जमुनिया टांड़ प्रभु प्रकाश मिशन स्कूल में औचक निरीक्षण: छात्रा मामले में जांच, सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हेताडकला के जमुनियाटांड़ गांव में स्थित प्रभु प्रकाश मिशन उच्च विद्यालय छात्रावास का चिनियां पुलिस प्रशासन के द्वारा रविवार दोपहर 3:30 बजे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर औचक निरीक्षण किया गया। बताते चले की 01 मई 2026 को चिनीयां रंका मुख्य सड़क जंगलों के बीच बड़का नाला के पास मिली चौथी कक्षा की छात्रा खुशबू कुमारी के मामले में मीडिया और समाचार पत्र में खबर छपने के बाद विस्तार से जांच-पड़ताल की गई। जांच के दौरान जानकारी मिली कि खुशबू कुमारी का नामांकन स्कूल में लगभग एक सप्ताह पहले ही हुआ था। बच्ची का मन पढ़ाई और हॉस्टल में नहीं लग रहा था, जिसके कारण वह शौच का बहाना बनाकर स्कूल से बाहर निकल गई और अकेले ही रास्ते में आगे बढ़ने लगी। इसी दौरान एक रिश्तेदार की नजर उस पर जंगल के पास पड़ी, जिसके बाद उसे सुरक्षित वापस स्कूल लाया गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत पहल करते हुए प्रिंसिपल मनीष टोप्पो ने बच्ची के अभिभावकों को बुलाया। पूछताछ में अभिभावकों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई। साथ ही, स्कूल के अन्य बच्चों से भी इस संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी कोई आपत्तिजनक बात सामने नहीं रखी। पूरे मामले में यह स्पष्ट हुआ कि बच्ची के जंगल के पास मिलने का कारण नया नामांकन और हॉस्टल में असहज महसूस करना था, न कि कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि। निरीक्षण के दौरान बच्चों को बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा और बाल विवाह से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में स्कूल प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से गेट पर वॉचमैन की नियुक्ति और बच्चों की निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया। वही चिनीयां थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक ने साफ किया है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

- चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हेताडकला के जमुनियाटांड़ गांव में स्थित प्रभु प्रकाश मिशन उच्च विद्यालय छात्रावास का चिनियां पुलिस प्रशासन के द्वारा रविवार दोपहर 3:30 बजे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर औचक निरीक्षण किया गया। बताते चले की 01 मई 2026 को चिनीयां रंका मुख्य सड़क जंगलों के बीच बड़का नाला के पास मिली चौथी कक्षा की छात्रा खुशबू कुमारी के मामले में मीडिया और समाचार पत्र में खबर छपने के बाद विस्तार से जांच-पड़ताल की गई। जांच के दौरान जानकारी मिली कि खुशबू कुमारी का नामांकन स्कूल में लगभग एक सप्ताह पहले ही हुआ था। बच्ची का मन पढ़ाई और हॉस्टल में नहीं लग रहा था, जिसके कारण वह शौच का बहाना बनाकर स्कूल से बाहर निकल गई और अकेले ही रास्ते में आगे बढ़ने लगी। इसी दौरान एक रिश्तेदार की नजर उस पर जंगल के पास पड़ी, जिसके बाद उसे सुरक्षित वापस स्कूल लाया गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत पहल करते हुए प्रिंसिपल मनीष टोप्पो ने बच्ची के अभिभावकों को बुलाया। पूछताछ में अभिभावकों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई। साथ ही, स्कूल के अन्य बच्चों से भी इस संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी कोई आपत्तिजनक बात सामने नहीं रखी। पूरे मामले में यह स्पष्ट हुआ कि बच्ची के जंगल के पास मिलने का कारण नया नामांकन और हॉस्टल में असहज महसूस करना था, न कि कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि। निरीक्षण के दौरान बच्चों को बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा और बाल विवाह से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में स्कूल प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से गेट पर वॉचमैन की नियुक्ति और बच्चों की निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया। वही चिनीयां थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक ने साफ किया है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।1
- Post by Sunil singh1
- गढ़वा के गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पहली बार आखिर किस पर इतना हुए गर्म?1
- मजदूर दिवस पर सभी कंपनी कर्मचारियों की छुट्टी दी l सभी केरेन हेड्रा खड़े दिखे l4
- गढ़वा जिला के बेलचंपा में SIS सिक्योरिटी गार्ड में बंपर बहाली निकला हुआ है जिसे लेकर 2 मई से 18 मई तक आवेदन भरने का अंतिम तिथि है प्रत्येक थाना में डेट ऑफ डेट कैंप लगेगा मैट्रिक पास उम्मीदवार आवेदन करें1
- एक बच्चे और उसको मां को भी नेता मंत्री के आंख से छलका आंसू1
- थाना बभनी क्षेत्रान्तर्गत तालाब के किनारे पलाश के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवती का शव लटकते हुए मिलने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र, श्री ऋषभ रुणवाल की बाइट-1
- संग्रहे खुर्द पंचायत के मुखिया, सरपंच की कब खुलेगी निंद ? पानी के लिए तरस रहे हैं, पंचायत के लोग , जनता की सेवा युक्त काम से कोई नाता नहीं है l संग्रहे खुर्द -पंचायत के प्रतिनिधि कर रहे लोगो को1