logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाली गई भव्य बाइक तिरंगा रैली। *“हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के नेतृत्व में निकली भव्य बाइक तिरंगा रैली, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश"* *“हर घर तिरंगा” अभियान* के अंतर्गत जनपद पीलीभीत में भव्य बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा पुलिस लाइन से रैली को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया तथा स्वयं बाइक चलाकर रैली का नेतृत्व किया गया। रैली में अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री विक्रम दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बाइक पर तिरंगा ध्वज के साथ सम्मिलित हुए। पुलिस लाइन, पीलीभीत से प्रारम्भ हुई बाइक तिरंगा रैली नकटादाना चौराहा, गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा एवं आसाम चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान तिरंगे से सजी बाइकों और देशभक्ति के जयघोष ने पूरे मार्ग को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। यह हमें स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की स्मृति दिलाने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति हमारे दायित्वों का भी बोध कराता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर पूरे सम्मान और गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास, गरिमा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। *बाइक तिरंगा रैली के माध्यम से पीलीभीत पुलिस ने “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द एवं नागरिक कर्तव्य का सशक्त संदेश दिया।*

7 hrs ago
user_Shivkumar Gangwar
Shivkumar Gangwar
Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
2ee5e826-6f30-4629-ab4b-140abfef8267

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाली गई भव्य बाइक तिरंगा रैली। *“हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के नेतृत्व में निकली भव्य बाइक तिरंगा रैली, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश"* *“हर घर तिरंगा” अभियान* के अंतर्गत जनपद पीलीभीत में भव्य बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा पुलिस लाइन से रैली को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया

गया तथा स्वयं बाइक चलाकर रैली का नेतृत्व किया गया। रैली में अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री विक्रम दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बाइक पर तिरंगा ध्वज के साथ सम्मिलित हुए। पुलिस लाइन, पीलीभीत से प्रारम्भ हुई बाइक तिरंगा रैली नकटादाना चौराहा, गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा एवं आसाम चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर

सम्पन्न हुई। रैली के दौरान तिरंगे से सजी बाइकों और देशभक्ति के जयघोष ने पूरे मार्ग को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। यह हमें स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की स्मृति दिलाने के साथ-साथ राष्ट्र

के प्रति हमारे दायित्वों का भी बोध कराता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर पूरे सम्मान और गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास, गरिमा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। *बाइक तिरंगा रैली के माध्यम से पीलीभीत पुलिस ने “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द एवं नागरिक कर्तव्य का सशक्त संदेश दिया।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के टिकरी मंडल तिरंगा यात्रा में पहुंचे किसान नेता देवस्वरूप पटेल। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के टिकरी मंडल बीसलपुर ग्रामीण मंडल में निकाली तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमें आम जनमानस भी तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में झंडा लहराते हुए उमड़े तिरंगा यात्रा में सभी ने वंदे मातरम भारत माता की जय देश के क्रांतिकारी अमर रहने के नारे लगाए तिरंगा यात्रा दर्जनों गांव से होकर गुजरी यात्रा में विधायक विवेक वर्मा किसान नेता देव स्वरुप पटेल आयुष मिश्रा टिकरी मंडल अध्यक्ष सुमित गंगवार रजनीश गंगवार डायरेक्टर गन्ना समिति अमित कुमार मंगली प्रसाद वर्मा इंद्रपाल गंगवार सुंदरलाल कृष्ण पाल रेनू राज सरदार रिंकू सिंह शेखर शुक्ला ओमकार वर्मा हरिशंकर श्रीवास्तव बृजेश कुमार ओमपाल प्रवेश कुमार धर्मवीर शरद पाल सिंह हजारीलाल वर्मा संगम बाजपेई अजय सिंह दिलीप गंगवार सत्यवीर मिश्रा हरपाल गंगवार ज्ञानचंद मौर्य रविंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या मे तिरंगा यात्रा में लोगों ने भाग लिया
