिंह यादव बबलू दीक्षित लाला मिश्रा लालू आदि तमाम सक्रिय कार्यकर्ता मौजू रहे।। अक्षय शुक्ला पत्रकार डेरापुर9918628541
    2
    पूर्व प्रत्याशी प्रभाकर पांडे का मनाया ज्ञाजनं दी । पार्टी ने दी बधाई। 
प्रभाकर पांडे का जन्मदिन डेरापुर गेस्ट हाउस में धूमधाम से मनाया गया
डेरापुर। डेरापुर कृष्णा प्रेम गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रभाकर पांडे का जन्मदिन केक काटकर   कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक मनाया। वही साथ पूर्व विधायक मदन गौतम नीतम सचान अमरीश सिंह गौर ने इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। सभी ने प्रभाकर पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वही फूल माला पहनाकर और चांदी का मुकुट पहनाकर समर्थकों ने केक काटकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। गेस्ट हाउस में काफी देर तक बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा। प्रभाकर पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए आगे भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की। समारोह में क्षेत्र के कई कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। जिसमें जिलाध्यक्ष बबलू राजा वीरसेन यादव लाखन सिंह यादव बबलू दीक्षित लाला मिश्रा लालू आदि तमाम सक्रिय कार्यकर्ता मौजू रहे।।
अक्षय शुक्ला पत्रकार डेरापुर9918628541
    user_Akshay Shukla
    Akshay Shukla
    Fitness Trainer डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • डेरापुर में दिनदहाड़े कथित अवैध खनन का वीडियो वायरल कानपुर देहात के संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जरौली में कथित अवैध खनन का मामला मंगलवार को उस समय चर्चा में आ गया, जब मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में खुलेआम खनन किए जाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव क्षेत्र में दिन के उजाले में खनन का काम चल रहा है, बावजूद इसके संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और विभागीय अमले की प्रभावी निगरानी नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा खनन वास्तव में अवैध है, तो यह प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब दिन में कथित रूप से खनन गतिविधियां चल रही थीं, तो जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की नजर आखिर क्यों नहीं पड़ी? ग्रामीणों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच कराने, मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने और यदि खनन अवैध पाया जाए तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियों की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामला सामने आने के बाद प्रशासन की भूमिका और कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन जांच कर कथित अवैध खनन की सच्चाई सामने लाता है या मामला महज आरोपों तक सीमित रह जाता है।
    1
    डेरापुर में दिनदहाड़े कथित अवैध खनन का वीडियो वायरल
कानपुर देहात के संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के  जरौली में कथित अवैध खनन का मामला मंगलवार को उस समय चर्चा में आ गया, जब मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में खुलेआम खनन किए जाने के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव क्षेत्र में दिन के उजाले में खनन का काम चल रहा है, बावजूद इसके संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और विभागीय अमले की प्रभावी निगरानी नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा खनन वास्तव में अवैध है, तो यह प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब दिन में कथित रूप से खनन गतिविधियां चल रही थीं, तो जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की नजर आखिर क्यों नहीं पड़ी? ग्रामीणों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच कराने, मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने और यदि खनन अवैध पाया जाए तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियों की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामला सामने आने के बाद प्रशासन की भूमिका और कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।
अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन जांच कर कथित अवैध खनन की सच्चाई सामने लाता है या मामला महज आरोपों तक सीमित रह जाता है।
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद संदलपुर। कस्बा संदलपुर में बारावफात के अवसर पर श्रद्धा और सौहार्द के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस ब्लॉक गेट से शुरू होकर पानी की टंकी तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। निर्धारित मार्ग से होकर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा। कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस के दौरान लगातार निगरानी की गई। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
    4
    संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद
संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद
संदलपुर। कस्बा संदलपुर में बारावफात के अवसर पर श्रद्धा और सौहार्द के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस ब्लॉक गेट से शुरू होकर पानी की टंकी तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। निर्धारित मार्ग से होकर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा।
कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस के दौरान लगातार निगरानी की गई।
जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
    user_रवि शुक्ला पत्रकार
    रवि शुक्ला पत्रकार
    Newspaper advertising department सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • संदलपुर में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया पर्व संदलपुर में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया पर्व जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर बुधवार को संदलपुर कस्बा धार्मिक उल्लास और भाईचारे के रंग में सराबोर नजर आया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ जुलूसे मोहम्मदी निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर खुशी का इजहार किया। इससे पूर्व मंगलवार देर रात संदलशाह बाबा की मजार पर मुस्लिम समुदाय की ओर से विशेष जलसे का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह जुलूसे मोहम्मदी संदलशाह बाबा की मजार से शुरू हुआ, जो मुख्य सड़क से होते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान डीजे की धुन और धार्मिक नारों के बीच लोगों ने उत्साह के साथ जुलूस में सहभागिता की।बुधवार करीब डेढ़ बजे जुलूस वापस संदलशाह बाबा की मजार पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान कस्बे में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं। जुलूस में प्रभाकर पाण्डेय भी शामिल हुए और लोगों के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। जुलूस के समापन के बाद कबीरुलहसन के आवास पर आयोजित लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। यहां लोगों ने पनीर पकौड़ा और खीर का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता की भावना देखने को मिली। जुलूस और आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। संदलपुर चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा की देखरेख में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिसकर्मी जुलूस के मार्ग पर तैनात रहे और शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस मौके पर इरफान अली उर्फ पप्पू, सैफ खान, तालिब, फहीम कुरैशी, नईमुद्दीन, जाहिद, शानू, पप्पू कटहिया, मनीष राठौड़ आदि मौजूद रहे।
