सिकंदरा में मुगल मार्ग पर जलभराव और बड़े-बड़े गड्ढों के बीच पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा, हादसे में यात्री बाल-बाल बचे सिकंदरा कस्बे के मुगल मार्ग पर पटेल चौक के पास गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सवारियों से भरा ई-रिक्शा अचानक पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और वाहन को सीधा कराया। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से बारिश के चलते मुगल मार्ग पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को जलभराव के बीच गड्ढे में पहिया जाने से सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन वाहन चालक परेशान होते हैं और हादसे का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा मार्ग की मरम्मत या निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द मुगल मार्ग की मरम्मत कराकर गड्ढों को भरवाने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
सिकंदरा में मुगल मार्ग पर जलभराव और बड़े-बड़े गड्ढों के बीच पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा, हादसे में यात्री बाल-बाल बचे सिकंदरा कस्बे के मुगल मार्ग पर पटेल चौक के पास गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सवारियों से भरा ई-रिक्शा अचानक पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और वाहन को सीधा कराया। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से बारिश के चलते मुगल मार्ग पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को जलभराव के बीच गड्ढे में पहिया जाने से सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन वाहन चालक परेशान होते हैं और हादसे का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा मार्ग की मरम्मत या निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द मुगल मार्ग की मरम्मत कराकर गड्ढों को भरवाने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
- सिकंदरा में मुगल मार्ग पर जलभराव और बड़े-बड़े गड्ढों के बीच पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा, हादसे में यात्री बाल-बाल बचे सिकंदरा कस्बे के मुगल मार्ग पर पटेल चौक के पास गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सवारियों से भरा ई-रिक्शा अचानक पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और वाहन को सीधा कराया। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से बारिश के चलते मुगल मार्ग पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को जलभराव के बीच गड्ढे में पहिया जाने से सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन वाहन चालक परेशान होते हैं और हादसे का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा मार्ग की मरम्मत या निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द मुगल मार्ग की मरम्मत कराकर गड्ढों को भरवाने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।1
- बारिश के मौसम में हवासपुर सीएचसी में बढ़ी मरीजों की संख्या, रोजाना पहुंच रहे 150 से 160 मरीज बारिश के मौसम में हवासपुर सीएचसी में बढ़ी मरीजों की संख्या, रोजाना पहुंच रहे 150 से 160 मरीज बारिश के मौसम में बदलते तापमान और मौसम में नमी के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। इसका सीधा असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हवासपुर की ओपीडी पर देखने को मिल रहा है। सामान्य दिनों में जहां स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन करीब 60 से 70 मरीज उपचार के लिए पहुंचते थे, वहीं बारिश के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 150 से 160 प्रतिदिन पहुंच गई है। इन दिनों अस्पताल में सबसे अधिक खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी में भी पहले की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बारिश में भीगने से बचने, साफ पानी पीने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी का समय दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे मौजूद चिकित्सक डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों में जहां 60-70 मरीज ओपीडी में आते थे, वहीं वर्तमान में यह संख्या बढ़कर करीब 150-160 मरीज प्रतिदिन हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार, खांसी-जुकाम अथवा अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें और समय रहते नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लें।1
- पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल सिकंदरा, कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर नाते पाक और दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की आमद की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू भाइयों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया, जिससे आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश गया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों द्वारा नाते पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस निकाला गया। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के साथ तहसील प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।3
- *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए जनपद में की गई सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दी गई बाईट*1
- औरैया में स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी।1
- पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने रक्षा बंधन पर दी शुभकामनाएं, दिखाया सुरक्षा का भरोसा1
- महंगाई की मार गरीब बेचारा लाचार बाजारों मे दुकानों पर सन्नाटा कानपुर देहात के अधिक तर बाजारों मे महंगाई के कारण लोग परेशान त्योहारों के इस मौसम मे लोग बेहाल क्योंकि चीनी के बढ़ते रेट की वजह से मिठाई महंगी रक्षाबंधन पर मिठाई की दुकानों पर सन्नाटा लोग कहते कि रोटी मिल जाए वही बहुत है मिठाई कौन खाएगा दुकानदार भी मजबूर ग्राहक भी मजबूर1
- सिकंदरा में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व, जुलूस में दिखी कौमी एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल सिकंदरा कस्बा सहित देशभर में मुस्लिम समुदाय ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर करीब 3 बजे निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नात-ए-पाक व दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के आगमन की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर एवं खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों ने नात-ए-पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस का नेतृत्व किया। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तथा तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे, शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया।1