    4
    बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के टिकरी मंडल तिरंगा यात्रा में पहुंचे किसान नेता देवस्वरूप पटेल।
बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के टिकरी मंडल बीसलपुर ग्रामीण मंडल में निकाली तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमें आम जनमानस भी तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में झंडा लहराते हुए उमड़े तिरंगा यात्रा में सभी ने वंदे मातरम भारत माता की जय देश के क्रांतिकारी अमर रहने के नारे लगाए तिरंगा यात्रा दर्जनों गांव से होकर गुजरी यात्रा में विधायक विवेक वर्मा किसान नेता देव स्वरुप पटेल आयुष मिश्रा टिकरी मंडल अध्यक्ष सुमित गंगवार रजनीश गंगवार डायरेक्टर गन्ना समिति अमित कुमार मंगली प्रसाद वर्मा इंद्रपाल गंगवार सुंदरलाल कृष्ण पाल रेनू राज सरदार रिंकू सिंह शेखर शुक्ला ओमकार वर्मा हरिशंकर श्रीवास्तव बृजेश कुमार ओमपाल प्रवेश कुमार धर्मवीर शरद पाल सिंह हजारीलाल वर्मा संगम बाजपेई अजय सिंह दिलीप गंगवार सत्यवीर मिश्रा हरपाल गंगवार ज्ञानचंद मौर्य रविंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या मे तिरंगा यात्रा में लोगों ने भाग लिया
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बीसलपुर टावर कांड: युवती को बचाया, अब लाइनमैन को नोटिस | UP UPDATE
    1
    बीसलपुर टावर कांड: युवती को बचाया, अब लाइनमैन को नोटिस | UP UPDATE
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिला बरेली क्षेत्र भुता कस्बा रास्ते में भैंस बांधने को लेकर विवाद, दबंगई का आरोप भुता। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम फैजनगर निवासी मो. साजिद ने गांव के ही एक व्यक्ति पर सार्वजनिक रास्ते पर भैंस बांधकर आवागमन बाधित करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार मो. साजिद पुत्र नन्हे बख्श के घर तक आने-जाने के लिए खड़ंजे का रास्ता है। आरोप है कि गांव निवासी मेहंदी हसन पुत्र बुद्धी बख्श उक्त रास्ते पर अपनी भैंस बांध देता है। इससे रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साजिद का आरोप है कि रास्ते पर भैंस बांधने से मना करने पर मेहंदी हसन गाली-गलौज करने लगता है और मारपीट पर उतारू हो जाता है। आरोप है कि समझाने-बुझाने के बावजूद वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर दबंगई दिखाते हुए कहता है कि “मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जहां जाना है चले जाओ।” मामले को लेकर पीड़ित परिवार में चिंता बनी हुई है। साजिद ने पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच कराकर रास्ते को आवागमन के लिए बाधामुक्त कराने तथा गाली-गलौज व धमकी के आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    3
    जिला बरेली क्षेत्र भुता कस्बा रास्ते में भैंस बांधने को लेकर विवाद, दबंगई का आरोप
भुता। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम फैजनगर निवासी मो. साजिद ने गांव के ही एक व्यक्ति पर सार्वजनिक रास्ते पर भैंस बांधकर आवागमन बाधित करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार मो. साजिद पुत्र नन्हे बख्श के घर तक आने-जाने के लिए खड़ंजे का रास्ता है। आरोप है कि गांव निवासी मेहंदी हसन पुत्र बुद्धी बख्श उक्त रास्ते पर अपनी भैंस बांध देता है। इससे रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
साजिद का आरोप है कि रास्ते पर भैंस बांधने से मना करने पर मेहंदी हसन गाली-गलौज करने लगता है और मारपीट पर उतारू हो जाता है। आरोप है कि समझाने-बुझाने के बावजूद वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर दबंगई दिखाते हुए कहता है कि “मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जहां जाना है चले जाओ।”
