Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीसलपुर टावर कांड: युवती को बचाया, अब लाइनमैन को नोटिस | UP UPDATE
Prashant mishra
बीसलपुर टावर कांड: युवती को बचाया, अब लाइनमैन को नोटिस | UP UPDATE
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकाली गई भव्य बाइक तिरंगा रैली। *“हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के नेतृत्व में निकली भव्य बाइक तिरंगा रैली, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश"* *“हर घर तिरंगा” अभियान* के अंतर्गत जनपद पीलीभीत में भव्य बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा पुलिस लाइन से रैली को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया तथा स्वयं बाइक चलाकर रैली का नेतृत्व किया गया। रैली में अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री विक्रम दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बाइक पर तिरंगा ध्वज के साथ सम्मिलित हुए। पुलिस लाइन, पीलीभीत से प्रारम्भ हुई बाइक तिरंगा रैली नकटादाना चौराहा, गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा एवं आसाम चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान तिरंगे से सजी बाइकों और देशभक्ति के जयघोष ने पूरे मार्ग को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। यह हमें स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की स्मृति दिलाने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति हमारे दायित्वों का भी बोध कराता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर पूरे सम्मान और गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास, गरिमा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। *बाइक तिरंगा रैली के माध्यम से पीलीभीत पुलिस ने “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द एवं नागरिक कर्तव्य का सशक्त संदेश दिया।*4
- पूरनपुर में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकपा तथा खेग्रामस संगठन के सदस्यों ने अधिकारियों को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की करी मांग। पूरनपुर में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर संगठन के सदस्यों ने अधिकारियों को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में सड़क, जल निकासी, नगर निकाय सीमा, आवास, जॉब कार्ड तथा कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया गया है।1
- हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के बाद पसरा कचरा: आस्था के साथ पर्यावरण पर भी संकट हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के बाद पसरा कचरा: आस्था के साथ पर्यावरण पर भी संकट हरिद्वार में इस साल की कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद गंगा घाटों और सड़कों पर भारी मात्रा में गंदगी और प्लास्टिक के ढेर देखने को मिल रहे हैं। लाखों श्रद्धालुओं के जाने के बाद प्रशासन के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती इस अपशिष्ट को साफ करने और शहर को स्वच्छ रखने की है। स्थानीय नागरिकों और पर्यावरणविदों ने चिंता जताई है कि आस्था के इस महापर्व के दौरान स्वच्छता के नियमों की अनदेखी से पवित्र नगरी की सुंदरता और गंगा की निर्मलता पर असर पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा सफाई अभियान तेजी से चलाया जा रहा है, लेकिन आवश्यकता है कि अगली बार यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं में भी स्वच्छता को लेकर गहरी जागरूकता लाई जाए।1
- बीसलपुर बरेली मार्ग पर :राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इन्डिया प्रदेश संयोजक मुसेली ग्राम प्रधान एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद इश्तियाक अल्वी ने भैस्टा जलालपुर के शिवभक्तों का जत्था कछला घाट से जल लेकर गोला गोकर्णनाथ से लौटा, मुसेली प्रधान ने किया भव्य स्वागत/सावन के पावन महीने में भैस्टा जलालपुर गांव के कांवड़ियों का एक विशाल जत्था कछला घाट से पवित्र गंगाजल लेकर छोटी काशी कहे जाने वाले गोला गोकर्णनाथ पहुंचा। वहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद सभी शिवभक्त सुरक्षित अपने क्षेत्र में वापस लौट आए हैं।कांवड़ियों के शेखापुर चौराहे पर मुसेली ग्राम प्रधान मोहम्मद इस्तियाक अल्वी ने फिर दूसरे दिन सांप्रदायिक सौहार्द की एक अनूठी मिसाल पेश की। प्रधान मो. इस्तियाक अल्वी ने अपनी पूरी टीम के साथ सभी कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया और उनके लिए जलपान (नाश्ते और पानी) की उत्तम व्यवस्था कराई।इस दौरान ग्राम प्रधान ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। कांवड़ियों की सेवा करना बेहद पुण्य का काम है। जलपान करने के बाद सभी शिवभक्तों ने प्रधान की इस पहल की सराहना की और जय भोलेनाथ के जयकारों के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।1
- गंदगी से परेशान राहगीर कस्बा धौरा टांडा में वार्ड नंबर 6 और वार्ड नंबर 8 की गली है इसके बराबर ने मस्जिद है। यह पर सफाई कर्मचारी जोर जबरिया डेली कूड़ा डाल के चले जाते है मना करने के बावजूद यह कूड़ा रोज पढ़ता है अतः निवेदन है कि समस्या का समाधान जल्दी से जल्द हो1
- is gaon mein light duty Nahin hai1
- गांधी प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा महोत्सव का भव्य आयोजन। गांधी प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भव्य हर घर तिरंगा महोत्सव/कॉन्सर्ट संपन्न पीलीभीत ।गांधी प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा महोत्सव/काॅन्सर्ट का एक भव्य आयोजन एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों के साथ साथ राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज की छात्राएं, ड्रमण्ड इंटर कालेज के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ हुआ। आयोजित कार्यक्रम में म्यूजिकल कॉन्सर्ट में छात्र-छात्राओं व स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इंडियन आइडल के प्रतिभागी क्षितिज सक्सेना ने राष्ट्रभक्ति गीत गाकर समाँ बांधा तो वहीं। बासुरी वादक दिनेश सिंह यादव ने अपनी प्रस्तुति से जन समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। परिसर में तिरंगा मेले का आयोजन किया गया। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित तिरंगे, हस्तशिल्प एवं अन्य सामग्री के स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से स्थानीय उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और वोकल फॉर लोकल पहल को बढ़ावा देना है। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से संवाद में हर घर तिरंगा से सम्बन्धित विषय पर जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देशवासियों में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक पावन पर्व है। इस महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन मंसूर अहमद शम्सी जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, नगर मजिस्टेªट प्यारेलाल मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह यादव, उपायुक्त स्वतः रोजगार वन्दना सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह, कार्यक्रम के नोडल इंतजार खान सहित अन्य उपस्थित रहे।4
- थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त की पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल बरेली। थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त की पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में जानकारी देते श्री नीलेश मिश्र #COनवाबगंज2