संदलपुर में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया पर्व संदलपुर में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया पर्व जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर बुधवार को संदलपुर कस्बा धार्मिक उल्लास और भाईचारे के रंग में सराबोर नजर आया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ जुलूसे मोहम्मदी निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर खुशी का इजहार किया। इससे पूर्व मंगलवार देर रात संदलशाह बाबा की मजार पर मुस्लिम समुदाय की ओर से विशेष जलसे का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह जुलूसे मोहम्मदी संदलशाह बाबा की मजार से शुरू हुआ, जो मुख्य सड़क से होते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान डीजे की धुन और धार्मिक नारों के बीच लोगों ने उत्साह के साथ जुलूस में सहभागिता की।बुधवार करीब डेढ़ बजे जुलूस वापस संदलशाह बाबा की मजार पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान कस्बे में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं। जुलूस में प्रभाकर पाण्डेय भी शामिल हुए और लोगों के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। जुलूस के समापन के बाद कबीरुलहसन के आवास पर आयोजित लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। यहां लोगों ने पनीर पकौड़ा और खीर का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता की भावना देखने को मिली। जुलूस और आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। संदलपुर चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा की देखरेख में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिसकर्मी जुलूस के मार्ग पर तैनात रहे और शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस मौके पर इरफान अली उर्फ पप्पू, सैफ खान, तालिब, फहीम कुरैशी, नईमुद्दीन, जाहिद, शानू, पप्पू कटहिया, मनीष राठौड़ आदि मौजूद रहे।

- सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के महेशपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब सात बजे बारिश के दौरान एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में मकान के अंदर आराम कर रहे बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के महेशपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब सात बजे बारिश के दौरान एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में मकान के अंदर आराम कर रहे बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक महेशपुर गांव निवासी शिव सहाय कठेरिया गुरुवार सुबह अपने कच्चे मकान में आराम कर रहे थे। इसी दौरान बारिश के चलते अचानक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में शिव सहाय मलबे के नीचे दब गए, जबकि उनका पुत्र नरेश घायल हो गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूजा गोयल ने जांच के बाद शिव सहाय को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल नरेश का उपचार किया गया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर तहसील प्रशासन और थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन की ओर से घटना की जांच कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।2

- सिकंदरा में मुगल मार्ग पर जलभराव और बड़े-बड़े गड्ढों के बीच पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा, हादसे में यात्री बाल-बाल बचे सिकंदरा कस्बे के मुगल मार्ग पर पटेल चौक के पास गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सवारियों से भरा ई-रिक्शा अचानक पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और वाहन को सीधा कराया। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से बारिश के चलते मुगल मार्ग पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को जलभराव के बीच गड्ढे में पहिया जाने से सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन वाहन चालक परेशान होते हैं और हादसे का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा मार्ग की मरम्मत या निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द मुगल मार्ग की मरम्मत कराकर गड्ढों को भरवाने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।1
- बारिश के मौसम में हवासपुर सीएचसी में बढ़ी मरीजों की संख्या, रोजाना पहुंच रहे 150 से 160 मरीज बारिश के मौसम में हवासपुर सीएचसी में बढ़ी मरीजों की संख्या, रोजाना पहुंच रहे 150 से 160 मरीज बारिश के मौसम में बदलते तापमान और मौसम में नमी के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। इसका सीधा असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हवासपुर की ओपीडी पर देखने को मिल रहा है। सामान्य दिनों में जहां स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन करीब 60 से 70 मरीज उपचार के लिए पहुंचते थे, वहीं बारिश के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 150 से 160 प्रतिदिन पहुंच गई है। इन दिनों अस्पताल में सबसे अधिक खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी में भी पहले की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बारिश में भीगने से बचने, साफ पानी पीने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी का समय दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे मौजूद चिकित्सक डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों में जहां 60-70 मरीज ओपीडी में आते थे, वहीं वर्तमान में यह संख्या बढ़कर करीब 150-160 मरीज प्रतिदिन हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार, खांसी-जुकाम अथवा अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें और समय रहते नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लें।1
- *रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पावन पर्व: डीएम बृजेश कुमार* औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का पावन पर्व बताते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन हमारी प्राचीन परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने वाला पर्व है। यह पर्व समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मिलजुलकर रहने की भावना को बढ़ावा देता है। डीएम ने जनपदवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन का त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने सभी से पर्व की गरिमा बनाए रखते हुए प्रेम और सद्भाव का संदेश देने का आह्वान किया।1
- *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए जनपद में की गई सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दी गई बाईट*1
- महंगाई और जर्जर सड़क को लेकर व्यापार समिति ने उठाई आवाज, SDM को सौंपा ज्ञापन महंगाई और जर्जर सड़क को लेकर व्यापार समिति ने उठाई आवाज, SDM को सौंपा ज्ञापन खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा, कानपुर देहात। बढ़ती महंगाई और कस्बे के अंदर भोगनीपुर–औरैया मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सिकंदरा व्यापार समिति ने आवाज उठाई। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी सिकंदरा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की। व्यापारियों ने भोगनीपुर–औरैया मार्ग पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार के नाम भी ज्ञापन दिया। व्यापारियों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता के साथ व्यापारी वर्ग का बजट भी प्रभावित हो रहा है। सरकार को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। वहीं, व्यापार समिति अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने भोगनीपुर–औरैया मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर उसे सुरक्षित बनाने की मांग की। युवा नगर अध्यक्ष शिवम सोनी एडवोकेट ने कहा कि महंगाई और जर्जर सड़क जैसी समस्याओं से आमजन के साथ व्यापारी भी प्रभावित हैं। व्यापार समिति जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन और प्रशासन तक पहुंचाती रहेगी।2
- कानपुर देहात में बारिश का कहर: कच्ची दीवार ढहने से 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात में एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है, जहां लगातार हो रही तेज बारिश के चलते अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में बुधवार की रात एक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल छा गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में लगातार बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवार बेहद कमजोर हो गई थी। बुधवार रात जब परिवार के लोग मौजूद थे, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 85 वर्षीय शिवसहाय, 60 वर्षीय रामनरेश और 55 वर्षीय सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे ग्रामीणों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरा ले जाया गया। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 85 वर्षीय शिवसहाय को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रामनरेश और सुरेश का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल हो गया2