मामले को लेकर पीड़ित परिवार में चिंता बनी हुई है। साजिद ने पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच कराकर रास्ते को आवागमन के लिए बाधामुक्त कराने तथा गाली-गलौज व धमकी के आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    user_Kuldeep Mishra
    Kuldeep Mishra
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डीएम देशभक्ति का पाठ पढ़ाते रहे, अफसर मोबाइल में रहे व्यस्त! BSA और एआर कॉपरेटिव का वीडियो वायरल, उठे गंभीर सवाल रौनक अली अंसारी, पीलीभीत। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़े सरकारी कार्यक्रम में उस समय अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मंच से देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दे रहे थे, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रोशनी सिंह और एआर कॉपरेटिव इंदु सिंह मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आईं। दोनों अधिकारियों के मोबाइल देखने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंच पर देशभक्ति का संदेश, सामने मोबाइल की दुनिया! कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारियों पर जोर दे रहे थे। पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा था। इसी दौरान कैमरे की नजर सामने बैठीं BSA रोशनी सिंह और एआर कॉपरेटिव इंदु सिंह पर पड़ी, जो कार्यक्रम के बीच मोबाइल फोन देखते हुए दिखाई दीं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यक्रमों में अधिकारियों की गंभीरता, अनुशासन और सहभागिता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस दृश्य को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। डीएम का भाषण और अफसरों का मोबाइल कनेक्शन बना चर्चा सवाल यह भी उठ रहा है कि जब जिले के मुखिया स्वयं मंच से देशभक्ति और कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश दे रहे हों, तब वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप कितना सजग रहना चाहिए? हालांकि वीडियो में अधिकारियों को मोबाइल इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है, लेकिन वे मोबाइल पर किस कार्य में व्यस्त थीं, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। ऐसे में केवल वीडियो के आधार पर उनकी मंशा पर सवाल उठाना उचित नहीं होगा। फिर भी सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सामने आया यह दृश्य चर्चा का विषय जरूर बन गया है। सोशल मीडिया पर उठी जवाबदेही की आवाज वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय भावना से जुड़े कार्यक्रम केवल औपचारिक उपस्थिति दर्ज कराने का माध्यम नहीं होने चाहिए। ऐसे आयोजनों में अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी और अनुशासन भी कार्यक्रम की गरिमा का हिस्सा होता है। लोगों के बीच अब यह सवाल तैर रहा है कि जब डीएम देशभक्ति का संदेश दे रहे थे, तब अधिकारियों का ध्यान मोबाइल पर क्यों था? वीडियो वायरल, अब स्पष्टीकरण का इंतजार पीलीभीत में सामने आया यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी कोई सार्वजनिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि वायरल वीडियो को लेकर प्रशासन अथवा संबंधित अधिकारी क्या प्रतिक्रिया देते हैं। एक तरफ मंच से राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश, दूसरी तरफ मोबाइल में व्यस्त नजर आते अधिकारी—वायरल वीडियो ने सरकारी कार्यक्रमों की गंभीरता और अफसरों की जवाबदेही पर नई बहस छेड़ दी है।
    1
    डीएम देशभक्ति का पाठ पढ़ाते रहे, अफसर मोबाइल में रहे व्यस्त! BSA और एआर कॉपरेटिव का वीडियो वायरल, उठे गंभीर सवाल
रौनक अली अंसारी, पीलीभीत।
देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़े सरकारी कार्यक्रम में उस समय अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मंच से देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दे रहे थे, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रोशनी सिंह और एआर कॉपरेटिव इंदु सिंह मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आईं। दोनों अधिकारियों के मोबाइल देखने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मंच पर देशभक्ति का संदेश, सामने मोबाइल की दुनिया!
