डॉक्टर राजकुमार हत्याकांड: मुख्य आरोपी नीरज चौहान का सुमित्रा हॉस्पिटल सील बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष बिजनौर । नगीना में चर्चित डॉक्टर राजकुमार हत्याकांड के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नीरज चौहान के नगीना-धामपुर मार्ग स्थित सुमित्रा हॉस्पिटल को सील कर दिया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार देशवाल ने की। गौरतलब है कि 5 मार्च की शाम शिवालय हेल्थ केयर सेंटर के एमडी डॉ. राजकुमार की उनके ही केबिन में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के निर्देशन में गठित चार टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी नीरज चौहान ने शूटर विकास उर्फ छोटू से डॉक्टर राजकुमार की हत्या कराई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के भारी आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने अब आरोपी के अस्पताल पर भी कार्रवाई करते हुए सुमित्रा हॉस्पिटल को सील कर दिया, जिससे इलाके में यह मामला और चर्चा का विषय बन गया है। डॉक्टर की दिनदहाड़े हत्या और उसके बाद प्रशासन की लगातार कार्रवाई से नगीना में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों की निगाहें अब आगे की जांच और न्याय पर टिकी हुई हैं।
डॉक्टर राजकुमार हत्याकांड: मुख्य आरोपी नीरज चौहान का सुमित्रा हॉस्पिटल सील बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष बिजनौर । नगीना में चर्चित डॉक्टर राजकुमार हत्याकांड के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नीरज चौहान के नगीना-धामपुर मार्ग स्थित सुमित्रा हॉस्पिटल को सील कर दिया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार देशवाल ने की। गौरतलब है कि 5 मार्च की शाम शिवालय हेल्थ केयर सेंटर के एमडी
डॉ. राजकुमार की उनके ही केबिन में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के निर्देशन में गठित चार टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी नीरज चौहान ने शूटर विकास उर्फ छोटू से डॉक्टर राजकुमार की हत्या कराई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर
जेल भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के भारी आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने अब आरोपी के अस्पताल पर भी कार्रवाई करते हुए सुमित्रा हॉस्पिटल को सील कर दिया, जिससे इलाके में यह मामला और चर्चा का विषय बन गया है। डॉक्टर की दिनदहाड़े हत्या और उसके बाद प्रशासन की लगातार कार्रवाई से नगीना में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों की निगाहें अब आगे की जांच और न्याय पर टिकी हुई हैं।
- स्योहारा क्षेत्र में एक व्यक्ति के नहर में गिरने की सूचना के बाद लगातार तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि मीरापुर निवासी रामचरन (51 वर्ष) नहर में गिर गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और PAC की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक रामचरन का कोई सुराग नहीं लग पाया था।1
- पटना एयरपोर्ट पर ईशान किशन का दिल जीतने वाला अंदाज, छोटे बच्चे के साथ बिताया प्यारा पल1
- नगीना में अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार नगीना — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष जिला बिजनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने और तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार शहर नगीना में हुए डॉ. राजकुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर विकास उर्फ छोटू को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। जांच के दौरान यह सवाल उठा कि हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा विकास के पास कहां से आया। इस मामले में नगीना के सीओ अंजनी कुमार के निर्देशन में आगे जांच शुरू की गई। जांच के दौरान धामपुर, सिवारा और नूरपुर पुलिस ने विकास से पूछताछ के आधार पर राजन को गिरफ्तार किया। राजन ने बताया कि वह तमंचे बेचता है और ये तमंचे वह नौगांव निवासी आरिफ से खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर राजन के जरिए आरिफ को तमंचा खरीदने के बहाने नूरपुर बुलाया और उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरिफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नौगांव स्थित उसके घर पर छापा मारकर अवैध तमंचे बनाने के उपकरण और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। पुलिस ने मौके से 11 तमंचे, 3 कारतूस 15 बोर, 5 कारतूस 32 बोर, 2 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के ललित, सिवान, शमीम, नबील, विनीत, शादमान, जुल्फिकार और आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह अवैध रूप से तमंचे बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता था। इस खुलासे को बिजनौर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- Post by Mohit Kumar1
- तेज रफ्तार ट्रक का कहर: स्विफ्ट डिजायर और टेंपो को मारी टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत। बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया चौराहे के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार और टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि टेंपो में सवार एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कराया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास की बताई जा रही है।1
- राजा का ताजपुर मैं मशहूर कपड़ा मार्किट पुराना कुंवा रोड हरी कोठी के नीचे साकिब जनरल स्टोर का उदघाटन वर्तमान प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी द्वारा फीता काटकर किया गया.इसके बाद मुफ़्ती अरशद द्वारा दुआ की गई. उदघाटन मैं प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी. हाजी फ़ारूक़ सिद्दीकी. शाहरुख़ भाई. अरमान भाई. हाजी शाकिर.हाजी अल्लादिया.साजिद भाई. इमरान अहमद. आदि लोग मौजूद रहे. पत्रकार उस्मान सिद्दीकी दैनिक भीम वार्ता संवाददाता. जिला प्रभारी अखंड भारत न्यूज़.3
- Post by Round Fh1
- बिजनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के जखीरे का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1