Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरियाणा में बुद्ध पूर्णिमा पर स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किया लैटर
Omprakash प्रजापति
हरियाणा में बुद्ध पूर्णिमा पर स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किया लैटर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रतापगढ़। ट्रैफिक पुलिस पर ट्रक चालक ने किया हमला, धारदार हथियार से सिपाही अरुण मौर्य पर हमला, रॉन्ग साइड ट्रक घुसने पर सिपाही ने रोका, बातचीत के दौरान हुआ विवाद, चालक ने किया हमला, घायल सिपाही को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, एसपी दीपक भूकर, ASP आलोक कुमार, सीओ सिटी मौके पर पहुंचे, फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस, नगर कोतवाली के चिलबिला इलाके का मामला,1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- प्रतापगढ़ विकास भवन सभागार में भावुक वातावरण के बीच 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये वरिष्ठ सहायक लालमणि पाण्डेय को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी मनरेगा सन्तोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल को याद किया।1
- पूर्व विधायक धीरज ओझा के पुत्र जीवेश ओझा ने CISCE 12 वीं की परीक्षा में 96% मार्क्स लाकर सामान्य वर्ग का सिर किया ऊँचा... काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 30 अप्रैल 2026 को सुबह 11बजे कक्षा 12वीं (ISC) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। CISCE कक्षा- 12 की परीक्षा में जीवेश वर्धन ओझा सक्षम पुत्र अभय कुमार ओझा "धीरज ओझा" नें 96% मार्क्स से ऊपर लाकर अपने माता-पिता व परिवार का तो मान बढ़ाया ही है। साथ ही अपने गुरुजनों एवं शैक्षणिक संस्थान सहित जनपद प्रतापगढ़ का भी मान बढ़ाया है।1
- रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था,जिसे घेराबंदी कर दबोचा गया।मामला 25 मार्च 2026 की रात का है,जब पीड़िता अपने घर की छत पर बने कमरे में सो रही थी।गर्मी की वजह से कमरे का दरवाजा खुला था। इसी दौरान गांव का ही आरोपी राजकुमार छत पर चढ़कर कमरे में घुस आया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा।महिला के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।पीड़िता की तहरीर पर थाना सरेनी में मुकदमा दर्ज किया गया।बाद में पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सरेनी पुलिस ने आरोपी को छतौना नहर पुलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।1
- इस काम के सैलरी बहुत ही कम है रूपए 15000महत बहुत है3
- अमेठी जिले में गुरुवार को पुलिस विभाग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस कार्यालय गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हरिशंकर वर्मा, धर्मेन्द्र व शबीब खां को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने तीनों अधिकारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ विभाग की सेवा की है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके योगदान को याद किया। भावुक माहौल के बीच सभी ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता भी फैलायी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों साइबर ठग खुद को ट्रेजरी अधिकारी या पुलिस कर्मचारी बताकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फोन करते हैं और पेंशन संबंधी दस्तावेज अधूरे होने का झांसा देकर उनकी निजी जानकारी और ओटीपी हासिल करने की कोशिश करते हैं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी गोपनीय जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और सतर्क रहकर साइबर ठगी से बचें।4
- थाना लीलापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों 1- अरमान शेख, 2- अफजल उर्फ जानी के पैरों में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय ने क्या कुछ कहा देखें।1