Shuru
Apke Nagar Ki App…
naliyan bilkul kharab ho rahi hai sarpanch koi sunvaee nahin kar raha hai
Atar Singh Atar Singh
naliyan bilkul kharab ho rahi hai sarpanch koi sunvaee nahin kar raha hai
More news from Jaipur and nearby areas
- Post by Atar Singh Atar Singh1
- हिंडौन सिटी। शहर के अग्रसेन कॉलेज के पास स्थित वृद्ध आश्रम मे राजस्थान पेंशनर्स मंच का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर शंकर लाल चतुर्वेदी ताली वालों ने भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर एवं भगवान गणेश की वंदना प्रस्तुत कर होली मिलन समारोह की शुरुआत की। समारोह में महान संगीतज्ञ एवं कलाकार शंकर लाल चतुर्वेदी ताली वाले, आकाशवाणी कलाकार छैल बिहारी पाठक , मुकेश पाराशर अजय कुमार सोनी एवं राम सिंह ने होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा। इस मौके पर मंच के सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर कार्यकारिणी का विस्तार किया। कार्यकारिणी में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी एन.जी. राम मीणा, सेवानिवृत्ति तहसीलदार महेश चंद जैन एवं रिटायर्ड प्रिंसिपल नेतराम सिंह बेनीवाल को सलाहकार नियुक्त किया है। नव नियुक्त सलाहकार मंडल का मंच के हिंडौन अध्यक्ष जेपी शर्मा सहित सभी सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा एग्रीकल्चर विभाग के संयुक्त निदेशक पद से रिटायर्ड हुए विशंभर दयाल शर्मा ने मंच की सदस्यता ग्रहण की। जिनका अध्यक्ष एवं मंत्रिमंडल द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया। संगठन ने मंच के सबसे वरिष्ठ, सदस्य शंकर लाल चतुर्वेदी, राधे श्याम वाडा वाले, हरिचरण लाल शर्मा स्काउट मास्टर, जगदीश प्रसाद गुप्ता, किरोड़ी लाल हवलदार का सम्मान कर उनकी दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की। होली मिलन समारोह के अवसर पर संगठन के सदस्य श्रीनिवास शर्मा ने ₹1100,लखन लाल कोटरा वालों ने₹1100,सुरेश चंद दत्तात्रेय ने ₹2100, भूर सिंह सांवरिया ने₹1100, धर्मचंद जैन निसूरा वालों ने ₹1100, डॉ शिव दत्त शर्मा आजीवन भामाशाह ने ₹2100, गणपत लाल शर्मा ने ₹1100 आजीवन भामाशाह वीर सिंह बेनीवाल, मुकेश पाराशर ने ₹500, राजस्थान पेंशनर्स मंच के अध्यक्ष एवं आजीवन भामाशाह जेपी शर्मा का आर्थिक सहयोग प्रदान करने पर वृद्ध आश्रम ट्रस्ट द्वारा सम्मान किया गया। समारोह के समापन पर मंच के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही वृद्ध आश्रम में रह रहे सभी वृद्ध जनों के साथ भोजन किया। इस अवसर पर मंच के सदस्यों की समस्याएं भी सुनी गई। समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक धर्मराज जांगिड़, हरदयाल शर्मा, किरोड़ी सिंह हवलदार, नेतराम सिंह बेनीवाल, भूर सिंह सांवरिया सहित मंच के कई सदस्य मौजूद रहे।1
- Post by संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य2
- हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा हिंडौन सिटी1
- मुख्य रास्ते की हालत देखिए। गांव खेड़ी देवी सिंह से लाइव।1
- Post by Sonu Faujdar1
- नगर पालिका में यही पिकअप वाले सब्जी वाले ठेले को लगा देते हैं और जाम लग जाता है नगर पालिका कुछ ध्यान नहीं दे रही है हाथ पैर हाथ डालकर के सो रही है यह नगर पालिका भ्रष्टाचार बैठी है सफाई के नाम से भ्रष्टाचार1
- हिंडौन सिटी। जाट की सराय स्थित श्री राम दरबार में गुरुवार को फागोत्सव मनाया गया। महिला भक्त मंडल ने होली गीतों की रोचक प्रस्तुति दी। इस मौके पर महिलाओं ने राधा कृष्ण का स्वरूप धर " ए होरी कैसे खेलूं, हो रहो दर्द अगरिया में...." सहित कई होली गीतों की प्रस्तुतियों पर जमकर नृत्य किया। पवन कुमार वर्मा ने बताया कि फागोत्सव के दौरान महिलाओं ने भगवान की प्रतिमाओं को गुलाल लगाकर होली खेली। इस अवसर पर मंदिर के पंडित हरिशंकर शर्मा, विजय सिंह वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। कवरेज - कृष्ण मुरारी राजौरा, पत्रकार।1