खरोरा मूल्यांकन केंद्र में 5वीं-8वीं की कॉपियों की जांच शुरू खरोरा मूल्यांकन केंद्र में 5वीं-8वीं की कॉपियों की जांच शुरू खरोरा, 31 मार्च 2026 खोज खबर छत्तीसगढ़ न्यूज़ ब्योरो : खरोरा स्थित पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय में 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा 2026 के अंतर्गत उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही कॉपियों की जांच का कार्य सुव्यवस्थित रूप से प्रारंभ हो गया है। केन्द्राधिकारी रजनी मिंज ने बताया कि मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। केंद्र में शिक्षकों के लिए पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मूल्यांकन के प्रथम दिवस पर शिक्षकों ने अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य प्रारंभ किया। केंद्र में पारदर्शिता, सुव्यवस्था एवं समयबद्धता को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि मूल्यांकन कार्य निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।
खरोरा मूल्यांकन केंद्र में 5वीं-8वीं की कॉपियों की जांच शुरू खरोरा मूल्यांकन केंद्र में 5वीं-8वीं की कॉपियों की जांच शुरू खरोरा, 31 मार्च 2026 खोज खबर छत्तीसगढ़ न्यूज़ ब्योरो : खरोरा स्थित पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय में 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा 2026 के अंतर्गत उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही कॉपियों की जांच का कार्य सुव्यवस्थित रूप से प्रारंभ हो गया है। केन्द्राधिकारी
रजनी मिंज ने बताया कि मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। केंद्र में शिक्षकों के लिए पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मूल्यांकन के प्रथम दिवस पर शिक्षकों ने अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य प्रारंभ किया। केंद्र में पारदर्शिता, सुव्यवस्था एवं समयबद्धता को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि मूल्यांकन कार्य निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- Post by पत्रकार1
- मूंगेली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संपत्ति के लालच में अपनों ने ही अपने भाई की हत्या की साजिश रच दी। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने मृतक की पत्नी और बेटे को ही फंसाने की कोशिश की। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया। इस वीडियो में जानिए पूरा सच, कैसे रची गई साजिश और कैसे पुलिस ने किया पर्दाफाश।1
- गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सबका स्वागत है अभिनंदन है अभी नही तो कभी नही याद रखे इतिहास बदलने वाला है1
-  स्थान: धरसींवा (रायपुर) – ग्राम बरतोरी/सिलयारी गैस सिलेंडर में कम भराव और अनियमित वितरण से ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग धरसींवा विकासखंड के ग्राम बरतोरी एवं सिलयारी क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि देवेन्द्र भारत गैस वितरण गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडरों में निर्धारित 14.2 किलो की जगह 2 से 3 किलो तक कम गैस भरी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 (शनिवार) को देवेन्द्र भारत गैस वितरण, सिलयारी की रिफिलिंग गाड़ी (क्रमांक RJ43GA7630) ग्राम बरतोरी पहुंची थी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण गैस लेने पहुंचे, लेकिन कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि उन्हें 56 दिन से लेकर 5 महीने तक गैस सिलेंडर नहीं मिला है, जबकि नियमानुसार 45 दिन बाद उपभोक्ता गैस लेने के पात्र होते हैं। ग्रामीणों ने जब सिलेंडरों के कम वजन का विरोध किया, तो वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पीछा कर वाहन को ग्राम तर्रा में रोका और एजेंसी संचालक से फोन पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा एजेंसी संचालक द्वारा दबाव बनाकर ग्रामीणों को डराने का प्रयास किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों को पुलिस चौकी सिलयारी बुलाया गया, लेकिन संबंधित एजेंसी संचालक स्वयं उपस्थित नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों में और नाराजगी बढ़ गई। इधर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जिला रायपुर (ग्रामीण) के पदाधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उपभोक्ताओं को सही वजन और समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।2
- Post by दैनिक मूक पत्रिका1
- अहिंसा का संदेश” लेकर निकली महावीर जयंती की भव्य शोभायात्रा तिल्दा-नेवरा। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती (जन्म कल्याणक महोत्सव) पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। “जियो और जीने दो” के संदेश के साथ आयोजित इस पर्व में जैन समाज सहित शहरवासियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म की नैतिक आधारशिला माने जाते हैं। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन त्यागकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाया और 42 वर्षों तक कठोर तपस्या कर 72 वर्ष की आयु में मोक्ष प्राप्त किया। उनके द्वारा बताए गए पांच प्रमुख सिद्धांत—अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह—आज भी मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बजरंग चौक, गांधी चौक एवं परशुराम चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में महिला एवं पुरुष एक समान वेशभूषा में, गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ शामिल हुए। जगह-जगह नागरिकों द्वारा शरबत व स्वागत की व्यवस्था की गई, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। महावीर स्वामी के विचारों को भी इस दौरान स्मरण किया गया, जिनमें आत्मसंयम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश प्रमुख रहा। उन्होंने सिखाया कि हर जीव के प्रति दया रखें, क्योंकि घृणा अंततः विनाश का कारण बनती है। शोभायात्रा में महेंद्र जैन, मंगल जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन, सौरभ जैन, गौरव जैन, अमित जैन, शैलेश जैन, अनिल जैन, प्रफुल्ल जैन, नवीन जैन, सुरेंद्र जैन, अभिषेक जैन, मनीष जैन, रूपेश जैन, विवेक जैन, सारंग जैन, नीरज जैन, लक्ष्मीकांत जैन, राजेश जैन, प्राजेश जैन, अंकित जैन, अतुल जैन, दिनेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। साथ ही, आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में हुए प्रतिष्ठा महोत्सव की स्मृति में श्रद्धालुओं ने नवनिर्मित जिनालय में दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। जैन समाज द्वारा इस पावन अवसर पर शहरवासियों के लिए प्रसाद एवं भंडारे की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।2
- Post by पत्रकार1