Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद सोनभद्र घोरावल तहसील के ग्राम भैसवार में धरना रतकिसानों का धरना 289 वें दिन में पहुचा धरने पर बैठे किसान होली गीत गाकर के अपने धरनाका संदेश अपने देशवासियों को दिया
Brijesh kumar singh
जनपद सोनभद्र घोरावल तहसील के ग्राम भैसवार में धरना रतकिसानों का धरना 289 वें दिन में पहुचा धरने पर बैठे किसान होली गीत गाकर के अपने धरनाका संदेश अपने देशवासियों को दिया
More news from Sonbhadra and nearby areas
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- सोनभद्र। जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलश होटल के पास एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार में फंस गई, जबकि बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रही युवती टक्कर के बाद भी कुछ दूरी तक वाहन चलाती रही। आसपास मौजूद लोगों के शोर-शराबे के बाद गाड़ी रुकी, तब जाकर कार में फंसी बाइक दिखाई दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस द्वारा वाहन और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अब सवाल यह उठ रहा है कि कार चला रही युवती के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस था या नहीं तथा वाहन का बीमा (इंश्योरेंस) वैध था या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- मीरजापुर एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस की गश्त मीरजापुर : होली पर्व और अन्य आगामी त्योहारों को लेकर मीरजापुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारती के नेतृत्व में मड़िहान, जमुई, कोपलपुर, कलवारी, कुन्द्रुफ और दारानगर समेत कई इलाकों में पुलिस बल ने मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं चील्ह, पड़री, कछवां, चुनार, जमालपुर, राजगढ़ और जिगना थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। पीआरवी डायल 112 की टीमों के साथ पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, सर्राफा व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है — कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी, लेकिन आम नागरिक निश्चिंत होकर त्योहार मनाएं।1
- मिर्जापुर: थाना अदलहाट के सामने युवकों ने किया खतरनाक स्टंट, पुलिस को खुली चुनौती मिर्जापुर के थाना अदलहाट क्षेत्र में होली के दौरान लापरवाही और कानून की अनदेखी का मामला सामने आया है। थाना परिसर के ठीक सामने कुछ युवक अपाचे बाइक पर खतरनाक स्टंट करते नजर आए। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक ही बाइक पर चार युवक सवार हैं और तेज रफ्तार में स्टंटबाजी कर रहे हैं। यह न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि अन्य राहगीरों और खुद उनकी जान के लिए भी गंभीर खतरा है।1
- *अनुमानित कीमत ₹ 55 लाख के अवैध हेरोइन, गांजा, कच्ची देशी शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण तथा मादक पदार्थों की बिक्री की धनराशि ₹ 30180/- नकद बरामद, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार* मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक" पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में होली पर्व सहित अन्य आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने, अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गए हैं उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदाथों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः03.03.2026 को थाना को0देहात पुलिस को शुक्लहा में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कच्ची देशी शराब का निष्कर्षण एवं मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय कराये जाने के सम्बन्ध में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई । उक्त सूचना पर थाना को0देहात पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर एक व्यक्ति को पकड़ा गया । जिसके द्वारा पूछताछ में अपना नाम पता बच्चे लाल सोनकर पुत्र स्व0कन्हैया लाल सोनकर निवासी शुक्लहा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर बताया गया । पुलिस टीमों द्वारा मौके से 12 प्लास्टिक के जरिकेन में रखा 600 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब तथा शराब बनाने के उपकरण, 02 गैस चूल्हा, 01 गैस सिलेण्डर इण्डेन, 04 स्टील का ड्रम मय नली युक्त पाइप लगा हुआ, 01 लोहे की कड़ाही, 02 एल्युमिनियम का पात्र, 03.600 किग्रा गांजा, 252 ग्राम अवैध हेरोइन तथा मादक पदार्थों की बिक्री की धनराशि ₹ 30180/- नकद बरामद किया गया । मादक पदार्थों की बिक्री एवं अवैध शराब निष्कर्षण की उपरोक्त घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी तथा एक अन्य अभियुक्त दिलीप सोनकर पुत्र स्व0कैलाश सोनकर निवासी महुवरिया थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को रमईपट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-101/2026 धारा 60,60(2) आबकारी अधिनियम व 8/20/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार 02 अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।2
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- समस्त देश-प्रदेश व क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌸🌈 रंगों का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और उल्लास के नए रंग लेकर आए। मां विंध्यवासिनी की कृपा आप सभी पर बनी रहे और आपके जीवन को प्रेम, शांति और खुशियों से परिपूर्ण करे। होली के इस पावन अवसर पर आपसी भाईचारा, सद्भाव और स्नेह और भी प्रगाढ़ हो — यही मंगलकामना है। होली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉🌼 जय मां 🙏1
- मीरजापुर, 03 मार्च 2026। होली पर्व सहित आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने और जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और कच्ची देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग ₹55 लाख मूल्य की हेरोइन, गांजा, 600 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण तथा मादक पदार्थों की बिक्री की ₹30,180 नकद धनराशि बरामद की है। इस मामले में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्लहा क्षेत्र में दबिश दी, जहां अवैध कच्ची देशी शराब का निष्कर्षण और मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय किया जा रहा था। मौके से बच्चे लाल सोनकर (65 वर्ष), निवासी शुक्लहा, थाना कोतवाली देहात, मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान 12 प्लास्टिक जरीकेन में रखा 600 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब, शराब बनाने के उपकरण, दो गैस चूल्हे, एक इंडेन गैस सिलेंडर, चार स्टील ड्रम नलीयुक्त पाइप सहित, एक लोहे की कड़ाही, दो एल्युमिनियम पात्र, 3.600 किलोग्राम गांजा, 252 ग्राम हेरोइन तथा ₹30,180 नकद बरामद हुए। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त दिलीप सोनकर (35 वर्ष), निवासी महुवरिया, थाना कोतवाली शहर, मीरजापुर को रमईपट्टी के पास से गिरफ्तार किया। बरामद 252 ग्राम हेरोइन की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹50 लाख तथा 3.600 किग्रा गांजा की कीमत लगभग ₹1.75 लाख आंकी गई है। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-101/2026 धारा 60, 60(2) आबकारी अधिनियम एवं 8/20/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त बच्चे लाल सोनकर के विरुद्ध पूर्व में आबकारी अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दिलीप सोनकर पर एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में आपराधिक प्रकरण पंजीकृत हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा तथा त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।2