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारियों पर जोर दे रहे थे। पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा था। इसी दौरान कैमरे की नजर सामने बैठीं BSA रोशनी सिंह और एआर कॉपरेटिव इंदु सिंह पर पड़ी, जो कार्यक्रम के बीच मोबाइल फोन देखते हुए दिखाई दीं।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यक्रमों में अधिकारियों की गंभीरता, अनुशासन और सहभागिता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस दृश्य को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
डीएम का भाषण और अफसरों का मोबाइल कनेक्शन बना चर्चा
सवाल यह भी उठ रहा है कि जब जिले के मुखिया स्वयं मंच से देशभक्ति और कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश दे रहे हों, तब वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप कितना सजग रहना चाहिए?
हालांकि वीडियो में अधिकारियों को मोबाइल इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है, लेकिन वे मोबाइल पर किस कार्य में व्यस्त थीं, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। ऐसे में केवल वीडियो के आधार पर उनकी मंशा पर सवाल उठाना उचित नहीं होगा। फिर भी सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सामने आया यह दृश्य चर्चा का विषय जरूर बन गया है।
सोशल मीडिया पर उठी जवाबदेही की आवाज
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय भावना से जुड़े कार्यक्रम केवल औपचारिक उपस्थिति दर्ज कराने का माध्यम नहीं होने चाहिए। ऐसे आयोजनों में अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी और अनुशासन भी कार्यक्रम की गरिमा का हिस्सा होता है।
लोगों के बीच अब यह सवाल तैर रहा है कि जब डीएम देशभक्ति का संदेश दे रहे थे, तब अधिकारियों का ध्यान मोबाइल पर क्यों था?
वीडियो वायरल, अब स्पष्टीकरण का इंतजार
पीलीभीत में सामने आया यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी कोई सार्वजनिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि वायरल वीडियो को लेकर प्रशासन अथवा संबंधित अधिकारी क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
एक तरफ मंच से राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश, दूसरी तरफ मोबाइल में व्यस्त नजर आते अधिकारी—वायरल वीडियो ने सरकारी कार्यक्रमों की गंभीरता और अफसरों की जवाबदेही पर नई बहस छेड़ दी है।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बंडा में भारतीय किसान यूनियन (डकैत) की भव्य तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर
    1
    बंडा में भारतीय किसान यूनियन (डकैत) की भव्य तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर
    user_देवेंन्द्र पटेल पत्रकार
    देवेंन्द्र पटेल पत्रकार
    Local News Reporter पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिलाधिकारी पीलीभीत को सिखों ने किया सम्मानित, तिरंगा यात्रा में हुए शामिल। पीलीभीत। जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में तिरंगा रैली निकाली जा रही है जिसमें शामिल होनै पहुंचे सिख समुदाय के लोगों ने देशभक्ति और एकता अखंडता का संदेश दिया।
    1
    जिलाधिकारी पीलीभीत को सिखों ने किया सम्मानित, तिरंगा यात्रा में हुए शामिल।
पीलीभीत। जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में तिरंगा रैली निकाली जा रही है जिसमें शामिल होनै पहुंचे सिख समुदाय के लोगों ने देशभक्ति और एकता अखंडता का संदेश दिया।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • छात्रों के सम्मान मे ABVP मैदान मे lअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत बरेली छात्रों के सम्मान मे ABVP मैदान मे l बरेली से अतुल्य भारत चेतना न्यूज़ संवाददाता राजेश शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत बरेली के दुवारा बरेली के चौकी चौराहा पे प्रदर्शन किया गया जिसमे पुतला फूंक के लोगो ने अपना आक्रोश जाहिर किया l
    2
    छात्रों के सम्मान मे ABVP 
मैदान मे lअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  ब्रज प्रांत बरेली 
छात्रों के सम्मान मे ABVP 
मैदान मे l
बरेली से अतुल्य भारत चेतना न्यूज़ संवाददाता राजेश शर्मा 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  ब्रज प्रांत बरेली 
के दुवारा बरेली के चौकी चौराहा पे  प्रदर्शन किया गया जिसमे पुतला फूंक के लोगो ने अपना आक्रोश जाहिर किया  l
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Press advisory Bareilly, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.