    1
    संदलपुर में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया पर्व

संदलपुर में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया पर्व
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर बुधवार को संदलपुर कस्बा धार्मिक उल्लास और भाईचारे के रंग में सराबोर नजर आया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ जुलूसे मोहम्मदी निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर खुशी का इजहार किया।
इससे पूर्व मंगलवार देर रात संदलशाह बाबा की मजार पर मुस्लिम समुदाय की ओर से विशेष जलसे का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह जुलूसे मोहम्मदी संदलशाह बाबा की मजार से शुरू हुआ, जो मुख्य सड़क से होते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान डीजे की धुन और धार्मिक नारों के बीच लोगों ने उत्साह के साथ जुलूस में सहभागिता की।बुधवार करीब डेढ़ बजे जुलूस वापस संदलशाह बाबा की मजार पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस के दौरान कस्बे में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं। जुलूस में प्रभाकर पाण्डेय भी शामिल हुए और लोगों के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
जुलूस के समापन के बाद कबीरुलहसन के आवास पर आयोजित लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। यहां लोगों ने पनीर पकौड़ा और खीर का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता की भावना देखने को मिली।
जुलूस और आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। संदलपुर चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा की देखरेख में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिसकर्मी जुलूस के मार्ग पर तैनात रहे और शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
इस मौके पर इरफान अली उर्फ पप्पू, सैफ खान, तालिब, फहीम कुरैशी, नईमुद्दीन, जाहिद, शानू, पप्पू कटहिया, मनीष राठौड़ आदि मौजूद रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सिकंदरा। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी ट्रक चालक अक्षय कुमार ने सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी समेत चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सिकंदरा। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी ट्रक चालक अक्षय कुमार ने सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी समेत चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे उसका पड़ोसी संत शरण से भूमि संबंधी विवाद हो गया था। विवाद की सूचना 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर संत शरण ने रात करीब 10:30 बजे अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद संत शरण, उसकी पत्नी उर्मिला, पुत्र प्रिंस और बहनोई सीताराम ने पीड़ित की पत्नी और पुत्री के साथ लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि हमलावर पीड़ित के पुत्र का मोबाइल फोन भी छीन ले गए। घटना के बाद पीड़ित घायल अवस्था में सिकंदरा थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया और मामले की जांच की जा रही है।
    2
    सिकंदरा। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी ट्रक चालक अक्षय कुमार ने सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी समेत चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी ट्रक चालक अक्षय कुमार ने सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी समेत चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे उसका पड़ोसी संत शरण से भूमि संबंधी विवाद हो गया था। विवाद की सूचना 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर संत शरण ने रात करीब 10:30 बजे अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि इसके बाद संत शरण, उसकी पत्नी उर्मिला, पुत्र प्रिंस और बहनोई सीताराम ने पीड़ित की पत्नी और पुत्री के साथ लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि हमलावर पीड़ित के पुत्र का मोबाइल फोन भी छीन ले गए।
घटना के बाद पीड़ित घायल अवस्था में सिकंदरा थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया और मामले की जांच की जा रही है।
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत पात्र महिलाएं प्रदेश में रोडवेज बसों से मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सरकार के इस कदम का उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं को आवागमन में राहत देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सुविधाजनक यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। योजना से धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कार्यों के लिए यात्रा करने वाली वरिष्ठ महिलाओं को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से बुजुर्ग महिलाओं के यात्रा खर्च में कमी आएगी और उन्हें सार्वजनिक परिवहन का आसानी से उपयोग करने में मदद मिलेगी।
    1
    60  वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात
। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत पात्र महिलाएं प्रदेश में रोडवेज बसों से मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सरकार के इस कदम का उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं को आवागमन में राहत देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सुविधाजनक यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। योजना से धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कार्यों के लिए यात्रा करने वाली वरिष्ठ महिलाओं को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से बुजुर्ग महिलाओं के यात्रा खर्च में कमी आएगी और उन्हें सार्वजनिक परिवहन का आसानी से उपयोग करने में मदद मिलेगी।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.